UPSC 2015 · प्रश्न 1
'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' निम्नलिखित में से किसके लिए प्रारम्भ की गई है?
- (a) गरीब लोगों को अपेक्षाकृत कम ब्याज-दर पर आवास-ऋण प्रदान करने के लिए
- (b) पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए
- (c) देश में वित्तीय समावेशन (फ़ाइनेंशियल इंक्लूज़न) को प्रोत्साहित करने के लिए
- (d) उपांतिक (मार्जिनलाइज्ड) समुदायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 2
चौदहवें वित्त आयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसने केन्द्रीय विभाज्य पूल में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है।
2. इसने विशेष तौर पर सेक्टरों से जुड़े (सेक्टर-स्पेसिफिक) अनुदानों से सम्बन्धित सिफ़ारिशें की हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 3
हाल ही में समाचारों में आई 'फोर्टालेज़ा उद्घोषणा (फोर्टालेज़ा डिक्लरेशन)' निम्नलिखित में से किसके मामलों से सम्बन्धित है?
- (a) ASEAN
- (b) BRICS
- (c) OECD
- (d) WTO
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 4
किसी देश की, कर से GDP के अनुपात में कमी क्या सूचित करती है?
1. आर्थिक वृद्धि-दर धीमी होना
2. राष्ट्रीय आय का कम साम्यिक (एकिटेबल) वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 5
उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण-पूर्वी प्रशान्त क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होता। इसका क्या कारण है?
- (a) समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते हैं
- (b) अन्तःउष्णकटिबंधीय अभिसारी क्षेत्र (इंटर-ट्रॉपिकल कन्वर्जेंस ज़ोन) बिरले ही होता है
- (c) कोरिऑलिस बल अत्यन्त दुर्बल होता है
- (d) उन क्षेत्रों में भूमि मौजूद नहीं होती
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 6
भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?
- (a) असम और राजस्थान
- (b) अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान
- (c) असम और गुजरात
- (d) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 7
राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ये तत्त्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं।
2. इन तत्त्वों में अन्तर्विष्ट उपबन्ध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एन्फोर्सिएबल) नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 8
'आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ़ एट कोर इंडस्ट्रीज़)' में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्त्व दिया गया है?
- (a) कोयला उत्पादन
- (b) विद्युत् उत्पादन
- (c) उर्वरक उत्पादन
- (d) इस्पात उत्पादन
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 9
निम्नलिखित में से कौन-सा एक नैशनल पार्क इसलिए अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैंप) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है?
- (a) भीतरकणिका नैशनल पार्क
- (b) केइबुल लाम्जाओ नैशनल पार्क
- (c) केवलादेव घाना नैशनल पार्क
- (d) सुल्तानपुर नैशनल पार्क
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 10
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत (नैशनल इनोवेशन फाउंडेशन–इंडिया) (NIF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. NIF, केन्द्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है।
2. NIF, अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख (प्रीमियर) वैज्ञानिक संस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को मज़बूत करने की एक पहल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 11
कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरकों के अत्यधिक/अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है?
1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मजीवों (नाइट्रोजन-फिक्सिंग माइक्रोऑर्गेनिज्म्स) का मिट्टी में प्रचुरोद्भवन (प्रोलिफरेशन) हो सकता है।
2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोतरी हो सकती है।
3. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) में नाइट्रेट का निक्षालन (लीचिंग) हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 12
प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संघ (इंटरनैशनल यूनियन फॉर कन्ज़र्वेशन ऑफ़ नेचर ऐंड नेचुरल रिसोर्सेज़) (IUCN) तथा वन्य प्राणिजात एवं वनस्पतिजात की संकटापन्न स्पीशीज़ के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (कन्वेंशन ऑन इंटरनैशनल ट्रेड इन एन्डेंजर्ड स्पीशीज़ ऑफ़ वाइल्ड फ़ॉना ऐंड फ्लोरा) (CITES) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. IUCN संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक अंग है तथा CITES सरकारों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय क़रार है।
2. IUCN, प्राकृतिक पर्यावरण के बेहतर प्रबन्धन के लिए, विश्व भर में हजारों क्षेत्र-परियोजनाएँ चलाता है।
3. CITES उन राज्यों पर वैध रूप से आबद्धकर है जो इसमें शामिल हुए हैं, लेकिन यह कन्वेंशन राष्ट्रीय विधियों का स्थान नहीं लेता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 13
गन्ने की उचित एवं लाभप्रद क़ीमत (FRP) को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता/करती है?
