Loading...
97 Questions · Essay, GS-I, GS-II, GS-III, GS-IV, General Hindi
कला और सामाजिक मुक्ति।
धर्म-निरपेक्ष राजनीति : आवश्यकताएँ और चुनौतियाँ।
भारत में उच्च शिक्षा और शोध की स्थिति : भविष्य की राहें।
नये कृषि कानून और किसान आंदोलन।
नागरिकता संशोधन कानून और समावेशी भारत।
वैश्विक पर्यावरण में बदलाव का प्रभाव : चुनौतियाँ और रास्ते।
कोविड-19 के प्रभाव में वैश्विक अर्थव्यवस्था।
लोकतंत्र, चुनाव और जाति।
वर्तमान में भारत की विदेश नीति : दशा और दिशा।
वैदिक साहित्य में वर्णित भारत की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारियों का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का मूल्यांकन कीजिये।
‘औद्योगिक क्रांति केवल तकनीकी क्रांति ही नहीं अपितु सामाजिक एवं आर्थिक क्रांति भी थी, जिसने लोगों के जीने का ढंग परिवर्तित कर दिया।’ टिप्पणी कीजिये।
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के वैज्ञानिक पहलुओं की विवेचना कीजिये।
क्या आप सहमत हैं कि नगरीकरण और झुग्गी बस्तियाँ अविभाज्य हैं? व्याख्या कीजिये।
क्षेत्रीयता किस प्रकार राष्ट्रीय एकता को प्रभावित कर सकती है? व्याख्या कीजिये।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों और प्रमुख औद्योगिक केन्द्रों का वर्णन कीजिये।
उत्तर प्रदेश के वन्यजीव-पर्यावरणीय पर्यटन सर्किटों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
जल संकट क्या है? जल संसाधन प्रबंधन के लिये उपयुक्त उपाय सुझाइये।
गंगा के मैदान में ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूपों की विवेचना कीजिये।
गुप्तकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर प्रकाश डालिये।
19वीं सदी के भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन ने भारत के विकास में किस प्रकार सहयोग दिया? वर्णन कीजिये।
बाल्कन संकट से आप क्या समझते हैं? प्रथम विश्व युद्ध में इसकी क्या भूमिका थी?
समावेशी विकास के लिये महिलाओं का सामाजिक सशक्तीकरण क्यों आवश्यक है? विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिये।
वैश्वीकरण को परिभाषित कीजिये। भारत में ग्रामीण सामाजिक संरचना पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये।
भारत की जनसंख्या नीति (2000) की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये। जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये कुछ उपाय सुझाइये।
भारत में नगरीकरण की प्रकृति का परीक्षण कीजिये तथा तीव्र गति से बढ़ते नगरीकरण से उत्पन्न सामाजिक परिणामों की व्याख्या कीजिये।
चक्रवात क्या है? शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के उद्गम के कारणों की व्याख्या कीजिये।
उत्तर प्रदेश के मृदा अपरदन से प्रभावित क्षेत्रों का वर्णन कीजिये तथा इसके लिये उत्तरदायी कारकों की भी पहचान कीजिये।
उत्तर प्रदेश में सिंचाई के कौन-कौनसे साधन हैं? कृषि विकास में सिंचाई की भूमिका की व्याख्या कीजिये।
नीति निर्माण प्रक्रिया में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की विवेचना कीजिये।
'भारत में नागरिक अधिकार पत्र प्रभावी नहीं बन सके हैं। इसे प्रभावी एवं अर्थपूर्ण बनाने की आवश्यकता है'। मूल्यांकन कीजिये।
निर्वाचन और भूख से जुड़े मुद्दे भारत की चुनावी राजनीति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
संविधान की उद्देशिका संविधान के आधारभूत लक्षण एवं मानव गरिमा को वृद्धि का आश्वासन देती है। स्पष्ट कीजिये।
भारत में केन्द्र और राज्यों के वित्तीय सम्बन्ध का वर्णन कीजिये।
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों के प्रभाव और भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
भारतीय संसद की कार्यप्रणाली में संसदीय समितियों की भूमिका का वर्णन करें।
जी-20 शिखर सम्मेलन 2021 (रोम) के प्रमुख विषय के बारे में टिप्पणी कीजिये।
भारत एवं नेपाल के मध्य तनावपूर्ण सम्बन्धों के पीछे चीनी कारक की भूमिका की विवेचना कीजिये।
उत्तर प्रदेश की राजस्व व्यवस्था के समक्ष मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं?
एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोक-सेवाओं की भूमिका का भारत के विशेष सन्दर्भ में विवेचन कीजिये।
केंद्रीय सतर्कता आयोग के गठन व कार्य का वर्णन करते हुए इसकी सीमाओं का विश्लेषण कीजिये।
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ग्रामीण गरीबों को गरीबी कम करने का अधिकार देता है, टिप्पणी करो।
'भारतीय संविधान का ढाँचा संघात्मक है, परन्तु उसकी आत्मा एकात्मक है।' स्पष्ट कीजिये।
उन मुख्य उपायों की विवेचना कीजिये, जिनके द्वारा भारतीय संसद कार्यपालिका पर नियंत्रण रखती है।
भारत में पंचायती राज व्यवस्था की सफलताओं को सीमित करने वाली समस्याओं का विश्लेषण करो। इन समस्याओं का सामना करने में 73वें संवैधानिक संशोधन कितना सफल रहा है?
सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की भूमिका का परीक्षण कीजिये।
आर्कटिक परिषद की संरचना एवं क्रियाशीलता पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
अफगानिस्तान में भारत के 'सॉफ्ट पावर' राजनय के कारणों का मूल्यांकन कीजिये।
अब्राहम समझौते पश्चिम एशिया की राजनीति में एक नयी शुरुआत हैं। व्याख्या कीजिये।
भारत के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की व्याख्या कीजिए।
भारत के औपचारिक क्षेत्र में रोजगार पर वैश्वीकरण के प्रभाव की समीक्षा करें।
समावेशी विकास की रणनीति किस प्रकार समावेशिता एवं धारणीयता के उद्देश्यों को एक साथ पूरा करने का प्रयोजन रखती है? समझाइए।
सतत् विकास लक्ष्य-2030 क्या है? इससे संबंधित विभिन्न कार्यसूचियों की प्रासंगिकताओं की विवेचना कीजिए।
कृषि में प्रौद्योगिकी मिशन क्या है? इसकी उपयोगिता बताइए।
उत्तर प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के विकास में कौन-सी बाधाएँ हैं? इन बाधाओं के निवारण हेतु राज्य सरकार द्वारा उठाए गए उपायों का वर्णन कीजिए।
“उत्तर प्रदेश का देश में खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में प्रमुख स्थान है।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।
आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रकार एवं कार्यों का उल्लेख कीजिए।
विद्रोह (इन्सर्जेन्सी) से क्या तात्पर्य है? व्याख्या कीजिए।
आंतरिक सुरक्षा में मीडिया तथा सोशल नेटवर्किंग की भूमिका महत्वपूर्ण है। विश्लेषण कीजिए।
कृत्रिम बुद्धि के संदर्भ में भारत में राष्ट्रीय नीति क्या है? विस्तारपूर्वक समझाइए।
विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में बताइए। आप अपने को साइबर अपराधों से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?
क्या आप इस कथन से सहमत हैं कि “मेक इन इंडिया” कार्यक्रम की सफलता, “स्किल इंडिया” कार्यक्रम की सफलता तथा मौलिक श्रम सुधारों पर निर्भर है? तार्किक तर्कों के साथ चर्चा कीजिए।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के 2021-22 बजट में शुरू की गई नई योजनाओं के राज्य की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था पर पड़े प्रभावों की समीक्षा कीजिए।
बेरोजगारी के विभिन्न प्रकार क्या हैं? भारत में बेरोजगारी को दूर करने के लिये सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों के विकास की चर्चा कीजिए तथा इसकी विभिन्न चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन के प्रभावों पर चर्चा कीजिए तथा इस अवधि के दौरान अर्थव्यवस्था में सुस्ती की प्रवृत्ति से निपटने हेतु बजटीय रणनीति की समीक्षा कीजिए।
आतंकवाद और भ्रष्टाचार किसी देश की आंतरिक सुरक्षा को बाधित करते हैं। समीक्षा कीजिए।
नागरिक सुरक्षा के प्रकार तथा कार्यों को विवेचन कीजिए। उत्तर प्रदेश में यह कितनी प्रभावी है? उल्लेख कीजिए।
साइबर डोम परिचय क्या है? भारत में इंटरनेट अपराध रोकने में यह कैसे उपयोगी है? व्याख्या कीजिए।
क्या वैयक्तिक नैतिकता का प्रभाव लोक-जीवन के निर्णयों पर पड़ता है?
