UPSC 2025 · प्रश्न 81
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : कुछ दुर्लभ मृदा तत्त्व, सपाट टेलीविजन स्क्रीन और कम्प्यूटर मॉनीटर के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं। कथन II : कुछ दुर्लभ मृदा तत्त्वों में स्फुरदीप्त गुणधर्म होते हैं। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
- (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर: (a)