Loading...
227 Questions · Essay, UKPCSMainsEco2023, UKPCSMainsGeo2023, UKPCSMainsHistory2023, UKPCSMainsP-6and7-2023, UKPCSMainsPolity2023
जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विषय हो उसे रचना की दृष्टि से कौन-सा वाक्य कहा जाएगा?
‘मुझे पता ही नहीं चला कि तुम कब आए।’ रचना की दृष्टि से यह कौन-सा वाक्य है?
निम्नांकित वाक्य को प्रश्नवाचक बनाइये : ‘सूर्य पूर्व से निकलता है।’
‘उसने लक्ष्य पाने के लिए हर संभव प्रयास किए।’ वाक्य को नकारात्मक अर्थ में बदलिए।
‘उसने सोते जागते करवटें बदलते रात काट दी।’ वाक्य में उपयुक्त विराम-चिह्न लगाइए।
उद्धरण चिह्न कितने प्रकार के होते हैं? उनके उपयुक्त निशान बताइये।
निम्नांकित वाक्य को शुद्ध कीजिए : महामारी बढ़ने की संभावना है।
‘वहाँ अनधिकृत प्रवेश का निषेध था।’ वाक्य का शुद्ध रूप लिखिए।
‘जल’ के महत्व को दर्शाने वाला एक स्लोगन लिखिए।
स्लोगन की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
निम्नांकित वाक्यों के लिए एक शब्द लिखिए : (i) जो खाने योग्य न हो। (ii) पूर्व और दक्षिण का कोण। निम्नांकित संज्ञाओं को संक्षिप्ताक्षर में लिखिए : (i) संयुक्त राष्ट्र संघ (ii) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
उपसर्ग के आधार पर हिन्दी के कितने शब्द-भेद हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण लिखिए।
रूढ़ तथा योगिक शब्दों का भेद समझाते हुए किन्हीं चार योगिक शब्दों का उल्लेख कीजिए।
निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए : व्यवहारित, उपर्युक्त, अनधिकृत, उत्कर, यथायम
'अति' और 'अभि' उपसर्ग लगाकर कोई तीन और 'आई' प्रत्यय लगाकर कोई दो सार्थक शब्द लिखिए।
()
(i) स्वर और व्यंजन के मेल से जो विकृत वर्ण में होता है, उस स्पर्श का नाम बताइये तथा कोई तीन उदाहरण लिखिए। (ii) तत्सम समास के कोई दो उदाहरण लिखिए।
(i) 'वह', 'यह' और 'किस' का बहुवचन बनाइये। (ii) 'गागर' और 'फोड़ा' का लिंग परिवर्तन (नाम) बताइये।
प्रेरणात्मक, संयुक्त तथा पूर्वकालिक क्रियाओं से कुल पाँच (सभी से न्यूनतम एक) उदाहरण लिखिए।
निम्नांकित वाक्यों का वाच्य नामांकित कीजिए : (i) कपड़ा दिया जाता है। (ii) मुझसे यह बोझ उठाया न जाएगा। (iii) लड़का दौड़ता है। (iv) रानी ने सहेलियों को बुलाया। (v) इस धूप में चला नहीं जाता।
निम्नलिखित का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए : मृत्यु के पास उसका चरित्र सबसे बड़ी शक्ति है; यही शक्ति उसे आत्मबल देती है। प्रत्येक युग में आर्ष का महत्त्व रहा है।
निम्नलिखित का हिन्दी में अनुवाद कीजिए : Kiran is from Angami tribe, which she says is, “geographically distant from the Chang tribe”. We don’t speak the same language, but have the same cultural affinity, even though many cultural practices are different.