- (a) आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति
- (b) कृषि लागत और क़ीमत आयोग
- (c) कृषि मंत्रालय का विपणन और निरीक्षण निदेशालय
- (d) कृषि उत्पाद विपणन समिति
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 14
विषुवतीय प्रतिधाराओं (इक्केटोरियल काउंटर-करेंट) के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या किससे होती है?
- (a) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
- (b) दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण (कन्वर्जेंस)
- (c) जल की लवणता में अन्तर
- (d) विषुवत्-वृत्त के पास प्रशान्तमण्डल मेखला (बेल्ट ऑफ़ काम) का होना
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 15
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
तीर्थस्थान अवस्थिति
1. श्रीशैलम : नल्लमला पहाड़ियाँ
2. ओंकारेश्वर : सतमाला पहाड़ियाँ
3. पुष्कर : महादेव पहाड़ियाँ
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 16
रौलट सत्याग्रह के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. रौलट अधिनियम, 'सेडिशन कमेटी' की सिफ़ारिश पर आधारित था।
2. रौलट सत्याग्रह में, गाँधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
3. साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 17
निम्नलिखित में से किनका, इबोला विषाणु के प्रकोप के लिए हाल ही में समाचारों में बार-बार उल्लेख हुआ?
- (a) सीरिया और जॉर्डन
- (b) गिनी, सिएरा लिओन और लाइबेरिया
- (c) फिलिपीन्स और पापुआ न्यू गिनी
- (d) जमैका, हैती और सुरिनाम
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 18
ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाले शक्ति संयंत्रों से प्राप्त 'फ्लाई ऐश' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. फ्लाई ऐश का उपयोग भवन निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में किया जा सकता है।
2. फ्लाई ऐश का उपयोग कंक्रीट के कुछ पोर्टलैंड सीमेंट अंश के स्थानापन्न (रिप्लेसमेंट) के रूप में किया जा सकता है।
3. फ्लाई ऐश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड तथा कैल्सियम ऑक्साइड से बना होता है और इसमें कोई विषाक्त (टॉक्सिक) तत्त्व नहीं होते।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 19
भारत में पाये जाने वाले स्तनधारी 'ड्यूगोंग' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक शाकाहारी समुद्री जानवर है।
2. यह भारत के पूरे समुद्र तट के साथ-साथ पाया जाता है।
3. इसे वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 20
निम्नलिखित में से कौन, भारत में उपनिवेशवाद का/के आर्थिक आलोचक था/थे?
1. दादाभाई नौरोजी
2. जी॰ सुब्रमण्य अय्यर
3. आर॰ सी॰ दत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 21
'विश्व आर्थिक सम्भावना (ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स)' रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्नलिखित में से कौन जारी करता है?
- (a) एशिया विकास बैंक
- (b) यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (यूरोपियन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन ऐंड डेवलप्मेन्ट)
- (c) यू॰ एस॰ फेडरल रिज़र्व बैंक
- (d) विश्व बैंक
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 22
जब भारतीय रिज़र्व बैंक सांविधिक नक़दी अनुपात (स्टैट्यूटरी लिक्विडिटी रेशियो) को 50 आधार अंक (बेसिस पॉइंट) कम कर देता है, तो निम्नलिखित में से क्या होने की सम्भावना होती है?
- (a) भारत की GDP विकास-दर प्रबलता से बढ़ेगी
- (b) विदेशी संस्थागत निवेशक हमारे देश में और अधिक पूँजी लायेंगे
- (c) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने उधार देने की दर को घटा सकते हैं
- (d) इससे बैंकिंग व्यवस्था की नक़दी (लिक्विडिटी) में प्रबलता से कमी आ सकती है
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 23
स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनोटेक्नोलॉजी के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. नैनोटेक्नोलॉजी के द्वारा लक्ष्ययुक्त औषधि प्रदान करना (टार्गेटेड ड्रग डिलिवरी) सम्भव कर दिया गया है।
2. नैनोटेक्नोलॉजी जीन उपचार (जीन थेरैपी) में एक बड़ा योगदान दे सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 24
भारत में कृषि उत्पादों के बाज़ार को किसके अधीन विनियमित किया जाता है?
