Loading...
193 Questions · Paper-I, Paper-II, Paper-III, Paper-IV
चरनदासी पंथ की दो महिला संत
मारवाड़ राज्य में 'हाथ का कुरब' से क्या आशय है?
भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किसने बनाया एवं यह किस विकास मॉडल पर आधारित थी?
अहमदिया आन्दोलन
थर्मीडोरियन प्रतिक्रिया
जंतर–मंतर, जयपुर के ‘सम्राट यंत्र’ पर टिप्पणी कीजिए ।
राजस्थान के किसान आन्दोलन में चंदावल घटना, 1942 ।
‘पंचरात्र’ की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए ।
मुगलकालीन वास्तुकला पर देशज प्रभाव का परीक्षण कीजिए ।
औद्योगिक क्रान्ति में वस्त्र उद्योग में क्रान्तिकारी परिवर्तन करने वाले आविष्कारों के क्रमिक विकास पर प्रकाश डालिए ।
मध्यकालीन राजस्थान की राजस्व व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
वर्ण व्यवस्था एवं प्रचलित कुरीतियों के संदर्भ में छठी शताब्दी ईसा पूर्व के धार्मिक आन्दोलनों एवं मध्यकालीन भारत के निर्गुण भक्ति आन्दोलन के मध्य समानताओं को रेखांकित कीजिए।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी तीन दशकीय भागीदारी के दौरान महात्मा गांधी प्रत्येक पीढ़ी हेतु प्रासंगिक थे। समुचित उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।
चीन के साम्राज्यवादीय शोषण में अफीम की महती भूमिका रही। विवेचना कीजिए।
राजस्थान की नमो ड्रोन दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
भारत में कौन सा निकाय ‘निर्यात तैयारी सूचकांक’ जारी करता है? इसका उद्देश्य क्या है?
भारत में किस उद्देश्य से ‘यूरिया गोल्ड’ को लाया गया है ?
राजस्थान में एमएसएमई (MSME) अधिनियम, 2019 के तहत नोडल एजेंसी द्वारा एमएसएमई (MSME) को जारी किए जाने वाले प्राप्ति प्रमाण-पत्र का क्या महत्त्व है ?
राजस्थान में चलित कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय (PCI) के संदर्भ में शीर्ष चार जिलों के नाम घटते हुए क्रम में लिखिए ।
भारत की जीआई-क्लाउड ‘मेघरज’ पहल क्या है ?
भारत में एमएसएमई (MSME) के तहत ट्रेड्स (TReDs) से आप क्या समझते हैं ?
राजस्थान में सामाजिक क्षेत्र की व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वायबिलिटी गैप फंडिंग) योजना क्यों लाई गई ?
भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के क्या उद्देश्य हैं ?
भारत में अटल टिंकरिंग लैबोरेट्रीज की स्थापना के क्या उद्देश्य हैं ?
सरकार का आणविक ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित भविष्यवादी रोडमैप क्या है ?
भारत में एमएसएमई (MSME) को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में क्या विशिष्ट उपाय घोषित किए गए हैं?
राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
‘जाति का धर्मनिरपेक्षीकरण’ क्या है?
‘अलगाववादी सांप्रदायिकता’ क्या है?
'सामाजिक–सांस्कृतिक वृद्धावस्था' से आप क्या अर्थ लगाते हैं?
नशीली दवाओं के दुरुपयोग का सुदृढ़ीकरण सिद्धान्त क्या है?
'जातीयता के वैश्वीकरण' से आप क्या समझते हैं?
वर्तमान संदर्भ में भारतीय राजनीति में जाति की भूमिका का उल्लेख करें।
जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के संबंध में भारत सरकार द्वारा जनजातीय कल्याण के लिए की गई विभिन्न पहलों का उल्लेख करें।
'कैप्टिव-उत्पाद मूल्य-निर्धारण' की अवधारणा को समझाइए। दो उदाहरण दीजिए।
'सामाजिक आवारगी' (Social Loafing) की अवधारणा से आप क्या समझते हैं?
