UPSC 2017 · प्रश्न 1
भारत की संसद् के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ग़ैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है जो संसद् के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जो निर्वाचित नहीं है किन्तु भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट है ।
2. हाल ही में, भारत की संसद् के इतिहास में पहली बार एक ग़ैर-सरकारी विधेयक पारित किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 2
ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता ।
2. ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चाँदी और ताम्र का ज्ञान था जबकि सिन्धु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लोह का ज्ञान था ।
3. ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 3
‘पूर्व अधिगम की मान्यता स्कीम (रिकग्निशन ऑफ़ प्रायर लर्निंग स्कीम)’ का कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है ?
- (a) निर्माण कार्य में लगे कर्मकारों के पारंपरिक मार्गों से अर्जित कौशल का प्रमाणन
- (b) दूरस्थ अधिगम कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालयों में व्यक्तियों को पंजीकृत करना
- (c) सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ उपक्रमों में ग्रामीण और नगरीय निर्धन लोगों के लिए कुछ कुशल कार्य आरक्षित करना
- (d) राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के अधीन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अर्जित कौशल का प्रमाणन
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 4
पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्त्व अधिक है ?
- (a) सत्यामंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व)
- (b) नल्लामला वन
- (c) नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान
- (d) शेषाचलम जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (शेषाचलम बायोस्फीयर रिज़र्व)
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 5
समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें
- (a) विशेषाधिकारों का अभाव है
- (b) अवरोधों का अभाव है
- (c) प्रतिस्पर्धा का अभाव है
- (d) विचारधारा का अभाव है
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 6
‘वाणिज्य में प्राणिजात और वनस्पति-जात के व्यापार-संबंधी विश्लेषण (ट्रेड रिलेटेड ऐनालिसिस ऑफ़ फौना ऐंड फ़्लोरा इन कॉमर्स / TRAFFIC)’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. TRAFFIC, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत एक ब्यूरो है ।
2. TRAFFIC का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जन्तुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को ख़तरा न हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 7
संविधान के 42वें संशोधन द्वारा, निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में जोड़ा गया था ?
- (a) पुरुष और स्त्री दोनों के लिए समान कार्य का समान वेतन
- (b) उद्योगों के प्रबन्धन में कामगारों की सहभागिता
- (c) काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता पाने का अधिकार
- (d) श्रमिकों के लिए निर्वाह-योग्य वेतन एवं काम की मानवीय दशाएँ सुरक्षित करना
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 8
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है ?
- (a) अधिकार नागरिकों के विरुद्ध राज्य के दावे हैं ।
- (b) अधिकार वे विशेषाधिकार हैं जो किसी राज्य के संविधान में समाविष्ट हैं ।
- (c) अधिकार राज्य के विरुद्ध नागरिकों के दावे हैं ।
- (d) अधिकार अधिकांश लोगों के विरुद्ध कुछ नागरिकों के विशेषाधिकार हैं ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 9
निम्नलिखित में से कौन, विश्व के देशों के लिए ‘सार्वभौम लैंगिक अन्तराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)’ का श्रेणीकरण प्रदान करता है ?
- (a) विश्व आर्थिक मंच
- (b) UN मानव अधिकार परिषद्
- (c) UN वूमन
- (d) विश्व स्वास्थ्य संगठन
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 10
स्मार्ट इण्डिया हैकथॉन 2017 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित एक स्कीम है ।
2. यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है ।
3. यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेन-देनों को पूरी तरह से डिजिटल करना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 11
मौद्रिक नीति समिति (मोनेटरी पॉलिसी कमिटी / MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. यह RBI की मानक (बेंचमार्क) ब्याज दरों का निर्धारण करती है ।
2. यह एक 12-सदस्यीय निकाय है जिसमें RBI का गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है ।
3. यह केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 12
मणिपुरी संकीर्तन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है ।
2. केवल करताल (सिम्बॅल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है ।
3. यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 1
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 13
निम्नलिखित में से कौन, ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे ?
1. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
2. अलेक्ज़ैंडर रीड
3. थॉमस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 14
प्रदूषण की समस्याओं का समाधान करने के सन्दर्भ में, जैवोपचारण (बायोरेमीडिएशन) तकनीक के कौन-सा/से लाभ है/हैं ?
1. यह प्रकृति में घटित होने वाली जैवनिम्नीकरण प्रक्रिया का ही संवर्धन कर प्रदूषण को स्वच्छ करने की तकनीक है ।
2. कैडमियम और लेड जैसी भारी धातुओं से युक्त किसी भी संदूषक को सूक्ष्मजीवों के प्रयोग से जैवोपचारण द्वारा सहज ही और पूरी तरह उपचारित किया जा सकता है ।
3. जैवोपचारण के लिए विशेषत: अभिकल्पित सूक्ष्मजीवों को सृजित करने के लिए आनुवंशिक इंजीनियरी (जेनेटिक इंजीनियरिंग) का उपयोग किया जा सकता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 15
1929 का व्यापार विवाद अधिनियम (ट्रेड डिस्प्यूट्स ऐक्ट) निम्नलिखित में से किसका उपबंध करता है ?
- (a) उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की भागीदारी
- (b) औद्योगिक झगड़ों के दमन के लिए प्रबन्धन के पास मनमानी करने की शक्ति
- (c) व्यापार विवाद की स्थिति में ब्रिटिश न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप
- (d) अधिकरणों (ट्रिब्यूनल्स) की प्रणाली तथा हड़तालों पर रोक
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 16
स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है
- (a) संघवाद का
- (b) लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का
- (c) प्रशासकीय प्रत्यायोजन का
- (d) प्रत्यक्ष लोकतंत्र का
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 17
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान के सन्दर्भ में, राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
1. विधायिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
2. कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 18
समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाज़ार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)’ पद किसे निर्दिष्ट करता है ?
- (a) ASEAN को
- (b) BRICS को
- (c) EU को
- (d) G20 को
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 19
भारत में एक ऐसा स्थान है, जहाँ यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें, तो आप पाएँगे कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तट पर वापस आता है, और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं । यह अनूठी घटना कहाँ देखी जाती है ?
- (a) भावनगर में
- (b) भीमुनिपटनम में
- (c) चांदीपुर में
- (d) नागपट्टिनम में
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 20
‘बेनामी संपत्ति लेन-देन का निषेध अधिनियम, 1988 (PBPT अधिनियम)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी संपत्ति का लेन-देन बेनामी लेन-देन नहीं समझा जाएगा यदि संपत्ति का मालिक उस लेन-देन के बारे में अवगत नहीं है ।
2. बेनामी पाई गई संपत्तियाँ सरकार द्वारा ज़ब्त किए जाने के लिए दायी होंगी ।
3. यह अधिनियम जाँच के लिए तीन प्राधिकारियों का उपबंध करता है किन्तु यह किसी अपीलीय क्रियाविधि का उपबंध नहीं करता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 21
कुछ कारणों वश, यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज़) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है, तो इसका/इसके संभावित परिणाम क्या हो सकता/सकते है/हैं ?
1. कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है ।
2. कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचण्ड रूप से बढ़ सकता है ।
3. इसके कारण बरों, मकड़ियों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 22
शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन संभव है लेकिन इस उद्योग के संवर्धन में विकासशील देशों की क्या संभावित सीमा/सीमाएँ है/हैं ?
1. शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है, महाद्वीपों पर नहीं ।
2. शैवाल आधारित जैव-ईंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्च स्तरीय विशेषज्ञता/प्रौद्योगिकी की ज़रूरत होती है ।
3. आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 23
निम्नलिखित में से कौन-से ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन (नेशनल न्यूट्रिशन मिशन)’ के उद्देश्य हैं ?
1. गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण से संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना ।
2. छोटे बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं में रक्ताल्पता की घटना को कम करना ।
3. बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ाना ।
4. मुर्गी के अंडों के उपभोग को बढ़ाना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 2 और 3
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) केवल 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 24
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. फैक्टरी ऐक्ट, 1881 औद्योगिक कामगारों की मज़दूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मज़दूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था ।
2. एन.एम. लोखंडे ब्रिटिश भारत में मज़दूर आन्दोलन संगठित करने में अग्रगामी थे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 25
कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के सन्दर्भ में, कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं ?
1. परित्यक्त एवं ग़ैर-लाभकारी कोयला संस्तर
2. नि:शेष तेल एवं गैस भण्डार
3. भूमिगत गभीर लवणीय शैलसमूह
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 26
1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था
- (a) केन्द्रीय एवं प्रांतीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना ।
- (b) भारत के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट की शक्तियाँ निश्चित करना ।
- (c) राष्ट्रवादी प्रेस पर सेंसर-व्यवस्था अधिरोपित करना ।
- (d) भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच सम्बन्ध सुधारना ।
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 27
कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले ‘घरेलू अंश आवश्यकता (डोमेस्टिक कन्टेंट रिक्वायरमेंट)’ पद का संबंध किससे है ?
- (a) हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
- (b) हमारे देश में विदेशी टी.वी. चैनलों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने से
- (c) हमारे देश के खाद्य उत्पादों को अन्य देशों को निर्यात करने से
- (d) विदेशी शिक्षा संस्थाओं को हमारे देश में अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति देने से
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 28
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परमाणु सुरक्षा शिखर-सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में आवधिक रूप से किए जाते हैं ।
2. विखंडनीय सामग्रियों पर अंतर्राष्ट्रीय पैनल अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का एक अंग है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में सम्मिलित हो सकता है ?
- (a) केवल निवासी भारतीय नागरिक
- (b) केवल 21 से 55 तक की आयु के व्यक्ति
- (c) राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी, जो संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचना किए जाने की तारीख के पश्चात् सेवा में आए हैं
- (d) सशस्त्र बलों समेत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी, जो 1 अप्रैल, 2004 को या उसके बाद सेवाओं में आए हैं
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 30
तीस्ता नदी के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है ।
2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है ।
3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 31
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में, ज़ीका वाइरस रोग उसी मच्छर द्वारा संचरित होता है जिससे डेंगू संचरित होता है ।
2. ज़ीका वाइरस रोग का लैंगिक संचरण होना संभव है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक चिह्न अनिवार्य है ।
2. AGMARK, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 33
‘राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट)’ स्कीम को क्रियान्वित करने का/के क्या लाभ है/हैं ?
1. यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व-भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है ।
2. यह कृषकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाज़ार सुलभ कराता है जिसमें उनके उत्पाद की गुणता के अनुरूप क़ीमत मिलती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 34
‘राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पॉलिसी)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है ।
2. औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के विनियमन के लिए, केन्द्रक अभिकरण (नोडल एजेन्सी) है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 35
वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा, विधि द्वारा किए गए कतिपय उपबंधों के अधीन होने के सिवाय, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्राणी का शिकार नहीं किया जा सकता ?
1. घड़ियाल
2. भारतीय जंगली गधा
3. जंगली भैंस
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 36
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्तव्यों के विषय में सही है/हैं ?
1. इन कर्तव्यों को प्रवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया दी गई है ।
2. वे विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर संबंधित हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 37
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. राधाकांत देब —
ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
2. गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी —
मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
3. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी —
इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 38
निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है ?
- (a) विचार की स्वतंत्रता
- (b) आर्थिक स्वतंत्रता
- (c) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
- (d) विश्वास की स्वतंत्रता
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 39
‘भारतीय गुणता परिषद् (QCI)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था ।
2. QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधान मंत्री द्वारा की जाती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 40
भारत में लघु वित्त बैंकों (SFBs) को स्थापित करने का क्या प्रयोजन है ?
1. लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना
2. लघु और सीमांत कृषकों को ऋण की पूर्ति करना
3. युवा उद्यमियों को विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 41
‘आवास और शहरी विकास पर एशिया पैसिफिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (APMCHUD)’, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्रथम APMCHUD भारत में 2006 में संपन्न हुआ, जिसका विषय ‘उभरते शहरी रूप — नीति प्रतिक्रियाएँ और शासन संरचना’ था ।
2. भारत सभी वार्षिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों की मेज़बानी, ADB, APEC और ASEAN की सहभागिता से करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 42
लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है
- (a) साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को ।
- (b) कार्यपालक नेतृत्व को सशक्त बनाने वाली पद्धतियों को ।
- (c) गतिशीलता और दूरदर्शिता से युक्त एक बेहतर व्यक्ति को ।
- (d) समर्पित दलीय कार्यकर्ताओं के एक समूह को ।
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 43
‘एकीकृत भुगतान अंतरापृष्ठ (यूनिफाइड पेमेंट्स इन्टरफेस/UPI)’ को कार्यान्वित करने से निम्नलिखित में से किसके होने की सर्वाधिक संभाव्यता है ?
- (a) ऑनलाइन भुगतानों के लिए मोबाइल वालेट आवश्यक नहीं होंगे ।
- (b) लगभग दो दशकों में पूरी तरह भौतिक मुद्रा का स्थान डिजिटल मुद्रा ले लेगी ।
- (c) FDI अंतर्वाह में भारी वृद्धि होगी ।
- (d) निर्धन व्यक्तियों को उपदानों (सब्सिडीज़) का प्रत्यक्ष अंतरण (डाइरेक्ट ट्रांसफ़र) बहुत प्रभावकारी हो जाएगा ।
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 44
कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैण्डर्ड मॉडल’ जैसे शब्द, किस सन्दर्भ में आते हैं ?
- (a) ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध
- (b) सूर्य और चन्द्र ग्रहणों का अध्ययन
- (c) पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन
- (d) पृथ्वी पर जीवित जीवों की उत्पत्ति और क्रमविकास
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 45
भारत में कृषि के संदर्भ में, प्राय: समाचारों में आने वाले ‘जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग)’ की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है ?
1. विभिन्न फ़सली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए आनुवंशिक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जीनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है ।
2. यह तकनीक, फ़सली पौधों की नई किस्मों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है ।
3. इसका प्रयोग, फ़सलों में पोषी-रोगाणु सम्बन्धों को समझने के लिए किया जा सकता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 46
संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि
- (a) कार्यपालिका और विधानमण्डल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं ।
- (b) यह नीति की निरन्तरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है ।
- (c) कार्यपालिका, विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है ।
- (d) सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 47
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारों और कर्तव्यों के बीच सही संबंध है ?
- (a) अधिकार कर्तव्यों के साथ सह-संबंधित हैं ।
- (b) अधिकार व्यक्तिगत हैं अत: समाज और कर्तव्यों से स्वतंत्र हैं ।
- (c) नागरिक के व्यक्तित्व के विकास के लिए अधिकार, न कि कर्तव्य, महत्त्वपूर्ण हैं ।
- (d) राज्य के स्थायित्व के लिए कर्तव्य, न कि अधिकार, महत्त्वपूर्ण हैं ।
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 48
भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है ?
- (a) उद्देशिका
- (b) मूल अधिकार
- (c) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (d) मूल कर्तव्य
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 49
यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की यात्रा सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अन्दर कम-से-कम कितने राज्यों में से होकर गुज़रना होगा ?
- (a) 6
- (b) 7
- (c) 8
- (d) 9
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 50
भारत की संसद् किसके / किनके द्वारा मंत्रिपरिषद् के कृत्यों के ऊपर नियंत्रण रखती है ?
