‘India is experiencing the phase of population-dividend’. In this context, discuss the measures adopted by the Government to tackle appropriately the problem of unemployment in the country.
‘भारत जनसंख्या-लाभांश की अवस्था से गुजर रहा है’। इस परिप्रेक्ष्य में, देश में बेरोजगारी की समस्या से समुचित तरीके से निपटने के लिये सरकार द्वारा अपनाये गये उपायों की विवेचना कीजिये।
What is digital arrest? Which are the States most effected by the problem of digital arrest in India in the last three years? Mention the effective measures taken by the Government of India in this direction.
डिजिटल अरेस्ट क्या है? विगत तीन वर्षों में भारत में डिजिटल अरेस्ट की समस्या से सर्वाधिक प्रभावित राज्य कौन-से हैं? इस दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाये गये प्रभावी उपायों का उल्लेख करें।
Does inclusive growth ensure social justice? Discuss. What steps have been taken by the Government of India for bringing inclusive growth with social justice? Elucidate your answer.
क्या समावेशी विकास, सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करता है ? विवेचना कीजिये । भारत सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास लाने हेतु क्या कदम उठाये गये हैं ? अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिये ।
Assess the role of States and Central Government in developing irrigation infrastructure in India. How has Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana (P.M.K.S.Y.) helped in improving irrigation access across the country?
भारत में सिंचाई के बुनियादी ढाँचे के विकास में राज्यों और केन्द्र सरकार की भूमिका का आकलन करें । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी. एम. के. एस. वाई.) देश भर में सिंचाई की पहुँच की बेहतरी बनाने में कैसे मदद की है ?
Compare Indian Knowledge Tradition based aeronautics with modern aeronautics. Mention the policies of the Department of Science and Technology for the research in this field.
भारतीय ज्ञान परम्परा आधारित वैमानिकी शास्त्र की तुलना आधुनिक वैमानिकी शास्त्र से कीजिये । इस क्षेत्र में अनुसंधान हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नीतियों का उल्लेख कीजिये ।
Public servants often work with people from diverse backgrounds and with different viewpoints. How do you ensure that their needs are met while maintaining professionalism?
लोक सेवक अक्सर अलग-अलग पृष्ठभूमि और अलग-अलग दृष्टिकोण वाले लोगों के साथ काम करते हैं। आप यह कैसे सुनिश्चित करते हैं कि व्यावसायिकता बनाए रखते हुए उनकी आवश्यकताएँ पूरी की जाएँगी ?
What should be the nature of civil service values for a public administrator? How can he create a balance between these values in his personal and public life? Explain.
लोक प्रशासन में कार्यरत अधिकारी के लिए सिविल सेवा मूल्यों का स्वरूप क्या होना चाहिए ? वह अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में इन मूल्यों के बीच कैसे संतुलन स्थापित कर सकता है ? समझाइये।
In the policy-making process by public administrators, should priority be given to moral transparency of the means or to the effectiveness of the results? Elucidate.
लोक प्रशासन के द्वारा नीति-निर्माण की प्रक्रिया में वांछित सामाजिक-नैतिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु, क्या साधनों की नैतिक पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए अथवा परिणामों की प्रभावशीलता को? स्पष्ट कीजिए।
You are a city commissioner. There is a reputed college in your city which has a large number of girl students. The condition of the toilets/washrooms in this college is very poor and pathetic, causing the girl students mental, physical and hygiene-related problems every day. The college administration is not paying any attention to this basic facility for the girl students. As the city commissioner, what steps will you take to improve this basic facility for the girl students and to act against the indifference of the college administration?
आप एक नगर आयुक्त हैं। आपके नगर में एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय स्थित है, जिसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। इस महाविद्यालय में शौचालय/प्रशाधनों की स्थिति अत्यन्त दयनीय है, जिसके कारण छात्राओं को मानसिक, शारीरिक एवं स्वास्थ्य-सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं की इस बुनियादी सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक नगर आयुक्त के रूप में इस बुनियादी सुविधा के सुधार तथा महाविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के विरुद्ध आप क्या कदम उठाएँगे?
