UPSC 2014 · प्रश्न 1
गन्ना उत्पादन के एक व्यावहारिक उपागम का, जिसे ‘धारणीय गन्ना उपक्रमण’ के रूप में जाना जाता है, क्या महत्त्व है?
1. कृषि की पारम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें बीज की लागत बहुत कम होती है।
2. इसमें च्यवन (ड्रिप) सिंचाई का प्रभावकारी प्रयोग हो सकता है।
3. इसमें रासायनिक/अकार्बनिक उर्वरकों का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं होता।
4. कृषि की पारम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें अन्तराशस्यन की ज्यादा गुंजाइश है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 2
यदि अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की किसी आर्द्रभूमि को ‘मॉन्ट्रियो रिकॉर्ड’ के अधीन लाया जाए, तो इससे क्या अभिप्राय है?
- (a) मानव हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप आर्द्रभूमि में पारिस्थितिक स्वरूप में परिवर्तन हो गया है, हो रहा है या होना सम्भावित है
- (b) जिस देश में आर्द्रभूमि अवस्थित है, उसे आर्द्रभूमि के कोर से पाँच किलोमीटर के दायरे में मानव क्रियाकलाप को निषिद्ध करने के लिए विधि अधिनियमित करना चाहिए
- (c) आर्द्रभूमि का बचा रहना इसके आस-पास रहने वाले कतिपय समुदायों की सांस्कृतिक प्रथाओं तथा परम्पराओं पर निर्भर है और इसलिए उसके अन्दर की सांस्कृतिक विविधता को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए
- (d) इसे ‘विश्व विरासत स्थल’ की स्थिति प्रदान की गई है
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 3
निम्नलिखित द्वीपों के युग्मों में से कौन-सा एक ‘दश अंश जलमार्ग’ द्वारा आपस में पृथक् किया जाता है?
- (a) अन्दमान एवं निकोबार
- (b) निकोबार एवं सुमात्रा
- (c) मालदीव एवं लक्षद्वीप
- (d) सुमात्रा एवं जावा
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 4
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कार्यक्रम/ मंत्रालय
परियोजना
1. सूखा-प्रवण : कृषि मंत्रालय
क्षेत्र कार्यक्रम
2. मरुस्थल विकास : पर्यावरण एवं वन
कार्यक्रम मंत्रालय
3. वर्षापूरित क्षेत्रों हेतु : ग्रामीण विकास
राष्ट्रीय जलसम्भर मंत्रालय
विकास परियोजना
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 5
बम्बई नेचुरल हिस्टरी सोसाइटी (BNHS) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है।
2. यह क्रिया-आधारित अनुसंधान, शिक्षा एवं लोक जागरूकता के माध्यम से प्रकृति को बचाने का प्रयास करता है।
3. यह आम जनता के लिए प्रकृति खोज-यात्राओं एवं शिविरों का आयोजन एवं संचालन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 6
‘भूमण्डलीय पर्यावरण सुविधा’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) यह ‘जैव-विविधता पर अभिसमय’ एवं ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढाँचा अभिसमय’ के लिए वित्तीय क्रियाविधि के रूप में काम करता है
- (b) यह भूमण्डलीय स्तर पर पर्यावरण के मुद्दों पर वैज्ञानिक अनुसंधान करता है
- (c) यह OECD के अधीन एक अभिकरण है, जो अल्पविकसित देशों को उनके पर्यावरण की सुरक्षा के विशिष्ट उद्देश्य से प्रौद्योगिकी और निधियों का अन्तरण सुकर बनाता है
- (d) दोनों (a) और (b)
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 7
सौर शक्ति उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो कि प्रकाश के विद्युत् में प्रत्यक्ष रूपान्तरण द्वारा विद्युत् जनन करती है, जबकि ‘सौर तापीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो सूर्य की किरणों का उपयोग ताप जनित करने के लिए करती है, जिसका आगे विद्युत् जनन प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है।
2. प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया प्रत्यावर्ती धारा (AC) का जनन करती है, जबकि सौर तापीय प्रक्रिया दिष्ट धारा (DC) का जनन करती है।
3. भारत के पास सौर तापीय प्रौद्योगिकी के लिए विनिर्माण आधार है, किन्तु प्रकाशवोल्टीय प्रौद्योगिकी के लिए नहीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 8
निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिए :
1. गुजराती
2. कन्नड़
3. तेलगू
उपर्युक्त में से किसको/किनको सरकार ने ‘श्रेण्य (क्लासिकी) भाषा/भाषाएँ’ घोषित किया है?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 9
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. दाम्पा टाइगर : मिज़ोरम
रिज़र्व
2. गुमटी वन्यजीव : सिक्किम
अभयारण्य
3. सारामती शिखर : नागालैण्ड
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 10
‘वेटलैंड्स इंटरनेशनल’ नामक संरक्षण संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह रामसर अभिसमय के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा बनाया गया एक अन्तःसरकारी संगठन है।
2. यह ज्ञान के विकास और संग्रहण के लिए तथा व्यावहारिक अनुभव का बेहतर नीतियों हेतु पक्षसमर्थन करने के लिए क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 11
BRICS के रूप में ज्ञात देशों के एक समूह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. BRICS का पहला शिखर सम्मेलन रिओ दे जेनेरो में 2009 में हुआ था।
2. दक्षिण अफ्रीका BRICS समूह में अन्त में शामिल हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 12
निम्नलिखित रोगों पर विचार कीजिए :
1. डिफ्थीरिया
2. छोटी माता (चिकेनपॉक्स)
3. चेचक (स्मॉलपॉक्स)
उपर्युक्त में से किस रोग/किन रोगों का भारत में उन्मूलन हो चुका है?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 13
निम्नलिखित में से किस घटना/किन घटनाओं ने जीवों के विकास को प्रभावित किया होगा?