1. स्थगन प्रस्ताव
2. प्रश्न काल
3. अनुपूरक प्रश्न
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 51
निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्त्वपूर्ण समुद्र-पत्तन था ?
- (a) काकिनाडा
- (b) मोटुपल्ली
- (c) मछलीपटनम (मसुलीपटनम)
- (d) नेल्लुरु
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 52
'भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन सन्धि (ग्लोबल क्लाइमेट चेंज एलाएन्स)' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. यह यूरोपीय संघ की पहल है ।
2. यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है ।
3. इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (WRI) और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद् (WBCSD) द्वारा किया जाता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 53
भारत के धार्मिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सौत्रान्तिक और सम्मितीय जैन मत के सम्प्रदाय थे ।
2. सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णत: क्षणिक नहीं हैं, अपितु अव्यक्त रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 54
भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है ?
1. जॉर्डन
2. इराक
3. लेबनान
4. सीरिया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3 और 4
- (d) केवल 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 55
'राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है ।
2. वर्तमान में इसकी कॉर्पस ₹ 4,00,000 करोड़ है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 56
सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी)
- (a) एशिया में अवसंरचना के उन्नयन के लिए ASEAN का उपक्रमण है, जो एशियाई विकास बैंक द्वारा दिए गए साख (क्रेडिट) से वित्तपोषित है ।
- (b) ग़ैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों की पूँजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी-ग़ैर-सरकारी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना-निर्माण को सुकर बनाता है ।
- (c) OECD के साथ कार्य करने वाले विश्व के प्रमुख बैंकों का सहयोग है, जो उन अवसंरचना परियोजनाओं को विस्तारित करने पर केन्द्रित है जिनमें ग़ैर-सरकारी विनिवेश संग्रहीत करने की क्षमता है ।
- (d) UNCTAD द्वारा वित्तपोषित उपक्रमण है जो विश्व में अवसंरचना के विकास को वित्तपोषित करने और सुकर बनाने का प्रयास करता है ।
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 57
लोक सभा के निर्वाचन के लिए नामांकन-पत्र
- (a) भारत में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया जा सकता है ।
- (b) जिस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ा जाना है, वहाँ के किसी निवासी द्वारा दाखिल किया जा सकता है ।
- (c) भारत के किसी नागरिक द्वारा, जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता-सूची में है, दाखिल किया जा सकता है ।
- (d) भारत के किसी भी नागरिक द्वारा दाखिल किया जा सकता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में, हिमालय केवल पाँच राज्यों में फैला हुआ है ।
2. पश्चिमी घाट केवल पाँच राज्यों में फैले हुए हैं ।
3. पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 59
जैव ऑक्सीजन माँग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदंड है ?
- (a) रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए
- (b) वन पारिस्थितिक तंत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिए
- (c) जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में प्रदूषण के आमापन के लिए
- (d) उच्च तुंगता क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के आकलन के लिए
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 60
बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास (UN-Habitat) की भूमिका के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं ?
1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावास को आज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों और शहरों को संवर्धित करे जो सभी को पर्याप्त आश्रय प्रदान करते हों ।
2. इसके साझीदार सिर्फ़ सरकारें या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं ।
3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावास, सुरक्षित पेय जल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुँच बढ़ाने और ग़रीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 1
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 61
'राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF)' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. NSQF के अधीन, शिक्षार्थी सक्षमता का प्रमाणपत्र केवल औपचारिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है ।
2. NSQF के क्रियान्वयन का एक प्रत्याशित परिणाम व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा के मध्य संचरण है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 62
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, 'द्वैध शासन (डायआर्की)' सिद्धान्त किसे निर्दिष्ट करता है ?