‘चलायमान मुद्रा’ (Hot Money) से आपका क्या तात्पर्य है ?
‘AYUSH’ (आयुष) का पूर्ण रूप क्या है ?
‘प्रारम्भिक मूल्यनिधि’ (Seed Funding) को परिभाषित कीजिए ।
संघर्ष-उतेजना की चार तकनीकों को सूचीबद्ध कीजिए और संक्षेप में समझाइए ।
वित्तीय व्युत्पन्नों (Derivatives) से आपका क्या अभिप्राय है ? वित्तीय व्युत्पन्नों के विभिन्न प्रकारों की सूची बनाइए ।
सरकारी अंकेक्षण के कोई दो उद्देश्य लिखिए।
सार्वजनिक क्षेत्र के सन्दर्भ में निष्पत्ति अंकेक्षण के तीन आधारभूत तत्व बताइये।
लेखांकन की दोहरी प्रविष्टि प्रणाली के अनुसार, लेखांकन के विभिन्न चरण कौन से हैं?
निम्नलिखित सूचनाओं से व्यवसाय की पूँजी की गणना कीजिए: (i) स्थायी सम्पत्तियाँ : ₹ 4,00,000 (ii) चालू दायित्व : ₹ 85,000 (iii) स्टॉक, विविध देनदार एवं नकद : ₹ 90,000
सामाजिक लेखांकन के कोई चार दृष्टिकोण (उपागम) दीजिए।
निम्नलिखित सूचनाएँ एबीसी (ABC) लि. की पुस्तकों से ली गई हैं : नकद व बैंक शेष : ₹ 30,000 व्यापारिक देयताएँ : ₹ 45,000 व्यापारिक प्राप्त्य : ₹ 75,000 रहित्ता : ₹ 30,000 बिक्री (सभी उधार) : ₹ 4,50,000 बेचे गये माल की लागत : ₹ 3,15,000 गणना कीजिए : (i) चालू अनुपात; (ii) त्वरित अनुपात; (iii) प्राप्त्य आवर्त अनुपात; (iv) रहित्ता आवर्त अनुपात; (v) सकल लाभ अनुपात
क्या तलपट का मिलान लेखा पुस्तकों की शुद्धता का अकाट्य प्रमाण है? यदि नहीं, तो तलपट के मिलान के पश्चात् भी कौन-कौन सी अशुद्धियाँ रह सकती हैं?
'सम्यक् चरित्र' स्पष्ट कीजिए।
'मेरा स्थान और तत्संबंधी कर्तव्य' स्पष्ट कीजिए।
'दुःख-निरोध-मार्ग' क्या है?
सद्गुण को मध्यम के रूप में स्पष्ट कीजिए।
'नैतिक नियतिवाद' स्पष्ट कीजिए।
क्या प्रशासनिक वस्तुनिष्ठता अनिवार्यतः प्रशासनिक सत्यनिष्ठा की पूर्वापेक्षा रखती है?
औपचारिक शिक्षा अथवा सामाजिक अन्तःसंवेचन : उक्त दोनों में से उत्तम प्रशासन के निर्माण के लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है?
क्या आपके विचार में प्रशासनिक निर्णय राजनीतिक पूर्वाग्रह से मुक्त होते हैं?
“गहरी नैतिकता के अभाव में उच्च नागरिकता संभव नहीं है, चाहे वह इस नाम से न भी जानी जाती हो।” – आर.डब्ल्यू. इमर्सन चर्चा कीजिए।
सुखवाद किस प्रकार विरोधाभासी हो सकता है? चर्चा कीजिए।
‘सुग’ का अर्थ क्या है? आपका शुभ-विवेक विचार एक उत्तम प्रशासन की संरचना में किस प्रकार सहायक होगा?
