UPSC 2024 · प्रश्न 68
संसद में धन विधेयक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ? 1. अनुच्छेद 109 में धन विधेयक के संबंध में विशेष प्रक्रिया का उल्लेख है । 2. धन विधेयक राज्य सभा में पुर:स्थापित नहीं किया जाएगा । 3. राज्य सभा या तो विधेयक को अनुमोदन दे सकती है या परिवर्तन के लिए सुझाव दे सकती है किंतु इसे अस्वीकार नहीं कर सकती । 4. राज्य सभा द्वारा धन विधेयक में सुझाए गए संशोधन को लोक सभा द्वारा स्वीकार करना होगा । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (c)