1. महाद्वीपीय विस्थापन
2. हिमानी चक्र
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 14
गंगा नदी डॉल्फिन की समष्टि में ह्रास के लिए शिकार-चोरी के अलावा और क्या सम्भव कारण हैं?
1. नदियों पर बाँधों और बराज़ों का निर्माण
2. नदियों में मगरमच्छों की समष्टि में वृद्धि
3. संयोग से मछली पकड़ने के जालों में फँस जाना
4. नदियों के आस-पास के फसल-खेतों में संश्लिष्ट उर्वरकों और अन्य कृषि रसायनों का इस्तेमाल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 15
रैडक्लिफ समिति किसलिए नियुक्त की गई थी?
- (a) भारत में अल्पसंख्यकों की समस्या को सुलझाने के लिए
- (b) स्वतंत्रता विधेयक को कार्यरूप में परिणत करने के लिए
- (c) भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए
- (d) पूर्वी बंगाल के दंगों की जाँच करने के लिए
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 16
कई घरेलू उत्पादों, जैसे गद्दों और फर्नीचर की गद्दियों (अपहोल्स्टरी), में ब्रोमीनयुक्त ज्वाला मंदकों का उपयोग किया जाता है। उनका उपयोग क्यों कुछ चिन्ता का विषय है?
1. उनमें पर्यावरण में निम्नीकरण के प्रति उच्च प्रतिरोधकता है।
2. वे मनुष्यों और पशुओं में संचित हो सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 17
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. चमगादड़
2. भालू
3. कृन्तक (रोडेन्ट)
उपर्युक्त में से किस प्रकार के जन्तु में शीतनिष्क्रियता की परिघटना का प्रेक्षण किया जा सकता है?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1, 2 और 3
- (d) शीतनिष्क्रियता उपर्युक्त में से किसी में भी नहीं प्रेक्षित की जा सकती
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 18
निम्नलिखित में से कौन-सी एक सबसे बड़ी संसदीय समिति है?
- (a) लोक लेखा समिति
- (b) प्राक्कलन समिति
- (c) सरकारी उपक्रम समिति
- (d) याचिका समिति (कमिटी ऑन पिटिशन्स)
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 19
निम्नलिखित में से कौन-सा/से पृथ्वी ग्रह पर कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड का योगदान करता है/करते हैं?
1. ज्वालामुखी क्रिया
2. श्वसन
3. प्रकाश-संश्लेषण
4. जैव पदार्थ का क्षय
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 20
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, तो आपको यह देखने को मिल सकता है कि अनेक प्रकार के पक्षी, चरने वाले पशुओं/भैंसों के पीछे-पीछे चलते हैं और उनके घास में चलने से अशान्त होने वाले कीटों को पकड़ते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/से ऐसा/ऐसे पक्षी है/हैं?
1. चित्रित बलाक
2. साधारण मैना
3. काली गर्दन वाला सारस
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 21
मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे?
- (a) सैन्य अधिकारी
- (b) ग्राम मुखिया
- (c) वैदिक कर्मकाण्ड के विशेषज्ञ
- (d) शिल्पी श्रेणियों के प्रमुख
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 22
लाइकेन, जो एक नग्न चट्टान पर भी पारिस्थितिक अनुक्रम को प्रारम्भ करने में सक्षम हैं, वास्तव में किनके सहजीवी साहचर्य हैं?
