UPSC 2018 · प्रश्न 1
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतन्त्र पार्टी था ।
2. लोक सभा में “नेता-प्रतिपक्ष” को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी ।
3. लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 2
मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं ?
1. कठोर एवं मोमी पर्ण
2. लघु पर्ण
3. पर्ण की जगह काँटे
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 2 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 3
एन.एस.एस.ओ. के 70वें चक्र द्वारा संचालित “कृषक-कुटुम्बों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण” के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्थान में ग्रामीण कुटुम्बों में कृषि कुटुम्बों का प्रतिशत सर्वाधिक है ।
2. देश के कुल कृषि कुटुम्बों में 60% से कुछ अधिक ओ.बी.सी. के हैं ।
3. केरल में 60% से कुछ अधिक कृषि कुटुम्बों ने यह सूचना दी कि उन्होंने अधिकतम आय ग़ैर कृषि स्रोतों से प्राप्त की है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 2 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 4
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) किस प्रकार केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) से भिन्न है ?
1. एन.जी.टी. का गठन एक अधिनियम द्वारा किया गया है जबकि सी.पी.सी.बी. का गठन सरकार के कार्यपालक आदेश से किया गया है ।
2. एन.जी.टी. पर्यावरणीय न्याय उपलब्ध कराता है और उच्चतर न्यायालयों में मुकदमों के भार को कम करने में सहायता करता है जबकि सी.पी.सी.बी. झरनों और कुँओं की सफाई को प्रोत्साहित करता है, तथा देश में वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 5
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत की संसद किसी क़ानून विशेष को भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल सकती है ।
2. नौवीं अनुसूची में डाले गए किसी क़ानून की वैधता का परीक्षण किसी न्यायालय द्वारा नहीं किया जा सकता एवं उसके ऊपर कोई निर्णय भी नहीं किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 6
कभी-कभी समाचारों में आने वाले पद “व्यापारी छूट दर” (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे सही स्पष्ट करता है ?
- (a) यह किसी बैंक द्वारा किसी व्यापारी को उस बैंक के डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने के लिए दिया जाने वाला प्रोत्साहन है ।
- (b) यह बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को वस्तुओं और सेवाओं के क्रय हेतु वित्तीय लेन-देनों के लिए डेबिट कार्ड का प्रयोग करने पर वापस दी जाने वाली राशि है ।
- (c) यह बैंक द्वारा किसी व्यापारी पर अपने ग्राहकों के डेबिट कार्ड से भुगतान लेने पर लगाया जाने वाला शुल्क है ।
- (d) यह सरकार द्वारा व्यापारियों को अपने ग्राहकों से ‘पॉइंट ऑफ़ सेल’ (पी.ओ.एस.) मशीनों और डेबिट कार्ड के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दिया जाने वाला प्रोत्साहन है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 7
किसी देश के ‘नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह’ के सदस्य बनने का/के क्या परिणाम है/हैं ?
1. इसकी पहुँच नवीनतम और सबसे कुशल परमाणु प्रौद्योगिकियों तक हो जाएगी ।
2. यह स्वमेव “नाभिकीय आयुध अप्रसार संधि” (एन.पी.टी.) का सदस्य बन जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 8
अप्रवासी सत्त्वों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर भारत द्वारा 6% समकरण कर लगाए जाने के निर्णय के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. यह आय कर अधिनियम के भाग के रूप में लागू किया गया है ।
2. भारत में विज्ञापन सेवाएँ देने वाले अप्रवासी सत्त्व अपने गृह देश में “दोहरे कराधान से बचाव समझौते” के अन्तर्गत टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकते हैं ।
निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 9
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजकोषीय दायित्व और बजट प्रबंधन (एफ.आर.बी.एम.) समीक्षा समिति के प्रतिवेदन में सिफारिश की गई है कि वर्ष 2023 तक केन्द्र एवं राज्य सरकारों को मिलाकर ऋण-जी.डी.पी. अनुपात 60% रखा जाए जिसमें केंद्र सरकार के लिए यह 40% तथा राज्य सरकारों के लिए 20% हो ।
2. राज्य सरकारों के जी.डी.पी. के 49% की तुलना में केन्द्र सरकार के लिए जी.डी.पी. का 21% घरेलू देयतायें हैं ।
3. भारत के संविधान के अनुसार यदि किसी राज्य के पास केंद्र सरकार की बकाया देयतायें हैं तो उसे कोई भी ऋण लेने से पहले केंद्र सरकार से सहमति लेना अनिवार्य है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 10
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले पाँच वर्षों में आयातित खाद्य तेलों की मात्रा, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन से अधिक रही है ।
2. सरकार विशेष स्थिति के तौर पर सभी आयातित खाद्य तेलों पर किसी प्रकार का सीमा शुल्क नहीं लगाती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 11
उन्होंने मैज़िनी, गैरिबॉल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी; वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे; तथा वे केन्द्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए । वे थे
- (a) अरविंद घोष
- (b) विपिन चन्द्र पाल
- (c) लाला लाजपत राय
- (d) मोतीलाल नेहरू
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 12
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. आधार कार्ड का प्रयोग नागरिकता या अधिवास के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है ।
2. एक बार जारी करने के पश्चात् इसे निर्गत करने वाला प्राधिकरण आधार संख्या को निष्क्रिय या लुप्त नहीं कर सकता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 13
निम्नलिखित में से कौन-सा/से मानव क्रियाकलापों के कारण हाल में बहुत अधिक संकुचित हो गया है / सूख गया है ?