निम्नलिखित अनुच्छेद को शुद्ध रूप में लिखिए : The story of the year floods in Assam is also the story its crumbling embankments. The swollen brahmaputra and barak river and their tributaries have left a trail of destruction.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर अंत में दिये प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (गद्यांश वही है जो अंग्रेज़ी में दिया गया है) प्रश्न : (i) लेखक भविष्य के स्वप्न का उल्लेख करता है। स्पष्ट कीजिए। (ii) लेखक के अनुसार 'राष्ट्र का आह्वान' क्या है? (iii) 'thrill' शब्द का विलोम क्या है? और गद्यांश में यह किस संदर्भ में प्रयोग हुआ है? (iv) लेख में लेखक 'विविधता में एकता' के आदर्श का समर्थन किस प्रकार करता है? (v) 'desire' तथा 'conflict' शब्दों के समानार्थक शब्द लिखिए।
राजभाषा परिनियमावली से क्या आशय है ? इसके प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिए ।
निम्न में से किसी एक पर उत्तर दीजिए : (a) वर्तनी के मानकीकरण के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए । (b) हिन्दी व्याकरण के मानकीकरण पर प्रकाश डालिए । (c) देवनागरी लिपि की विशेषताओं को समझाइए । (d) हिन्दी की उन ध्वनियों पर प्रकाश डालिए जिनके उच्चारण और लिखान में प्रथम दृष्टया असंगति दिखाई देती है ।
निम्नांकित लोकोक्तियों एवं मुहावरों में से किन्हीं पाँच का अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए : (i) उल्टी गंगा बहाना (ii) एक ही थैली के चट्टे-बट्टे (iii) घर का न घाट का (iv) घाट-घाट का पानी पीना (v) रखा का जवाब देना (vi) तूती बोलना (vii) नदी नाव संयोग होना (viii) मुअला भाग होना ।
दिए गए गद्यांश को पढ़कर— (i) उपयुक्त शीर्षक लिखिए, (ii) गद्यांश का आशय स्पष्ट कीजिए, (iii) गद्यांश का सार-संक्षेप एक-तिहाई शब्दों में लिखिए ।
दिए गए गद्यांश को पढ़कर— (i) उपयुक्त शीर्षक दीजिए, (ii) भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए, (iii) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए ।
कार्यालय प्रमुख के नाम अपने अधीनस्थों को एक आदेश का मसौदा प्रस्तुत कीजिए जिसमें समय की पाबंदी और स्वच्छता पर कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया हो ।
कम्प्यूटर से सम्बन्धित किन्हीं दो का परिचय दीजिए : (i) हार्डवेयर (ii) सॉफ्टवेयर (iii) सी. पी. यू. (iv) डाटा बेस (v) प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर हिन्दी अथवा अंग्रेजी में लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए : (a) जोशीमठ भूस्खलन एक मानवनिर्मित आपदा है न कि प्राकृतिक आपदा। (b) उत्तराखण्ड की जैव-विविधता। (c) उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कला को दर्शाने वाले स्थल। (d) महिला सशक्तिकरण उत्तराखण्ड को राष्ट्र का एक समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए एक आवश्यक कदम है।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर हिन्दी अथवा अंग्रेजी में लगभग 700 शब्दों में निबंध लिखिए : (a) सार्वभौमिक-आधारभूत-आय जन वितरण प्रणाली का एक सशक्त विकल्प है। (b) सोशल मीडिया हमारे युवा को किस दिशा में लेकर जाएगा ? (c) जीवाश्म ऊर्जा के विकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की सम्भावना व प्रभावकारिता। (d) भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य मिशन। (e) भारतीय अर्थव्यवस्था में महिला उद्यमिता की भूमिका।
धारणीय विकास क्या है ?
समावेशी विकास से आप क्या समझते हैं ?
विभिन्न क्षेत्रों द्वारा भारत की राष्ट्रीय आय में कितना-कितना योगदान है ?
नीति आयोग की बहुआयामी गरीबी सूचकांक की रिपोर्ट के अनुसार भारत के तीन सबसे गरीब राज्यों का नाम लिखें।
भारत में 1980-2011 के बीच होने वाली जनसंख्या वृद्धि दर को परिभाषित करें।
पिछले एक वर्ष में रिज़र्व बैंक ने रेपो-दर में कितनी वृद्धि की है ?
