UPSC 2012 · प्रश्न 16
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली 'स्टेम कोशिकाओं' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. स्टेम कोशिकाएँ केवल स्तनपायी जीवों से ही प्राप्त की जा सकती हैं।
2. स्टेम कोशिकाएँ नई औषधियों को परखने के लिए प्रयोग की जा सकती हैं।
3. स्टेम कोशिकाएँ चिकित्सा थेरेपी के लिए प्रयोग की जा सकती हैं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 64
भारत में Bt बैंगन के प्रवेशन पर लोगों के विरोध के कारण क्या हैं?
1. Bt बैंगन की रचना इसके जीनोम में मृदा कवक के जीन को प्रवेश कराकर की गयी है।
2. Bt बैंगन के बीज टर्मिनेटर बीज हैं जिसके कारण किसानों को प्रत्येक मौसम के पहले बीज कम्पनियों से बीज खरीदना पड़ता है।
3. एक आशंका है कि Bt बैंगन के उपभोग का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
4. यह भी चिन्ता है कि Bt बैंगन के प्रवेशन से जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 65
पीड़कों को प्रतिरोध के अतिरिक्त, वे कौन-सी सम्भावनाएँ हैं जिनके लिए आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित पादपों का निर्माण किया गया है?
1. सूखा सहन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना
2. उत्पाद में पोषकीय मान बढ़ाना
3. अन्तरिक्ष यानों और अन्तरिक्ष स्टेशनों में उन्हें उगने और प्रकाश-संश्लेषण करने के लिए सक्षम बनाना
4. उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 67
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन पौधों के कायिक प्रवर्धन के सम्बन्ध में सही है/हैं?
1. कायिक प्रवर्धन क्लोनीय जनसंख्या को उत्पन्न करता है।
2. कायिक प्रवर्धन विषाणुओं का निष्प्रभावन करने में सहायक है।
3. कायिक प्रवर्धन वर्ष के अधिकतर भाग में चल सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 72
निम्नलिखित तकनीकों/परिघटनाओं पर विचार कीजिए :
1. फल वाले पादपों में मुकुलन और रोपण
2. कोशिकाद्रव्यी नर बन्ध्यता
3. जीन नीरवता
उपर्युक्त में से कौन-सा/से ट्रांसजेनिक फसलों को बनाने में प्रयुक्त होता है/होते हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 93
भारतीय रेल द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले जैव शौचालयों (बायो-टॉयलेट्स) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जैव शौचालयों में मानव अपशिष्ट का अपघटन फंगल इनॉकुलम (fungal inoculum) द्वारा उपक्रमित (इनिशिएट) होता है।
2. इस अपघटन के अंत्य उत्पाद केवल अमोनिया एवं जल-वाष्प होते हैं, जो वायुमण्डल में निर्मुक्त हो जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 31
जैव सूचना-विज्ञान (बायोइंफॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद 'ट्रांसक्रिप्टोम (transcriptome)' किसे निर्दिष्ट करता है?
- (a) जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुक्त एंजाइमों की एक श्रेणी
- (b) किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण शृंखला
- (c) जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
- (d) कोशिकाओं में होने वाले आनुवंशिक उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 45
भारत में कृषि के संदर्भ में, प्राय: समाचारों में आने वाले ‘जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग)’ की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है ?
1. विभिन्न फ़सली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए आनुवंशिक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जीनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है ।
2. यह तकनीक, फ़सली पौधों की नई किस्मों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है ।
3. इसका प्रयोग, फ़सलों में पोषी-रोगाणु सम्बन्धों को समझने के लिए किया जा सकता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 78
कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रान्सफ़र टेक्नोलॉजी) का अनुप्रयोग क्या है ?