1. अराल सागर
2. काला सागर
3. बैकाल झील
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 14
“विधि का नियम सूचकांक” (रूल ऑफ़ लॉ इंडेक्स) को निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया जाता है ?
- (a) एमनेस्टी इंटरनेशनल
- (b) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
- (c) संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयुक्त कार्यालय
- (d) विश्व न्याय परियोजना
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 15
निम्नलिखित में से कौन भारत के सभी ATM को जोड़ता है ?
- (a) भारतीय बैंक एसोसिएशन
- (b) राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षेप लिमिटेड (नेशनल सेक्यूरिटीज़ डिपोज़िटरी लिमिटेड)
- (c) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया)
- (d) भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 16
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सी.ए.आर.) वह राशि है जिसे बैंकों को अपनी निधियों के रूप में रखना होता है जिससे वे, यदि खाता-धारकों द्वारा देयताओं का भुगतान नहीं करने से कोई हानि होती है, तो उसका प्रतिकार कर सकें ।
2. सी.ए.आर. का निर्धारण प्रत्येक बैंक द्वारा अलग-अलग किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 17
पहचान प्लेटफॉर्म ‘आधार’ खुला (ओपेन) “एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस” (ए.पी.आई.) उपलब्ध कराता है । इसका क्या अभिप्राय है ?
1. इसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ एकीकृत किया जा सकता है ।
2. परितारिका (आईरिस) का प्रयोग कर ऑनलाइन प्रमाणीकरण संभव है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 18
बिलकुल हाल में, निम्नलिखित में से किन देशों में लाखों लोग या तो भयंकर अकाल एवं कुपोषण से प्रभावित हुए, या उनकी युद्ध/संजातीय संघर्ष के चलते उत्पन्न भुखमरी के कारण मृत्यु हुई ?
- (a) अंगोला और ज़ाम्बिया
- (b) मोरक्को और ट्यूनीशिया
- (c) वेनेजुएला और कोलंबिया
- (d) यमन और दक्षिण सूडान
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 19
वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं ?
1. सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रांट्स-इन-एड) शुरू की गई ।
2. विश्वविद्यालयों की स्थापना की सिफारिश की गई ।
3. शिक्षा के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी की सिफारिश की गई ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 20
भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप-नियम, उप-विधि, आदि बनाने की शक्तियाँ संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्यायोजित हैं उनका कार्यपालिका द्वारा इन प्रत्यायोजनों (डेलिगेशन) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है ?
- (a) सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
- (b) अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
- (c) नियम समिति
- (d) कार्य सलाहकार (बिज़नेस ऐडवाइज़री) समिति
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 21
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के अनुसार किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने हेतु अर्ह होने के लिए किसी व्यक्ति में संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का होना आवश्यक है ।
2. आर.टी.ई. अधिनियम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण हेतु किसी अभ्यर्थी के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए अध्यापक अर्हता परीक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
3. भारत में 90% से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 22
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
परम्परा राज्य
1. चपचार कुट त्योहार — मिज़ोरम
2. खोंगजॉम परबा गाथागीत — मणिपुर
3. थांग-टा नृत्य — सिक्किम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 23
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 ने खाद्य अपमिश्रण की रोकथाम (प्रिवेंशन ऑफ़ फूड एडल्टरेशन) अधिनियम, 1954 को प्रतिस्थापित किया ।
2. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) (एफ.एस.एस.ए.आई.) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के प्रभार में है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 24
कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित पद “टू-स्टेट सोल्यूशन” किसकी गतिविधियों के संदर्भ में आता है ?
- (a) चीन
- (b) इज़राइल
- (c) इराक
- (d) यमन
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 25
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अधीन बनाए गए उपबंधों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. केवल वे ही परिवार सहायता प्राप्त खाद्यान्न लेने की पात्रता रखते हैं जो “ग़रीबी रेखा से नीचे” (बी.पी.एल.) श्रेणी में आते हैं ।
2. परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सबसे अधिक उम्र वाली महिला ही राशन कार्ड निर्गत किए जाने के प्रयोजन से परिवार का मुखिया होगी ।
3. गर्भवती महिलाएँ एवं दुग्ध पिलाने वाली माताएँ गर्भावस्था के दौरान और उसके छ: महीने बाद तक प्रतिदिन 1600 कैलोरी वाला राशन घर ले जाने की हक़दार हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 26
भारत में माल के भौगोलिक संकेत (रजिस्ट्रेशन और संरक्षण) अधिनियम, 1999 को निम्नलिखित में से किससे संबंधित दायित्वों के अनुपालन के लिए लागू किया गया ?