विदेशी पूँजी के प्रमुख दो स्वरूप कौन से हैं ?
आय असमानता की माप हम कैसे करते हैं ?
मौद्रिक घाटा क्या है ?
सूक्ष्म-वित्त क्या है ?
आय के सन्दर्भ में उत्तराखण्ड के तीन प्रमुख करों के नाम बताइये ।
उत्तराखण्ड में तीन प्रमुख जल-विद्युत परियोजनाओं के नाम लिखिये ।
जनगणना 2011 के अनुसार उत्तराखण्ड के दो जनपदों के नाम लिखिये जहाँ साक्षरता की दर सर्वाधिक है। साथ में साक्षरता की दर भी लिखिये ।
वर्तमान (जनवरी 2023) में उत्तराखण्ड के जोशीमठ की उत्पन्न समस्या को आप क्या नाम देंगे ?
उत्तराखण्ड के तीन प्रमुख खनिजों के नाम बताइये ।
मानव विकास सूचकांक के कौन-कौन से अवयव हैं ? समझाएँ ।
वैश्वीकरण क्या है ?
नीति आयोग का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?
आर्थिक विकास के सार्वजनिक–निजी साझेदारी (PPP) प्रारूप के संबंध में बताइये।
चालू खाते में घाटा क्या है ? यह किस प्रकार से अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है ?
वित्तीय नीति को परिभाषित कीजिये।
राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम क्या है ? क्या भारत सरकार इसका पालन कर पाती है ?
उत्तराखण्ड राज्य में बेरोजगारी की वर्तमान स्थिति क्या है ? इसके कम करने के लिए कुछ सुझाव दीजिये।
उत्तराखण्ड राज्य द्वारा कौशल वृद्धि एवं क्षमता निर्माण के लिए क्या प्रयास किये गये हैं ?
किस प्रकार से लिंग–अनुपात एक देश के विकास को प्रभावित करता है ?
महिला सशक्तिकरण से आप क्या समझते हैं ? बजट 2023-24 में भारत में महिला सशक्तिकरण के लिये क्या प्रावधान हैं ?
वस्तु एवं सेवा कर क्या है ? इसकी दरें क्या हैं ? क्या इसमें कोई कमी है ?
साख नियंत्रण क्या है ? साख नियंत्रण की गुणात्मक विधियाँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तराखण्ड राज्य की पर्यटन नीति की प्रमुख विशेषताओं बताइये।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विगत पाँच वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाये गये कदमों को लाइये।
उत्तराखण्ड सरकार की वर्तमान कृषि नीति की प्रमुख विशेषताओं लिखिये। क्या इससे कृषकों की दशा में सुधार हुआ है ?
एक देश के आर्थिक विकास में वनों का किस प्रकार से योगदान होता है ? उत्तराखण्ड राज्य की वर्तमान वन नीति की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
भारतवर्ष में विगत दो दशकों में बढ़ते हुए क्षेत्रीय असमानताओं एवं आय असमानताओं पर संक्षेप में लिखिये। भारत सरकार द्वारा इसको दूर करने के लिये क्या कदम लिये गये हैं ?
भारतीय कृषि में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है ? इसकी गणना करने की विभिन्न विधियों को समझाइये।
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में भारत के विदेशी व्यापार की स्थिति को समझाइये। किस प्रकार से भारत के व्यापार को सुधार जा सकता है ?
भारत सरकार के बजट 2023-24 की प्रमुख विशेषताओं को समझाइये।
विगत पाँच वर्षों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मुद्रा-स्फीति को नियंत्रित करने के लिये क्या कदम उठाये गये हैं ? यह कहाँ तक सफल रहा है ?