- (a) शैवाल और जीवाणु
- (b) शैवाल और कवक
- (c) जीवाणु और कवक
- (d) कवक और मॉस
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 23
यदि आप हिमालय से होकर यात्रा करते हैं, तो आपको वहाँ निम्नलिखित में से किस पादप/किन पादपों को प्राकृतिक रूप में उगते हुए दिखने की सम्भावना है?
1. बांज
2. बुरुंश
3. चंदन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 24
निम्नलिखित में से कौन-से कुछ महत्त्वपूर्ण प्रदूषक हैं जो भारत में इस्पात उद्योग द्वारा मुक्त किए जाते हैं?
1. सल्फर के ऑक्साइड
2. नाइट्रोजन के ऑक्साइड
3. कार्बन मोनोऑक्साइड
4. कार्बन डाइऑक्साइड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 25
निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?
1. अवन्ति
2. गान्धार
3. कोसल
4. मगध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1, 2 और 3
- (b) 2 और 4
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 26
प्रत्येक वर्ष कतिपय विशिष्ट समुदाय/जनजाति, पारिस्थितिक रूप से महत्त्वपूर्ण, मास-भर चलने वाले अभियान/त्यौहार के दौरान फलदार वृक्षों की पौध का रोपण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे समुदाय/जनजाति हैं?
- (a) भूटिया और लेप्चा
- (b) गोंड और कोर्कू
- (c) इरुला और तोडा
- (d) सहरिया और अगरिया
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 27
विक्रय-कर, जिसका भुगतान आप कोई टूथपेस्ट खरीदते समय करते हैं, निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर है?
- (a) केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित कर
- (b) केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित किन्तु राज्य सरकार द्वारा संग्रहीत कर
- (c) राज्य सरकार द्वारा आरोपित किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संग्रहीत कर
- (d) राज्य सरकार द्वारा आरोपित एवं संग्रहीत कर
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 28
जोखिम पूँजी से क्या तात्पर्य है?
- (a) उद्योगों को उपलब्ध कराई गई अल्पकालीन पूँजी
- (b) नये उद्यमियों को उपलब्ध कराई गई दीर्घकालीन प्रारम्भिक पूँजी
- (c) उद्योगों को हानि उठाते समय उपलब्ध कराई गई निधियाँ
- (d) उद्योगों के प्रतिस्थापन एवं नवीकरण के लिए उपलब्ध कराई गई निधियाँ
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 29
बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- (a) समावेशी विकास और गरीबी न्यूनीकरण
- (b) समावेशी एवं धारणीय विकास
- (c) बेरोजगारी घटाने हेतु धारणीय एवं समावेशी विकास
- (d) तीव्रतर, धारणीय एवं ज्यादा समावेशी विकास
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 30
भुगतान सन्तुलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से किससे/किनसे चालू खाता बनता है?
1. व्यापार सन्तुलन
2. विदेशी परिसम्पत्तियाँ
3. अदृश्यों का सन्तुलन
4. विशेष आहरण अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) 1, 2 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 31
‘सीमान्त स्थायी सुविधा दर’ तथा ‘निवल माँग और सावधि देयताएँ’ पदबन्ध कभी-कभी समाचार में आते रहते हैं। उनका प्रयोग किसके सम्बन्ध में किया जाता है?
- (a) बैंक कार्य
- (b) संचार नेटवर्किंग
- (c) युद्ध कौशल
- (d) कृषि उत्पादों की पूर्ति एवं माँग
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 32
शाखारहित क्षेत्रों में व्यावसायिक संवाददाताओं (बैंक साथी) की सेवाओं द्वारा लाभार्थियों को कौन-सी सुविधा/सुविधाएँ प्राप्त होती है/हैं?
1. यह लाभार्थियों को अपने गाँव में अपने साहाय्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने योग्य बनाती है।
2. यह ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को धनराशि जमा करने व आहरण करने योग्य बनाती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 33
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से ‘सांविधिक आरक्षित आवश्यकताओं’ का/के उद्देश्य है/हैं?
1. केन्द्रीय बैंक को, बैंकों द्वारा निर्मित की जा सकने वाली अग्रिम राशियों पर नियंत्रण रखने की सक्षमता प्रदान करना
2. बैंकों में जनता की जमा राशियों को सुरक्षित व तरल रखना
3. व्यावसायिक बैंकों को अत्यधिक लाभ कमाने से रोकना
4. बैंकों को दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोष नकदी (वॉल्ट कैश) रखने को बाध्य करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 34
हाल ही में एक जन-विद्रोह शृंखला, जिसे ‘अरब स्प्रिंग’ कहा गया, मूलतः किस देश से शुरू हुई?