- (a) आई.एल.ओ.
- (b) आई.एम.एफ.
- (c) यू.एन.सी.टी.ए.डी.
- (d) डब्ल्यू.टी.ओ.
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में राज्य सरकारों को ग़ैर-कोयला खदानों की नीलामी का अधिकार नहीं है ।
2. आँध्र प्रदेश एवं झारखंड में सोने की खदानें नहीं हैं ।
3. राजस्थान में लोह अयस्क की खदानें हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 28
डिजिटल भुगतान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भीम (BHIM) ऐप्प उपयोग करने वाले के लिए यह ऐप्प यू.पी.आई. (UPI) सक्षम बैंक खाते से किसी को धन का हस्तांतरण करना संभव बनाता है ।
2. जहाँ एक चिप-पिन डेबिट कार्ड में प्रमाणीकरण के चार घटक होते हैं, भीम ऐप्प में प्रमाणीकरण के सिर्फ़ दो घटक होते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से कौन-सा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशान्तर पर स्थित है ?
- (a) बेंगलुरु
- (b) हैदराबाद
- (c) नागपुर
- (d) पुणे
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 30
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 138 एवं 182 अभिसमय किससे संबंधित हैं ?
- (a) बाल श्रम
- (b) कृषि के तरीकों का वैश्विक जलवायु परिवर्तन से अनुकूलन
- (c) खाद्य कीमतों एवं खाद्य सुरक्षा का विनियमन
- (d) कार्यस्थल पर लिंग समानता
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 31
धन विधेयक के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
- (a) किसी बिल (विधेयक) को धन विधेयक तब माना जाएगा जब इसमें केवल किसी कर के अधिरोपण, उन्मूलन, माफी, परिवर्तन या विनियमन से संबंधित प्रावधान हों ।
- (b) धन विधेयक में भारत की संचित निधि एवं भारत की आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा से संबंधित उपबंध होते हैं ।
- (c) धन विधेयक भारत की आकस्मिकता निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है ।
- (d) धन विधेयक भारत सरकार द्वारा धन के उधार लेने या कोई प्रत्याभूति देने के विनियमन से संबंधित होता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 32
भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्रत्येक एम.एल.ए. के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है ।
2. लोक सभा के सदस्यों के वोट का मूल्य राज्य सभा के सदस्यों के वोट के मूल्य से अधिक होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 33
भारत के संदर्भ में ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आई.ए.ई.ए.)’ के ‘अतिरिक्त नयाचार (एडीशनल प्रोटोकॉल)’ का अनुसमर्थन करने का निहितार्थ क्या है ?
- (a) असैनिक परमाणु रिऐक्टर आई.ए.ई.ए. के रक्षोपायों के अधीन आ जाते हैं ।
- (b) सैनिक परमाणु अधिष्ठान आई.ए.ई.ए. के निरीक्षण के अधीन आ जाते हैं ।
- (c) देश के पास नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह (एन.एस.जी.) से यूरेनियम के क्रय का विशेषाधिकार हो जाएगा ।
- (d) देश स्वत: एन.एस.जी. का सदस्य बन जाता है ।
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 34
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. ऑस्ट्रेलिया
2. कनाडा
3. चीन
4. भारत
5. जापान
6. यू.एस.ए.
उपर्युक्त में से कौन-कौन आसियान (ए.एस.इ.ए.एन.) के ‘मुक्त व्यापार भागीदारों’ में से हैं ?
- (a) 1, 2, 4 और 5
- (b) 3, 4, 5 और 6
- (c) 1, 3, 4 और 5
- (d) 2, 3, 4 और 6
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 35
‘जलवायु-अनुकूली कृषि के लिए वैश्विक सहबन्ध’ (ग्लोबल एलायन्स फॉर क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) (GACSA) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. GACSA, 2015 में पेरिस में हुए जलवायु शिखर सम्मेलन का एक परिणाम है ।
2. GACSA में सदस्यता से कोई बन्धनकारी दायित्व उत्पन्न नहीं होता ।
3. GACSA के निर्माण में भारत की साधक भूमिका थी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 36
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार का/के “डिजिटल इंडिया” योजना का/के उद्देश्य है/हैं ?
1. भारत की अपनी इन्टरनेट कम्पनियों का गठन, जैसा कि चीन ने किया ।
2. एक नीतिगत ढाँचे की स्थापना जिससे बड़े आँकड़े एकत्रित करने वाली समुद्रपारीय बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे हमारी राष्ट्रीय भौगोलिक सीमाओं के अन्दर अपने बड़े डेटा केन्द्रों की स्थापना करें ।
3. हमारे अनेक गाँवों को इन्टरनेट से जोड़ना तथा हमारे बहुत से विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख पर्यटक केन्द्रों में वाई-फाई (Wi-Fi) लाना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 37
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी–कभी समाचारों में उल्लिखित शहर देश
1. अलेप्पो — सीरिया
2. किरकूक — यमन
3. मोसूल — फिलिस्तीन
4. मज़ार-ए-शरीफ़ — अफगानिस्तान
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) 1 और 4
- (c) 2 और 3
- (d) 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 38
भारतीय शासन अधिनियम, 1935 के द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थीं ?
