UPSC 2012 · प्रश्न 1
पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996 के अन्तर्गत समाविष्ट क्षेत्रों में ग्राम सभा की क्या भूमिका/शक्ति है?
1. ग्राम सभा के पास अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि का हस्तांतरण रोकने की शक्ति होती है।
2. ग्राम सभा के पास लघु वनोपज का स्वामित्व होता है।
3. अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी खनिज के लिए खनन का पट्टा अथवा पूर्वेक्षण लाइसेंस प्रदान करने हेतु ग्राम सभा की अनुशंसा आवश्यक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 2
भारतीय संसद् में 'स्थगन' प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?
- (a) सार्वजनिक महत्त्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
- (b) विपक्षी सदस्यों के मंत्रियों से सूचना प्राप्त करने हेतु
- (c) किसी अनुदान की माँग में एक निश्चित मात्रा में कटौती करने हेतु
- (d) कुछ सदस्यों के हिंसक अथवा अनुचित व्यवहार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही स्थगित करने हेतु
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 3
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) भारत में कृषि संरक्षण में किस प्रकार सहायक है?
1. NBA जैव चोरी को रोकता है तथा देशी और परम्परागत आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करता है।
2. NBA कृषि पादपों के आनुवंशिक संशोधन पर चल रहे वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रत्यक्षतः मॉनीटर करता है और इसका निरीक्षण करता है।
3. NBA की अनुशंसा के बिना आनुवंशिक/जैविक संसाधनों से सम्बन्धित बौद्धिक सम्पदा अधिकार हेतु आवेदन नहीं किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 4
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रावधान के आनुरूप्य अधिनियमित हुआ था/हुए थे?
1. स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है
2. अनुच्छेद 275(1) के अन्तर्गत अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु अनुसूचित क्षेत्रों में प्रशासन का स्तर बढ़ाने के लिए प्रावधानित अनुदान के आनुरूप्य
3. अनुच्छेद 243(A) के अन्तर्गत उल्लिखित ग्राम सभा की शक्तियों और कार्यों के आनुरूप्य
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 5
यदि राष्ट्रीय जल मिशन सही ढंग से और पूर्णतः लागू किया जाए, तो देश पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
1. शहरी क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं की आंशिक आपूर्ति अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण से हो सकेगी।
2. ऐसे समुद्रतटीय शहर, जिनके पास जल के अपर्याप्त वैकल्पिक स्रोत हैं, की जल आवश्यकताओं की आपूर्ति ऐसी समुचित प्रौद्योगिकी व्यवहार में लाकर की जा सकेगी जो समुद्री जल को प्रयोग लायक बना सकेगी।
3. हिमालय से उद्गमित सभी नदियाँ प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से जोड़ दी जाएँगी।
4. सरकार कृषकों द्वारा भौम जल निकालने के लिए बोरिंग से खोदे गए कुएँ और उन पर लगाई गई मोटर और पम्प-सेट पर वहन किए गए व्यय की पूरी तरह प्रतिपूर्ति करेगी।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 6
भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के अन्तर्गत निम्नलिखित प्रावधानों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय नागरिकों के लिए समान नागरिक (सिविल) संहिता सुरक्षित करना
2. ग्राम पंचायतों को संगठित करना
3. ग्रामीण क्षेत्रों मे कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना
4. सभी कर्मकारों के लिए यथोचित अवकाश तथा सांस्कृतिक अवसर सुरक्षित करना
उपर्युक्त में से कौन-से गाँधीवादी सिद्धान्त हैं, जो राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में प्रतिबिम्बित होते हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 7
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संघ राज्यक्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नहीं होता।
2. निर्वाचन झगड़ों का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार-क्षेत्र में है।
3. भारत के संविधान के अनुसार, संसद् में केवल लोक सभा और राज्य सभा होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 8
भारतीय विधान के प्रावधानों के अन्तर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. उपभोक्ताओं को खाद्य की जाँच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है।
2. उपभोक्ता यदि उपभोक्ता मंच में अपनी शिकायत दर्ज करता है, तो उसे इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती।
3. उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर, उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 9
लोक सभा अध्यक्ष के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है।
2. यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परन्तु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः माह के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पड़ेगा।
3. यदि वह त्यागपत्र देना चाहे, तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को सम्बोधित करना होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 10
निम्नलिखित में से कौन-से उच्चतम न्यायालय की आरम्भिक अधिकारिता में आते हैं?
1. भारत सरकार तथा एक या अधिक राज्यों के बीच का विवाद
2. संसद् के किसी भी सदन या राज्य विधान-मण्डल में हुए चुनाव पर विवाद
3. भारत सरकार तथा किसी संघ राज्यक्षेत्र के बीच का विवाद
4. दो या अधिक राज्यों के बीच का विवाद
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 2
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 4
- (d) 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 11
जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए :
1. जीवाणु
2. कवक
3. पुष्पीय पादप
उपर्युक्त जीव-प्रकारों में से किसकी/किनकी कुछ जातियों को जैव पीड़कनाशियों के रूप में प्रयोग किया जाता है?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 12
जीवभार गैसीकरण को भारत में ऊर्जा संकट के धारणीय (सस्टेनेबल) हलों में से एक समझा जाता है। इस सन्दर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. नारिकेल आवरण, मूंगफली का छिलका और धान की भूसी का उपयोग जीवभार गैसीकरण के लिए किया जा सकता है।
2. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों में केवल हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
3. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों को ऊष्मा उत्पादन में सीधे ही उपयोग कर सकते हैं लेकिन अन्तर्दहन इंजनों में नहीं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 13
जल शुद्धीकरण प्रणालियों में पराबैंगनी (अल्ट्रा-वायलेट, UV) विकिरण की क्या भूमिका है?