“A person’s real behaviour may be contrary to the person’s attitude towards a specific subject.” Do you agree with this statement? Answer with suitable arguments.
‘एक व्यक्ति का वास्तविक व्यवहार व्यक्ति के विश्वास-विषय के प्रति उसकी अभिवृत्ति से भिन्न हो सकता है।’ क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उपयुक्त तर्क सहित उत्तर दीजिए।
An environmental movement led by youth gains popularity through social media, rallies and collaboration with influencers and scientists. With time, the movement gains public support and leads the government to propose changes in policy. What will be your stand to cope with this situation as a civil servant?
‘युवाओं द्वारा संचालित एक पर्यावरणीय आंदोलन सोशल मीडिया, रैलियों और प्रभावकारी व्यक्तियों एवं वैज्ञानिकों के सहयोग से लोकप्रियता प्राप्त करता है। समय के साथ इस आंदोलन ने सार्वजनिक समर्थन प्राप्त किया और सरकार को नीति में बदलाव का प्रस्ताव देने के लिए प्रेरित किया।’ एक सिविल सेवक के रूप में इस स्थिति से निपटने के लिए आपका दृष्टिकोण क्या होगा?
“If a Second Chamber dissents from the first, it is mischievous; if it agrees, it is superfluous.” In the light of this famous statement, discuss the utility of Uttar Pradesh Legislative Council.
“यदि दूसरा सदन पहले सदन से असहमत हो तो वह शरारतपूर्ण है; यदि वह सहमत हो तो अनावश्यक है।” इस प्रसिद्ध कथन के प्रकाश में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की उपयोगिता की चर्चा कीजिए।
Discuss the role of Uttar Pradesh Public Service Commission and explain the challenges before it for independent and impartial selection of public servants.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भूमिका और लोक सेवकों के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चयन के लिए उसके समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
Organised crime and terrorism are grave challenges to national security. What arrangements have been made in Uttar Pradesh to counter this? Explain.
संगठित अपराध एवं आतंकवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियाँ हैं। इनका प्रतिकार करने के लिए उत्तर प्रदेश में क्या प्रबंध किया गया है? स्पष्ट कीजिए।
How “Million Farmers School Program” and “National Mission on Natural Farming Scheme” can become key elements in promoting the commercialization of agriculture in Uttar Pradesh? Give your suggestions.
उत्तर प्रदेश में कृषि के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने में “मिलियन फार्मर्स स्कूल प्रोग्राम” और “नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग स्कीम” कैसे प्रमुख घटक बन सकते हैं? अपने सुझाव दीजिये।
What are the research and development achievements in biotechnology in Uttar Pradesh? How will it help to uplift the poor section of society?
उत्तर प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास की क्या उपलब्धियाँ हैं? इससे समाज के गरीब वर्ग के उत्थान में किस प्रकार मदद मिलेगी?
What are the main challenges facing the production, distribution and marketing of agricultural products in Uttar Pradesh? How can they be addressed by utilising science and technology developments while ensuring sustainable and inclusive growth?
उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों के उत्पादन, वितरण और विपणन के सामने मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं? सतत और समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास का उपयोग करके उन्हें कैसे सम्बोधित किया जा सकता है?
What role do private-public partnership play in improving employability in Uttar Pradesh? How can this be strengthened to provide more job opportunities to the youth?
उत्तर प्रदेश में रोजगार क्षमता बढ़ाने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की क्या भूमिका है? युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर देने के लिये इसे कैसे सशक्त किया जा सकता है?