- (a) मिस्र (ईज़िप्ट)
- (b) लेबनॉन
- (c) सीरिया
- (d) ट्यूनीशिया
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 35
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. डेनमार्क
2. जापान
3. रशियन फेडरेशन
4. यूनाइटेड किंगडम
5. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका
उपर्युक्त में से कौन-से ‘आर्कटिक काउन्सिल’ के सदस्य हैं?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1, 4 और 5
- (d) 1, 3 और 5
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 36
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
क्षेत्र जो प्रायः समाचारों देश
में आता है
1. चेचन्या : रशियन फेडरेशन
2. दारफुर : माली
3. स्वात घाटी : इराक़
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 37
अग्नि–IV प्रक्षेपास्त्र के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह धरातल-से-धरातल तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है।
2. इसमें केवल द्रव नोदक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है।
3. यह एक-टन नाभिकीय वारहेड को 7500 किलोमीटर दूरी तक फेंक सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 38
'कोयला-संस्तर मैथेन' और 'शेल गैस' नामक दो गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कोयला-संस्तर मैथेन, कोयला संधियों से निष्कर्षित शुद्ध मैथेन गैस है, जबकि शेल गैस केवल प्रोपेन और ब्यूटेन का एक मिश्रण है जो सूक्ष्मकणिक अवसादी शैलों से निष्कर्षित की जा सकती है।
2. भारत में कोयला-संस्तर मैथेन स्रोत बहुतायत में हैं, किन्तु अब तक शेल गैस के स्रोत नहीं पाए गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 39
भारत के 'चांग्पा' समुदाय के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वे मुख्यतः उत्तराखण्ड राज्य में रहते हैं।
2. वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पश्मीना बकरों-बकरियों को पालते हैं।
3. उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 40
भारत में ग्वार (क्लस्टर बीन) का पारम्परिक रूप से सब्ज़ी या पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है, किन्तु हाल ही में इसकी खेती ने महत्त्व का स्थान प्राप्त किया है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
- (a) बीजों से निकाला गया तेल जैव-निम्नीकरणीय सुघट्यों के निर्माण में प्रयुक्त होता है
- (b) इसके बीजों से निर्मित गोंद शेल गैस के निष्कर्षण में प्रयुक्त होता है
- (c) इस पौधे की पत्तियों के सार में प्रतिहिस्टामिन गुणधर्म होता है
- (d) यह उच्च गुणता के जैव-डीज़ल का एक स्रोत है
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 41
निम्नलिखित में से किनमें प्रवाल-भित्तियाँ हैं?
1. अन्दमान और निकोबार द्वीपसमूह
2. कच्छ की खाड़ी
3. मन्नार की खाड़ी
4. सुन्दरवन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 42
भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बन्धित है/हैं?
1. वेदिका कृषि
2. वनोन्मूलन
3. उष्णकटिबन्धी जलवायु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 43
पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्ररूपी अभिलक्षण है?
- (a) भूमध्यरेखीय जलवायु
- (b) भूमध्यसागरीय जलवायु
- (c) मानसून जलवायु
- (d) उपर्युक्त सभी जलवायु
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 44
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में 'पंचायतन' शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?
- (a) ग्राम के ज्येष्ठ-जनों की सभा
- (b) धार्मिक सम्प्रदाय
- (c) मन्दिर रचना-शैली
- (d) प्रशासनिक अधिकारी
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 45
निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
1. बराक
2. लोहित
3. सुबन्सिरि
उपर्युक्त में से कौन-सी अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 46
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आर्द्रभूमि नदियों का संगम
1. हरिक आर्द्रभूमि : व्यास और सतलुज का संगम
2. केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान : बनास और चम्बल का संगम
3. कोलेरू झील : मुसी और कृष्णा का संगम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 47
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक भारतीय षड्दर्शन का भाग नहीं है?
- (a) मीमांसा और वेदान्त
- (b) न्याय और वैशेषिक
- (c) लोकायत और कापालिक
- (d) सांख्य और योग
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 48
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
पहाड़ियाँ क्षेत्र
1. कार्डामॅम पहाड़ियाँ : कोरोमण्डल तट
2. कैमूर पहाड़ियाँ : कोंकण तट
3. महादेव पहाड़ियाँ : मध्य भारत
4. मिकिर पहाड़ियाँ : पूर्वोत्तर भारत
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) 2 और 3
- (c) 3 और 4
- (d) 2 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 49
भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी एक अनुसूची में दल-बदल विरोध विषयक उपबन्ध हैं?
