UPSC 2014 · प्रश्न 59
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
संवैधानिक सरकार वह है
1. जो राज्य की सत्ता के हित में व्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
2. जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 38
निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निविष्ट नहीं है ?
- (a) विचार की स्वतंत्रता
- (b) आर्थिक स्वतंत्रता
- (c) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
- (d) विश्वास की स्वतंत्रता
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 48
भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है ?
- (a) उद्देशिका
- (b) मूल अधिकार
- (c) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (d) मूल कर्तव्य
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 5
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत की संसद किसी क़ानून विशेष को भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल सकती है ।
2. नौवीं अनुसूची में डाले गए किसी क़ानून की वैधता का परीक्षण किसी न्यायालय द्वारा नहीं किया जा सकता एवं उसके ऊपर कोई निर्णय भी नहीं किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 45
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान के 44वें संशोधन द्वारा लाए गए एक अनुच्छेद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन को न्यायिक पुनर्विलोकन के परे कर दिया।
2. भारत के संविधान के 99वें संशोधन को भारत के उच्चतम न्यायालय ने अभिखंडित कर दिया क्योंकि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करता था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 47
किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची को पुरःस्थापित किया गया था?
- (a) जवाहरलाल नेहरू
- (b) लाल बहादुर शास्त्री
- (c) इंदिरा गाँधी
- (d) मोरारजी देसाई
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 7
परिभाषा से, संवैधानिक सरकार का अर्थ है
- (a) विधान मंडल द्वारा सरकार
- (b) लोकप्रिय सरकार
- (c) बहु-दलीय सरकार
- (d) सीमित सरकार
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 8
मूल अधिकारों के अतिरिक्त, भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा/से भाग मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा 1948 (Universal Declaration of Human Rights 1948) के सिद्धांतों एवं प्रावधानों को प्रतिबिंबित करता/करते है/हैं ?
1. उद्देशिका
2. राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
3. मूल कर्तव्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 13
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का संविधान अपने ‘मूल ढाँचे’ को संघवाद, पंथनिरपेक्षता, मूल अधिकारों तथा लोकतंत्र के रूप में परिभाषित करता है ।
2. भारत का संविधान, नागरिकों की स्वतंत्रता तथा उन आदर्शों जिन पर संविधान आधारित है, की सुरक्षा हेतु ‘न्यायिक पुनरवलोकन’ की व्यवस्था करता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 16
भारत के संविधान की उद्देशिका
- (a) संविधान का भाग है किंतु कोई विधिक प्रभाव नहीं रखती
- (b) संविधान का भाग नहीं है और कोई विधिक प्रभाव भी नहीं रखती
- (c) संविधान का भाग है और वैसा ही विधिक प्रभाव रखती है जैसा कि उसका कोई अन्य भाग
- (d) संविधान का भाग है किंतु उसके अन्य भागों से स्वतंत्र होकर उसका कोई विधिक प्रभाव नहीं है
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 89
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में केवल एक ही नागरिकता और एक ही अधिवास है।
2. जो व्यक्ति जन्म से नागरिक हो, केवल वही राष्ट्राध्यक्ष बन सकता है।
3. जिस विदेशी को एक बार नागरिकता दे दी गई है, किसी भी परिस्थिति में उसे इससे वंचित नहीं किया जा सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 90
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी उदार लोकतंत्र में स्वतंत्रता की सर्वोत्तम सुरक्षा को नियत करता है?
- (a) एक प्रतिबद्ध न्यायपालिका
- (b) शक्तियों का केन्द्रीकरण
- (c) निर्वाचित सरकार
- (d) शक्तियों का पृथक्करण
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 93
26 जनवरी, 1950 को भारत की वास्तविक सांविधानिक स्थिति क्या थी?
- (a) लोकतंत्रात्मक गणराज्य
- (b) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य
- (c) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
- (d) संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 94
सांविधानिक सरकार का आशय क्या है?
- (a) किसी राष्ट्र की परिसंघीय संरचना वाली एक प्रतिनिधि सरकार
- (b) कोई सरकार, जिसके प्रमुख के पास नाममात्र की शक्तियाँ हों
- (c) कोई सरकार, जिसके प्रमुख के पास वास्तविक शक्तियाँ हों
- (d) कोई सरकार, जो संविधान की सीमाओं से परिबद्ध हो
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 96
भारतरत्न और पद्म पुरस्कारों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतरत्न और पद्म पुरस्कार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 18 (1) के अंतर्गत उपाधियाँ हैं।
2. वर्ष 1954 में प्रारंभ किए गए पद्म पुरस्कारों को केवल एक बार निलंबित किया गया था।
3. किसी वर्ष-विशेष में भारतरत्न पुरस्कारों की अधिकतम संख्या पाँच तक सीमित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 31
सारभूत रूप में, ‘विधि की सम्यक् प्रक्रिया’ का अभिप्राय क्या है?