On the basis of the following prose passage, answer the questions given below:
When socialisation takes place properly, members of society behave in conformity with social rules; if socialisation goes wrong, deviant behaviour increases. Therefore, the persons who are responsible for socialisation also bear a great responsibility for social control. According to Bottomore, education is the firmest basis of a child's primary socialisation. By clarifying moral ideas and developing the intellect of the individual, the educational system contributes to social norms. The purpose of education is to acquaint the individual with the various units of society. Education possesses not only scientific importance but also practical utility. Whereas other means of social control compel the individual to obey social rules through punitive methods, education inspires him to follow them voluntarily through self-analysis. First, socialisation acquaints us with compassionate conduct; second, it also makes us monitor the progress of conduct. By keeping us balanced towards desirable behaviour, socialisation—which is a part of education—acts as the greatest controlling power of society. Socialisation, independent of changing circumstances, generally helps in the conduct of collective activities, and, as a result, social control is maintained. A second important task performed by education, as an instrument of social control, is to develop knowledge in our lives. When knowledge develops in us, we can distinguish between good and bad, appropriate and inappropriate. Once we separate the appropriate from the inappropriate, we shall eliminate inappropriate behaviour from life and adopt appropriate behaviour—behaviour that conforms to social standards. Thus, with the growth of knowledge we shall understand proper conduct and follow it, so that social control is automatically maintained. Education provides us with reason and inspires us to free ourselves from emotional, egocentric and purely personal decisions. Hence an uneducated person, acting on impulse, may do anything wrong, whereas an educated person, even in the most difficult circumstances, takes patient decisions and shows prudence. In short, education teaches the individual self-restraint. Because the individual is the unit of society, the presence of control at the individual level automatically ensures social control.
(a) Write the gist of the above passage in your own words.
(b) Why is education considered the prime means of social control for socialisation?
(c) Explain the underlined sentences of the passage.
निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
सही प्रकार का समाजीकरण होने पर समाज के सदस्य सामाजिक नियमों के अनुकूल व्यवहार करते हैं। यदि गलत समाजीकरण हो जाता है तो विपथगामी व्यवहार में वृद्धि होती है। इसलिए समाजीकरण के दायित्व से सम्बन्धित जो व्यक्ति होते हैं, उन पर सामाजिक नियंत्रण का बहुत बड़ा दायित्व होता है। बॉटोमोर के अनुसार शिक्षा बच्चे के प्रारम्भिक समाजीकरण का सबसे दृढ़ आधार है। शैक्षिक व्यवस्था नैतिक विचारों को स्पष्ट करके और अनुकूल, व्यक्ति का बौद्धिक विकास करके सामाजिक नियमों में योगदान देती है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को समाज की विभिन्न इकाइयों से परिचित कराना है। शिक्षा का केवल वैज्ञानिक महत्व ही नहीं, अपितु उसकी व्यावहारिक उपयोगिता भी है। सामाजिक नियंत्रण के अन्य साधन जहाँ व्यक्ति को दण्डात्मक ढंग से सामाजिक नियमों को मानने के लिए बाध्य करते हैं, वहीं शिक्षा उसे स्वतः आत्म-विश्लेषण द्वारा अनुप्राणित ढंग से सामाजिक नियमों का पालन करने की प्रेरणा देती है। एक तो समाजीकरण हमें करुणामय व्यवहार की जानकारी कराता है, दूसरी व्यवहार की प्रगति की निगरानी भी हमसे सम्पादित कराता है। अतः करणीय व्यवहार के प्रति सन्तुलन रखकर समाजीकरण, जो शिक्षा का एक भाग है, समाज की सबसे बड़ी नियंत्रण शक्ति के रूप में कार्य करता है। समाजीकरण अन्यावस्था की अन्तर्गत परिवर्तित स्थिति से स्वतंत्र सामान्य रूप से सामूहिक क्रियाओं के संचालन में सहायक होता है। परिणामस्वरूप सामाजिक नियंत्रण बना रहता है। शिक्षा के सामाजिक नियंत्रण का दूसरा महत्वपूर्ण कार्य हमारे जीवन में ज्ञान