- (a) दूसरी अनुसूची
- (b) पाँचवीं अनुसूची
- (c) आठवीं अनुसूची
- (d) दसवीं अनुसूची
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 50
जैव-विविधता के साथ-साथ मनुष्य के परम्परागत जीवन के संरक्षण के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण रणनीति निम्नलिखित में से किस एक की स्थापना करने में निहित है?
- (a) जीवमण्डल निचय (रिज़र्व)
- (b) वानस्पतिक उद्यान
- (c) राष्ट्रीय उपवन
- (d) वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 51
टर्की किनके मध्य स्थित है?
- (a) काला सागर और कैस्पियन सागर
- (b) काला सागर और भूमध्य सागर
- (c) स्वेज की खाड़ी और भूमध्य सागर
- (d) अक़ाबा की खाड़ी और मृत सागर
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 52
दक्षिण-पूर्वी एशिया में दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर नीचे दिए गए नगरों का सही स्थितिक्रम क्या है?
1. बैंकॉक
2. हनोइ
3. जकार्ता
4. सिंगापुर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 4–2–1–3
- (b) 3–2–4–1
- (c) 3–4–1–2
- (d) 4–3–2–1
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 53
वैज्ञानिक दृष्टिकोण यह है कि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2 °C से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए। यदि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 3 °C के परे बढ़ जाता है, तो विश्व पर उसका सम्भावित असर क्या होगा?
1. स्थलीय जीवमण्डल एक नेट कार्बन स्रोत की ओर प्रवृत्त होगा।
2. विस्तृत प्रवाल मर्त्यता घटित होगी।
3. सभी भूमण्डलीय आर्द्रभूमि स्थायी रूप से लुप्त हो जाएँगी।
4. अनाजों की खेती विश्व में कहीं भी सम्भव नहीं होगी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 54
भारत के सम्प्रतीक के नीचे उत्कीर्ण भारत की राष्ट्रीय आदर्शोक्ति 'सत्यमेव जयते' कहाँ से ली गई है?
- (a) कठ उपनिषद्
- (b) छांदोग्य उपनिषद्
- (c) ऐतरेय उपनिषद्
- (d) मुंडक उपनिषद्
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 55
भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहाँ उल्लेख है?
- (a) संविधान की उद्देशिका में
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में
- (c) मूल कर्तव्यों में
- (d) नौवीं अनुसूची में
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 56
'एकीकृत जलसम्भर विकास कार्यक्रम' को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?
1. मृदा के बह जाने की रोकथाम
2. देश की बारहमासी नदियों को मौसमी नदियों से जोड़ना
3. वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण
4. प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 57
निम्नलिखित में से कौन-से भारत में 'योजना' से सम्बद्ध हैं?
1. वित्त आयोग
2. राष्ट्रीय विकास परिषद्
3. संघीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
4. संघीय शहरी विकास मंत्रालय
5. संसद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 5
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 58
निम्नलिखित में से कौन-सा/से मंत्रिमण्डल सचिवालय का/के कार्य है/हैं?
1. मंत्रिमण्डल बैठकों के लिए कार्यसूची तैयार करना
2. मंत्रिमण्डल समितियों के लिए सचिवालयी सहायता
3. मंत्रालयों को वित्तीय संसाधनों का आबंटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 59
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
संवैधानिक सरकार वह है
1. जो राज्य की सत्ता के हित में व्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
2. जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 60
निम्नलिखित में से कौन-सी किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियाँ हैं?
1. भारत के राष्ट्रपति को, राष्ट्रपति शासन अधिरोपित करने के लिए रिपोर्ट भेजना
2. मंत्रियों की नियुक्ति करना
3. राज्य विधानमण्डल द्वारा पारित कतिपय विधेयकों को, भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
4. राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 61
किसी अर्थव्यवस्था में यदि ब्याज की दर को घटाया जाता है, तो वह
- (a) अर्थव्यवस्था में उपभोग व्यय घटाएगा
- (b) सरकार के कर-संग्रह को बढ़ाएगा
- (c) अर्थव्यवस्था में निवेश व्यय को बढ़ाएगा
- (d) अर्थव्यवस्था में कुल बचत को बढ़ाएगा
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 62
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राष्ट्रपति, भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उक्त कार्य के आबंटन के लिए नियम बनाएगा।
2. भारत सरकार की समस्त कार्यपालक कार्रवाइयाँ प्रधानमंत्री के नाम से की हुई कही जाएँगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 63
भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है।
2. अविश्वास प्रस्ताव केवल लोक सभा में ही पुरःस्थापित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 64
नीम के पेड़ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कुछ जाति के कीटों और बरुथियों के प्रचुरोद्भवन को नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है।
2. नीम के बीजों का प्रयोग जैव-ईंधन और अस्पताल अपमार्जकों का निर्माण करने में होता है।
3. नीम के तेल का अनुप्रयोग औषधि उद्योग में होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 65
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रक्रम प्रकाश-संश्लेषण में सम्मिलित है?