- (a) संघीय विधान-मण्डल को
- (b) गवर्नर जनरल को
- (c) प्रांतीय विधान-मण्डल को
- (d) प्रांतीय राज्यपालों को
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 39
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. विधान सभा का/की अध्यक्ष, यदि विधान सभा का/की सदस्य नहीं रहता है/रहती है तो अपना पद रिक्त कर देगा/देगी ।
2. जब कभी विधान सभा का विघटन किया जाता है तो अध्यक्ष अपने पद को तुरंत रिक्त कर देगा/देगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 40
विधि और स्वाधीनता के बीच सबसे उपयुक्त संबंध को, निम्नलिखित में से कौन प्रतिबिम्बित करता है ?
- (a) यदि विधियाँ अधिक होती हैं तो स्वाधीनता कम होती है ।
- (b) यदि विधि नहीं हैं तो स्वाधीनता भी नहीं है ।
- (c) यदि स्वाधीनता है तो विधि-निर्माण जनता को करना होगा ।
- (d) यदि विधि-परिवर्तन बार-बार होता है तो वह स्वाधीनता के लिए ख़तरा है ।
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 41
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी ।
2. किसी राज्य के राज्यपाल की परिलब्धियाँ और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जाएँगे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 42
सुप्रसिद्ध चित्र “बणी-ठणी” किस शैली का है ?
- (a) बूँदी शैली
- (b) जयपुर शैली
- (c) काँगड़ा शैली
- (d) किशनगढ़ शैली
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 43
कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी.एच.ए.ए.डी.)’ क्या है ?
- (a) इज़रायल की एक राडार प्रणाली
- (b) भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
- (c) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
- (d) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 44
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. त्यागराज की अधिकांश कृतियाँ भगवान कृष्ण की स्तुति के भक्ति गीत हैं ।
2. त्यागराज ने अनेक नए रागों का सृजन किया ।
3. अन्नमाचार्य और त्यागराज समकालीन हैं ।
4. अन्नमाचार्य कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) 1, 2 और 3
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 45
निम्नलिखित में से किनको “विधि के शासन” के प्रमुख लक्षणों के रूप में माना जाएगा ?
1. शक्तियों का परिसीमन
2. विधि के समक्ष समता
3. सरकार के प्रति जन-उत्तरदायित्व
4. स्वतन्त्रता और नागरिक अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 46
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन वैध मुद्रा (लीगल टेंडर मनी) के अर्थ को सही वर्णित करता है ?
- (a) न्यायालय में विधिक मामलों के लिए फीस के चुकाने में जो मुद्रा दी जाती है
- (b) वह मुद्रा जो कोई ऋणदाता अपने दावों के निपटाने में स्वीकार करने के लिए बाध्य होता है
- (c) चैक, ड्राफ़्ट, विनिमय बिलों, आदि के रूप में बैंक मुद्रा
- (d) किसी देश में चलन में धातु मुद्रा
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 47
यदि सरकार द्वारा कोई वस्तु जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, तो
- (a) विकल्प लागत शून्य होती है ।
- (b) विकल्प लागत की उपेक्षा की जाती है ।
- (c) विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से कर देने वाली जनता को अंतरित कर दिया जाता है ।
- (d) विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से शासन को अंतरित कर दिया जाता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 48
निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊँची दर का संकेत नहीं करतीं, यदि
- (a) औद्योगिक उत्पादन कृषि उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है ।
- (b) कृषि उत्पादन औद्योगिक उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है ।
- (c) निर्धनता और बेरोज़गारी में वृद्धि होती है ।
- (d) निर्यातों की अपेक्षा आयात तेज़ी से बढ़ते हैं ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 49
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
एक संकल्पना के रूप में मानव पूँजी निर्माण की बेहतर व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा
1. किसी देश के व्यक्ति अधिक पूँजी का संचय कर पाते हैं ।
2. देश के लोगों के ज्ञान, कौशल स्तरों और क्षमताओं में वृद्धि हो पाती है ।
3. गोचर धन का संचय हो पाता है ।
4. अगोचर धन का संचय हो पाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 4
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 50
उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूँजी निर्माण महत्त्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है ?
- (a) कमजोर प्रशासन तंत्र
- (b) निरक्षरता
- (c) उच्च जनसंख्या घनत्व
- (d) उच्च पूँजी-उत्पाद अनुपात
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 51
संथाल विद्रोह के शांत हो जाने के बाद, औपनिवेशिक शासन द्वारा कौन-सा/से उपाय किया गया/किए गए ?