प्रशासन के लिए प्रेरणा के रूप में उपयोगितावाद, सर्वोदय तथा लोक-संग्रह का तुलनात्मक मूल्यांकन प्रस्तुत कीजिए।
‘मानव संसाधन’ का विचार, ‘मानवता एक साध्य’ के विचार से किस प्रकार सुसंगत है ? लोक-कल्याणकारी राज्य के परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण कीजिए।
अर्धचालकों और जिरकोनियम/टाइटेनियम उत्पादित करने के लिए प्रमुख परिशोधन की विधियों के नाम दीजिए।
रुधिर प्लेटिकाओं के क्या कार्य होते हैं ?
टोकामक क्या है? यह किस सिद्धांत पर आधारित है?
बिग डेटा के संदर्भ में अपाचे हडूप के मुख्य घटकों के नाम क्या हैं?
डिजिटल रूपी (e₹) क्या है? यह UPI से कैसे भिन्न है?
अम्लीय और क्षारीय बफ़र में क्या अंतर है? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए। ज्ञात pH का बफ़र विलयन कैसे तैयार किया जा सकता है?
अम्ल और क्षार की लुईस अवधारणा और प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए। एक अम्ल HA के लिए A की विद्युतऋणता अम्ल की सामर्थ्य को कैसे प्रभावित करती है, उदाहरण दीजिए।
अफीम पोस्त (ओपियम पोपी) की औषधीय महत्ता एवं ड्रग दुरुपयोग को सूचीबद्ध कीजिए।
प्रमस्तिष्क के भागों का उल्लेख कीजिये एवं प्रत्येक भाग के कार्यों को सूचीबद्ध कीजिए।
एमसीबी क्या है? इसकी कार्यप्रणाली समझाइए।
गुरुत्वीय लेंसिंग क्या है? यह कैसे घटित होता है? समझाइये।
2024 में ड्राफ्ट की गई राजस्थान पर्यटन नीति के तहत राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कौन सी नई डिजिटल पहलों की योजना बनाई जा रही है ?
भारतीय वैज्ञानिकों, हरिदत्त एवं पंचानन महेश्वरी, की वैज्ञानिक उपलब्धियों की विवेचना कीजिए।
भारत सरकार द्वारा भारतीय आवश्यकताओं को संबोधित करने वाले कौन से एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) विकसित किए जा रहे हैं ? इसके साथ ही, इन मॉडलों की विशेषताओं का संक्षिप्त विवरण भी दें।
भारत के रक्षा उत्पादन, विशेष रूप से मिसाइल और अंतरिक्ष तकनीकों, में स्वदेशीकरण के रणनीतिक और प्रौद्योगिकीय महत्व का समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।
()
राजस्थान के दिए गए रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित संरक्षित क्षेत्रों को चिह्नित कीजिए : (A) सोरसन (B) आखरगाँव (C) गोगेलाओ (D) जोड़ बीड़ गाडवाला
चित्तौड़गढ़ और कोटा के मध्य अवस्थित किन्हीं चार जलप्रपातों के नाम लिखिए।
दक्कन लावा पठार की 'मालनाड' और 'मैदान' भू-आकृतियों के मध्य अन्तर बताइये।
भारत के किन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षापात की अधिकतम और न्यूनतम परिवर्तनशीलता मिलती है?