- (a) आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
- (b) राज्यों द्वारा अधिनियमित कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम
- (c) कृषि उत्पाद (श्रेणीकरण एवं चिह्नांकन) अधिनियम, 1937
- (d) खाद्य उत्पाद आदेश, 1956 एवं मांस तथा खाद्य उत्पाद आदेश, 1973
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 25
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है?
- (a) खारे पानी का मगर
- (b) ऑलिव रिड्ले टर्टल (कूर्म)
- (c) गंगा की डॉलफ़िन
- (d) घड़ियाल
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 26
काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने ब्रिटिश माल के बहिष्कार और करों के अपवंचन (इवेज़न) की वकालत की।
2. यह सर्वहारा-वर्ग का अधिनायकत्व स्थापित करना चाहती थी।
3. इसने अल्पसंख्यकों तथा दलित वर्गों के लिए पृथक् निर्वाचन-क्षेत्र की वकालत की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।
2. राज्य सभा अनुदानों की माँगों पर मतदान नहीं कर सकती है।
3. राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 28
भारत सरकार अधिनियम, 1919 ने निम्नलिखित में से किसको स्पष्ट रूप से परिभाषित किया?
- (a) न्यायपालिका एवं विधायिका (लेजिस्लेचर) के बीच शक्ति का पृथक्करण
- (b) केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों की अधिकारिता
- (c) भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एवं वाइसरॉय की शक्तियाँ
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से कौन 'औद्योगिक कर्मकारों के लिए उपभोक्ता क़ीमत सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स नम्बर फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स)' निकालता है?
- (a) भारतीय रिज़र्व बैंक
- (b) आर्थिक कार्य विभाग
- (c) श्रम ब्यूरो
- (d) कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 30
आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के सन्दर्भ में, हाल ही में समाचारों में आये दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक (पार्टिकल डिटेक्टर) 'आइसक्यूब (IceCube)' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किलोमीटर घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक (न्यूट्रिनो डिटेक्टर) है।
2. यह डार्क मैटर (dark matter) की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है।
3. यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 31
'ऐग्रीमेंट ऑन ऐग्रीकल्चर (Agreement on Agriculture)', 'ऐग्रीमेंट ऑन दि ऐप्लीकेशन ऑफ सैनिटरी ऐंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स (Agreement on the Application of Sanitary and Phytosanitary Measures)' और 'पीस क्लॉज़ (Peace Clause)' शब्द प्रायः समाचारों में किसके मामलों के सन्दर्भ में आते हैं?
- (a) खाद्य और कृषि संगठन
- (b) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का रूपरेखा सम्मेलन
- (c) विश्व व्यापार संगठन
- (d) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 32
'निकट क्षेत्र संचार (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) (NFC) प्रौद्योगिकी' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक सम्पर्करहित संचार प्रौद्योगिकी है, जो विद्युत्-चुम्बकीय रेडियो क्षेत्रों का उपयोग करती है।
2. NFC उन युक्तियों (डिवाइसेज़) द्वारा उपयोग के लिए अभिकल्पित किया गया है, जो एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर भी स्थित हो सकते हैं।
3. संवेदनशील सूचना भेजते समय NFC कोडीकरण (एन्क्रिप्शन) का उपयोग कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 33
'गोलन हाइट्स' के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित घटनाओं के सन्दर्भ में यदा-कदा समाचारों में आता है?
- (a) मध्य एशिया
- (b) मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)
- (c) दक्षिण-पूर्व एशिया
- (d) मध्य अफ्रीका
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 34
रुपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्पर्य है?
- (a) रुपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना
- (b) रुपये के मूल्य को बाज़ार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना
- (c) रुपये को अन्य मुद्राओं में और अन्य मुद्राओं को रुपये में परिवर्तित करने की स्वतंत्र रूप से अनुज्ञा प्रदान करना
- (d) भारत में मुद्राओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार विकसित करना
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 35
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
मध्यकालीन भारतीय वर्तमान क्षेत्र
राज्य
1. चम्पक : मध्य भारत
2. दुर्गर : जम्मू
3. कुलूत : मालाबार
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 36
निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
1. वंशधारा
2. इन्द्रावती
3. प्रणहिता
4. पेन्नार
उपर्युक्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1, 2 और 4
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 37
जब संसद् के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है?