1. ‘संथाल परगना’ नामक राज्यक्षेत्रों का सृजन किया गया ।
2. किसी संथाल का ग़ैर-संथाल को भूमि अंतरण करना ग़ैरकानूनी हो गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 52
आर्थिक तौर पर, 19वीं शताब्दी में भारत पर अंग्रेज़ी शासन का एक परिणाम था
- (a) भारतीय हस्त-शिल्पों के निर्यात में वृद्धि
- (b) भारतीयों के स्वामित्व वाले कारखानों की संख्या में वृद्धि
- (c) भारतीय कृषि का वाणिज्यीकरण
- (d) नगरीय जनसंख्या में तीव्र वृद्धि
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 53
यदि भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन यथा उपबंधित अपनी शक्तियों का किसी विशेष राज्य के संबंध में प्रयोग करता है, तो
- (a) उस राज्य की विधान सभा स्वतः भंग हो जाती है ।
- (b) उस राज्य के विधानमंडल की शक्तियाँ संसद द्वारा या उसके प्राधिकार के अधीन प्रयोज्य होंगी ।
- (c) उस राज्य में अनुच्छेद 19 निलंबित हो जाता है ।
- (d) राष्ट्रपति उस राज्य से संबंधित विधियाँ बना सकता है ।
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 54
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शिल्प किस राज्य की परंपरा
1. पुथुक्कुलि शॉल — तमिल नाडु
2. सुजनी कढ़ाई — महाराष्ट्र
3. उप्पाडा जामदानी साड़ी — कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 55
GPS तकनीक का उपयोग निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में हो सकता है ?
1. मोबाइल फ़ोन प्रचालन
2. बैंकिंग प्रचालन
3. पॉवर ग्रिडों का नियंत्रण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 56
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार की प्रतिभूतियों का प्रबंधन और प्रयोजन करता है किन्तु किसी राज्य सरकार की प्रतिभूतियों का नहीं ।
2. भारत सरकार कोष-पत्र (ट्रेज़री बिल) जारी करती है और राज्य सरकारें कोई कोष-पत्र जारी नहीं करतीं ।
3. कोष-पत्र ऑफर अपने सममूल्य से बट्टे पर जारी किए जाते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 57
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र हर कुछ सौ हजार सालों में उत्क्रमित हुआ है ।
2. पृथ्वी जब 4000 मिलियन वर्षों से भी अधिक पहले बनी, तो ऑक्सीजन 54% थी और कार्बन डाइऑक्साइड नहीं थी ।
3. जब जीवित जीव पैदा हुए, उन्होंने पृथ्वी के आरंभिक वायुमण्डल को बदल दिया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 58
‘वान्नाक्राई, पेट्या और इटर्नलब्लू’ पद जो हाल ही में समाचारों में उल्लिखित थे, निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित हैं ?
- (a) एक्सोप्लैनेट्स
- (b) प्रच्छन्न मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी)
- (c) साइबर आक्रमण
- (d) लघु उपग्रह
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 59
भारतीय कृषि में परिस्थितियों के संदर्भ में, “संरक्षण कृषि” की संकल्पना का महत्त्व बढ़ जाता है । निम्नलिखित में से कौन-कौन से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं ?
1. एकधान्य कृषि पद्धतियों का परिहार
2. न्यूनतम जोत को अपनाना
3. बागानी फ़सलों की खेती का परिहार
4. मृदा धरातल को ढकने के लिए फ़सल अवशिष्ट का उपयोग
5. स्थानिक एवं कालिक फ़सल अनुक्रमण/फ़सल आवर्तनों को अपनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 3 और 4
- (b) 2, 3, 4 और 5
- (c) 2, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 60
“छठा व्यापक विलोप / छठा विलोप” यह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्राय: उल्लिखित होता है ?
- (a) विश्व के बहुत से भागों में कृषि में व्यापक रूप में एकधान्य कृषि प्रथा और बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक कृषि के साथ रसायनों के अविवेकी प्रयोग के परिणामस्वरूप अच्छे देशी पारितंत्र की हानि ।
- (b) आसन्न भविष्य में पृथ्वी के साथ उल्कापिण्ड की संभावित टक्कर का भय, जैसा कि 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसके कारण डायनोसोर की जातियों समेत अनेक जातियों का व्यापक रूप से विलोप हो गया ।
- (c) विश्व के अनेक भागों में आनुवंशिकत: रूपांतरित फ़सलों की व्यापक रूप में खेती और विश्व के दूसरे भागों में उनकी खेती को बढ़ावा देना, जिसके कारण अच्छे देशी फ़सली पादपों का विलोप हो सकता है और खाद्य जैव-विविधता की हानि हो सकती है ।
- (d) मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का अतिशोषण/दुरुपयोग, प्राकृतिक आवासों का संविभाजन/नाश, पारितंत्र का विनाश, प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन ।
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 61
भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम / IRNSS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओं में तीन उपग्रह हैं और भूतुल्यकाली (जियोसिंक्रोनस) कक्षाओं में चार उपग्रह हैं ।
2. IRNSS की व्याप्ति सम्पूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं के लगभग 5500 वर्ग किमी बाहर तक है ।
3. 2019 के मध्य तक भारत की, पूर्ण वैश्विक व्याप्ति के साथ अपनी उपग्रह संचालन प्रणाली होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 62
निम्नलिखित परिघटनाओं पर विचार कीजिए :
1. प्रकाश, गुरुत्व द्वारा प्रभावित होता है ।
2. ब्रह्माण्ड लगातार फैल रहा है ।
3. पदार्थ अपने चारों ओर के दिक्काल को विकुंचित (वार्प) करता है ।
उपर्युक्त में से एल्बर्ट आइन्सटाइन के आपेक्षिकता के सामान्य सिद्धान्त का/के भविष्यकथन कौन-सा/से है/हैं, जिसकी/जिनकी प्राय: समाचार माध्यमों में विवेचना होती है ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 63
भारत में विकसित आनुवंशिकत: रूपांतरित सरसों (जेनेटिकली मॉडिफाइड सरसों / GM सरसों) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. GM सरसों में मृदा जीवाणु के जीन होते हैं जो पादप को अनेक किस्मों के पीड़कों के विरुद्ध पीड़क-प्रतिरोध का गुण देते हैं ।
2. GM सरसों में वे जीन होते हैं जो पादप में पर-परागण और संकरण को सुकर बनाते हैं ।
3. GM सरसों का विकास IARI और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 64
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी-कभी समाचारों संदर्भ/विषय
में आने वाले शब्द
1. बेल II प्रयोग — कृत्रिम बुद्धि
2. ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी — डिजिटल/क्रिप्टो मुद्रा
3. CRISPR – Cas9 — कण भौतिकी
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 65
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा “कार्बन निषेचन” (कार्बन फर्टिलाइज़ेशन) को सर्वोत्तम वर्णित करता है ?