- (a) नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत
- (b) विधि द्वारा स्थापित पद्धति
- (c) विधि की निष्पक्ष प्रयुक्ति
- (d) विधि के समक्ष समता
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 33
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन किसी देश के ‘संविधान’ के मुख्य प्रयोजन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है?
- (a) यह आवश्यक विधियों के निर्माण के उद्देश्य का निर्धारण करता है।
- (b) यह राजनीतिक पदों और सरकार के सृजन को सुकर बनाता है।
- (c) यह सरकार की शक्तियों को परिभाषित और सीमाबद्ध करता है।
- (d) यह सामाजिक न्याय, सामाजिक समता और सामाजिक सुरक्षा को प्रतिभूत करता है।
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 34
भारत में, निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन के लिए व्यापक रूप से यह माना गया है कि उसे मूल अधिकारों की न्यायिक व्याख्या को अधिभूत करने के लिए अधिनियमित किया गया?
- (a) पहला संशोधन
- (b) 42वाँ संशोधन
- (c) 44वाँ संशोधन
- (d) 86वाँ संशोधन
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2023 · प्रश्न 84
भारत की ध्वज-संहिता, 2002 के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
भारत के राष्ट्रीय ध्वज का एक मानक आमाप 600 मि० मी० × 400 मि० मी० है।
कथन–II :
ध्वज की लंबाई से ऊँचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3 : 2 होगा।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 85
संविधान दिवस के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
नागरिकों के बीच सांविधानिक मूल्यों को संवर्धित करने के लिए संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
कथन–II :
26 नवंबर, 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ० बी० आर० अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूपण समिति बनाई।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 61
डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कार्यभार संभालने से पहले संविधान सभा के अस्थायी सभापति कौन थे ?
- (a) सी. राजगोपालाचारी
- (b) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
- (c) टी.टी. कृष्णमाचारी
- (d) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 62
भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसमें ब्रिटिश भारतीय प्रांतों और देशी रियासतों को मिलाकर एक अखिल भारतीय परिसंघ (फेडरेशन) की स्थापना का प्रावधान किया गया ।
2. रक्षा और विदेश संबंधी मामलों को परिसंघीय विधानमंडल के नियंत्रण के अधीन रखा गया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 66
भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 के अनुसार, संसद निम्नलिखित में से किनके द्वारा संविधान के किसी उपबंध में संशोधन कर सकेगी ?
1. परिवर्धन
2. परिवर्तन
3. निरसन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 72
संविधान (71वें संशोधन) अधिनियम, 1992 के द्वारा निम्नलिखित में से किस भाषा को शामिल करने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया है ?
1. कोंकणी
2. मणिपुरी
3. नेपाली
4. मैथिली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) 1, 2 और 4
- (c) 1, 3 और 4
- (d) 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 58
भारत के संविधान के अधीन निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए :
I. सातवीं अनुसूची में सूची I–संघ सूची
II. किसी राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार
III. राज्यपाल के पद के लिए शर्तें
उपर्युक्त में से किसके संबंध में संविधान संशोधन के लिए भारत के राष्ट्रपति को अनुमति के लिए विधेयक प्रस्तुत किए जाने से पूर्व, कम-से-कम आधे राज्यों के विधान-मंडलों द्वारा अनुसमर्थन अपेक्षित है?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 80अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से ‘भारत का संविधान’ कहा जाएगा ।
2. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (इंडियन इंडिपेंडेन्स एक्ट, 1947) और भारत सरकार अधिनियम, 1935, (गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1935) को निरसित किया गया ।
3. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जिसमें भारत के संविधान के प्रारंभ होने की तारीख के रूप में 26 जनवरी, 1950 का उल्लेख है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है ?
- (a) सभी तीन कथन सही हैं ।
- (b) कोई भी कथन सही नहीं है ।
- (c) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 3 सम्मिलित है ।
- (d) केवल एक कथन सही है ।
उत्तर: (b)