UPSC 2022 · प्रश्न 33
“सॉफ्टवेयर, सेवा के रूप में (Software as a Service (SaaS))” के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. SaaS क्रयकर्ता, प्रयोक्ता अन्तरापृष्ठ को अपनी आवश्यकतानुसार निर्धारित कर आंकड़ों के क्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं । 2. SaaS प्रयोक्ता, अपनी चल युक्तियों (मोबाइल डिवाइसेज़) के माध्यम से अपने आंकड़ों तक पहुँच बना सकते हैं । 3. आउटलुक, हॉटमेल और याहू! मेल SaaS के रूप हैं । उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)