- (a) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत
- (b) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का तीन-चौथाई बहुमत
- (c) सदनों का दो-तिहाई बहुमत
- (d) सदनों का पूर्ण बहुमत
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 38
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है?
- (a) उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश
- (b) दक्षिण-पश्चिम बंगाल
- (c) दक्षिणी सौराष्ट्र
- (d) अन्दमान और निकोबार द्वीपसमूह
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 39
निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?
1. अवन्ती
2. गान्धार
3. कोसल
4. मगध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 3 और 4
- (d) केवल 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 40
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ओज़ोन का अवक्षय करने वाले पदार्थों के प्रयोग पर नियंत्रण करने और उन्हें चरणबद्ध रूप से प्रयोग-बाह्य करने (फेज़िंग आउट) के मुद्दे से सम्बद्ध है?
- (a) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन
- (b) मॉन्ट्रियाल प्रोटोकॉल
- (c) क्योटो प्रोटोकॉल
- (d) नगोया प्रोटोकॉल
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 41
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप
1. उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई
2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरुआत हुई
3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद) राजबंश स्थापित हुआ
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 42
भारत सरकार ने नीति (NITI) आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसका स्थान लेने के लिए की है?
- (a) मानव अधिकार आयोग
- (b) वित्त आयोग
- (c) विधि आयोग
- (d) योजना आयोग
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 43
आम तौर पर समाचारों में आने वाला रियो+20 (Rio+20) सम्मेलन क्या है?
- (a) यह धारणीय विकास (सस्टेनेबल डेवलप्मेन्ट) पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन है
- (b) यह विश्व व्यापार संगठन की मंत्रीवर्गीय (मिनिस्टीरियल) बैठक है
- (c) यह जलवायु परिवर्तन पर अन्तर-सरकारी पैनल (इंटर-गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) का सम्मेलन है
- (d) यह जैव विविधता पर कन्वेंशन के सदस्य देशों का सम्मेलन है
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 44
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है।
2. प्रधानमंत्री, सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 45
'गोल्डीलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone)' शब्द निम्नलिखित में से किसके सन्दर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है?
- (a) भूपृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मण्डल की सीमाएँ
- (b) पृथ्वी के अन्दर का वह क्षेत्र, जिसमें शेल गैस उपलब्ध है
- (c) बाह्य अन्तरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
- (d) मूल्यवान धातुओं से युक्त उल्कापिंडों (मीटिओराइट्स) की खोज
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 46
इनमें से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
- (a) वी० ओ० चिदम्बरम पिल्लै
- (b) सी० राजगोपालाचारी
- (c) के० कामराज
- (d) ऐनी बेसेंट
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 47
इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट पर एक नये नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नये राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है?
- (a) अमोघवर्ष प्रथम
- (b) बल्लाल द्वितीय
- (c) हरिहर प्रथम
- (d) प्रतापरुद्र द्वितीय
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 48
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं।
2. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तय्यब जी थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 49
'हरित जलवायु निधि (ग्रीन क्लाइमेट फंड)' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूलन और न्यूनीकरण पद्धतियों में सहायता देने के आशय से बनी है।
2. इसे UNEP, OECD, एशिया विकास बैंक और विश्व बैंक के तत्वावधान में स्थापित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 50
वर्ष 2014 के लिए इंदिरा गाँधी शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार निम्नलिखित में से किस एक को दिया गया था?
- (a) भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
- (b) भारतीय विज्ञान संस्थान
- (c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
- (d) टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 51
कैबिनेट मिशन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसने एक संघीय सरकार के लिए सिफ़ारिश की।
2. इसने भारतीय न्यायालयों की शक्तियों का विस्तार किया।
3. इसने ICS में और अधिक भारतीयों के लिए उपबन्ध किया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 52
निम्नलिखित नैशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है?
- (a) कंचनजंघा नैशनल पार्क
- (b) नंदादेवी नैशनल पार्क
- (c) नेवरा वैलि नैशनल पार्क
- (d) नामदफा नैशनल पार्क
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 53
ऐम्नेस्टी इंटरनैशनल क्या है?