1. यह जल में उपस्थित नुकसानदेह सूक्ष्मजीवों को निष्क्रिय/नष्ट कर देती है।
2. यह जल में उपस्थित सभी अवांछनीय गंधों को दूर कर देती है।
3. यह जल में उपस्थित ठोस कणों के अवसादन को तेज करती है, आविलता दूर करती है और जल की निर्मलता में सुधार लाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 14
ग्राफीन आजकल प्रायः सुर्खियों में रहता है। उसका क्या महत्त्व है?
1. वह एक द्वि-आयामीय पदार्थ है और उसकी विद्युत् चालकता उत्तम है।
2. वह अब तक जाँचे गए सबसे तनु किन्तु सबसे शक्तिशाली पदार्थों में से है।
3. वह पूर्णतः सिलिकॉन से बना होता है और उसकी चाक्षुष पारदर्शिता उच्च होती है।
4. उसका टच स्क्रीन, LCD और कार्बनिक LED के लिए 'चालक इलेक्ट्रोड' के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 15
शरीर में श्वास अथवा खाने से पहुँचा सीसा (लेड) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पेट्रोल में सीसे का योग प्रतिबन्धित होने के बाद से अब सीसे की विषाक्तता उत्पन्न करने वाले स्रोत कौन-कौन से हैं?
1. प्रगलन इकाईयाँ
2. पेन (कलम) और पेंसिलें
3. पेन्ट
4. केश तेल एवं प्रसाधन सामग्रियाँ
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 16
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली 'स्टेम कोशिकाओं' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. स्टेम कोशिकाएँ केवल स्तनपायी जीवों से ही प्राप्त की जा सकती हैं।
2. स्टेम कोशिकाएँ नई औषधियों को परखने के लिए प्रयोग की जा सकती हैं।
3. स्टेम कोशिकाएँ चिकित्सा थेरेपी के लिए प्रयोग की जा सकती हैं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
क्लोरोफ्लुओरोकार्बन, जो ओज़ोन-ह्रासक पदार्थों के रूप में चर्चित हैं, उनका प्रयोग
1. सुघट्य फोम के निर्माण में होता है
2. ट्यूबलेस टायरों के निर्माण में होता है
3. कुछ विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सफ़ाई करने में होता है
4. ऐरोसॉल कैन में दाबकारी एजेंट के रूप में होता है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 18
ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी के वैज्ञानिक दल, जिसमें भारतीय वैज्ञानिक भी सम्मिलित थे, ने ऐंटि-हीलियम केन्द्रक के रूप में सबसे भारी ऐंटि-द्रव्य उत्पन्न किया। ऐंटि-द्रव्य उत्पन्न करने की क्या/क्या-क्या विवक्षा/विवक्षाएँ है/हैं?
1. यह खनिज पूर्वेक्षण और तेल की खोज को अधिक आसान और कम महँगा बना देगा।
2. यह ऐंटि-द्रव्य से निर्मित तारों और आकाशगंगाओं के होने की सम्भावना की जाँच करने में सहायक होगा।
3. यह ब्रह्माण्ड के विकास की समझ विकसित करने में सहायक होगा।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 19
वैज्ञानिक निम्नलिखित में से किस/किन परिघटना/परिघटनाओं को ब्रह्माण्ड के निरन्तर विस्तरण के साक्ष्य के रूप में उद्धृत करते हैं?
1. अन्तरिक्ष में सूक्ष्मतरंगों की उपस्थिति का पता चलना
2. अन्तरिक्ष में रेडशिफ्ट परिघटना का अवलोकन
3. अन्तरिक्ष में क्षुद्रग्रहों की गति
4. अन्तरिक्ष में सुपरनोवा विस्फोटों का होना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1, 3 और 4
- (d) उपर्युक्त में से कोई भी साक्ष्य के रूप में उद्धृत नहीं किया जा सकता
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 20
अन्तरिक्ष में कई सौ कि॰ मी॰/से॰ की गति से यात्रा कर रहे विद्युत्-आवेशी कण यदि पृथ्वी के धरातल पर पहुँच जाएँ, तो जीव-जन्तुओं को गम्भीर नुकसान पहुँचा सकते हैं। ये कण किस कारण से पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुँच पाते?
- (a) पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति उन्हें ध्रुवों की ओर मोड़ देती है
- (b) पृथ्वी के इर्द-गिर्द की ओज़ोन परत उन्हें बाह्य अन्तरिक्ष में परावर्तित कर देती है
- (c) वायुमण्डल की ऊपरी परतों में उपस्थित आर्द्रता उन्हें पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुँचने देती
- (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 21
प्राचीनकालीन भारत में हुई वैज्ञानिक प्रगति के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. प्रथम शती ईसवी में विभिन्न प्रकार के विशिष्ट शल्य औजारों का उपयोग आम था।
2. तीसरी शती ईसवी के आरम्भ में मानव शरीर के आन्तरिक अंगों का प्रत्यारोपण शुरू हो चुका था।
3. पाँचवीं शती ईसवी में कोण के ज्या का सिद्धान्त ज्ञात था।
4. सातवीं शती ईसवी में चक्रीय चतुर्भुज का सिद्धान्त ज्ञात था।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 22
प्राचीन भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था/थे?
1. तप और भोग की अति का परिहार
2. वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था
3. कर्मकाण्डों की फलवत्ता का निषेध
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 23
निम्नलिखित में से कौन-से मूलतः 'समावेशी शासन' के अंग कहे जा सकते हैं?
1. गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों को बैंकिंग करने की अनुमति प्रदान करना
2. सभी जिलों में प्रभावी जिला योजना समितियाँ संगठित करना
3. जन-स्वास्थ्य पर सरकारी व्यय में बढ़ोतरी करना
4. 'दोपहर का भोजन' योजना का सशक्तिकरण करना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 24
नागर, द्राविड़ और वेसर हैं
- (a) भारतीय उपमहाद्वीप के तीन मुख्य जातीय समूह
- (b) तीन मुख्य भाषा वर्ग, जिनमें भारत की भाषाओं को विभक्त किया जा सकता है
- (c) भारतीय मन्दिर वास्तु की तीन मुख्य शैलियाँ
- (d) भारत में प्रचलित तीन मुख्य संगीत घराने
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 25
1939 में कांग्रेस मंत्रिमण्डल ने सात प्रान्तों में त्यागपत्र दे दिया था, क्योंकि
- (a) कांग्रेस अन्य चार प्रान्तों में मंत्रिमण्डल नहीं बना पाई थी
- (b) कांग्रेस में 'वामपक्ष' के उदय से मंत्रिमण्डल का कार्य कर सकना असम्भव हो गया था
- (c) उनके प्रान्तों में बहुत अधिक साम्प्रदायिक अशान्ति थी
- (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 26
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के सन्दर्भ में, प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 'आशा' (ASHA) के कार्य निम्नलिखित में से कौन-से हैं?
1. स्त्रियों को प्रसव-पूर्व देखभाल जाँच के लिए स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र साथ ले जाना
2. गर्भावस्था के प्रारम्भिक संसूचन के लिए गर्भावस्था परीक्षण किट प्रयोग करना
3. पोषण एवं प्रतिरक्षण के विषय में सूचना देना
4. बच्चे का प्रसव कराना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 27
1919 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन-सी प्रमुख विशेषता/विशेषताएँ है/हैं?
1. प्रान्तों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था
2. मुसलमानों के लिए पृथक् साम्प्रदायिक निर्वाचक-मण्डलों की व्यवस्था
3. केन्द्र द्वारा प्रान्तों की विधायिनी शक्ति का हस्तान्तरण
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 28
भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के समय, राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन (नेशनल सोशल कॉन्फरेन्स) का गठन किया गया था। इसके गठन के लिए उत्तरदायी कारण था
- (a) बंगाल क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सुधार ग्रुप/संगठन किसी एक मंच पर एकत्रित होकर व्यापक हित में माँगपत्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते थे
- (b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने कार्यक्रम में सामाजिक सुधारों को नहीं रखना चाहती थी। इसीलिए प्रस्तुत उद्देश्य के लिए उसने अलग से संगठन बनाने का सुझाव दिया
- (c) बहरामजी मालाबारी और एम॰ जी॰ रानाडे ने यह निश्चय किया कि देश के समस्त सामाजिक सुधार ग्रुपों को एक संगठन के अन्तर्गत लाया जाय
- (d) उपर्युक्त सन्दर्भ में विकल्प (a), (b) और (c) में दिए गए वक्तव्य में कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से किन दलों की स्थापना डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर ने की थी?
1. पीज़ेंट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ़ इंडिया
2. ऑल इंडिया सिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन
3. इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 30
निम्नलिखित विशेषाधिकारों में से कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किये जाते हैं?
- (a) राज्य का वर्तमान राज्यक्षेत्र परिवर्तित करना और राज्य का नाम परिवर्तित करना
- (b) संसद् को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना
- (c) राष्ट्रपति की निर्वाचन-प्रक्रिया में संशोधन करना और राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् उसकी पेंशन निर्धारित करना
- (d) चुनाव आयोग के क्रियाकलापों का निर्धारण करना और चुनाव आयुक्तों की संख्या निर्धारित करना
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 31
'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' ग्रामीण क्षेत्रीय निर्धनों के आजीविका विकल्पों को सुधारने का किस प्रकार प्रयास करता है?
1. ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए विनिर्माण उद्योग तथा कृषि व्यापार केन्द्र स्थापित करके
2. 'स्वयं सहायता समूहों' को सशक्त बनाकर और कौशल विकास की सुविधाएँ प्रदान करके
3. कृषकों को निःशुल्क बीज, उर्वरक, डीजल पम्प-सेट तथा लघु-सिंचाई संयंत्र देकर
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 32
UNDP के समर्थन से 'ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास नेतृत्व' द्वारा विकसित 'बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक' में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सम्मिलित है/हैं?
1. पारिवारिक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्पत्ति तथा सेवाओं से वंचन
2. राष्ट्रीय स्तर पर क्रय-शक्ति समता
3. राष्ट्रीय स्तर पर बजट घाटे की मात्रा और GDP की विकास दर
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 33
निम्नलिखित में से कौन-सी अनुशंसा/अनुशंसाएँ तेरहवें वित्त आयोग की सुस्पष्ट विशिष्टता/विशिष्टताएँ है/हैं?
1. वस्तुओं व सेवाओं पर कर (टैक्स) लगाए जाने का अभिकल्प तथा इस प्रस्तावित अभिकल्प के संचालन से सम्बद्ध क्षतिपूर्ति पैकेज
2. भारत के जनांकिकीय लाभांश के अनुरूप अगले दस वर्षों में लाखों नौकरियाँ सृजन करने की योजना
3. केन्द्रीय करों के एक निश्चित अंश का स्थानीय निकायों को अनुदान के रूप में हस्तान्तरण
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 34
विनिर्माण क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नई नीतिगत पहल की है/हैं?