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों में क्या भेद है ? उत्तराखण्ड राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं को समझाइये।
मनरेगा (MNREGA) क्या है ? पहले की नीतियों से यह किस प्रकार भिन्न है ? क्या यह उत्तराखण्ड राज्य में अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर पायी है ? यदि नहीं, तो क्यों ? समझाइये।
सतत विकास की अवधारणा से आप क्या समझते हैं ?
भारत के किस क्षेत्र में पिग्मी जनजातियाँ पाई जाती हैं ?
उत्तराखण्ड की विभिन्न जनजातियों के नाम लिखिए।
उत्तराखण्ड की प्रमुख आपदाओं का विवरण दीजिए।
चिपको आंदोलन का क्या महत्व है ?
उत्तराखण्ड की प्रमुख पनविद्युत् परियोजनाओं का नाम बताइए।
सीढ़ीदार खेती का वर्णन कीजिए।
आवास को परिभाषित कीजिए।
ताप बजट पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
भारत में प्रमुख लौह-अयस्क क्षेत्र कौन-से हैं ?
भारत के किस क्षेत्र में चीनी उत्पादन अधिक होता है ?
वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
भारत में कृषि क्रान्ति के महत्व को दर्शाइए।
"संसाधन की कमी" से आप क्या समझते हैं ?
भारत को प्रमुख भौगोलिक इकाइयों में विभाजित कीजिए।
जलचक्र की महत्ता पर प्रकाश डालिए।
प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बीच मुख्य अंतर को दर्शाइए।
ग्लोबल वार्मिंग कैसे जैव-विविधता को प्रभावित करती है ?
पारिस्थितिकी एवं पारिस्थितिक तंत्र के बीच क्या अंतर है ?
भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की प्रमुख प्रकार की वनस्पतियों पर प्रकाश डालिए।
भारत में पाई जाने वाली विभिन्न जनजातियाँ और जनजातीय क्षेत्रों का संक्षेप वर्णन कीजिए।
उत्तराखण्ड में सुचारू परिवहन विकसित करने के लिए प्रमुख चुनौतियों का परीक्षण कीजिए।
भारत में भील, गोंड और नागा के प्रमुख व्यवसायों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत की मूल धारणा क्या है ?
विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में वायु एवं दाब से सम्बन्धित तथ्यों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
जलवायु पर पृथ्वी की घूर्णन का प्रभाव कीजिए।
महाद्वीपों एवं महासागरों की उत्पत्ति के तथ्यों पर प्रकाश डालिए।
भारत में लौह-इस्पात उद्योगों के विकास के लिए उत्तरदायी विभिन्न कारकों की व्याख्या कीजिए।
पिछले दो दशकों में भारत में राजमार्गों की स्थिति पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।
उत्तराखण्ड में पर्यटन की प्रमुख समस्याओं और चुनौतियों का वर्णन कीजिए।
बहते हुए नदी के पानी द्वारा क्षरण एवं निक्षेपण से उत्पन्न भू-स्थलाकृतियों का वर्णन कीजिए।
उत्तराखण्ड की विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का वर्णन कीजिए।
भारत की भौगोलिक इकाई विविधता में एकता की कहावत को परिलक्षित करने में कैसे सहायक हैं ?
भारत के विभिन्न भूकंपीय क्षेत्रों की विवेचना उत्तराखण्ड के सन्दर्भ में कीजिए।
भारतीय कृषि के लिए भारतीय मानसून एक वरदान या अभिशाप है। परीक्षा कीजिए।
जलविद्युत, पेट्रोलियम और परमाणु ऊर्जा के भविष्य की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
वान थ्यूने कृषि स्थान सिद्धांत और इसकी वर्तमान प्रासंगिकता का परीक्षण भारत के सन्दर्भ में कीजिए।
भारत में शहरीकरण की प्रवृत्ति एवं पर्यावरण पर इसका प्रभाव पर प्रकाश डालिए।
ब्रिक्स और विश्व व्यापार संगठन में वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
क्या भारत का पाषाणकालीन मानव अग्नि का प्रयोग जानता था ? व्याख्या कीजिए ।
नंद वंश का किन कारणों से पतन हुआ ?