निम्नलिखित महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखरों के नाम बताइये :
विश्व के किन्हीं दस जैव-विविधता हॉटस्पॉट स्थलों के नाम लिखिए।
भारत के पश्चिमी और पूर्वी तटीय मैदानों के बीच अन्तर बताइये।
वर्तमान परिदृश्य में 'चिकन नेक' की अवस्थिति एवं सामरिक महत्ता का वर्णन कीजिए।
राजस्थान के 'पवित्र उपवन' स्थलों का वर्णन कीजिए।
राजस्थान की "एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति – 2024" की विवेचना कीजिए।
रूस-यूक्रेन संघर्ष की पृष्ठभूमि के भू-राजनीतिक कारकों की विवेचना कीजिए।
हिमालयी एवं प्रायद्वीपीय नदियों के अन्तर की निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत विवेचना कीजिए : उद्गम स्थल, प्रवाह की प्रकृति, अपवाह का प्रकार, नदी की प्रकृति एवं जलग्रहण क्षेत्र।
राजस्थान में सहरिया जनजाति के आवास, अर्थव्यवस्था तथा समाज का वर्णन कीजिए एवं सहरिया जनजाति के उद्धार के लिए सरकार की नीतियों की विवेचना कीजिए।
भारत के संविधान में 'मूल अधिकारों के स्वर्णिम त्रिभुज' को स्पष्ट कीजिए।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त को उसके पद से हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
मध्यवर्ती जातियों के उदय के संदर्भ में 'बैल पूँजीपतियों' की अवधारणा क्या है ?
1956 के स्वेज नहर संकट के समय भारत का क्या रुख था ?
सनी सेबास्टियन कौन हैं ? वे अभी हाल में समाचारों में क्यों थे ?
‘हम, भारत के लोग’ होने के संविधान सभा के दावे की समीक्षा कीजिए।
भारत के संविधान के मुख्य प्रावधानों का उल्लेख कीजिए, जो संसद की राज्य-क्षेत्रीय अधिकारिता को परिसीमित करते हैं।
भारत में ‘स्वायत्त महिला आंदोलन’ की विशेषताओं का विवेचन कीजिए। ऐसे आंदोलनों के कुछ उदाहरण दीजिए।
बहुपक्षीय संस्थाओं से संयुक्त राज्य अमेरिका के पीछे हटने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
एआई कोशा क्या है? इसके सात प्रमुख स्तंभों के नाम लिखिए।
भारत में सेकुलरवाद के संवैधानिक निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए ।
अनुच्छेद 200 तथा अनुच्छेद 201 पर उच्चतम न्यायालय द्वारा तमिलनाडु राज्य बनाम तमिलनाडु-राज्यपाल वाद में दिए गए हाल ही के फैसले के विशेष संदर्भ में भारतीय संघवाद की प्रभाविता में राज्यपाल की भूमिका का विश्लेषण कीजिए ।
“राजस्थान पंचायतराज (उपबंधों का अनुसूचित क्षेत्रों में उनके लागू होने के संबंध में उपांतरण) अधिनियम, 1999” के प्रभावी क्रियान्वयन में क्या चुनौतियां हैं?
“जहाँ एक ओर, विदेश मंत्रालय अपने मंत्री के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति के निर्माण का संस्थागत स्तंभ है, वहीं विभिन्न प्रधानमंत्रियों ने इस प्रक्रिया में प्रमुखतापूर्ण भूमिका निभाई है।” इस कथन के प्रकाश में उन घटनाओं की चर्चा कीजिए, जहाँ प्रधानमंत्रियों ने व्यक्तिगत रूप से भारत की विदेश नीति को आकार दिया है।
राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम, 2012 में पंचायतों में राजस्व से भिन्न मामलों के लिए द्वितीय अपील-अधिकारी किसको अधिसूचित किया गया है?
ब्लॉक एवं तहसील में भेद कीजिए।
सेवा से 'पदच्युति' करने और सेवा से 'बर्खास्त' किये जाने में क्या अन्तर है ?
एफ.डब्ल्यू. रिग्स द्वारा प्रतिपादित तुलनात्मक लोक प्रशासन की तीन प्रवृत्तियों का उल्लेख करें।
'रेस ज्यूडिकाटा' से आप क्या समझते हैं ?
शासन व्यवस्था के लिए नव लोक प्रबन्धन दृष्टिकोण में अन्तर्निहित विरोधाभासों की चर्चा कीजिए।
कार्यपालिका पर नियंत्रण की प्रक्रिया में महालेखाकार (A.G.) कार्यालय की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
लोक प्रशासन में उत्तर-आधुनिकतावाद से आप क्या समझते हैं ?