- (a) स्थितिज ऊर्जा मुक्त होकर प्राप्यतम ऊर्जा बनती है
- (b) प्राप्यतम ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तित होती है और संचित हो जाती है
- (c) भोजन ऑक्सीकृत होकर कार्बन डाइऑक्साइड और जल मुक्त करता है
- (d) ऑक्सीजन ली जाती है तथा कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प बाहर निकलते हैं
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 66
किसी व्यक्ति के जीवमितीय पहचान हेतु, अंगुली-छाप क्रमवीक्षण के अलावा, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रयोग में लाया जा सकता है/लाए जा सकते हैं?
1. परितारिका क्रमवीक्षण
2. दृष्टिपटल क्रमवीक्षण
3. वाक् अभिज्ञान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 67
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन पौधों के कायिक प्रवर्धन के सम्बन्ध में सही है/हैं?
1. कायिक प्रवर्धन क्लोनीय जनसंख्या को उत्पन्न करता है।
2. कायिक प्रवर्धन विषाणुओं का निष्प्रभावन करने में सहायक है।
3. कायिक प्रवर्धन वर्ष के अधिकतर भाग में चल सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 68
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
अन्तरिक्ष यान प्रयोजन
1. कैसिनी-हाइगेन्स : शुक्र की परिक्रमा करना और दत्त का पृथ्वी तक संचारण करना
2. मेसेंजर : बुध का मानचित्रण और अन्वेषण
3. वॉयेजर 1 और 2 : बाह्य सौर परिवार का अन्वेषण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 69
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
क्षेत्र किसके उत्पादन के लिए जाना जाता है
1. किन्नौर : सुपारी
2. मेवात : आम
3. कोरोमण्डल : सोयाबीन
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 70
निम्नलिखित में से कौन-सा/से रासायनिक परिवर्तन का/के उदाहरण है/हैं?
1. सोडियम क्लोराइड का क्रिस्टलन
2. बर्फ का गलन
3. दुग्ध आस्कंदन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 71
केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति किसके अन्तर्गत आती है?
- (a) परामर्शी अधिकारिता के अन्तर्गत
- (b) अपीली अधिकारिता के अन्तर्गत
- (c) मूल अधिकारिता के अन्तर्गत
- (d) रिट अधिकारिता के अन्तर्गत
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 72
निम्नलिखित तकनीकों/परिघटनाओं पर विचार कीजिए :
1. फल वाले पादपों में मुकुलन और रोपण
2. कोशिकाद्रव्यी नर बन्ध्यता
3. जीन नीरवता
उपर्युक्त में से कौन-सा/से ट्रांसजेनिक फसलों को बनाने में प्रयुक्त होता है/होते हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 73
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मक्का का मण्ड के उत्पादन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
2. मक्का से निष्कर्षित तेल जैव-डीजल के लिए फीडस्टॉक हो सकता है।
3. मक्का के प्रयोग से एल्कोहॉली पेय उत्पन्न किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 74
निम्नलिखित में से कौन-सा एक जीव, अन्य तीन जीवों के वर्ग का <b>नहीं</b> है?
- (a) केकड़ा
- (b) बरुथी
- (c) बिच्छू
- (d) मकड़ी
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 75
भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है?