क्या कल्हण की 'राजतरंगिणी' को प्राचीन भारत का ऐतिहासिक ग्रन्थ कहा जा सकता है ?
सूफी आन्दोलन क्या था ?
गुलाम वंश का वास्तविक संस्थापक कौन था ?
बलबन की सिजदा और पैबोस नीति क्या थी ?
चिश्तिया सिलसिला भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय क्यों हुआ ? व्याख्या कीजिए ।
मोहम्मद गौरी के चरित्र एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन एवं इतिहास में उसके स्थान की व्याख्या कीजिए ।
तैमूर के भारत पर आक्रमण की व्याख्या कीजिए । उसके आक्रमण का क्या प्रभाव पड़ा ?
1200-1526 के मध्य सुल्तनत काल में भारत की सामाजिक एवं आर्थिक दशा की व्याख्या कीजिए ।
बाबर की आत्मकथा पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए ।
शिवाजी द्वारा राष्ट्र उन्नयन हेतु किये गये योगदानों की व्याख्या कीजिए ।
सिराज-उद-दौला के पतन का मुख्य कारण क्या था ?
खिलाफत आन्दोलन एवं उसके राजनीतिक महत्व पर प्रकाश डालिए ।
डोला पालकी आन्दोलन पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए ।
क्या पुराणों को आधार मानकर प्राचीन भारत के भूगोल का अध्ययन किया जा सकता है ?
चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने वंश की स्थापना कैसे की ?
क्या इण्डो-बैक्ट्रियन राजाओं ने अप्रत्यधिक संख्या में अपनी मुद्राएँ जारी की ?
सल्तनत काल के किन दो शासकों ने सबसे ज्यादा मंगोलों के आक्रमणों का सामना किया ? विवरण दें ।
अरबों के आक्रमण के समय भारत की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं धार्मिक दशा की व्याख्या कीजिये ।
फिरोज तुगलक के सैन्य एवं प्रशासनिक सुधारों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये ।
विजयनगर एवं बहमनी साम्राज्यों के मध्य विवादों के मुख्य कारण क्या थे ?
उन परिस्थितियों का वर्णन करें जिन्होंने हुमायूँ को चौसा के पश्चात् शक्तिहीन किया । क्या उन्हें नियंत्रित करने की सम्भावना थी ?
चिपको आन्दोलन की जननी गौरा देवी पर प्रकाश डालिये ।
उत्तराखंड के पृथक राज्य हेतु आन्दोलन के तात्कालिक एवं दीर्घकालीन परिणाम क्या थे ?
ऋग्वैदिक व उत्तर वैदिक काल की संक्षेप में तुलना कीजिए ।
बौद्ध धर्म के पतन के क्या कारण थे ? व्याख्या कीजिए ।
कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र' का सम्बन्ध मौर्य-काल से अवश्य रहा, परन्तु इसका विषय क्या था ?
पानीपत के युद्ध में इब्राहिम लोदी की पराजय के क्या कारण थे ?
डॉ. के.आर. क़ानुनगो के अनुसार शेरशाह एक रचनात्मक प्रतिभावान एवं अकबर महान से अच्छा राष्ट्र निर्माता था । व्याख्या कीजिए ।
कला एवं वास्तुकला के क्षेत्र में मुगल शासकों के योगदान का परीक्षण कीजिए ।
बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त प्रणाली लागू करने का क्या परिणाम हुआ ?