- (a) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण बढ़ी हुई पादप वृद्धि
- (b) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण पृथ्वी का बढ़ा हुआ तापमान
- (c) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के परिणामस्वरूप महासागरों की बढ़ी हुई अम्लता
- (d) वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के द्वारा हुए जलवायु परिवर्तन के अनुरूप पृथ्वी पर सभी जीवधारियों का अनुकूलन
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 66
जब सुबह आपके स्मार्ट फ़ोन का अलार्म बजता है, तो आप उठ जाते हैं और अलार्म को बंद करने के लिए उसे थपकी देते हैं जिससे आपका गीज़र स्वत: ही चल पड़ता है । आपके स्नानागार में लगा स्मार्ट दर्पण दिन के मौसम को दर्शाता है और आपकी ऊपरी टंकी में पानी के स्तर का भी संकेत देता है । जब आप नाश्ता बनाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटर से कुछ किराना-सामान निकाल लेते हैं, यह इसमें भंडारित सामान में आई कमी को जान लेता है और ताजे किराना-सामानों की पूर्ति के लिए क्रयादेश दे देता है । जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और दरवाजे पर ताला लगाते हैं, तब सभी बत्तियाँ, पंखे, गीज़र और ए.सी. मशीनें स्वत: बंद हो जाती हैं । आपके कार्यालय के रास्ते पर, आपकी कार आगे आने वाले यातायात की भीड़ के बारे में आपको चेतावनी देती है और वैकल्पिक रास्ते का सुझाव देती है, और यदि आपको किसी बैठक के लिए देर हो रही है, तो यह उसके अनुसार आपके कार्यालय में संदेश भेज देती है ।
इन आविर्भूत होती हुई संचार प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में, उपर्युक्त परिदृश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से लागू होता है ?
- (a) बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल
- (b) इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स
- (c) इन्टरनेट प्रोटोकॉल
- (d) वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 67
भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के सन्दर्भ में, नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत प्रकाश-वोल्टीय इकाइयों में प्रयोग में आने वाले सिलिकॉन वेफर्स का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है ।
2. सौर ऊर्जा शुल्क का निर्धारण भारतीय सौर ऊर्जा निगम के द्वारा किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 68
18वीं शताब्दी के मध्य इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के द्वारा बंगाल से निर्यातित प्रमुख पण्यपदार्थ (स्टेपल कमोडिटीज़) क्या थे ?
- (a) अपरिष्कृत कपास, तिलहन और अफ़ीम
- (b) चीनी, नमक, जस्ता और सीसा
- (c) ताँबा, चाँदी, सोना, मसाले और चाय
- (d) कपास, रेशम, शोरा और अफ़ीम
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 69
निम्नलिखित में से कौन-सा एक चम्पारन सत्याग्रह का अति महत्त्वपूर्ण पहलू है ?
- (a) राष्ट्रीय आंदोलन में अखिल भारतीय स्तर पर अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता
- (b) राष्ट्रीय आंदोलन में भारत के दलित और आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी
- (c) भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में किसान असंतोष का सम्मिलित होना
- (d) रोपण फ़सलों तथा वाणिज्यिक फ़सलों की खेती में भारी गिरावट
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 70
निम्नलिखित में से कौन 1948 में स्थापित “हिन्द मज़दूर सभा” के संस्थापक थे ?
- (a) बी. कृष्ण पिल्लई, ई.एम.एस. नम्बूदिरिपाद और के.सी. जॉर्ज
- (b) जयप्रकाश नारायण, दीन दयाल उपाध्याय और एम.एन. रॉय
- (c) सी.पी. रामास्वामी अय्यर, के. कामराज और वीरेशलिंगम पंतुलु
- (d) अशोक मेहता, टी.एस. रामानुजम और जी.जी. मेहता
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 71
भारत की धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में “स्थानकवासी” सम्प्रदाय का संबंध किससे है ?