1. राष्ट्रीय निवेश तथा विनिर्माण क्षेत्रों की स्थापना
2. 'एकल खिड़की मंजूरी' (सिंगल विंडो क्लीयरेंस) की सुविधा प्रदान करना
3. प्रौद्योगिकी अधिग्रहण तथा विकास कोष की स्थापना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 35
निम्नलिखित में से कौन-सी विधियाँ भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?
1. संसद् के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना
2. विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाला जाना
3. अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान
4. संसदीय बजट कार्यालय द्वारा समष्टिगत आर्थिक पूर्वानुमानों तथा व्यय हेतु सरकार के कार्यक्रम का एक नियतकालिक अथवा कम-से-कम मध्यवर्षीय पुनर्वलोकन
5. संसद् में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2, 3 और 5
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 3, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 36
1932 में महात्मा गाँधी ने मरणपर्यन्त उपवास प्रधानतया इसलिए किया कि
- (a) गोल मेज़ सभा भारतीय राजनीतिक आकांक्षाओं को सन्तुष्ट करने में असफल हुई
- (b) कांग्रेस और मुस्लिम लीग में मत-भिन्नता थी
- (c) रैम्ज़े मैक्डोनल्ड ने साम्प्रदायिक अधिनिर्णय (कम्युनल एवार्ड) की घोषणा की
- (d) इस सन्दर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 37
रैयतवारी बन्दोबस्त के, सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था।
2. सरकार रैयत को पट्टे देती थी।
3. कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य-निर्धारण किया जाता था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 38
आर्थिक विकास से सम्बद्ध जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित विशिष्ट अवस्थाओं पर विचार कीजिए :
1. निम्न मृत्यु-दर के साथ निम्न जन्म-दर
2. उच्च मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म-दर
3. निम्न मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म-दर
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से उपर्युक्त अवस्थाओं का सही क्रम चुनिए :
- (a) 1, 2, 3
- (b) 2, 1, 3
- (c) 2, 3, 1
- (d) 3, 2, 1
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 39
भारत में 'औद्योगिक उत्पादन सकल सूचकांक' में आठ मूल उद्योगों के सूचकांकों का संयुक्त भार 37·90% है। निम्नलिखित में से कौन-से उद्योग उन आठ मूल उद्योगों में सम्मिलित हैं?
1. सीमेन्ट
2. उर्वरक
3. प्राकृतिक गैस
4. रिफाइनरी उत्पाद
5. वस्त्रोद्योग
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 5
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 40
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान शिक्षा पर प्रभाव डालते हैं?
1. राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
2. ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय
3. पंचम अनुसूची
4. षष्ठ अनुसूची
5. सप्तम अनुसूची
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3, 4 और 5
- (c) केवल 1, 2 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 41
भारत सरकार 'सी बकथोर्न' की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इस पादप का क्या महत्त्व है?
1. यह मृदा-क्षरण के नियंत्रण में सहायक है और मरुस्थलीकरण को रोकता है।
2. यह बायोडीज़ल का एक समृद्ध स्रोत है।
3. इसमें पोषकीय मान होता है और यह उच्च तुंगता वाले ठण्डे क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए भली-भाँति अनुकूलित होता है।
4. इसकी इमारती लकड़ी का उच्च वाणिज्यिक मूल्य है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 42
निम्नलिखित में से कौन-सी 'मिश्रित खेती' की प्रमुख विशेषता है?
- (a) नकदी और खाद्य दोनों सस्यों की साथ-साथ खेती
- (b) दो या दो से अधिक सस्यों को एक ही खेत में उगाना
- (c) पशुपालन और सस्य-उत्पादन को एक साथ करना
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 43
भारत का एक विशेष राज्य निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त है :
1. यह उसी अक्षांश पर स्थित है, जो उत्तरी राजस्थान से होकर जाता है।
2. इसका 80% से अधिक क्षेत्र वन आवरणान्तर्गत है।
3. 12% से अधिक वनाच्छादित क्षेत्र इस राज्य के रक्षित क्षेत्र नेटवर्क के रूप में है।
निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा एक ऊपर दी गई सभी विशेषताओं से युक्त है?
- (a) अरुणाचल प्रदेश
- (b) असम
- (c) हिमाचल प्रदेश
- (d) उत्तराखण्ड
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 44
भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए :
1. लोबिया
2. मूँग
3. अरहर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से दलहन, चारा और हरी खाद के रूप में प्रयोग होता है/होते हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 45
निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिए :
1. पृथ्वी का आवर्तन
2. वायु दाब और हवा
3. महासागरीय जल का घनत्व
4. पृथ्वी का परिक्रमण
उपर्युक्त में से कौन-से कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावित करते हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) 1, 2 और 3
- (c) 1 और 4
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 46
भारत की आर्द्रभूमियों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. आर्द्रभूमि के अन्तर्गत देश का कुल भौगोलिक क्षेत्र अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात में अधिक अंकित है।
2. भारत में तटीय आर्द्रभूमि का कुल भौगोलिक क्षेत्र, आन्तरिक आर्द्रभूमि के कुल भौगोलिक क्षेत्र से अधिक है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 47
भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए :
1. मूँगफली
2. तिल
3. बाजरा
उपर्युक्त में से कौन-सा/से प्रमुखतया वर्षा-आधारित फसल है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 48
जब आप हिमालय की यात्रा करेंगे, तो आप निम्नलिखित को देखेंगे :
1. गहरे खड्ड
2. U घुमाव वाले नदी-मार्ग
3. समानान्तर पर्वत श्रेणियाँ
4. भूस्खलन के लिए उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता
उपर्युक्त में से कौन-से हिमालय के तरुण वलित पर्वत (नवीन मोड़दार पर्वत) के साक्ष्य कहे जा सकते हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 49
सामान्यतया पृथ्वी की सतह से ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में घटोतरी होती है, क्योंकि
1. वायुमण्डल पृथ्वी की सतह से केवल ऊपर की ओर गर्म हो सकता है
2. ऊपरी वायुमण्डल में आर्द्रता अधिक होती है
3. ऊपरी वायुमण्डल में हवा कम घनी होती है
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 50
महासागरों का अम्लीकरण बढ़ रहा है। यह घटना क्यों चिन्ता का विषय है?
