भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. संसद के दोनों में से किसी भी सदन या राज्यों की विधान-सभाओं में नामनिर्दिष्ट किए गए सदस्य निर्वाचकमंडल में शामिल किए जाने के लिए भी अर्ह हैं। 2. निर्वाच्य विधान-सभा सीटें जितनी अधिक होती हैं, उस राज्य के प्रत्येक एम॰ एल॰ ए॰ के वोट का मान भी उतना ही अधिक होता है। 3. मध्य प्रदेश के प्रत्येक एम॰ एल॰ ए॰ के वोट का मान, केरल के प्रत्येक एम॰ एल॰ ए॰ के वोट के मान से अधिक है। 4. पुदुच्चेरी के प्रत्येक एम॰ एल॰ ए॰ के वोट का मान, अरुणाचल प्रदेश के प्रत्येक एम॰ एल॰ ए॰ के वोट के मान से अधिक है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश की तुलना में पुदुच्चेरी में कुल जनसंख्या का निर्वाच्य सीटों की कुल संख्या से अनुपात अधिक है। उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (a)