- (a) केन्द्रीय विधानमण्डल का दो सदनों में विभाजन ।
- (b) दो सरकारों, अर्थात् केन्द्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना ।
- (c) दो शासक-समुच्चय; एक लन्दन में और दूसरा दिल्ली में होना ।
- (d) प्रान्तों को प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन ।
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 63
'नेशनल करियर सर्विस' के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. नेशनल करियर सर्विस, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, का एक उपक्रमण है ।
2. नेशनल करियर सर्विस को देश के अशिक्षित युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर के संवर्धन के लिए मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 64
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए 'दबावयुक्त परिसम्पत्तियों के धारणीय संरचन पद्धति (स्कीम फॉर सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ़ स्ट्रेस्ड एसेट्स/S4A)' का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है ?
- (a) यह सरकार द्वारा निरूपित विकासपरक योजनाओं की पारिस्थितिकीय कीमतों पर विचार करने की पद्धति है ।
- (b) यह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पुनर्संरचन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की स्कीम है ।
- (c) यह केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बारे में सरकार की विनिवेश योजना है ।
- (d) यह सरकार द्वारा हाल ही में क्रियान्वित 'इंसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्ट्सी कोड' का एक महत्त्वपूर्ण उपबंध है ।
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 65
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अल्पजीवी जलवायु प्रदूषकों को न्यूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC), G20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है ।
2. CCAC मेथैन, काला कार्बन एवं हाइड्रोफ्लुओरोकार्बनों पर केंद्रित करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 66
भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित 'इंडियन ओशन डाइपोल (IOD)' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. IOD परिघटना, उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर-पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है ।
2. IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 67
यदि आप घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है ?
- (a) भितरकणिका मैन्ग्रोव
- (b) चम्बल नदी
- (c) पुलिकट झील
- (d) दीपर बील
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 68
हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद (सिम्पोज़ियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. प्रारंभी (इनॉगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था ।
2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 69
बोधिसत्त्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्राय:चित्रित चित्रकारी है, जो
- (a) अजंता में है
- (b) बदामी में है
- (c) बाघ में है
- (d) एलोरा में है
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 70
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
परम्पराएँ समुदाय
1. चलिहा साहिब उत्सव – सिंधियों का
2. नन्दा राज जात यात्रा – गोंडों का
3. वारी-वारकरी – संथालों का
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 71
निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं ?
1. भूमि की कम या शून्य जुताई
2. खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
3. फ़सल अवशेष को खेत में ही रहने देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 72
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
राष्ट्रव्यापी 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम (सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम)' का उद्देश्य है
1. सिंचित कृषियोग्य क्षेत्र का विस्तार करना ।
2. मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्रा के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना ।
3. कृषि भूमि में उर्वरकों के अति-उपयोग को रोकना ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 73
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
सामान्यत: प्रयुक्त/ उनमें पाए जाने वाले
उपभुक्त पदार्थ संभावित अवांछनीय
अथवा विवादास्पद
रसायन
1. लिपस्टिक – सीसा
2. शीतल पेय – ब्रोमिनित वनस्पति तेल
3. चाइनीज़ फास्ट फूड – मोनोसोडियम ग्लूटामेट
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 74
कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है । द्रव क्रिस्टल प्रदर्शों की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी हैं ?
1. OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं ।
2. OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंत:स्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श (रोल्ड-अप डिस्प्ले) बनाए जा सकते हैं ।
3. OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) 1, 2 और 3
- (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 75
निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं ?
1. अरसवल्ली
2. अमरकंटक
3. ओंकारेश्वर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 76
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा के निर्वाचन में, जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम-से-कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है ।
2. भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोक सभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 77
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुआ/हुए है/हैं ?
1. GDP में कृषि का अंश बृहत् रूप से बढ़ गया ।
2. विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया ।
3. FDI का अंतर्वाह (इनफ्लो) बढ़ गया ।
4. भारत का विदेशी विनिमय भण्डार बृहत् रूप से बढ़ गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 4
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 78
कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रान्सफ़र टेक्नोलॉजी) का अनुप्रयोग क्या है ?
