UPSC Pollution Questions in Hindi
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी · 2012–2026 · 3 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
UPSC 2017 · प्रश्न 59
जैव ऑक्सीजन माँग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदंड है ?
- (a) रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए
- (b) वन पारिस्थितिक तंत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिए
- (c) जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में प्रदूषण के आमापन के लिए
- (d) उच्च तुंगता क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के आकलन के लिए
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 48
निम्नलिखित में से कौन-से कारण/कारक बेंज़ीन प्रदूषण उत्पन्न करते हैं ?
1. स्वचालित वाहन (automobile) द्वारा निष्कासित पदार्थ
2. तम्बाकू का धुआँ
3. लकड़ी का जलना
4. रोगन किए गए लकड़ी के फर्नीचर का उपयोग
5. पॉलियूरिथेन से निर्मित उत्पादों का उपयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 44
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. धूम्रपान के बाद सिगरेट के बचे हुए टुकड़े
II. चश्मे के लेंस
III. कार के टायर
उपर्युक्त में से कितनों में प्लास्टिक होता है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (c)
Environment PYQ (English)