एस.एन. सेन के अनुसार "भारतीय विद्रोह 1857 में तो अनिवार्य नहीं था, परन्तु यह साम्राज्य के संविधान में अन्तर्निहित था", व्याख्या कीजिए ।
भारत में प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात् मजदूर आन्दोलनों में तीव्र आने का क्या कारण रहा ? व्याख्या कीजिए ।
1942 के क्रिप्स मिशन योजना का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए एवं उसके असफल होने के कारण दीजिए ।
सुभाष चन्द्र बोस एवं इंडियन नेशनल आर्मी पर एक टिप्पणी लिखिए ।
गढ़वाल एवं कुमाऊँ की भारत छोड़ो आन्दोलन में क्या भूमिका थी ? व्याख्या कीजिए ।
1857 के विद्रोह में कालू माहरा के योगदान का वर्णन कीजिए ।
कत्युरी शासक राजा ब्रह्मदेव की मृत्यु के बाद यह राज्य किनके मध्य विभक्त हो गया था ? विवरण दीजिए ।
विद्युत्चुम्बकीय तरंगें क्या हैं? इनके गुणों का उल्लेख कीजिए।
नाभिकीय विखण्डन एवं नाभिकीय संलयन में भेद कीजिए।
द्रवों के पृष्ठ तनाव पर ताप के प्रभाव को समझाइए।
ग्लोबल पोज़ीशनिंग प्रणाली के अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिए।
जलागम को परिभाषित कीजिए तथा इसके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।
'जैवमण्डल आरक्षण' की अवधारणा क्या है?
प्रतिरक्षा-विज्ञान के महत्त्व को समझाइए।
सक्रिय प्रतिरक्षा एवं निष्क्रिय प्रतिरक्षा में अन्तर समझाइए।
खाद्य परिरक्षक क्या हैं? किन्हीं चार परिरक्षकों के नाम लिखिए।
डिजिटल कम्प्यूटर की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तराखण्ड के किस क्षेत्र को इको-संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है?
आण्विक निशानक क्या हैं? इनके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।
बाहि:स्रावी एवं अन्त:स्रावी ग्रन्थियों में मुख्य अन्तर इंगित कीजिए।
"ई-मेल एक रियल टाइम संचार प्रणाली नहीं है", इस कथन की समालोचना कीजिए।
ट्रिप्स (TRIPS) समझौते के मूल सिद्धान्त क्या हैं?
केन्द्रोमेर की स्थिति के आधार पर गुणसूत्रों का वर्गीकरण कीजिए। महागुणसूत्र पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
मधुमक्खियों में होने वाली किन्हीं चार बीमारियाँ तथा उनके मुख्य लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
वोलाटाइल मेमोरी तथा नॉन-वोलाटाइल मेमोरी में क्या अन्तर है?
उत्तराखण्ड द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एस.डी.आर.एफ.) की स्थापना कब की गई थी तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के लिए कौन जिम्मेदार है?
हिमालय क्षेत्र में भू-स्खलन एवं हिमस्खलन के प्रमुख कारण क्या हैं? इनका उल्लेख कीजिए।
ओज़ोन पत्त के ह्रास के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तराखण्ड में मछलियों की संवर्धन योग्य प्रजातियों का विवरण दीजिए।
रक्त समूह O-निगेटिव (O–) को सार्वभौमिक दाता की तरह क्यों माना जाता है? इसका कारण बताइए।
सौर सेल की कार्यविधि को समझाइए।
कम्प्यूटर प्रणाली में डेटा प्रोसेसिंग के चरणों की व्याख्या कीजिए।
ग्लूकोज़ की संरचना तथा इसके परीक्षण की विधि समझाइए।
राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य का वर्णन कीजिए।
जैव-उर्वरकों के प्रकार एवं लाभों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
ग्रामीण एवं शहरी योजना के मध्य मुख्य अंतर क्या हैं?
आपदा प्रबंधन चक्र एवं उसके अवयवों को समझाइए।
नैनो प्रौद्योगिकी का कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए।
‘आनुवंशिक-अभियांत्रिकी’ से आप क्या समझते हैं? इसके अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिए।
बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आई.पी.आर.) से आप क्या समझते हैं? जैव-प्रौद्योगिकी में यह क्यों महत्वपूर्ण है?