- (a) बौद्ध मत
- (b) जैन मत
- (c) वैष्णव मत
- (d) शैव मत
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 72
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा तथा खानकाह के निर्माण में सफ़ेद संगमरमर का प्रयोग हुआ था ।
2. लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के निर्माण में लाल-बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुआ था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 73
निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की ?
- (a) फ्रांस्वा बर्नियर
- (b) ज्याँ-बैप्टिस्ट टेवर्नियर
- (c) ज्याँ द थेवेनो
- (d) एबे बार्थेलेमी कारे
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 74
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन भावी बुद्ध है, जो संसार की रक्षा हेतु अवतरित होंगे ?
- (a) अवलोकितेश्वर
- (b) लोकेश्वर
- (c) मैत्रेय
- (d) पद्मपाणि
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 75
लॉर्ड वेलेज़ली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता ?
- (a) दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना
- (b) भारत को नेपोलियन के ख़तरे से सुरक्षित रखना
- (c) कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबन्ध करना
- (d) भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 76
निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेज़ी शिक्षा की नींव पड़ी ?
1. 1813 का चार्टर ऐक्ट
2. जनरल कमेटी ऑफ़ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 77
निम्नलिखित में से कौन-सी एक कृत्रिम झील है ?
- (a) कोडाईकनाल (तमिल नाडु)
- (b) कोल्लेरू (आँध्र प्रदेश)
- (c) नैनीताल (उत्तराखंड)
- (d) रेणुका (हिमाचल प्रदेश)
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 78
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की फ्लैगशिप स्कीम है ।
2. यह, अन्य चीजों के साथ-साथ, सॉफ्ट स्किल, उद्यमवृत्ति, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी ।
3. यह देश के अविनियमित कार्यबल की कार्यकुशलताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढाँचा (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के साथ जोड़ेगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 79
1920 में, निम्नलिखित में से किसने अपना नाम परिवर्तित कर "स्वराज्य सभा" रख लिया ?
- (a) ऑल इंडिया होम रूल लीग
- (b) हिन्दू महासभा
- (c) साउथ इंडियन लिबरल फेडरेशन
- (d) द सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 80
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई ?
- (a) स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की ।
- (b) दीनबंधु मित्र ने नीलदर्पण का लेखन किया ।
- (c) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने आनंदमठ का लेखन किया ।
- (d) सत्येन्द्रनाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने वाले प्रथम भारतीय बने ।
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 81
निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खनन का/के संभावित परिणाम हो सकता है/सकते हैं ?
1. नदी की लवणता में कमी
2. भौमजल का प्रदूषण
3. भौम जलस्तर का नीचे चले जाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 82
कृषि मृदाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मृदा में कार्बनिक पदार्थ का उच्च अंश इसकी जल धारण क्षमता को प्रबल रूप से कम करता है ।
2. गंधक चक्र में मृदा की कोई भूमिका नहीं होती है ।
3. कुछ समयावधि तक सिंचाई कुछ कृषि भूमियों के लवणीभवन में योगदान कर सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 83
हरित अर्थव्यवस्था पर कार्रवाई के लिए भागीदारी (पी.ए.जी.ई.), जो अपेक्षाकृत हरित एवं और अधिक समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर देशों के संक्रमण में सहायता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक क्रियाविधि है, आविर्भूत हुई
- (a) जोहांसबर्ग में 2002 के संधारणीय विकास के पृथ्वी शिखर-सम्मेलन में
- (b) रियो डी जेनीरो में 2012 के संधारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में
- (c) पेरिस में 2015 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन में
- (d) नई दिल्ली में 2016 के विश्व संधारणीय विकास शिखर-सम्मेलन में
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 84
"3D मुद्रण" का निम्नलिखित में से किसमें प्रयोग होता है ?
1. मिष्टान्न की चीज़ें बनाने में
2. जैव-इलेक्ट्रॉनिकी कर्ण के निर्माण में
3. ऑटोमोटिव उद्योग में
4. पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में
5. दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 2, 3 और 5
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 85
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बैरेन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो भारतीय राज्य-क्षेत्र में स्थित है ।
2. बैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के लगभग 140 किमी पूर्व में स्थित है ।
3. पिछली बार बैरेन द्वीप ज्वालामुखी में 1991 में उद्गार हुआ था और तब से यह निष्क्रिय बना हुआ है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 86
प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा नामक पादप प्रायः क्यों समाचारों में उल्लिखित होता है ?
- (a) इसके सार का व्यापक रूप से प्रसाधन-सामग्रियों में उपयोग होता है ।
- (b) जिस क्षेत्र में यह उगता है वहाँ की जैव-विविधता को कम करने लगता है ।
- (c) इसके सार का उपयोग कीटनाशकों के संश्लेषण में किया जाता है ।
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 87
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियाँ उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं ।
2. विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियाँ ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स के राज्य-क्षेत्रों में स्थित हैं ।
3. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियाँ कहीं अधिक संख्या में जन्तु संघों का परपोषण करती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 88
"मोमेंटम फ़ॉर चेंज : क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ" यह पहल किसके द्वारा प्रवर्तित की गई है ?