1. कैल्सियमी पादपप्लवक की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
2. प्रवाल-भित्ति की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
3. कुछ प्राणी, जिनके डिम्भक पादपप्लवकीय होते हैं, की उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
4. मेघ बीजन और मेघों का बनना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 51
लोक निधि के फलोत्पादक और आशयित प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का महत्त्व क्या है?
1. CAG संसद् की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात/वित्तीय आपात घोषित करता है।
2. CAG की मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किये गए प्रतिवेदनों पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है।
3. CAG के प्रतिवेदनों से मिली जानकारियों के आधार पर जाँचकर्ता एजेंसियाँ उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने लोक निधि प्रबन्धन में कानून का उल्लंघन किया हो।
4. CAG को ऐसी निश्चित न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त हैं कि सरकारी कम्पनियों के लेखा-परीक्षा और लेखा जाँचते समय वह कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोग लगा सके।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 52
'जननी सुरक्षा योजना' कार्यक्रम का प्रयास है
1. संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना
2. प्रसूति की लागत वहन करने हेतु माँ को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना
3. गर्भावस्था और प्रसूति से हुई वेतन-हानि की अनुपूर्ति करना
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 53
भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय
- (a) जरूरी नहीं है कि वह संसद् के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो परन्तु उसे छः माह के अन्दर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए
- (b) जरूरी नहीं है कि वह संसद् के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो परन्तु उसे छः माह के अन्दर लोक सभा का सदस्य हो जाना चाहिए
- (c) संसद् के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य होना चाहिए
- (d) आवश्यक रूप से लोक सभा का सदस्य होना चाहिए
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 54
परिसीमन आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
2. परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 55
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. होटल तथा रेस्तराँ
2. मोटर परिवहन उद्योग
3. समाचार-पत्र प्रतिष्ठान
4. निजी चिकित्सा संस्थान
उपर्युक्त में से किस इकाई/किन इकाइयों के कर्मचारी, 'कर्मचारी राज्य बीमा योजना' के अन्तर्गत 'सामाजिक सुरक्षा' कवच प्राप्त कर सकते हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 56
भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्त्तव्य है कि वे निम्नलिखित में से किसको/किनको संसद् के पटल पर रखवाएँ?
1. संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को
2. लोक लेखा समिति के प्रतिवेदन को
3. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन को
4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 57
लोक सभा और राज्य सभा के बीच गतिरोध की किस स्थिति/किन स्थितियों में संसद् की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है?
1. साधारण विधि-निर्माण को पारित करने की स्थिति में
2. धन-विधेयक को पारित करने की स्थिति में
3. संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की स्थिति में
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 58
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDAs) भारत में ग्रामीण निर्धनता को कम करने में कैसे मदद करते हैं?
1. DRDAs देश के कुछ विनिर्दिष्ट पिछड़े क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के रूप में कार्य करते हैं।
2. DRDAs विनिर्दिष्ट क्षेत्रों में निर्धनता और कुपोषण के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करते हैं और उनके समाधान के विस्तृत उपाय तैयार करते हैं।
3. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अन्तरक्षेत्रीय (इंटर-सेक्टोरल) तथा अन्तरविभागीय समन्वयन और सहयोग सुरक्षित करते हैं।
4. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के लिए मिले कोष पर निगरानी रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका प्रभावी उपयोग हो।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 59
भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मूल कर्तव्यों में निम्नलिखित में से क्या है/हैं?
1. मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत की रक्षा
2. सामाजिक अन्याय से कमजोर वर्गों की रक्षा
3. वैज्ञानिक मनोदशा और खोज की भावना का विकास
4. वैयक्तिक और सामूहिक कार्यकलापों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 60
भारत के उच्चतम न्यायालय की स्वायत्तता की रक्षा हेतु क्या प्रावधान है?
1. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते समय भारत के राष्ट्रपति को भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श करना पड़ता है।
2. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा हटाया जा सकता है।
3. न्यायाधीशों का वेतन भारत के संचित निधि पर आरोपित होता है, जिस पर विधानमण्डल को अपना मत नहीं देना होता है।
4. भारत के उच्चतम न्यायालय के अफ़सरों और कर्मचारियों की सभी नियुक्तियाँ सरकार द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श के पश्चात् ही की जाती हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 61
कुछ लोगों का सोचना है कि तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए भारत को थोरियम को नाभिकीय ऊर्जा के भविष्य के ईंधन के रूप में विकसित करने के लिए शोध और विकास करना चाहिए। इस सन्दर्भ में थोरियम, यूरेनियम की तुलना में कैसे अधिक लाभकारी है?
