Loading...
97 Questions · Essay, General Hindi, Paper-I, Paper-II, Paper-III, Paper-IV
साहित्य और नैतिक मूल्य।
यौन अपराध : कारण और निराकरण।
एक देश, एक संविधान।
जन-जागरूकता में सोशल मीडिया की भूमिका।
डिजिटल अर्थव्यवस्था : संभावनाएँ और चुनौतियाँ।
भारत का किसान : हमारा अभिमान।
भारतीय विदेश नीति के बदलते प्रतिमान।
भारत में संसाधन प्रबंधन।
नमामि गंगे मिशन।
()
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िये और नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिये। (पूर्ण गद्यांश प्रश्न-पत्र में दिया गया है।) (क) प्रस्तुत गद्यांश का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिये। (ख) जीवन बिना किसी सृजन के रंगहीन क्यों हो जाता है? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिये। (ग) उपयुक्त गद्यांश की रेखांकित पंक्तियों का व्याकरण कीजिये।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिये। (क) प्रस्तुत गद्यांश के लिये उपयुक्त शीर्षक दीजिये। (ख) साहित्य की और राजनीति की भाषा में प्रमुख अंतर क्या है? स्पष्ट कीजिये। (ग) उपयुक्त गद्यांश का संक्षेपण कीजिये।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये— (क) पत्र किसे कहते हैं? स्वास्थ्य विभाग, उ. प्र. के प्रमुख सचिव की ओर से प्रदेश के सभी ज़िलों के अस्पतालों में बच्चों को मस्तिष्क-ज्वर से बचाने के लिये उचित व्यवस्था हेतु परिपत्र तैयार कीजिये। (ख) कार्यालय आदेश का अर्थ लिखिये। जल विभाग, उ. प्र. सरकार की ओर से जारी किसी कर्मचारी के स्थानान्तरण से सम्बन्धित कार्यालय आदेश का प्रारूप तैयार कीजिये।
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिये— परिचित, आपत्ति, पूर्ण, स्थायी, प्रिय, नव, विवेक, दिनमय, भय, राष्ट्र
(क) निम्नलिखित शब्दों में प्रमुख उपसर्ग का निर्देश कीजिये— संगीतप्रेमी, प्रयत्न, निर्माण, निर्धारण, निस्संदर्भ (ख) निम्नलिखित शब्दों में प्रमुख प्रत्यय का निर्देश कीजिये— शैव, मैत्री, दक्षिणात्म्क, दुर्बोधी, वर्तमान
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिये एक-एक शब्द लिखिये— (१) जो झूठ न बोले। (२) जो सूर्य न देखे ऐसी स्त्री। (३) जो अहिंसा में विश्वास करता हो। (४) जो दूध पर से योगे हो। (५) जो देश से प्रेम करता हो।
(क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिये— (१) राम घर जाती है। (२) मैंने जाता है। (३) मैंने आपके घर में रखी पुस्तक को देखा है। (४) विद्यालय में सभी कक्षा के विद्यार्थी बुलाए गए हैं। (५) मनोरथ जीते हैं। (ख) निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिये— निप्पत्ति, पूर्ति, मुनी, निपी, नीती
निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के अर्थ लिखिये और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिये— (१) राजा रजा तथा प्रजा (२) असर की टट्टी गुजराती ताता (३) आ बैल मुझे मार (४) नई से राम से हो जाना (५) पैसा रेख भेष भेष (६) रात भात में सूरस्त्रें (७) ऊँची इकन्न फाँके फक्कान (८) माँ न मन में दीव सेहनमान (९) अंग्रेज़ मारे छोटे राजा (१०) आसमान से गिरा खजूर में अटका।
प्राचीन भारत में ‘प्रयागराज’ के सांस्कृतिक महत्व का वर्णन कीजिए।
600–300 ईसा पूर्व में मानव के सामाजिक-आर्थिक विकास में लौह धातु की भूमिका का वर्णन कीजिए।
ब्रिटिश औद्योगिक क्रांति का भारत के आर्थिक जीवन पर पड़े प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