- (a) जैव-डिम्भनाशी का उत्पादन
- (b) जैव-निम्नीकरणीय प्लास्टिक का निर्माण
- (c) जंतुओं की जननीय क्लोनिंग
- (d) रोग मुक्त जीवों का उत्पादन
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 79
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया/NPCI) देश में वित्तीय समावेशन के संवर्धन में सहायता करता है ।
2. NPCI ने एक कार्ड भुगतान स्कीम RuPay प्रारंभ की है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 80
‘M-STrIPES’ शब्द कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में देखा जाता है ?
- (a) वन्य प्राणिजात का बद्ध प्रजनन
- (b) बाघ अभयारण्यों का रख-रखाव
- (c) स्वदेशी उपग्रह दिक्चालन प्रणाली
- (d) राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 81
‘वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स/GST)’ के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं ?
1. यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाज़ार स्थापित करेगा ।
2. यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा ।
3. यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को बृहद् रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 82
‘व्यापक-आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार (ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट ऐग्रीमेंट/BTIA)’ कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के सन्दर्भ में दिखाई पड़ता है ?
- (a) यूरोपीय संघ
- (b) खाड़ी सहयोग परिषद्
- (c) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
- (d) शंघाई सहयोग संगठन
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 83
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत ने WTO के व्यापार सुकर बनाने के करार (TFA) का अनुसमर्थन किया है ।
2. TFA, WTO के बाली मंत्रिस्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है ।
3. TFA, जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 84
भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह विकसित करने का क्या महत्त्व है ?
- (a) अफ्रीकी देशों से भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी ।
- (b) तेल-उत्पादक अरब देशों से भारत के संबंध सुदृढ़ होंगे ।
- (c) अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुँच के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा ।
- (d) पाकिस्तान, इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थापन सुकर बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 85
भारत में, साइबर सुरक्षा घटनाओं पर रिपोर्ट करना निम्नलिखित में से किसके/किनके लिए विधित: अधिदेशात्मक है/हैं ?
1. सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर)
2. डेटा सेंटर
3. कॉर्पोरेट निकाय (बॉडी कॉर्पोरेट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 86
भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार
- (a) मूल अधिकार है
- (b) नैसर्गिक अधिकार है
- (c) संवैधानिक अधिकार है
- (d) विधिक अधिकार है
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 87
‘विकसित लेज़र व्यतिकरणमापी अंतरिक्ष ऐन्टेना (इवॉल्वड लेज़र इन्टरफेरोमीटर स्पेस ऐन्टेना/eLISA)’ परियोजना का क्या प्रयोजन है ?
- (a) न्यूट्रिनों का संसूचन करना
- (b) गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना
- (c) प्रक्षेपणास्त्र रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना
- (d) हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फ्लेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 88
‘विद्यांजलि योजना’ का क्या प्रयोजन है ?
1. प्रसिद्ध विदेशी शिक्षण संस्थाओं को भारत में अपने कैम्पस खोलने में सहायता करना ।
2. निजी क्षेत्र और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना ।
3. प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की आधारिक संरचना सुविधाओं के संवर्धन के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से ऐच्छिक वित्तीय योगदान को प्रोत्साहित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 89
‘उन्नत भारत अभियान’ कार्यक्रम का ध्येय क्या है ?
- (a) स्वैच्छिक संगठनों और सरकारी शिक्षा तंत्र तथा स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग का प्रोन्नयन कर 100% साक्षरता प्राप्त करना ।
- (b) उच्च शिक्षा संस्थाओं को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके ।
- (c) भारत को वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक शक्ति बनाने के लिए भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को सशक्त करना ।
- (d) ग्रामीण और नगरीय निर्धन व्यक्तियों के स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए विशेष निधियों का विनिधान कर मानव पूँजी विकसित करना और उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित करना ।
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 90
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का निर्वाचन आयोग पाँच-सदस्यीय निकाय है ।
2. संघ का गृह मंत्रालय, आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है ।
3. निर्वाचन आयोग मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवाद निपटाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 91
भारत में, यदि कछुए की एक जाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अन्तर्गत संरक्षित घोषित किया गया हो, तो इसका निहितार्थ क्या है ?