- (a) गृहयुद्धों के शरणार्थियों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक अभिकरण
- (b) विश्वव्यापी मानव अधिकार आन्दोलन
- (c) अति निर्धन लोगों की मदद के लिए एक ग़ैर-सरकारी स्वैच्छिक संगठन
- (d) युद्ध से विनष्ट हुए क्षेत्रों में चिकित्सा आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए एक अन्तर-सरकारी अभिकरण
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 54
भारत के कला और पुरातात्त्विक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था?
- (a) भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मन्दिर
- (b) धौली स्थित शैलकृत हाथी
- (c) महाबलिपुरम स्थित शैलकृत स्मारक
- (d) उदयगिरि स्थित वराह मूर्ति
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 55
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से सामन्ती व्यवस्था का/के अनिवार्य तत्त्व है/हैं?
1. अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता और अत्यन्त दुर्बल प्रान्तीय अथवा स्थानीय राजनीतिक सत्ता
2. भूमि के नियंत्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
3. सामन्त तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी-दास सम्बन्ध का बनना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 56
'बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फॉरेस्ट लैंडस्केप्स (BioCarbon Fund Initiative for Sustainable Forest Landscapes)' का प्रबन्धन निम्नलिखित में से कौन करता है?
- (a) एशिया विकास बैंक
- (b) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- (c) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
- (d) विश्व बैंक
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 57
भारत निम्नलिखित में से किसका/किनका सदस्य है?
1. एशिया-प्रशान्त आर्थिक सहयोग (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन)
2. दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ़ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स)
3. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) भारत इनमें से किसी का सदस्य नहीं है
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 58
भारत में इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयात की अपेक्षा होती है?
- (a) शोरा
- (b) शैल फ़ॉस्फ़ेट (रॉक फ़ॉस्फ़ेट)
- (c) कोककारी (कोकिंग) कोयला
- (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 59
भारत के संविधान में पाँचवीं अनुसूची और छठी अनुसूची के उपबन्ध निम्नलिखित में से किसलिए किए गए हैं?
- (a) अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
- (b) राज्यों के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
- (c) पंचायतों की शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों के निर्धारण के लिए
- (d) सभी सीमावर्ती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 60
संघ की सरकार (यूनियन गवर्नमेंट) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्व विभाग, संसद् में प्रस्तुत किए जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी है।
2. भारत की संसद् के प्राधिकरण (ऑथराइज़ेशन) के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नहीं जा सकता।
3. लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों (डिस्बर्समेंट्स) के लिए भी भारत की संसद् के प्राधिकरण की आवश्यकता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 61
निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक (कस्टोडियन) है?
- (a) भारत का राष्ट्रपति
- (b) भारत का प्रधानमंत्री
- (c) लोक सभा सचिवालय
- (d) भारत का उच्चतम न्यायालय
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 62
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996–97 में गरीब किसानों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए आरम्भ किया गया था।
2. कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974–75 में जल-उपयोग दक्षता के विकास के लिए शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 63
जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति का गठन निम्नलिखित में से किसके अधीन किया गया है?
- (a) खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006
- (b) माल के भौगोलिक उपदर्शन (रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण) अधिनियम [जियोग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ़ गुड्स (रजिस्ट्रेशन ऐंड प्रोटेक्शन) ऐक्ट], 1999
- (c) पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
- (d) वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 64
मेकाँग-गंगा सहयोग में, जो छः देशों की पहल है, निम्नलिखित में से कौन-सा/से देश प्रतिभागी नहीं है/हैं?