1. प्रकृति में यूरेनियम की तुलना में थोरियम के कहीं अधिक भण्डार हैं।
2. उत्खनन-प्राप्त खनिज से मिलने वाली प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा की तुलना की जाए, तो थोरियम, प्राकृतिक यूरेनियम की तुलना में, कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है।
3. थोरियम, यूरेनियम की तुलना में, कम नुकसानदेह अपशिष्ट उत्पादित करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 62
वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती हुई मात्रा से वायुमण्डल का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड
- (a) वायु में उपस्थित जलवाष्प को अवशोषित कर उसकी ऊष्मा को संचित करती है
- (b) सौर विकिरण के पराबैंगनी अंश को अवशोषित करती है
- (c) सम्पूर्ण सौर विकिरण को अवशोषित करती है
- (d) सौर विकिरण के अवरक्त अंश को अवशोषित करती है
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 63
निम्नलिखित तत्त्व समूहों में से कौन-सा एक पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलतः उत्तरदायी था?
- (a) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम
- (b) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन
- (c) ऑक्सीजन, कैल्सियम, फॉस्फोरस
- (d) कार्बन, हाइड्रोजन, पोटैशियम
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 64
भारत में Bt बैंगन के प्रवेशन पर लोगों के विरोध के कारण क्या हैं?
1. Bt बैंगन की रचना इसके जीनोम में मृदा कवक के जीन को प्रवेश कराकर की गयी है।
2. Bt बैंगन के बीज टर्मिनेटर बीज हैं जिसके कारण किसानों को प्रत्येक मौसम के पहले बीज कम्पनियों से बीज खरीदना पड़ता है।
3. एक आशंका है कि Bt बैंगन के उपभोग का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
4. यह भी चिन्ता है कि Bt बैंगन के प्रवेशन से जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 65
पीड़कों को प्रतिरोध के अतिरिक्त, वे कौन-सी सम्भावनाएँ हैं जिनके लिए आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित पादपों का निर्माण किया गया है?
1. सूखा सहन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना
2. उत्पाद में पोषकीय मान बढ़ाना
3. अन्तरिक्ष यानों और अन्तरिक्ष स्टेशनों में उन्हें उगने और प्रकाश-संश्लेषण करने के लिए सक्षम बनाना
4. उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 66
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
दादाभाई नौरोजी की भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि
1. उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन, भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है
2. उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्म-विश्वास जगाया
3. उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकरण की आवश्यकता पर सर्वोपरि जोर दिया
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 67
सदियों से भारत में जीवंत रही एक प्रमुख परम्परा 'ध्रुपद' के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपूत राज्यों में हुआ।
2. ध्रुपद प्रमुखतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है।
3. ध्रुपद आलाप मंत्रों से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 68
कूचिपुड़ी तथा भारतनाट्यम नृत्यों के बीच क्या भेद है?
1. कूचिपुड़ी नृत्य में नर्तक प्रासंगिक रूप से कथोपकथन का प्रयोग करते हैं, जबकि भारतनाट्यम में कथोपकथन का प्रयोग नहीं किया जाता।
2. पीतल की तश्तरी की धार पर पाद रख नृत्य करने की परम्परा भारतनाट्यम की विशिष्टता है, जबकि कूचिपुड़ी नृत्य में इस प्रकार की क्रियाओं का कोई स्थान नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 69
मध्ययुगीन भारत के धार्मिक इतिहास के सन्दर्भ में सूफी सन्त निम्नलिखित में से किस तरह के आचरण का निर्वाह करते थे?
1. ध्यानसाधना और श्वास-नियमन
2. एकांत में कठोर यौगिक व्यायाम
3. श्रोताओं में आध्यात्मिक हर्षोन्माद उत्पन्न करने के लिए पवित्र गीतों का गायन
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 70
रॉलेट ऐक्ट का लक्ष्य था
- (a) युद्धप्रयासों को अनिवार्य आर्थिक समर्थन
- (b) बिना मुकदमा चलाये बन्दी बनाना और मुकदमों की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया द्वारा
- (c) खिलाफ़त आन्दोलन का दमन
- (d) प्रेस स्वातंत्र्य पर प्रतिबन्ध लगाना
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 71
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन (1929) इतिहास में इसलिए बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि
1. कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की माँग का एक संकल्प पारित किया
2. इस अधिवेशन में उग्रवादियों एवं उदारवादियों के बीच झगड़े को सुलझा लिया गया
3. इस अधिवेशन में दो राष्ट्रों की माँग के सिद्धान्त को अस्वीकार करते हुए एक संकल्प पारित किया गया
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 72
भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे 'भूमिस्पर्श मुद्रा' कहा जाता है। यह किसका प्रतीक है?
- (a) मार पर दृष्टि रखने एवं अपने ध्यान में विघ्न डालने से मार को रोकने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान
- (b) मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान
- (c) बुद्ध का अपने अनुयायियों को स्मरण कराना कि वे सभी धरती से उत्पन्न होते हैं और अन्ततः धरती में विलीन हो जाते हैं, अतः जीवन संक्रमणशील है
- (d) इस सन्दर्भ में दोनों ही कथन (a) एवं (b) सही हैं
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 73
पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था
- (a) भक्ति
- (b) मूर्तिपूजा और यज्ञ
- (c) प्रकृति पूजा और यज्ञ
- (d) प्रकृति पूजा और भक्ति
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 74
ब्रह्म समाज के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसने मूर्तिपूजा का विरोध किया।
2. धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या के लिए इसने पुरोहित वर्ग को अस्वीकारा।
3. इसने इस सिद्धान्त का प्रचार किया कि वेद त्रुटिहीन हैं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 75
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) बैंकरों के बैंक (केन्द्रीय बैंक) के रूप में कार्य करता है। इसका अर्थ निम्नलिखित में से कौन-से है?