दलित बस्तियों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु नगर-नियोजन की भूमिका पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि प्रवृत्ति तथा इसे रोकने में महिलाओं की भूमिका का आकलन कीजिए।
भारत में जनजातियों के सशक्तीकरण में मुख्य समस्याओं का परीक्षण कीजिए।
‘हेरिटेज आर्च’ क्या है? पर्यटन संभावनाओं की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में इसके महत्व को रेखांकित कीजिए।
उन भौगोलिक कारणों की व्याख्या कीजिए जिन्होंने शरणार्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में बसने के लिये आकर्षित किया।
“उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति सामुद्रिक भागों पर होती है एवं स्थलीय भागों पर पहुँचते ही ये तूफान धीरे-धीरे क्षीण होकर खत्म हो जाते हैं।” कारण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर प्रदेश की लघु सिंचाई परियोजनाओं का स्रोतनुसार सहित विवरण दें।
वैदिक शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए एवं वर्तमान में इसकी सार्थकता का समीक्षा कीजिए।
भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भारत छोड़ो आन्दोलन के योगदान का परीक्षण कीजिए।
द्वितीय विश्वयुद्ध के उपरान्त वैश्विक स्तर पर विश्वशान्ति के लिये किये गये प्रयासों का वर्णन कीजिए।
‘भारतीय संस्कृति विविधता में एकता का प्रतीक है।’ उपयुक्त उदाहरण देते हुए इस कथन का तार्किक विश्लेषण कीजिए।
‘धर्म तथा जातीय हिंसा की राजनीति मूलतः धर्मनिरपेक्षता तथा धर्मनिरपेक्षीकरण की राजनीति है।’ कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
नगरीकरण को परिभाषित कीजिए। बढ़ते नगरीकरण से उत्पन्न समस्याओं की विवेचना कीजिए।
गंगा मैदान में ग्रामीण अधिवासों के प्रकारों का क्षेत्रीय वितरण की विवेचना कीजिए।
वायु क्षरणात्मक तथा निक्षेपणात्मक क्रिया द्वारा निर्मित भू-आकृतियों का वर्णन कीजिए।
उत्तरी अर्ध महासागर की अपवाहधाराओं पर उनके उत्पत्ति के कारण सहित एक क्रमबद्ध लेख लिखिए।
महासागरीय ऊर्जा संसाधन तथा भारत तटीय क्षेत्र में उनकी संभावनाओं की समीक्षात्मक व्याख्या कीजिए।
अटल भू-जल योजना के उद्देश्य व प्रभाव का वर्णन कीजिये।
संघीय राज्य में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की भूमिका बताइये।
“लोकसेवा का परंपरागत गुण तटस्थता रहा है” व्याख्या करें।
भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों के सुगमता में बिंदु कौन-कौन से हैं?
सिटिजन चार्टर (नागरिक चार्टर) पर एक टिप्पणी लिखिये।
उत्तर प्रदेश सरकार की गिद्ध संरक्षण परियोजना का वर्णन करें।
भारतीय लोकतंत्र का स्वरूप भारत वर्ष में संविधान की प्रस्तावना में संचित है। व्याख्या कीजिये।
जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम के मुख्य तत्वों का आत्मानुशीलन परीक्षण कीजिये।
राज्यों में विधान परिषद के सृजन व उन्मूलन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिये। आंध्र प्रदेश राज्य सभा द्वारा राज्य की विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव लाने का क्या कारण है? संदर्भ में स्पष्ट कीजिये।
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 के मुख्य प्रावधानों का वर्णन कीजिये।
डिजिटल भारत का क्या अर्थ है? इसके विभिन्न स्तम्भ एवं चुनौतियों की विवेचना कीजिये।
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण का वर्णन कीजिये।
“सुगम्य भारत अभियान” की भूमिका एवं महत्व पर टिप्पणी कीजिये।