- (a) जैव-डिम्भनाशी का उत्पादन
- (b) जैव-निम्नीकरणीय प्लास्टिक का निर्माण
- (c) जंतुओं की जननीय क्लोनिंग
- (d) रोग मुक्त जीवों का उत्पादन
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 63
भारत में विकसित आनुवंशिकत: रूपांतरित सरसों (जेनेटिकली मॉडिफाइड सरसों / GM सरसों) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. GM सरसों में मृदा जीवाणु के जीन होते हैं जो पादप को अनेक किस्मों के पीड़कों के विरुद्ध पीड़क-प्रतिरोध का गुण देते हैं ।
2. GM सरसों में वे जीन होते हैं जो पादप में पर-परागण और संकरण को सुकर बनाते हैं ।
3. GM सरसों का विकास IARI और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 93
विज्ञान में हुए अभिनव विकासों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
- (a) विभिन्न जातियों की कोशिकाओं से लिए गए DNA के खंडों को जोड़कर प्रकार्यात्मक गुणसूत्र रचे जा सकते हैं।
- (b) प्रयोगशालाओं में कृत्रिम प्रकार्यात्मक DNA के हिस्से रचे जा सकते हैं।
- (c) किसी जंतु कोशिका से निकाले गए DNA के किसी हिस्से को जीवित कोशिका से बाहर, प्रयोगशाला में, प्रतिकृत कराया जा सकता है।
- (d) पादपों और जंतुओं से निकाली गई कोशिकाओं में प्रयोगशाला की पेट्री डिश में कोशिका विभाजन कराया जा सकता है।
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 96
'RNA अंतर्क्षेप [RNA इंटरफेरेंस (RNAi)]' प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। क्यों?
1. यह जीन अनभिव्यक्तिकरण (जीन साइलेंसिंग) रोगोपचारों के विकास में प्रयुक्त होता है।
2. इसे कैंसर की चिकित्सा में रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
3. इसे हॉर्मोन प्रतिस्थापन रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
4. इसे ऐसी फसल पादपों को उगाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है, जो विषाणु रोगजनकों के लिए प्रतिरोधी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1, 2 और 4
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 1 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 99
प्रायः समाचारों में आने वाला Cas9 प्रोटीन क्या है?
- (a) लक्ष्य-साधित जीन संपादन (टारगेटेड जीन एडिटिंग) में प्रयुक्त आण्विक कैंची
- (b) रोगियों में रोगजनकों की ठीक-ठीक पहचान के लिए प्रयुक्त जैव संवेदक
- (c) एक जीन जो पादपों को पीड़क-प्रतिरोधी बनाता है
- (d) आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलों में संश्लेषित होने वाला एक शाकनाशी पदार्थ
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 37
मानव प्रजनन तकनीकी में अभिनव प्रगति के संदर्भ में, “प्राक्केन्द्रिक स्थानान्तरण” (Pronuclear Transfer) का प्रयोग किस लिए होता है ?
- (a) इन विट्रो अंड के निषेचन के लिए दाता शुक्राणु का उपयोग
- (b) शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं का आनुवंशिक रूपान्तरण
- (c) स्टेम (Stem) कोशिकाओं का कार्यात्मक भ्रूणों में विकास
- (d) संतान में सूत्रकणिका वाले रोगों का निरोध
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 44
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भावी माता-पिता के अंड या शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन किए जा सकते हैं ।
2. व्यक्ति का जीनोम जन्म से पूर्व प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में सम्पादित किया जा सकता है ।
3. मानव प्रेरित बहुशक्त स्टेम (pluripotent stem) कोशिकाओं को एक शूकर के भ्रूण में अंतर्वेशित किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 65
‘पुनःसंयोजित (रीकॉम्बिनेंट) वेक्टर वैक्सीन’ से संबंधित हाल के विकास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इन वैक्सीनों के विकास में आनुवंशिक इंजीनियरी का प्रयोग किया जाता है।
2. जीवाणुओं और विषाणुओं का प्रयोग रोगवाहक (वेक्टर) के रूप में किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 66
आनुवंशिक रोगों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अंडों के अंतःपात्र (इन विट्रो) निषेचन से या तो पहले या बाद में सूत्रकणिका प्रतिस्थापन (माइटोकॉन्ड्रिअल रिप्लेसमेंट) चिकित्सा द्वारा सूत्रकणिका रोगों (माइटोकॉन्ड्रिअल डिजीज) को माता-पिता से संतान में जाने से रोका जा सकता है।
2. किसी संतान में सूत्रकणिका रोग आनुवंशिक रूप से पूर्णतः माता से जाता है न कि पिता से।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 67
बॉलगार्ड–I और बॉलगार्ड–II प्रौद्योगिकियों का उल्लेख किसके संदर्भ में किया जाता है?