- (a) भारत का राष्ट्रपति
- (b) संसद
- (c) भारत का मुख्य न्यायमूर्ति
- (d) विधि आयोग
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 76
भारत के निम्नलिखित नगरों पर विचार कीजिए :
1. भद्राचलम
2. चंदेरी
3. कांचीपुरम
4. करनाल
उपर्युक्त में से कौन-कौन से पारम्परिक साड़ी/वस्त्र उत्पादन के लिए सुख्यात हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 77
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
राष्ट्रीय राजमार्ग इससे जुड़े शहर
1. NH 4 : चेन्नई और हैदराबाद
2. NH 6 : मुम्बई और कोलकाता
3. NH 15 : अहमदाबाद और जोधपुर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 78
निम्नलिखित अन्तर्राष्ट्रीय करारों पर विचार कीजिए :
1. खाद्य एवं कृषि हेतु पादप आनुवंशिक संसाधनों के विषय में अन्तर्राष्ट्रीय संधि
2. मरुभवन का सामना करने हेतु संयुक्त राष्ट्र अभिसमय
3. विश्व विरासत अभिसमय
उपर्युक्त में से कौन-सा/से जैव-विविधता से सम्बन्ध रखता है/रखते हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 79
'पृथ्वी काल' के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह UNEP तथा UNESCO का उपक्रमण है।
2. यह एक आन्दोलन है, जिसमें प्रतिभागी प्रतिवर्ष एक निश्चित दिन, एक घण्टे के लिए बिजली बन्द कर देते हैं।
3. यह जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता लाने वाला आन्दोलन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 80
निम्नलिखित में से कौन-सा एक आहार शृंखला का सही क्रम है?
- (a) डायटम–क्रस्टेशियाई–हेरिंग
- (b) क्रस्टेशियाई–डायटम–हेरिंग
- (c) डायटम–हेरिंग–क्रस्टेशियाई
- (d) क्रस्टेशियाई–हेरिंग–डायटम
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 81
1905 में लॉर्ड कर्ज़न द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा?
- (a) प्रथम विश्वयुद्ध तक, जिसमें अंग्रेजों को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया
- (b) सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली में 1911 के शाही दरबार में कर्ज़न के अधिनियम को निराकृत किये जाने तक
- (c) महात्मा गाँधी द्वारा अपना सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ करने तक
- (d) भारत के 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल, पूर्वी पाकिस्तान बन गया
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 82
स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का 1929 का अधिवेशन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस अधिवेशन में
- (a) काँग्रेस के उद्देश्य के तौर पर स्व-शासन प्राप्ति की घोषणा की गई
- (b) काँग्रेस के लक्ष्य के तौर पर पूर्ण स्वराज प्राप्ति को स्वीकृत किया गया
- (c) असहयोग आन्दोलन का आरम्भ हुआ
- (d) लन्दन में गोल मेज़ सम्मेलन में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 83
विख्यात सत्रीया नृत्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है।
2. यह असम के वैष्णवों की शताब्दियों पुरानी जीवन्त परम्परा है।
3. यह तुलसीदास, कबीर और मीराबाई द्वारा रचित भक्ति-गीतों के शास्त्रीय रागों तथा तालों पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 84
शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग (कैलेन्डर) का 1 चैत्र, ग्रिगोरियन कैलेन्डर पर आधारित 365 दिन के सामान्य वर्ष की निम्नलिखित तिथियों में से किस एक के तदनुरूप है?
- (a) 22 मार्च (अथवा 21 मार्च)
- (b) 15 मई (अथवा 16 मई)
- (c) 31 मार्च (अथवा 30 मार्च)
- (d) 21 अप्रैल (अथवा 20 अप्रैल)
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 85
भारत की कला व संस्कृति के इतिहास के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
विख्यात मूर्तिशिल्प स्थल
1. बुद्ध के महापरिनिर्वाण की एक भव्य प्रतिमा जिसमें ऊपर की ओर अनेकों दैवी संगीतज्ञ तथा नीचे की ओर उनके दुखी अनुयायी दर्शाए गए हैं : अजन्ता
2. प्रस्तर पर उत्कीर्ण विष्णु के वराह अवतार की विशाल प्रतिमा जिसमें वह देवी पृथ्वी को गहरे विक्षुब्ध सागर से उबारते दर्शाए गए हैं : माउंट आबू
3. विशाल गोलाश्मों पर उत्कीर्ण ''अर्जुन की तपस्या''/''गंगा-अवतरण'' : मामल्लपुरम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 86
गदर क्या था?
- (a) भारतीयों का एक क्रान्तिकारी संघ, जिसका प्रधान कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में था
- (b) एक राष्ट्रवादी संगठन, जो सिंगापुर से संचालित होता था
- (c) एक उग्रवादी संगठन, जिसका प्रधान कार्यालय बर्लिन में था
- (d) भारत की स्वतंत्रता के लिए एक कम्युनिस्ट आन्दोलन, जिसका प्रधान कार्यालय ताशकन्द में था
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 87
भारत की संस्कृति एवं परम्परा के सन्दर्भ में 'कलारीपयटू' क्या है?