1. अन्य बैंक RBI के पास अपनी जमा संचित रखते हैं।
2. आवश्यकता के समय RBI वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।
3. RBI वाणिज्यिक बैंकों को मौद्रिक विषयों पर परामर्श देता है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 2 और 3
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 76
निम्नलिखित में से किस/किन परिस्थिति/परिस्थितियों में 'पूँजीगत लाभ' हो सकता है?
1. जब किसी उत्पाद के विक्रय में वृद्धि हो
2. जब किसी सम्पत्ति के मूल्य में प्राकृतिक वृद्धि हो
3. जब आप कोई रंगचित्र खरीदें और उसकी लोकप्रियता बढ़ने के कारण उसके मूल्य में वृद्धि हो
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 77
निम्नलिखित उपायों में से किसके/किनके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि होगी?
1. केन्द्रीय बैंक द्वारा लोगों से सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय
2. लोगों द्वारा वाणिज्यिक बैंकों में जमा की गई करेंसी
3. सरकार द्वारा केन्द्रीय बैंक से लिया गया ऋण
4. केन्द्रीय बैंक द्वारा लोगों को सरकारी प्रतिभूतियों का विक्रय
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 4
- (c) 1 और 3
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 78
निम्नलिखित में से कौन-सी बातें भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में समाविष्ट होंगी?
1. भारत में विदेशी कम्पनियों की सहायक कम्पनियाँ
2. भारतीय कम्पनियों में बहुसंख्यक विदेशी इक्विटी धारण
3. विदेशी कम्पनियों द्वारा अनन्य रूप से वित्त-पोषित कम्पनियाँ
4. पोर्टफोलियो निवेश
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
किसी मुद्रा का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य
1. विश्व बैंक निर्धारित करता है
2. सम्बन्धित देश द्वारा प्रदत्त वस्तुओं/सेवाओं की कितनी माँग है, से निर्धारित होता है
3. सम्बन्धित देश की सरकार की स्थिरता से निर्धारित होता है
4. सम्बन्धित देश की आर्थिक सम्भाव्यता से निर्धारित होता है
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) 1, 2, 3 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3 और 4
- (d) केवल 1 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 80
लीड बैंक योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि
- (a) बड़े बैंक प्रत्येक जिले में अपने कार्यालय खोलने का प्रयास करें
- (b) विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो
- (c) प्रत्येक बैंक सघन विकास के लिए पृथक्-पृथक् जिलों को अपनाएँ
- (d) सभी बैंक अपने पास जमा राशि जुटाने के लिए गहन प्रयास करें
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 81
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन
2. युद्ध में चलती-फिरती तोपों का उपयोग
3. तम्बाकू और लाल मिर्च की खेती
उपर्युक्त में से कौन-सा/से अंग्रेजों की भारत को देन थी/थीं?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 82
प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 'श्रेणी' संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. प्रत्येक 'श्रेणी' राज्य की एक केन्द्रीय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होती थी और प्रशासनिक स्तर पर राजा उनका प्रमुख होता था।
2. 'श्रेणी' ही वेतन, काम करने के नियमों, मानकों और कीमतों को सुनिश्चित करती थी।
3. 'श्रेणी' का अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 83
भारत के संविधान में केन्द्र और राज्यों के बीच किए गए शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है?
- (a) मोर्ले-मिन्टो सुधार, 1909
- (b) मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड अधिनियम, 1919
- (c) भारत सरकार अधिनियम, 1935
- (d) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 84
कोयले के बृहत् सुरक्षित भण्डार होते हुए भी भारत क्यों मिलियन टन कोयले का आयात करता है?
1. भारत की यह नीति है कि वह अपने कोयले के भण्डार को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे और वर्तमान उपयोग के लिए इसे अन्य देशों से आयात करे।
2. भारत के अधिकतर विद्युत् संयंत्र कोयले पर आधारित हैं और उन्हें देश से पर्याप्त मात्रा में कोयले की आंतरिक आपूर्ति नहीं हो पाती।
3. इस्पात कम्पनियों को बड़ी मात्रा में कोक कोयले की आवश्यकता पड़ती है, जिसे आयात करना पड़ता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 85
एक व्यक्ति काली अंधेरी रात में रेगिस्तान में अकेला खड़ा था। उसे अपने गाँव जाना था जो वहाँ से पूर्व में पाँच किलोमीटर की दूरी पर था। उसके पास दिशा-ज्ञान के लिए कोई यंत्र नहीं था, पर उसने ध्रुवतारे को पहचान लिया। अब उसको गाँव पहुँचने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मार्ग अपनाना अधिकतम सुविधाजनक होगा?
- (a) ध्रुवतारे की दिशा में चले
- (b) ध्रुवतारे से विपरीत दिशा में चले
- (c) ध्रुवतारे को अपनी बाईं ओर रखकर चले
- (d) ध्रुवतारे को अपनी दाहिनी ओर रखकर चले
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 86
हाल में तत्त्वों के एक वर्ग, जिसे 'दुर्लभ मृदा धातु' कहते हैं, की कम आपूर्ति पर चिन्ता जताई गई। क्यों?