- (a) फसली पादपों का क्लोनी प्रवर्धन
- (b) आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसली पादपों का विकास
- (c) पादप वृद्धिकर पदार्थों का उत्पादन
- (d) जैव उर्वरकों का उत्पादन
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 99
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
DNA बारकोडिंग किसका उपसाधन हो सकता है ?
1. किसी पादप या प्राणी की आयु का आकलन करने के लिए
2. समान दिखने वाली प्रजातियों के बीच भिन्नता जानने के लिए
3. प्रसंस्कृत खाद्यपदार्थों में अवांछित प्राणी या पादप सामग्री को पहचानने के लिए
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 3
- (c) 1 और 2
- (d) 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 69
'एरियल मेटाजिनोमिक्स' निम्नलिखित में से किस एक स्थिति को सबसे सही निर्दिष्ट करता है?
- (a) किसी पर्यावास में वायु से डी॰ एन॰ ए॰ प्रतिदर्शों को एक बार में एकत्र करना
- (b) किसी पर्यावास की पक्षी जातियों की आनुवंशिक रचना को समझना
- (c) गतिशील प्राणियों से रुधिर प्रतिदर्श लेने के लिए वायुवाहित युक्तियों का प्रयोग करना
- (d) भूमितल और जल निकायों से पादप एवं जंतु प्रतिदर्श एकत्र करने के लिए अगम्य क्षेत्रों में ड्रोन भेजना
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 70
'माइक्रोसैटेलाइट डी॰ एन॰ ए॰' निम्नलिखित में से किस एक मामले में प्रयोग किया जाता है?
- (a) प्राणिजात की विभिन्न जातियों के बीच विकासपरक संबंधों का अध्ययन करना
- (b) 'स्टेम कोशिकाओं' को विविध प्रकार्यात्मक ऊतकों में रूपांतरित होने के लिए उद्दीप्त करना
- (c) उद्यान-कृषि के पादपों के क्लोनी प्रसार को संवर्धित करना
- (d) किसी समष्टि में शृंखलाबद्ध औषध परीक्षण कर औषधों की प्रभावकारिता का आकलन करना
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 48
प्रायः समाचारों में चर्चित, एकक्लोनी प्रतिरक्षियों (मोनोक्लोनल ऐंटिबॉडी) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वे मानव-निर्मित प्रोटीन हैं।
II. वे विशिष्ट प्रतिजनों (एंटीजेन) से बंधन बनाने की अपनी क्षमता के कारण प्रतिरक्षात्मक प्रकार्य को उद्दीपित करते हैं।
III. वे निपा विषाणु के संक्रमण जैसे विषाणु संक्रमणों के उपचार में प्रयुक्त होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 66अनंतिम उत्तर-कुंजी
आनुवंशिक चिकित्सा (जेनेटिक मेडिसिन) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. आनुवंशिक चिकित्सा, रोग के लिए उत्तरदायी ख़राब जीन को सही करती है/की कमी को पूरा करती है ।
2. निर्मित विषाणुओं (engineered viruses) और लिपिड नैनोकणों का प्रयोग आनुवंशिक चिकित्सा के वाहक के रूप में किया जाता है ।
3. आनुवंशिक चिकित्सा संपूर्ण डीएनए (DNA) अनुक्रम को बदल देती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 73अनंतिम उत्तर-कुंजी
जीनोमइंडिया परियोजना के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह मानव जीनोम परियोजना का एक भाग है ।
2. यह परियोजना भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के द्वारा वित्तपोषित है ।
3. इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय जनसंख्या की आनुवंशिक विविधता की सूची तैयार करना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)