UPSC 2022 · प्रश्न 71
भारत में, निम्नलिखित में कौन एक, उन फैक्टरियों में जिनमें कामगार नियुक्त हैं, औद्योगिक विवादों, समापनों, छँटनी और कामबंदी के विषय में सूचनाओं को संकलित करता है ?
- (a) केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय
- (b) उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग
- (c) श्रम ब्यूरो
- (d) राष्ट्रीय तकनीकी जनशक्ति सूचना प्रणाली
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 72
भारत में, कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller's Organization (CCO)) की क्या भूमिका है ?
1. CCO भारत सरकार में कोयला सांख्यिकी का प्रमुख स्रोत है ।
2. यह बद्ध कोयला/लिग्नाइट खंड के विकास की प्रगति का मॉनीटरन करता है ।
3. यह कोयलायुक्त क्षेत्रों के अधिग्रहण के संबंध में सरकार की अधिसूचना के प्रति किसी आपत्ति का अनुश्रवण करता है ।
4. यह सुनिश्चित करता है कि कोयला खनन कंपनियाँ विहित समय में अंतिम उपभोक्ताओं को कोयला वितरण करें ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 3
भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
संगठन | इस संगठन के कुछ कार्य | यह संगठन किसके अधीन कार्य करता है
I. प्रवर्तन निदेशालय | भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तन | आंतरिक सुरक्षा प्रभाग–I, गृह मंत्रालय
II. राजस्व आसूचना निदेशालय | सीमा-शुल्क अधिनियम, 1962 के उपबंधों को प्रवर्तित करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
III. प्रणाली एवं आँकड़ा (सिस्टम्स ऐंड डेटा) प्रबंधन महानिदेशालय | बेहतर नीति और कर-वंचकों को पकड़ने में कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृहत् आँकड़ा (डेटा) विश्लेषण का उपयोग करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में सूचना सही सुमेलित है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) किसी में नहीं
उत्तर: (a)