1. चीन, जो इन तत्त्वों का सबसे बड़ा उत्पादक है, द्वारा इनके निर्यात पर कुछ प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
2. चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चिली को छोड़कर अन्य किसी भी देश में ये तत्त्व नहीं पाये जाते हैं।
3. दुर्लभ मृदा धातु विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण में आवश्यक हैं और इन तत्त्वों की माँग बढ़ती जा रही है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 87
निम्नलिखित रक्षित क्षेत्रों पर विचार कीजिए :
1. बांदीपुर
2. भीतरकणिका
3. मानस
4. सुन्दरबन
उपर्युक्त में से कौन-से बाघ-आरक्षित क्षेत्र घोषित हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 88
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. दक्षिणी भारत से उत्तरी भारत की ओर मानसून की अवधि घटती है।
2. उत्तरी भारत के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 89
निम्नलिखित में से कौन-सी एक उष्णकटिबन्धीय सवाना प्रदेश की जलवायु की मुख्य विशेषता है?
- (a) वर्ष-भर वर्षा
- (b) केवल शीतकाल में वर्षा
- (c) अत्यन्त अल्पकालिक शुष्क ऋतु
- (d) निश्चित शुष्क तथा आर्द्र ऋतु
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 90
भारत के निम्नलिखित में से किस वर्ग के आरक्षित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को जीवभार एकत्रित करने और उसके उपयोग की अनुमति नहीं है?
- (a) जैव मण्डलीय आरक्षित क्षेत्रों में
- (b) राष्ट्रीय उद्यानों में
- (c) रामसर सम्मेलन में घोषित आर्द्रभूमियों में
- (d) वन्यजीव अभयारण्यों में
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 91
जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिए :
1. चमगादड़
2. मधुमक्खी
3. पक्षी
उपर्युक्त में से कौन-सा/से परागणकारी है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 92
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राणी समूह संकटापन्न जातियों के संवर्ग के अन्तर्गत आता है?
- (a) महान भारतीय सारंग, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई वन्य गधा
- (b) कश्मीरी महामृग, चीतल, नील गाय और महान भारतीय सारंग
- (c) हिम तेंदुआ, अनूप मृग, रीसस बन्दर और सारस (क्रेन)
- (d) सिंहपुच्छी मेकाक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीतल
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 93
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
यदि केशिकत्व की परिघटना नहीं होती, तो
1. किरोसिन दीप का उपयोग मुश्किल हो जाता
2. कोई मृदुपेय का उपभोग करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग नहीं कर पाता
3. स्याही-सोख पत्र काम करने में विफल हो जाता
4. बड़े पेड़, जिन्हें हम अपने चारों ओर देखते हैं, पृथ्वी पर नहीं उगते
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 94
'मिलेनियम इकोसिस्टम एसेसमेन्ट' पारिस्थितिक तंत्र की सेवाओं के निम्नलिखित प्रमुख वर्गों का वर्णन करता है—व्यवस्था, समर्थन, नियंत्रण, संरक्षण और सांस्कृतिक। निम्नलिखित में से कौन-सी एक समर्थन सेवा है?
- (a) खाद्यान्न और जल का उत्पादन
- (b) जलवायु और रोग का नियंत्रण
- (c) पोषक चक्रण और फसल परागण
- (d) विविधता अनुरक्षण
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 95
ऐन्टिलोपों 'ऑरिक्स' और 'चीरू' के बीच क्या अन्तर है?
- (a) ऑरिक्स गर्म और शुष्क क्षेत्रों में रहने के लिए अनुकूलित है जबकि चीरू ठण्डे उच्च पर्वतीय घास के मैदान और अर्ध-मरुस्थली क्षेत्रों में रहने के लिए
- (b) ऑरिक्स का शिकार उसके शृंगाभों के लिए किया जाता है जबकि चीरू का शिकार कस्तूरी के लिए
- (c) ऑरिक्स केवल पश्चिमी भारत में मिलता है जबकि चीरू केवल उत्तर-पूर्व भारत में
- (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) तथा (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 96
निम्नलिखित में से कौन-से भौगोलिक क्षेत्र में जैव विविधता के लिए संकट हो सकते हैं?
1. वैश्विक तापन
2. आवास का विखण्डन
3. विदेशी जाति का संक्रमण
4. शाकाहार को प्रोत्साहन
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 97
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. काली गर्दन वाला सारस (कृष्णग्रीव सारस)
2. चीता
3. उड़न गिलहरी (कन्दली)
4. हिम तेंदुआ
उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाये जाते हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 98
निम्नलिखित कृषि पद्धतियों पर विचार कीजिए :
1. समोच्च बाँध
2. अनुपद सस्यन
3. शून्य जुताई
वैश्विक जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में, उपर्युक्त में से कौन-सा/से मृदा में कार्बन प्रच्छादन/संग्रहण में सहायक है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 99
यदि किसी महासागर का पादपप्लवक किसी कारण से पूर्णतया नष्ट हो जाए, तो इसका क्या प्रभाव होगा?
1. कार्बन सिंक के रूप में महासागर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
2. महासागर की खाद्य शृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
3. महासागर का जल-घनत्व प्रबल रूप से घट जाएगा।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 100
कुछ वर्ष पहले तक गिद्ध भारतीय देहातों में आम दिखाई देते थे, किन्तु आजकल कभी-कभार ही नजर आते हैं। इस स्थिति के लिए उत्तरदायी है
- (a) नवीन प्रवेशी जातियों द्वारा उनके नीड़ स्थलों का नाश
- (b) गोपशु मालिकों द्वारा रुग्ण पशुओं के उपचार हेतु प्रयुक्त एक औषधि
- (c) उन्हें मिलने वाले भोजन में आई कमी
- (d) उनमें हुआ व्यापक, दीर्घस्थायी तथा घातक रोग
उत्तर: (b)