1. बांग्लादेश
2. कम्बोडिया
3. चीन
4. म्यांमार
5. थाईलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1 और 3
- (d) 1, 2 और 5
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 65
समाचारों में प्रायः आने वाला 'बासल III (Basel III) समझौता' या सरल शब्दों में 'बासल III'
- (a) जैव विविधता के संरक्षण और धारणीय (सस्टेनेबल) उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्यनीतियाँ विकसित करने का प्रयास करता है
- (b) बैंकिंग क्षेत्रों के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थ्य को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबन्धन को उन्नत करने का प्रयास करता है
- (c) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का प्रयास करता है किन्तु विकसित देशों पर अपेक्षाकृत भारी बोझ रखता है
- (d) विकसित देशों से निर्धन देशों को प्रौद्योगिकी के अन्तरण का प्रयास करता है ताकि वे प्रशीतन में प्रयुक्त होने वाले क्लोरोफ्लुओरोकार्बन के स्थान पर हानिरहित रसायनों का प्रयोग कर सकें
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 66
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पूरे वर्ष 30° N और 60° S अक्षांशों के बीच बहने वाली हवाएँ पछुआ हवाएँ (वेस्टरलीज़) कहलाती हैं।
2. भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्द्र वायु संहतियाँ (मॉइस्ट एयर मासेज़) पछुआ हवाओं के भाग हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 67
'क्षेत्रीय सहयोग के लिए हिन्द महासागर रिम संघ [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (IOR-ARC)]' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसकी स्थापना अत्यन्त हाल ही में समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (आयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है।
2. यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 68
निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप 'नरम दल' और 'गरम दल' का उद्भव हुआ?
- (a) स्वदेशी आन्दोलन
- (b) भारत छोड़ो आन्दोलन
- (c) असहयोग आन्दोलन
- (d) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 69
भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपान्तरित कर देते हैं। जैसे-जैसे समय गुज़रता है, ये पुल और अधिक मज़बूत होते जाते हैं। ये अनोखे 'जीवित जड़ पुल' कहाँ पाये जाते हैं?
- (a) मेघालय
- (b) हिमाचल प्रदेश
- (c) झारखण्ड
- (d) तमिलनाडु
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 70
महासागरों और समुद्रों में ज्वार-भाटाएँ किसके/किनके कारण होता/होते हैं?
1. सूर्य का गुरुत्वीय बल
2. चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल
3. पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 71
निम्नलिखित में से किन कार्यकलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है?
1. फ़सल की उपज का आकलन
2. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) संसाधनों का स्थान-निर्धारण
3. खनिज का अन्वेषण
4. दूरसंचार
5. यातायात अध्ययन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 4 और 5
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 72
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :
1. अरुणाचल प्रदेश
2. हिमाचल प्रदेश
3. मिज़ोरम
उपर्युक्त राज्यों में से किसमें/किनमें 'उष्णकटिबन्धीय आर्द्र सदापर्णी वन' होते हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 73
कभी-कभी समाचारों में देखा जाने वाला शब्द 'इन्डआर्क (IndARC)' किसका नाम है?
- (a) देशज रूप से विकसित, भारतीय रक्षा (डिफेन्स) में अधिष्ठापित रेडार सिस्टम
- (b) हिन्द महासागर रिम के देशों को सेवा प्रदान करने हेतु भारत का उपग्रह
- (c) भारत द्वारा अन्टार्कटिक क्षेत्र में स्थापित एक वैज्ञानिक प्रतिष्ठान
- (d) आर्कटिक क्षेत्र के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु भारत की अन्तर्जलीय वेधशाला (अंडरवॉटर ऑब्ज़र्वेटरी)
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 74
'वन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फेसिलिटि)' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों (इंडिजिनस पीपल्स) की एक वैश्विक भागीदारी है।
2. यह धारणीय (सस्टेनेबल) वन प्रबन्धन हेतु पर्यावरण-अनुकूली (ईको-फ्रेंड्ली) और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट ऐडेप्टेशन) प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजीज़) के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, विशेष (इंडिविजुअल) वैज्ञानिकों तथा संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
3. यह देशों की, उनके 'वनोन्मूलन और वन-निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने+ [(रिड्यूसिंग एमिसन्स फ्रॉम डीफॉरेस्टेशन ऐंड फॉरेस्ट डिग्रेडेशन+) (REDD+)]' प्रयासों में वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर, मदद करती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 75
हाल ही में निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा (स्टेटस) दिया गया है?
- (a) उड़िया
- (b) कोंकणी
- (c) भोजपुरी
- (d) असमिया
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 76
'बर्डलाइफ इंटरनैशनल (BirdLife International)' नामक संगठन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह संरक्षण संगठनों की विश्वव्यापी भागीदारी है।
2. 'जैव विविधता हॉटस्पॉट' की संकल्पना इस संगठन से शुरू हुई।
3. यह 'महत्त्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र' (इम्पॉर्टैन्ट बर्ड ऐंड बॉयोडाइवर्सिटि एरियाज़)' के रूप में ज्ञात/निर्दिष्ट स्थलों की पहचान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 77
दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्यसागर तक फैला नहीं है?