महात्मा गांधी के मत के अनुसार वे कौन-से आवश्यक सद्गुण हैं जो एक आदर्श मानवीय नैतिक व्यवहार हेतु उत्तरदायी होते हैं? विवेचना कीजिये।
भ्रष्टाचार सरकारी खज़ाने का दुरुपयोग, प्रशासन की अक्षमता एवं राष्ट्रीय विकास में बाधा उत्पन्न करने के कारण है। इस कथन के परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार रोकने के उपाय बताइए।
()
लोक सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का निरूपण कीजिये:
दूध व्यावसायियों के समूह द्वारा एक शान्तिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हैं कि संगठन को किसी प्रकार की हिंसा न करने दें। परन्तु, वह कहते हैं कि यदि आवश्यकता हो, तो उन्हें ‘पाठ पढ़ा दें’। एक तैनात पुलिस कर्मी अपना पद त्याग कर व्यक्ति से बहस करता है और पिटाई कर देता है। जब उससे पूछा गया पर वह कहता है कि पुलिस अधीक्षक ने पाठ पढ़ाने के लिये कहा था। उपर्युक्त प्रसंग के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस कर्मी के नैतिक आचरण पर टिप्पणी कीजिये।
मनोवृत्ति को परिभाषित कीजिये तथा मनोवृत्ति एवं अभिप्रेरणा के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य सम्बन्धों की विवेचना कीजिये।
सहानुभूति को परिभाषित कीजिये और कमजोर वर्गों की समस्याओं के समाधान में सहानुभूति की भूमिका का विवेचन कीजिये।
“भावनात्मक बुद्धि प्रभावकारी कार्यप्रणालियों में बहुत आवश्यक है”– इस कथन पर प्रकाश डालिए।
लोक सेवकों के अंदर सहिष्णुता तथा करुणा को कैसे पोषित किया जा सकता है? अपना सुझाव दीजिए।
विभेद कीजिये:
भारतीय समाज में परम्परागत मूल्य क्या हैं? आधुनिक मूल्यों से इसमें क्या भिन्नता है? व्याख्या कीजिए।
निजी क्षेत्र की नैतिक विकृतियाँ क्या हैं? नैतिक जीवन के तीन विकल्पों का वर्णन कीजिए।
वर्तमान प्रशासनिक संरचना में गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिये क्या कार्य-संस्कृति में बदलाव आवश्यक है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
क्या लोक-प्रशासन पर न्यायिक नियन्त्रण आवश्यक है? लोक-प्रशासन पर सम्भावित न्यायिक नियन्त्रण के विभिन्न रूपों को व्याख्या कीजिए।
राम मूर्ति एक सरकारी कर्मचारी हैं तथा अपने वृद्ध माता-पिता के साथ इन्दौर में रहते हैं। एक दिन भ्रमण के दौरान 11 वर्ष के एक अनाथ बालक से उनकी मुलाकात हो जाती है। वह अत्यन्त दयनीय स्थिति में एक निराश्रित बालक था, जिसकी देख-भाल करने वाला कोई नहीं था। राम मूर्ति उस बालक को अपने घर ले आते हैं और प्रस्ताव रखते हैं कि यदि वह राम मूर्ति के वृद्ध माता-पिता की देखभाल करेगा, तो वे उसकी आवश्यकतानुसार दैनिक मज़दूरी तथा उसकी शिक्षा की भी व्यवस्था करेंगे। नैतिक दृष्टिकोण से राम मूर्ति के आचरण का मूल्यांकन कीजिये।
मानव के नैतिक एवं राजनीतिक अभिवृत्ति से आप क्या समझते हैं? आप इसे वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में किस प्रकार उचित ठहरायेंगे?
लिंग संबंधी नकारात्मक अभिवृत्ति के मूल कारणों की विवेचना कीजिये। यह इतनी दृढ़ क्यों है?
सामाजिक समस्या के प्रति व्यक्ति की मानसिक प्रवृत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों की उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से विवेचना कीजिये।
‘आज लोक सेवाओं में वस्तुनिष्ठता एवं समर्पण समय की मांग है’ – कथन की सिद्ध कीजिये।
रजीव एक प्रवासी श्रमिक था। एक दिन जब वह साइकिल से रोड पर जा रहा था, एक कार ने उसकी साइकिल को धक्का मार दिया। रजीव ने कार चालक को कार से बाहर खींचकर निकाल लिया और गालियाँ देने लगा। कार चालक ने चाकू निकाला तथा छुरे से उस पर तीन-चार बार (गोदकर) कर वहाँ से भाग गया। सड़कदर्शियों ने रजीव को अस्पताल पहुँचाने में देरी कर देने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई। यदि रजीव के स्थान पर आप होते, तो कार चालक की इस गैर जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति आप क्या करते? इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं तथा दुर्घटना पीड़ितों के प्रति लोग अक्सर उदासीन या निष्क्रिय अभिवृत्ति का प्रदर्शन करते हैं। इसके कारणों की विवेचना कीजिये तथा इसके निवारण हेतु उपाय सुझाइये।