का विकास करना है। जब हमारे ज्ञान का विकास होगा तब हम इस स्थिति में होंगे कि अच्छे-बुरे, उचित-अनुचित की पहचान कर सकें। जब हम उचित को अनुचित से अलग कर लेंगे तब हम अनुचित व्यवहार को जीवन से हटा देंगे तथा उचित व्यवहार का प्रयोग करेंगे। उचित व्यवहार वही होगा जो सामाजिक मानदण्डों के अनुरूप है। अतः हम ज्ञान के विकास के साथ उचित व्यवहार को समझेंगे तथा उसका पालन करेंगे जिससे सामाजिक नियंत्रण स्वतः बना रहेगा। शिक्षा हमें तर्क प्रदान करती है तथा भावुक, आत्मकेन्द्रित एवं व्यक्तिगत निर्णयों से मुक्त होने की प्रेरणा देती है। इसलिए हम देखते हैं कि एक अशिक्षित व्यक्ति आवेगों में आकर कुछ भी अनुचित कर बैठता है, जबकि शिक्षित व्यक्ति कठिन-से-कठिन परिस्थितियों में भी धैर्यपूर्ण निर्णय लेकर अपने विवेक का परिचय देता है। संक्षेप में, शिक्षा व्यक्ति को आत्म-संयम सिखाती है। चूँकि व्यक्ति समाज की इकाई है, अतः व्यक्ति के स्तर पर नियंत्रण रहने से सामाजिक नियंत्रण स्वतः हो जाता है।
Read the following prose passage carefully and answer the questions that follow:
Life exists only through cooperation; ultimately, competition leads to ruin and death. We should take others along with us; if someone lags behind, we must help him. If all of us adopt this sense of mutuality, we shall stand by one another in times of crisis, save each other and encourage one another on the path of development. Life is secure only in this process of cooperation. If, nurturing selfish motives, we keep pulling one another down while trying to push ourselves forward, that will be competition. Such competition, pitting us against each other, will make us quarrel and fight and, in the end, will become the cause of mutual destruction. The First and Second World Wars, which sought to expand empires, colonies and trade, resulted in worldwide devastation. In truth, competition is the road to destruction for human civilisation, whereas mutual cooperation between individuals and nations alone can safeguard it. At present, the slogan of geopolitical and economic superiority is nothing but a fresh campaign to extend the economic empire of developed countries, in which even their mutual interests clash and the fear of a massive future crisis is surfacing.
(a) Give a suitable title to the passage.
(b) Clarify the difference between competition and cooperation.
(c) Write a summary of the passage in about one-third of its length.
सहयोग से ही जीवन है, स्पष्ट तो अन्ततः विनाश और मृत्यु की ओर ले जाती है। हम अपने साथ अन्य को भी लें, यदि वह पीछे रहता है तो उसकी मदद करें। यदि हम सभी परस्पर यह भाव अपनाते हैं तो हम एक-दूसरे के संकट में साथी बनकर एक-दूसरे को बचाएंगे और विकास के मार्ग पर एक-दूसरे को प्रोत्साहित करेंगे। सहयोग की इस प्रक्रिया में ही जीवन सुरक्षित है। यदि हम अपनी ही स्वार्थी मान्यता रखकर अपनी टाँग खींचते हुए स्वयं को ही आगे बढ़ाएंगे तो यह स्पर्धा होगी और यह स्पर्धा एक-दूसरे के खिलाफ करते हुए आपस में लड़ने-भिड़ने की, अन्ततः एक-दूसरे का विनाश करने का कारण बनेगी। प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध अपने-अपने साम्राज्य, उपनिवेश तथा व्यापार को बढ़ाने के संबंध का परिणाम ही विश्वव्यापक संहार हुआ। वस्तुतः स्पर्धा मानव संस्कृति के लिए विनाश का मार्ग है। व्यक्तियों एवं राष्ट्रों के बीच आपसी सहयोग से ही मानव संस्कृति सुरक्षित है। वर्तमान में यह जो भू-उपग्रहिकीय और आर्थिक उत्कृष्टता का नारा है, वह विकसित देशों के आर्थिक साम्राज्य को बढ़ाने का नवीनतम अभियान है जिसमें विकसित देशों के आपसी हित भी टकराते हैं तथा निकट भविष्य में विशाल संकट की आशंकाएँ उभर रही हैं।
Write the following letters:
(a) On behalf of the Director General of Police, Uttar Pradesh, write a letter to the Superintendent of Police of district “Ka” instructing him to take strict action for prevention of criminal incidents in the district.
(b) As the Under-Secretary, Ministry of Home Affairs, Government of India, draft a circular to all State Governments providing for a complete ban on pre-natal sex-determination tests so that the ‘Beti Bachao, Beti Padhao’ campaign may succeed.
(a) Letter from the Director General of Police to the Superintendent of Police of district “Ka” asking for strict action to curb criminal incidents.