- (a) सीरिया
- (b) जॉर्डन
- (c) लेबनान
- (d) इज़राइल
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 78
भारत में, निम्नलिखित में से किस एक वन-प्ररूप में, सागौन (टीक) एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज़ है?
- (a) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
- (b) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
- (c) उष्णकटिबंधीय कँटीली झाड़ी वन
- (d) घासस्थलयुक्त शीतोष्ण वन
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 79
प्रायः समाचारों में देखी जाने वाली 'बीजिंग घोषणा और कार्रवाई मंच (बीजिंग डिक्लरेशन ऐंड प्लैटफॉर्म फॉर ऐक्शन)' निम्नलिखित में से क्या है?
- (a) क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटने की एक कार्यनीति (स्ट्रैटजी), शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन) की बैठक का एक परिणाम
- (b) एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में धारणीय आर्थिक संवृद्धि की एक कार्य-योजना, एशिया-प्रशान्त आर्थिक मंच (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक फोरम) के विचार-विमर्श का एक परिणाम
- (c) महिला सशक्तीकरण हेतु एक कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन का एक परिणाम
- (d) वन्य जीवों के दुर्व्यापार (ट्रैफिकिंग) की रोकथाम हेतु कार्यनीति, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट) की एक उद्घोषणा
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 80
"हर दिन कमोबेश एक-सा ही होता है। सुबह, समुद्री मन्द पवन के साथ, साफ और उजली होती है। जैसे-जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते हैं और फिर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है। लेकिन वर्षा शीघ्र ही समाप्त हो जाती है।"
उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है?
- (a) सवाना
- (b) विषुवतीय
- (c) मॉनसून
- (d) भूमध्यसागरीय
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 81
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि-दर लगातार बढ़ती रही है।
2. पिछले दशक में बाज़ार क़ीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 82
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद् आकार में उस राज्य की विधान सभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है।
2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद् के सभापति को नामनिर्देशित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 83
"भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें।" यह उपबन्ध किसमें किया गया है?
- (a) संविधान की उद्देशिका
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (c) मूल अधिकार
- (d) मूल कर्तव्य
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 84
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'पारितंत्र (ईकोसिस्टम)' शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है?
- (a) एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों (ऑर्गेनिज़्म्स) का एक समुदाय
- (b) पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों (लिविंग ऑर्गेनिज़्म्स) द्वारा आवासित है
- (c) जीवों (ऑर्गेनिज़्म्स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते हैं
- (d) किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 85
पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?
1. विकास में जन-भागीदारी
2. राजनीतिक जवाबदेही
3. लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण
4. वित्तीय संग्रहण (फ़ाइनेंशियल मोबिलाइज़ेशन)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 86
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बैंक-दर
2. खुली बाज़ार कार्रवाई (ओपेन मार्केट ऑपरेशन)
3. लोक ऋण (पब्लिक डेब्ट)
4. लोक राजस्व (पब्लिक रेवेन्यू)
उपर्युक्त में से कौन-सा/से मौद्रिक नीति का/के घटक है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1 और 2
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 87
भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
- (a) भारत में मुद्रास्फीति का नियंत्रण केवल भारत सरकार का उत्तरदायित्व है
- (b) मुद्रास्फीति के नियंत्रण में भारतीय रिज़र्व बैंक की कोई भूमिका नहीं है
- (c) घटा हुआ मुद्रा परिचलन (मनी सर्कुलेशन), मुद्रास्फीति के नियंत्रण में सहायता करता है
- (d) बढ़ा हुआ मुद्रा परिचलन, मुद्रास्फीति के नियंत्रण में सहायता करता है
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 88
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. चीन
2. फ्रांस
3. भारत
4. इज़राइल
5. पाकिस्तान
उपर्युक्त में से कौन-से, परमाणु शस्त्रों के अप्रसार विषयक संधि (ट्रीटी ऑन द नॉन्-प्रोलिफरेशन ऑफ न्यूक्लीयर वेपन्स) जिसे सामान्यतः परमाणु अप्रसार संधि (न्यूक्लीयर नॉन्-प्रोलिफरेशन ट्रीटी) (NPT) के नाम से जाना जाता है, की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र-सम्पन्न राज्य (न्यूक्लीयर वेपन्स स्टेट्स) हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 3, 4 और 5
- (c) केवल 2, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 89
भारत के संविधान में 'कल्याणकारी राज्य' का आदर्श किसमें प्रतिष्ठापित है?