- (a) यह शैवमत का प्राचीन भक्ति पंथ है जो अभी भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित है
- (b) यह काँसे और पीतल के काम की एक प्राचीन शैली है जो अभी भी कोरोमण्डल क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में पाई जाती है
- (c) यह नृत्य-नाटिका का एक प्राचीन रूप है और मालाबार के उत्तरी हिस्से में एक जीवन्त परम्परा है
- (d) यह एक प्राचीन मार्शल कला है और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जीवन्त परम्परा है
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 88
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. गरबा : गुजरात
2. मोहिनीअट्टम : ओडिशा
3. यक्षगान : कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 89
भारत में बौद्ध इतिहास, परम्परा और संस्कृति के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
विख्यात तीर्थस्थल अवस्थान
1. टाबो मठ और मन्दिर संकुल : स्पीति घाटी
2. ल्होत्सव लाखांग मन्दिर, नको : जंस्कार घाटी
3. अल्ची मन्दिर संकुल : लद्दाख
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 90
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'बीजक' सन्त दादू दयाल के उपदेशों का एक संकलन है।
2. पुष्टि मार्ग के दर्शन को मध्वाचार्य ने प्रतिपादित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 91
मंगानियार के नाम से जाना जाने वाला लोगों का समुदाय
- (a) पूर्वोत्तर भारत में अपनी मार्शल कलाओं के लिए विख्यात है
- (b) पश्चिमोत्तर भारत में अपनी संगीत परम्परा के लिए विख्यात है
- (c) दक्षिण भारत में अपने शास्त्रीय गायन संगीत के लिए विख्यात है
- (d) मध्य भारत में पच्चीकारी परम्परा के लिए विख्यात है
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 92
महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य क्या था?
1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना
2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अन्तर्गत रखना
3. भारत के साथ ईस्ट इन्डिया कम्पनी के व्यापार का नियमन करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 93
फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था?
- (a) राज परिवार के इस्तेमाल के लिए मस्जिद
- (b) अकबर का निजी प्रार्थना कक्ष
- (c) वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
- (d) वह कमरा जिसमें विभिन्न धर्म वाले कुलीन-जन धार्मिक बातों के विचारार्थ जमा होते थे
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 94
भारत की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के सन्दर्भ में विभिन्न फसलों की ‘बीज प्रतिस्थापन दरों’ को बढ़ाने से भविष्य के खाद्य उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। किन्तु इसके अपेक्षाकृत बड़े/विस्तृत कार्यान्वयन में क्या बाध्यता है/बाध्यताएँ हैं?
1. कोई भी राष्ट्रीय बीज नीति नहीं बनी है।
2. निजी क्षेत्र की बीज कम्पनियों की, उद्यान-कृषि फसलों की रोपण सामग्रियों और सब्जियों के गुणता वाले बीजों की पूर्ति में कोई सहभागिता नहीं है।
3. निम्न मूल्य एवं उच्च परिमाण वाली फसलों के मामले में गुणता वाले बीजों के बारे में माँग-पूर्ति अन्तराल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 95
‘पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्रों’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्र वे क्षेत्र हैं, जिन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन घोषित किया गया है।
2. पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्र को घोषित करने का प्रयोजन है, उन क्षेत्रों में केवल कृषि को छोड़कर सभी मानव क्रियाओं पर प्रतिबन्ध लगाना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 96
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अधीन स्थापित है।
2. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एक सांविधिक निकाय है।
3. राष्ट्रीय गंगा नदी द्रोणी प्राधिकरण की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 97
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
विटामिन इसकी हीनता से होने वाला रोग
1. विटामिन C : स्कर्वी
2. विटामिन D : रिकेट्स
3. विटामिन E : रात्रि अंधता
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 98
विभिन्न उत्पादों के विनिर्माण में उद्योग द्वारा प्रयुक्त होने वाले कुछ रासायनिक तत्त्वों के नैनो-कणों के बारे में कुछ चिन्ता है। क्यों?
1. वे पर्यावरण में संचित हो सकते हैं तथा जल और मृदा को संदूषित कर सकते हैं।
2. वे खाद्य शृंखलाओं में प्रविष्ट हो सकते हैं।
3. वे मुक्त मूलकों के उत्पादन को विमोचित कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 99
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आऊटलुक’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है?
- (a) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- (b) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
- (c) विश्व आर्थिक फोरम
- (d) विश्व बैंक
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 100
संघ के बजट के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से गैर-योजना व्यय के अधीन आता है/आते हैं?
1. रक्षा व्यय
2. ब्याज अदायगी
3. वेतन एवं पेंशन
4. उपदान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2, 3 और 4
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (c)