- (a) इसे संरक्षण का वही स्तर प्राप्त है जैसा कि बाघ को ।
- (b) इसका अब वन्य क्षेत्रों में अस्तित्व समाप्त हो गया है, कुछ प्राणी बंदी संरक्षण के अन्तर्गत हैं; और अब इसके विलोपन को रोकना असंभव है ।
- (c) यह भारत के एक विशेष क्षेत्र में स्थानिक है ।
- (d) इस सन्दर्भ में उपर्युक्त (b) और (c) दोनों सही हैं ।
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 92
भारत में, न्यायिक पुनरीक्षण का अर्थ है
- (a) विधियों और कार्यपालिक आदेशों की सांविधानिकता के विषय में प्राख्यापन करने का न्यायपालिका का अधिकार ।
- (b) विधानमण्डलों द्वारा निर्मित विधियों के प्रज्ञान को प्रश्नगत करने का न्यायपालिका का अधिकार ।
- (c) न्यायपालिका का, सभी विधायी अधिनियमनों के, राष्ट्रपति द्वारा उन पर सहमति प्रदान किए जाने के पूर्व, पुनरीक्षण का अधिकार ।
- (d) न्यायपालिका का, समान या भिन्न वादों में पूर्व में दिए गए स्वयं के निर्णयों के पुनरीक्षण का अधिकार ।
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 93
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में, निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1. रॉयल इंडियन नेवी में ग़दर
2. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
3. द्वितीय गोल मेज़ सम्मेलन
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है ?
- (a) 1-2-3
- (b) 2-1-3
- (c) 3-2-1
- (d) 3-1-2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 94
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में भारत के GDP के प्रतिशत के रूप में कर-राजस्व में सतत वृद्धि हुई है ।
2. पिछले दशक में भारत के GDP के प्रतिशत के रूप में राजकोषीय घाटे में सतत वृद्धि हुई है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 95
हाल ही में, कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था ?
- (a) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- (b) कुनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य
- (c) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
- (d) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 96
किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है ?
1. राज्य विधान सभा का विघटन
2. राज्य के मंत्रिपरिषद् का हटाया जाना
3. स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 97
भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं ?
1. मानव देह व्यापार और बंधुआ मज़दूरी (बेगारी) का निषेध
2. अस्पृश्यता का उन्मूलन
3. अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
4. कारख़ानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 4
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 98
निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक रूप से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है ?
- (a) सुमात्रा
- (b) बोर्नियो
- (c) जावा
- (d) श्री लंका
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 99
निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनिए, जो मंत्रिमण्डल स्वरूप की सरकार के अन्तर्निहित सिद्धान्त को अभिव्यक्त करता है :
- (a) ऐसी सरकार के विरुद्ध आलोचना को कम-से-कम करने की व्यवस्था, जिसके उत्तरदायित्व जटिल हैं तथा उन्हें सभी के संतोष के लिए निष्पादित करना कठिन है ।
- (b) ऐसी सरकार के कामकाज में तेज़ी लाने की क्रियाविधि, जिसके उत्तरदायित्व दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं ।
- (c) सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रियाविधि ।
- (d) उस शासनाध्यक्ष के हाथों को मज़बूत करने का एक साधन जिसका जनता पर नियंत्रण ह्रासोन्मुख दशा में है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 100
निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है ?
- (a) भारत में स्वतन्त्र न्यायपालिका है ।
- (b) केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है ।
- (c) संघबद्ध होने वाली इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है ।
- (d) यह संघबद्ध होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है ।
उत्तर: (d)