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए : "किसी परिपूर्ण धर्म को केवल अपने क्षुद्र वर्ग के कल्याण तक सीमित रखने वाला धर्म, उक्त समाहित जनसमुदाय के कल्याण से सम्बन्ध रखने वाला धर्म नहीं कहलाया। भूमि पर मानव जाति का सर्वोत्तम लक्ष्य हमेशा उसकी समष्टि को उन्नत करना है। पुरुषार्थ का मूल धर्म में ही है। सामान्य-धर्म लोक-शक्ति, लोक-संग्रह और विवेक को प्रकट करता है, जिससे मनुष्य को परिपूर्ण विकास का पथ मिलता है। वह ‘पूर्ण-धर्म’ है जो व्यक्ति को केवल स्वयं के कल्याण तक सीमित नहीं रखता बल्कि सर्वभौम, अति-विशाल विश्व के कल्याण को अपना लक्ष्य बनाता है। इस पूर्ण-धर्म के अनुरूप अनेक धार्मिक अनुष्ठान मनुष्य को अत्यधिक उन्नति और विकास की दिशा देते हैं। गृह-धर्म हो, समाज-धर्म हो या विश्व-धर्म – सभी का मूल स्वरूप लोक-कल्याण ही है। इसी लिए केवल अपने परिवार, जाति या समाज के हित को देखने वाला धर्म उच्च कोटि का नहीं कहलाता। जो धर्म सम्पूर्ण मानवता के कल्याण से सम्बन्ध रखता है, वही उच्चतम धर्म है।" (क) प्रस्तुत गद्यांश का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए। (ख) धर्म मानव-कल्याण के लिये कैसे कार्य करता है? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए। (ग) उपर्युक्त गद्यांश में व्यक्त विचारों की वैज्ञानिक प्रासंगिकता सिद्ध कीजिए।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : "लोभियों का समय सम्पन्न व्यक्तियों के समय से किसी प्रकार कम नहीं होता। लोभ के बल से वे काम और क्रोध से जीते हैं, सुख की प्राप्ति का मार्ग खोजते हैं। तनु-अभिमान में वे शासन जमाए रखते हैं। धर्म-विहीन होकर वे कठोर दृष्टि रखते हैं और दूसरों का अपमान करने में नहीं झिझकते। लोभ उनकी सम्पूर्ण शक्तियों को व्यर्थ में लगाता है। लोभः प्रसन्नं, लोभः इन्द्रिय-नियन्ता, लोभः मान-मानम्-समः – लोभ उनका सर्वश्रेष्ठ ‘धर्म’ बन जाता है।" (क) प्रस्तुत गद्यांश के लिये उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (ख) उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर लोभियों के लक्षण बताइए। (ग) उपर्युक्त गद्यांश का संक्षेप कीजिए।
(अ) अर्थ-सख्य पत्र किसे कहते हैं? यह सरकारी पत्र से किस प्रकार भिन्न होता है? दोनों का अलग-अलग प्रारूप स्पष्ट कीजिए। (ब) नगर सफाई की ओर से महानगर में डेंगू से हो रही मृत्यु के संदर्भ में उत्तर प्रदेश शासन को एक सरकारी पत्र लिखिए।
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए : अनुकूल, अभिप्रेत, वादी, आमंत्रण, सम्पन्न, धूप्रम, राग, समूह, सजल, उदार
(क) निम्नलिखित शब्दों में प्रमुख उपसर्गों का निर्धारण कीजिए : अज्ञान, दुश्शासन, निर्माणित, सुदृढ़, अवसर (ख) निम्नलिखित शब्दों में प्रमुख प्रत्ययों को अलग कीजिए : अपमान, वैदिक, राजयोग, गुरुत्व, ग्रामीण
निम्नलिखित वाक्यों या वाक्यांशों के लिये एक-एक शब्द लिखिए : (1) उपशरणार्थियों को आश्रय प्रदान करने वाला (2) पशुओं का हरण करने वाला (3) मुस्कराहट पैदा करने वाला व्यक्ति (4) युद्ध की अवस्था/रचना के नियम (5) उत्तर देखर संयोग करना
(क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए : (1) तुम तुम्हारी किताब ले जाओ। (2) यहाँ सरकारी महिलालों का अभावता है। (3) यह एक बड़ी समस्या है। (4) मोहन आगामी वर्ष संकल्पना गया था। (5) गणित एक कठिन विषय है। (ख) निम्न शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए : अव्यवहारिक, तत्त्वदर्शी, आराध्य, पुनर्निर्मित, इन्द्रध्वज
निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के अर्थ लिखिए और उनका प्रयोग वाक्य में कीजिए : (1) जब तक साँस तब तक आस (2) निश्चय कर उसी को ठानो (3) गिरा की मेरी पट भी बेटी (4) झूठ बोल जीत नहीं लेते (5) हाथ कंगन को आरसी क्या (6) अढ़ाई आखर (7) आँख दिखाना (8) खाल खींचना (9) ठन-ठन गोपाल (10) सेना की ओठी