वन संरक्षण अधिनियम, 1980 की मुख्य विशेषताओं की चर्चा कीजिए।
‘अन्तरिक्ष विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी’ के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
जल-शोधन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
n-टाइप व p-टाइप के अर्धचालक क्या होते हैं? इनका निर्माण कैसे किया जाता है? इनके उपयोगों की चर्चा कीजिए।
बायोमेट्रिक पहचान तथा प्रामाणीकरण से आप क्या समझते हैं? विभिन्न प्रकार की बायोमेट्रिक सुरक्षा को संक्षेप में समझाइए। बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली के अनुप्रयोगों को सूचीबद्ध कीजिए।
निम्नलिखित प्रसंग को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए : आप एक राज्य खेल-समिति के अध्यक्ष हैं। आपको एक शिकायत प्राप्त हुई है कि जूनियर आयु वर्ग के एक खिलाड़ी ने, जिसने पदक जीता है, आयु सीमा को पाँच दिन से पार कर लिया है। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? (a) स्क्रीनिंग समिति से स्पष्टीकरण माँगेंगे। (b) खिलाड़ी से पदक वापस करने के लिए कहेंगे। (c) खिलाड़ी से अदालत द्वारा उसके आयु सत्यापित शपथ-पत्र देने को कहेंगे। (d) समिति के सदस्यों की राय लेंगे।
भारत एक गणतंत्र राज्य है, इससे क्या अभिप्राय है ?
धन विधेयक और वित्त विधेयक में क्या अन्तर है ?
जी.डी.पी. तथा जी.एन.पी. में अन्तर बताइए।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संरचना के बारे में लिखिए।
‘सोशल अभियांत्रिकी’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तराखण्ड के पाँच प्रमुख लोकनृत्यों के नाम लिखिए।
पर्यावरण से सम्बन्धित, बेसल अभिसमय, 1989 का क्या महत्व है ?
‘स्मार्ट सिटी’ की आवश्यक विशेषताएँ लिखिए।
‘हरित राजनीति’ को परिभाषित कीजिए।
उत्तराखण्ड में ‘वन गुर्जर’ कौन हैं ?
भारतीय संविधान के अन्तर्गत, भाषण तथा अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता पर लगाये गए उचित प्रतिबन्ध कौन-कौन से हैं ?
द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट की प्रमुख सिफारिशों को इंगित कीजिए।
संयुक्त राष्ट्र में ‘ब्लू हेलमेट’ किन्हें कहा जाता है ?
ग्राम पंचायतों द्वारा किये जाने वाले प्रमुख कार्यों को नाम बताइए।
उत्तराखण्ड में ‘पानी रखो’ आन्दोलन क्या था ?
‘न्यायिक पुनरवलोकन’ का क्या अर्थ है ? यह ‘न्यायिक सक्रियता’ से किस प्रकार भिन्न है ?
भारत में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दायित्वों की विवेचना कीजिए। क्या यह प्रभावशाली है ?
‘नाइन-डैश लाइन’ क्या है ? यह विवाद का विषय क्यों है ?
उत्तराखण्ड स्टेट फोकस पेपर 2023-24 के प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालिए। उन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का नाम बताइए जिन्हें यह सुदृढ़ करना चाहता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए। इस योजना के क्या लाभ हैं ?
‘कार्बन फुट प्रिंट’ से क्या तात्पर्य है ? जलवायु परिवर्तन के विमर्श में यह क्यों मायने रखता है ?
उत्तराखण्ड में ‘हरेला’ एवं ‘भिटौली’ पर्व क्यों मनाये जाते हैं ? इनके महत्व को रेखांकित कीजिए।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अन्तर्गत, एक राजनीतिक दल को एक राज्य पार्टी के रूप में घोषित करने वाले मानदण्ड क्या हैं ?