(b) Circular from the Under-Secretary, Ministry of Home Affairs, to all State Governments banning prenatal sex-determination tests.
(क) उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से ‘क’ जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखिए जिसमें सम्बद्ध जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए कठोर कार्यवाही करने का अनुरोध हो।
(ख) उप सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सभी राज्य सरकारों को परिपत्र लिखिए जिसमें प्रसूति-पूर्व भ्रूण लिंग परीक्षण पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने का प्रावधान हो ताकि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान सफल हो सके।
Identify the affixes:
(a) Point out the prefixes used in the following words: duṣprāpy, adhyāy, anyudyay, svāgat, prastāva.
(b) Separate the suffixes used in the following words: pāṭhak, pāṇinīya, jhāṛū, śakti, baliṣṭha.
(a) Point out the prefixes in the given words.
(b) Separate the suffixes in the given words.
(क) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों का निर्देश कीजिए—
दुष्प्राप्य, अध्याय, अमनुदय, स्वागत, प्रस्ताव।
(ख) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्ययों को पृथक कीजिए—
पाठक, पाणिनीय, झाड़ू, शक्ति, बलिष्ठ।
Write a single-word substitution for each of the following expressions:
(i) That which never returns.
(ii) One who leaves his motherland and settles abroad.
(iii) Something that is very difficult to do.
(iv) One against whom a charge has been framed.
(v) One who is with his wife.
निम्नलिखित वाक्यांशों अथवा पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए—
(i) जो कहीं लौटकर आता हो
(ii) जो अपनी जन्मभूमि छोड़कर विदेश में वास करता हो
(iii) जिसे करना बहुत कठिन हो
(iv) जिस पर अभियोग लगाया गया हो
(v) जो अपनी पत्नी के साथ हो
Correct the following:
(a) Correct the following sentences:
(i) Hameṁ apne mātā-pitā kī ājñānusār calnā cāhiye.
(ii) Vah ḍartī-ḍartī ghar meṁ ghusī.
(iii) Āj maiṁ harī-harī maṭar lāyā hū̃.
(iv) Usne sārā doṣ apne sir par le liyā.
(v) Manuṣya islie pariśram kartā hai tāki use apnā peṭ pālnā hai.
(b) Correct the spellings of the following words: ekīkṛt, uttaradāyī, nirupāy, durāvasthā, gṛhapraveś.
(a) Correct the given sentences.
(b) Correct the spellings of the given words.
(क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए—
(i) हमें अपने माता-पिता की आज्ञानुसार चलना चाहिए।
(ii) वह डरती-डरती घर में घुसी।
(iii) आज मैं हरी-हरी मटर लाया हूँ।
(iv) उसने सारा दोष अपने सिर पर ले लिया।
(v) मनुष्य इसलिए परिश्रम करता है ताकि उसे अपना पेट पालता है।
(ख) निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए—
एकीकृत, उत्तरदायी, निरुपाय, दुरावस्था, गृहप्रवेश।
Write the meanings of the following idioms/proverbs and use each of them in a sentence so that the meaning becomes clear:
(i) kauṛū kā bail
(ii) gular kā phūl
(iii) gaṅgā bahānā
(iv) ghaṛoṁ pānī paḍnā
(v) hāth pīle kar denā
(vi) okhalī meṁ sir diyā to mūsal kā kyā ḍar
(vii) kāṭh kī hāṇḍī ek hī bār chaḍhtī hai
(viii) nakkār-khāne meṁ tūtī kī āvāz kaun sune
(ix) rassī jal gaī par eṇṭhan na gaī
(x) hīṅg lage na phiṭkarī, raṅg bhī cokhā ho
निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों का अर्थ लिखिए और उनका वाक्यों में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए—
(i) कौए का बैल
(ii) गुलर का फूल
(iii) गंगा बहाना
(iv) घड़ों पानी पड़ना
(v) हाथ पीले कर देना
(vi) ओखली में सिर दिया तो मूसल का क्या डर
(vii) काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है
(viii) नक्कारखाने में तूती की आवाज कौन सुने
(ix) रस्सी जल गई पर ऐंठन न गई
(x) हींग लगे न फिटकरी रंग भी चोखा हो