क्या भारत सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता का प्रबल दावेदार है? इस संदर्भ में तार्किक उत्तर दीजिये।
जलवायु परिवर्तन का विकासशील देशों पर पड़ने वाले प्रभाव का विवेचन कीजिये।
संयुक्त-राज्य अमेरिका एवं ईरान के मध्य हालिया तनाव के क्या कारण हैं? इस तनाव का भारत के राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? भारत को इस परिस्थिति से कैसे निपटना चाहिए? विवेचना कीजिये।
‘बोडो समस्या’ से आप क्या समझते हैं? क्या बोडो शांति समझौता 2020 असम में विकास और शांति सुनिश्चित करेगा? मूल्यांकन कीजिये।
‘आधारभूत ढाँचे का सिद्धांत’ से आप क्या समझते हैं? भारतीय संविधान के लिये इसके महत्व का विश्लेषण कीजिये।
भारत में प्रधानमंत्री की उभरती भूमिका का वर्णन कीजिये।
भारत के संविधान में जीवन का अधिकार की समीक्षा कीजिये।
राष्ट्रीय शक्ति की वृद्धि में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका उदाहरण सहित समझाइए।
आंतरिक सुरक्षा के प्रति खतरे के रूप में भ्रष्टाचार का विवेचन कीजिये।
भारतीय संसद के 'सशस्त्र सेवा विशेषाधिकार अधिनियम' की आलोचना राज्यों द्वारा इसकी कठोरता एवं कभी-कभी असंवैधानिकता के लिये की जाती है। विवेचन कीजिये।
'समावेशी विकास' से आप क्या समझते हैं? भारत में असमानताओं एवं गरीबी को कम करने में समावेशी विकास किस प्रकार सहायक है? स्पष्ट कीजिए।
लघु एवं सीमांत किसानों पर हरित क्रांति के प्रभावों की व्याख्या करें।
भारत में निर्धनता को माप कैसे की जाती है? भारत में ग्रामीण निर्धनता दूर करने के लिये उठाये गये कदमों का वर्णन कीजिये।
भारत में औद्योगिक रुग्णता के क्या कारण हैं? इस समस्या को दूर करने के लिये उपयुक्त सुझाव दीजिये।
भारत में ऊर्जा संकट के कारणों की विवेचना कीजिये।
जैव-विविधता को परिभाषित कीजिये। उष्णकटिबंधीय देश जैव-विविधता में समृद्ध क्यों होते हैं? समझाइये।
'डिजिटल अधिकार' क्या होते हैं? इनके उद्देश्यों की विवेचना कीजिये।
“विगत दो दशकों में अनियंत्रित ढंग से बढ़े अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद ने विश्वशान्ति हेतु गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इससे निपटने के लिये प्रत्येक राष्ट्र को वैश्विक स्तर पर एक साथ मिलकर लड़ना होगा।” इस कथन का व्याख्या कीजिये।
“नाभिकीय प्रतिरोधन (परमाणु निरोध) भीषण रसात्कारी वाले आणविक हथियारों के प्रतिकार का एकमात्र असरदार उपाय है।” इस कथन की व्याख्या कीजिये।
“सोशल मीडिया को राष्ट्रीय सुरक्षा संवर्धन में एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में किस स्तर तक उपयोग किया जा सकता है?” समझाइये।
नयी औद्योगिक नीति में 'नया' क्या है? इस संदर्भ में नयी औद्योगिक नीति की विशेषताओं का उल्लेख कीजिये और औद्योगिक विकास पर इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिये।
विकास दर के दौर में भारत में समानता के साथ आर्थिक वृद्धि तथा न्यायपूर्ण वितरण की नीति सामाजिक विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में किस हद तक सहायक रही है? चर्चा कीजिये।
उत्तर प्रदेश में शिक्षित बेरोज़गारी की समस्या की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
भारत में खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों को व्याख्या कीजिये। उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? समझाइये।
भारत में कृषि विपणन सुधारों का संक्षिप्त मूल्यांकन कीजिये। क्या वे पर्याप्त हैं?
