UPSC 2017 · प्रश्न 11
मौद्रिक नीति समिति (मोनेटरी पॉलिसी कमिटी / MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. यह RBI की मानक (बेंचमार्क) ब्याज दरों का निर्धारण करती है ।
2. यह एक 12-सदस्यीय निकाय है जिसमें RBI का गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है ।
3. यह केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 42
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में, ग़ैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ भारतीय रिज़र्व बैंक की चल-निधि समायोजन सुविधा विंडो का लाभ उठा सकती हैं ।
2. भारत में, विदेशी संस्थागत निवेशक सरकारी प्रतिभूतियों (G-Secs) के धारक बन सकते हैं ।
3. भारत में, शेयर बाज़ार (स्टॉक एक्सचेंज) ऋणों के लिए पृथक् व्यापारिक मंच (ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म) प्रदान कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 49
विदेशी बैंकों के साथ व्यवहार करते समय भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिरोपित नियम/नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडियरियों) के लिए कोई न्यूनतम पूँजी की आवश्यकता नहीं है ।
2. भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडियरियों) के लिए, बोर्ड सदस्यों के कम-से-कम 50% भारतीय नागरिक होने चाहिए ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)