- (a) जलवायु परिवर्तन पर अन्तर-सरकारी पैनल
- (b) UNEP सचिवालय
- (c) UNFCCC सचिवालय
- (d) विश्व मौसमविज्ञान संगठन
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 89
भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
संस्थान संस्थापक
1. बनारस का संस्कृत कॉलेज — विलियम जोन्स
2. कलकत्ता मदरसा — वॉरेन हेस्टिंग्स
3. फोर्ट विलियम कॉलेज — आर्थर वेलेज़्ली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 90
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
क्षेत्र जो कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित होते हैं देश
1. केटालोनिया — स्पेन
2. क्रीमिया — हंगरी
3. मिंडानाओ — फिलीपींस
4. ओरोमिया — नाइजीरिया
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं ?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 91
निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1. भारत के किसी राज्य में सर्वप्रथम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार ।
2. भारत का उस समय का सबसे बड़ा बैंक 'इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया' जिसका नाम बदलकर 'भारतीय स्टेट बैंक' रखा गया ।
3. एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया ।
4. गोवा स्वतंत्र भारत का अंग बन गया ।
निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है ?
- (a) 4 – 1 – 2 – 3
- (b) 3 – 2 – 1 – 4
- (c) 4 – 2 – 1 – 3
- (d) 3 – 1 – 2 – 4
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 92
निजता के अधिकार को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित किया जाता है । भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किससे उपर्युक्त कथन सही एवं समुचित ढंग से अर्थित होता है ?
- (a) अनुच्छेद 14 एवं संविधान के 42वें संशोधन के अधीन उपबंध
- (b) अनुच्छेद 17 एवं भाग IV में दिए राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (c) अनुच्छेद 21 एवं भाग III में गारंटी की गई स्वतंत्रताएँ
- (d) अनुच्छेद 24 एवं संविधान के 44वें संशोधन के अधीन उपबंध
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 93
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. सुपारी
2. जौ
3. कॉफ़ी
4. रागी
5. मूँगफली
6. तिल
7. हल्दी
उपर्युक्त में से किनके न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने की है ?
- (a) केवल 1, 2, 3 और 7
- (b) केवल 2, 4, 5 और 6
- (c) केवल 1, 3, 4, 5 और 6
- (d) 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 94
निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है ?
- (a) अरुणाचल प्रदेश
- (b) मणिपुर
- (c) मेघालय
- (d) नागालैंड
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 95
भारत के उपग्रह प्रमोचित करने वाले वाहनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते हैं जो पृथ्वी के संसाधनों के मानीटरन में उपयोगी हैं, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को प्रमोचित करने के लिए अभिकल्पित किया गया है ।
2. PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थायी रूप में स्थिर रहते प्रतीत होते हैं जैसा कि पृथ्वी के एक विशिष्ट स्थान से देखा जाता है ।
3. GSLV Mk III, एक चार-स्टेज वाला प्रमोचन वाहन है, जिसमें प्रथम और तृतीय चरणों में ठोस रॉकेट मोटरों का तथा द्वितीय और चतुर्थ चरणों में द्रव रॉकेट इंजनों का प्रयोग होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 2
- (d) केवल 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 96
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संचालन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूँजी के अंतर्वेशन में लगातार वृद्धि हुई है ।
2. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुव्यवस्थित करने के लिए मूल भारतीय स्टेट बैंक के साथ उसके सहयोगी बैंकों का विलय किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 97
निम्नलिखित मदों पर विचार कीजिए :
1. छिलका उतरे हुए अनाज
2. मुर्गी के अण्डे पकाए हुए
3. संसाधित और डिब्बाबंद मछली
4. विज्ञापन सामग्री युक्त समाचार-पत्र
उपर्युक्त मदों में से कौन-सा/से जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) के अंतर्गत छूट प्राप्त है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. “संकटपूर्ण वन्यजीव पर्यावास” (क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट) की परिभाषा वन अधिकार अधिनियम, 2006 में समाविष्ट है ।
2. भारत में पहली बार बैगा (जनजाति) को पर्यावास (हैबिटैट) अधिकार दिए गए हैं ।
3. केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के किसी भाग में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पर्यावास अधिकार पर आधिकारिक रूप से निर्णय लेता है और उसकी घोषणा करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 99
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. पक्षी
2. उड़ती धूल
3. वर्षा
4. बहती हवा
उपर्युक्त में से कौन-से पादप रोग फैलाते हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 100
भारत में जैविक कृषि के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ (एन.पी.ओ.पी.) केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन एवं निदेश के अधीन कार्य करता है ।
2. एन.पी.ओ.पी. के क्रियान्वयन के लिए ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA) सचिवालय के रूप में कार्य करता है ।
3. सिक्किम भारत का पहला पूरी तरह से जैविक राज्य बन गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)