क्लाउड कम्प्यूटिंग से क्या अभिप्राय है? क्लाउड कम्प्यूटिंग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर प्रकाश डालिए एवं उनके लाभों को सूचीबद्ध कीजिये।
प्रौद्योगिकी स्थानांतरण से आप क्या समझते हैं? यह जटिल प्रौद्योगिकी के प्रसार में कैसे सहायक हो सकती है? समझाइये।
नीतिशास्त्र क्या है? मानव-जीवन में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिए।
नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की क्या प्रक्रिया है? क्या नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण से चरित्र-निर्माण में सहायता प्राप्त होती है? विवेचना करें।
संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :
सार्वभौम धर्म क्या है? इसके प्रमुख तत्वों की विवेचना कीजिए।
गाँधी के असहयोग आंदोलन पर दार्शनिक दृष्टि से विचार कीजिए।
लोक सेवकों की लोकतांत्रिक अभिवृत्ति एवं अधिकारात्मक अभिवृत्ति में भेद कीजिए।
जनता के विरोध के संदर्भ में अनुज्ञन (अनुनय) के गुणों और अवगुणों की व्याख्या कीजिए।
निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए (सिविल सेवा के संदर्भ में) :
हमारे देश में महिलाओं के प्रति यौन-उत्पीड़न के बढ़ते हुए अपराध दिखाई दे रहे हैं। केंद्र एवं विधिक प्रावधानों के होते हुए भी ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इस संकट से निपटने के लिये कुछ नवाचारी उपाय सुझाइए।
आप ईमानदार तथा उत्तरदायी सिविल सेवक हैं। आप प्रायः निम्नलिखित को देखते हैं :
"धार्मिक कट्टरता किसी भी लोकतांत्रिक देश की उन्नति में बाधक रही है।" विवेचना कीजिए।
कार्ल मार्क्स के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों की समकालीन लोकसेवा की भूमिका का परीक्षण कीजिए।
अवसाद और आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने में गीता का निष्काम कर्मयोग किस प्रकार सहायक हो सकता है? विवेचना कीजिए।
सार्वजनिक जीवन के सात नियम क्या हैं? क्या ये सिविल सेवकों के लिये आचार संहिता हैं? मूल्यांकन कीजिए।
आप एक पी.सी.एस. अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हैं तथा विभिन्न चरणों को पार कर अन्तिम साक्षात्कार हेतु जा रहे हैं। साक्षात्कार हेतु जाते समय रास्ते में आपने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पोती के साथ कहीं जा रहा है। अचानक उसे आपके सामने दिल का दौरा पड़ता है और बुजुर्ग की पोती आपको सहायता हेतु पुकार करती है। ऐसी दशा में आप क्या करेंगे? विस्तारपूर्वक करें।
अक्सर कहा जाता है कि निर्धनता भ्रष्टाचार को और प्रेरित करती है। तथापि ऐसे भी उदाहरणों की कमी नहीं है, जहाँ सम्पन्न एवं शक्तिशाली लोग बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। लोगों में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रमुख कारण क्या हैं? उदाहरण द्वारा अपने उत्तर को सुस्पष्ट कीजिए।
क्या सार्वजनिक सेवाओं में सहानुभूति की कोई भूमिका है? उपयुक्त उदाहरण के साथ अपनी राय स्पष्ट कीजिए।
प्रशासन में भावनात्मक बुद्धि के उपयोग का विवेचन कीजिए।
सामाजिक समस्याओं के प्रति व्यक्ति की अभिवृत्ति के निर्माण में कौन-कौन से कारण प्रभाव डालते हैं? उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर को सुदृढ़ कीजिए।
मीनू सदैव अपनी सहेलियों को यह बताती रहती है कि उसे समाज-सेवा से बहुत लगाव है। उसकी सहेलियों ने पाया कि वह किसी भी समय समाज-कल्याण क्रियाकलापों में सहभागिता नहीं करती। उसकी सहेली का पिता एक गैर-सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) से संबद्ध है, जो समाज के ग़रीब वर्गों के लिए निःशुल्क समाज-कल्याण क्रियाकलाप—जैसे मुफ़्त कपड़े एवं दवाइयों का वितरण—आयोजित करता रहता है। मीनू की सहेली ने कई बार एन.जी.ओ. के लिए समय देने के लिए कहा, पर मीनू ने उसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। मीनू के व्यवहार के लिए क्या संभावित स्पष्टीकरण दिए जा सकते हैं? मनोवैज्ञानिक तौर पर औचित्य सिद्ध कीजिए।