- (a) उद्देशिका
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (c) मूल अधिकार
- (d) सातवीं अनुसूची
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 90
कृषि उत्पादन में काष्ठ के हलों के स्थान पर इस्पात के हलों का उपयोग निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
- (a) श्रम बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय (टेक्नोलॉजिकल) प्रगति
- (b) पूँजी बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
- (c) पूँजी घटाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 91
भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि
- (a) लोक सभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होती है
- (b) संसद, संविधान का संशोधन कर सकती है
- (c) राज्य सभा को भंग नहीं किया जा सकता
- (d) मंत्रिपरिषद्, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 92
H1N1 विषाणु का प्रायः समाचारों में निम्नलिखित में से किस एक बीमारी के सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है?
- (a) एड्स (AIDS)
- (b) बर्ड फ्लू
- (c) डेंगू
- (d) स्वाइन फ्लू
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 93
भारतीय रेल द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले जैव शौचालयों (बायो-टॉयलेट्स) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जैव शौचालयों में मानव अपशिष्ट का अपघटन फंगल इनॉकुलम (fungal inoculum) द्वारा उपक्रमित (इनिशिएट) होता है।
2. इस अपघटन के अंत्य उत्पाद केवल अमोनिया एवं जल-वाष्प होते हैं, जो वायुमण्डल में निर्मुक्त हो जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 94
अन्तर्राष्ट्रीय नक़दी (लिक्विडिटि) की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है?
- (a) वस्तुएँ और सेवाएँ
- (b) सोना और चाँदी
- (c) डॉलर और अन्य दुर्लभ मुद्राएँ (हार्ड करेंसीज़)
- (d) निर्यात-योग्य बेशी (सरप्लस)
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 95
'फ्यूअल सेल्स (fuel cells)', जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत् पैदा करने के लिए होता है, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
2. फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत् प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है, किन्तु लैपटॉप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज़) के लिए नहीं।
3. फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत् उत्पादन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 96
कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट (रेफर) करती है
- (a) दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
- (b) पूर्वोत्तर भारत में बाँस के हस्तशिल्प पर हाथ से किया गया चित्रांकन
- (c) भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ऊनी वस्त्र पर ठप्पे (ब्लॉक) से की गई चित्रकारी
- (d) उत्तर-पश्चिमी भारत में सजावटी रेशमी वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 97
निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'बीज ग्राम संकल्पना (सीड विलेज कॉन्सेप्ट)' के प्रमुख उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- (a) किसानों को अपने ही खेत के बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें दूसरों से बीज खरीदने के लिए हतोत्साहित करना
- (b) किसानों को गुणतायुक्त बीज उत्पादन का प्रशिक्षण देने में लगाना और उनके द्वारा दूसरों को समुचित समय पर तथा वहन करने योग्य लागत में गुणतायुक्त बीज उपलब्ध कराना
- (c) कुछ ग्रामों को अनन्य रूप से प्रमाणित बीजों के उत्पादन के लिए ही उद्दिष्ट (इयरमार्क) करना
- (d) ग्रामों में उद्यमियों को अभिज्ञात (आइडेंटिफाइ) करना तथा उन्हें बीज कम्पनियों की स्थापना करने के लिए प्रौद्योगिकी और वित्त उपलब्ध कराना
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 98
वर्ष-प्रतिवर्ष निरन्तर घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयाँ की जा सकती है/हैं?
1. राजस्व-व्यय में कमी लाना
2. नई कल्याणकारी योजनाएँ आरम्भ करना
3. उपदानों (सब्सिडीज़) का युक्तीकरण करना
4. उद्योगों का विस्तार करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 99
निम्नलिखित में से किसको/किनको 'भौगोलिक सूचना (जिओग्राफ़िकल इंडिकेशन)' की स्थिति प्रदान की गई है?
1. बनारसी जरी और साड़ियाँ
2. राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा
3. तिरुपति लड्डू
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 100
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कम्पनी है।
2. यह एक ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)