किसी बाहरी प्रभाव या दबाव से लोक सेवा आयोगों के सदस्यों की स्वतन्त्रता सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय संविधान के अन्तर्गत उपलब्ध प्रावधानों की विवेचना कीजिए।
‘सोशल ऑडिटिंग’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए। इस सम्बन्ध में ‘उत्तराखण्ड सोशल ऑडिट एकाउंटेबिलिटी एंड ट्रांसपेरेंसी एजेंसी (यू.एस.ए.टी.ए.)’ के कर्तव्यों का उल्लेख कीजिए।
‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। भारत सरकार द्वारा ‘प्रवासियों’ को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए कौन-कौन से प्रोत्साहन दिए गये हैं ?
भारत-बांग्लादेश सम्बन्धों में रोहिंग्या संकट ने कैसे तनाव पैदा किया है ?
महिला सशक्तिकरण तथा बाल विकास को बढ़ावा देने में उत्तराखण्ड सरकार की भूमिका का परीक्षण कीजिए। सरकार की हाल की पहलों के साथ अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।
‘सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड’ क्या हैं ? केन्द्र सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड योजना 2022-23 की मुख्य विशेषताओं तथा उपयोगिता पर चर्चा कीजिए।
‘भारत के राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का चुनाव महिला सशक्तिकरण से महिला-नेतृत्व वाले विकास यात्रा की एक अभिव्यक्ति है।’ इस कथन के आलोक में, वंचित वर्गों के लिए श्रीमती मुर्मू की राष्ट्रपति जीत के निहितार्थों का आकलन कीजिए।
उत्तराखण्ड की स्टार्ट-अप नीति का परीक्षण कीजिए। ‘उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव और ग्रैण्ड चैलेंज 2022’ उत्तराखण्ड के उद्यमियों के लिए एक सजीव स्टार्ट-अप इको-सिस्टम सुनिश्चित करने के लिए किस प्रकार से संकल्प करता है ?
कहा जाता है कि ‘भारत की सॉफ्ट पॉवर क्षमता भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बना सकती है’। भारत की सॉफ्ट पॉवर नीति की पृष्ठभूमि में इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
‘भारत की G-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक तथा कार्यवाही-उन्मुख होगी।’ इस संकल्प के अनुरूप जी-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत के अवसरों तथा चुनौतियों का परीक्षण कीजिए।
कॉप-27 के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए। हाल ही में मिस्र में आयोजित कॉप-27 बैठक में भारत की भूमिका तथा योगदान का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
समरकन्द में हाल ही में सम्पन्न शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) की बैठक के सन्दर्भ में मध्य एशियाई गणराज्यों तक भारत की पहुँच का परीक्षण कीजिए। इस सन्दर्भ के माध्यम से, भारत किन रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करना चाहता है ?
विवेचना कीजिए कि कैसे भारत की रणनीतिक दृष्टि ने भारत-अफ्रीकी सम्बन्धों के बढ़ते अभिसरण का नेतृत्व किया है। अफ्रीका के साथ अपने सम्बन्धों को गहरा करने के लिए भारत को किन चुनौतियों के पार जाने की आवश्यकता है?
दिसंबर 2022 की अवधि में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों का विश्वास जीतने में भारत कितना सफल रहा?
“देवभूमि को खेलभूमि भी बनना चाहिये।” राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार की हाल की पहल का उद्धृत देते हुए इस कथन का परीक्षण कीजिए। क्या आपको लगता है कि खेल, राज्य की अर्थव्यवस्था तथा स्वास्थ्य को बदल सकते हैं?
इस विश्वास का परीक्षण कीजिए कि ‘सतत् विकास लोकतन्त्र की स्थिरता में योगदान देता है।’ हाल के वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यों के बढ़ावा देने के लिए भारत ने सतत् विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किस तरह से प्रदर्शित किया है?