UPSC 2024 · प्रश्न 74
भारत के संविधान के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1. नगरपालिकाओं की शक्तियाँ संविधान के भाग 9-क में दी गई हैं ।
2. आपात उपबंध संविधान के भाग 18 में दिए गए हैं ।
3. संविधान के संशोधन से संबंधित उपबंध संविधान के भाग 20 में दिए गए हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 51
भारतीय राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. अध्यादेश किसी केन्द्रीय अधिनियम को संशोधित कर सकता है।
II. अध्यादेश किसी मूल अधिकार को न्यून कर सकता है।
III. अध्यादेश किसी पिछली तारीख से प्रभावी हो सकता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 55
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान में उपबंध किसके अधीन कथित
I. राज्य की लोक सेवा में न्याय-पालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण : राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
II. हमारी सामासिक संस्कृति की समृद्ध विरासत का महत्त्व समझना और उसका परिरक्षण करना : मूल कर्तव्य
III. कारखानों में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नियोजन का निषेध : मूल अधिकार
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)