निम्नलिखित रक्षित क्षेत्रों पर विचार कीजिए : 1. बांदीपुर 2. भीतरकणिका 3. मानस 4. सुन्दरबन उपर्युक्त में से कौन-से बाघ-आरक्षित क्षेत्र घोषित हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
Loading...
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी · 2012–2026 · 29 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
निम्नलिखित रक्षित क्षेत्रों पर विचार कीजिए : 1. बांदीपुर 2. भीतरकणिका 3. मानस 4. सुन्दरबन उपर्युक्त में से कौन-से बाघ-आरक्षित क्षेत्र घोषित हैं?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित पर विचार कीजिए : 1. काली गर्दन वाला सारस (कृष्णग्रीव सारस) 2. चीता 3. उड़न गिलहरी (कन्दली) 4. हिम तेंदुआ उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाये जाते हैं?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : 1. दाम्पा टाइगर : मिज़ोरम रिज़र्व 2. गुमटी वन्यजीव : सिक्किम अभयारण्य 3. सारामती शिखर : नागालैण्ड उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
उत्तर: (c)
जैव-विविधता के साथ-साथ मनुष्य के परम्परागत जीवन के संरक्षण के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण रणनीति निम्नलिखित में से किस एक की स्थापना करने में निहित है?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक नैशनल पार्क इसलिए अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैंप) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित नैशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है?
उत्तर: (d)
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से 'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक सम्भावना कहाँ है?
उत्तर: (d)
कभी-कभी समाचारों में आने वाली 'गाडगिल समिति रिपोर्ट' और 'कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट' संबंधित हैं
उत्तर: (d)
पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्त्व अधिक है ?
उत्तर: (a)
स्मार्ट इण्डिया हैकथॉन 2017 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 1. यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित एक स्कीम है । 2. यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है । 3. यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेन-देनों को पूरी तरह से डिजिटल करना है । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (b)
यदि आप घड़ियाल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है ?
उत्तर: (b)
‘M-STrIPES’ शब्द कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में देखा जाता है ?
उत्तर: (b)
हाल ही में, कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था ?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा नैशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है। 2. दो-कूबड़ वाला ऊँट प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है। 3. एक-सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-से अगस्त्यमाला जीवमंडल रिज़र्व में आते हैं?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : वन्य प्राणी प्राकृतिक रूप से कहाँ पाए जाते हैं 1. नीले मीनपक्ष वाली महाशीर : कावेरी नदी 2. इरावदी डॉल्फिन : चंबल नदी 3. मोरचाभ (रस्टी)-चित्तीदार बिल्ली : पूर्वी घाट उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
उत्तर: (c)
भारतीय हाथियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है । 2. हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है । 3. सामान्यत: हाथी में 40 वर्ष की आयु तक ही बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है । 4. भारत के राज्यों में, हाथियों की सर्वाधिक जीवसंख्या केरल में है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘संरक्षित क्षेत्र’ कावेरी बेसिन में स्थित है ? 1. नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान 2. पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान 3. सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र 4. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (c)
भारतीय अनूप मृग (बारहसिंगा) की उस उपजाति, जो पक्की भूमि पर फलती-फूलती है और केवल घासभक्षी है, के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संरक्षित क्षेत्र प्रसिद्ध है ?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक संभावनीय स्थान हैं जहाँ कस्तूरी मृग अपने प्राकृतिक आवास में मिल सकता है ? 1. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य 2. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान 3. किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य 4. मानस राष्ट्रीय उद्यान नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (a)
भारत के 'मरु राष्ट्रीय उद्यान' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ? 1. यह दो जिलों में विस्तृत है । 2. उद्यान के अन्दर कोई मानव वास स्थल नहीं है । 3. यह 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' के प्राकृतिक आवासों में से एक है । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (c)
निम्नलिखित बाघ आरक्षित क्षेत्रों में “क्रांतिक बाघ आवास (Critical Tiger Habitat)” के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र किसके पास है ?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : एक बार यदि केन्द्र सरकार किसी क्षेत्र को ‘समुदाय प्रारक्षित’ अधिसूचित कर देती है, तो 1. राज्य का मुख्य वन्यजीव वार्डन ऐसे वन का नियंत्रक प्राधिकारी बन जाता है 2. ऐसे क्षेत्र में शिकार की अनुमति नहीं होती 3. ऐसे क्षेत्र के लोगों को गैर-इमारती लकड़ी वनोत्पाद को संग्रह करने की अनुमति होती है 4. ऐसे क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक कृषि प्रथाओं की अनुमति होती है उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : देश अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाने वाला जंतु 1. ब्राज़ील इंड्री 2. इंडोनेशिया एल्क 3. मेडागास्कर बोनोबो उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
उत्तर: (d)
माधव राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ? 1. इसे वर्ष 2025 में भारत का बाघ अभयारण्य (टाइगर रिज़र्व) घोषित किया गया था । 2. साख्य सागर, जिसे रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है, इस राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है । 3. इसका क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच में साझा होता है । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
उत्तर: (b)
वेस्टर्न हूलॉक गिबनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ? 1. पूर्वोत्तर भारत में एक अभयारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 2. उनके पास विशिष्ट बाहुगमन (ब्रैकिएशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं। 3. गोरिला की भाँति, वे मज़बूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असाधारण रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
उत्तर: (b)
मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों (Amur Falcons) के आगमन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ? 1. यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं । 2. यह उन उन्नत ट्रैकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं । 3. यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेन्सी) के रूप में अपना लिया है । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
उत्तर: (a)
अंग्रेज़ी संस्करण: Protected Areas & Wildlife PYQ (English)