प्रतायोजन एवं विकेन्द्रीकरण के बीच अन्तर की व्याख्या कीजिये।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य की नियुक्ति, त्यागपत्र और पदच्युत्ति से सम्बन्धित क्या प्रावधान हैं?
‘शास्त्रीय सिद्धान्त लोकोक्तियाँ व मिथ्य हैं।’ इस कथन के प्रकाश में पदानुक्रम एवं नियन्त्रण के क्षेत्र के विरोधाभास को स्पष्ट कीजिए।
वेबर एवं बर्नाईड की वैधता की अवधारणाएं किस प्रकार से भिन्न हैं?
‘राज्यपाल की संस्था को मध्यान्ह के समय पूर्णिमा के चाँद की ही धुँधली उपस्थिति के रूप में देखना एक घोर भ्रान्ति होगी।’ चर्चा कीजिए।
राजस्थान में राष्ट्रीय खेल विज्ञान एवं अनुसंधान केन्द्र (एन सी एस एस आर) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों और विश्वविद्यालयों के नाम बताइए।
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए 'मिशन ओलंपिक 2028' पर एक लेख लिखें।
भारतीय राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के अंतर्गत दिए जाने वाले छह मुख्य पुरस्कारों को लिखें।
पायल नाग की प्रेरणादायक खेल यात्रा के बारे में एक लघु टिप्पणी लिखें।
पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाजों के नाम और उन स्पर्धाओं की सूची बनाएं जिनमें उन्होंने पदक जीते।
'वातक्रम कपालभाति' पर एक संक्षिप्त लेख लिखें।
खेलों में होने वाली किन्हीं पाँच मुल्त ऊतक चोटों के बारे में संक्षेप में लिखें।
सीखने और धारण में क्रमिक-स्थिति प्रभाव क्या है ?
अधिगमित बेबसी के कारण क्या हैं ?
तनाव प्रतिरोधी व्यक्तित्व क्या होता है ?
प्रतिगमन और उदात्तीकरण में अन्तर कीजिए ।
सामाजिक पुनः समायोजन निर्धारण मापनी क्या है ?
सांस्कृतिक बुद्धिमत्ता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता से किस प्रकार भिन्न होती है ?
व्यक्तित्व मूल्यांकन से जुड़े प्रमुख मुद्दे क्या हैं ?
राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 के अंतर्गत “फसलें” शब्द में क्या सम्मिलित हैं ?
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अंतर्गत ‘साइबर केफे’ से क्या अभिप्राय है ?
किसी महिला को जो कि “लिव-इन-रिलेन्शिप” में रह रही हो, उसे घरेलू हिंसा से संरक्षित करने के क्या प्रावधान हैं ?
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अनुसार “साझी गृहस्थी” का क्या अर्थ है ?
एक “ब्राँडेड मिठाई” के परीक्षण में हानिकारक तत्व पाए गए। क्या सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत कोई व्यक्ति सक्षम प्राधिकारी से ऐसी सूचना की माँग कर सकता है ?
राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के अंतर्गत “नामान्तरण” सम्बन्धी प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।
‘कब्जा’ को परिभाषित कीजिए एवं इसके तत्वों का उल्लेख कीजिए।
संधि कीजिए : पितु + उपदेश =
संधि कीजिए : सत् + शास =
संधि- विच्छेद कीजिए : कुणाश्र =
संधि- विच्छेद कीजिए : विद्युल्लता =
निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए : प्राक् =
निम्नलिखित उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए : अन =
निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए : अमावस =
निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग पृथक कीजिए : परिघ =
निम्नलिखित प्रत्यय के योग से दो शब्द बनाइए : आवत =
निम्नलिखित प्रत्यय के योग से दो शब्द बनाइए : आँसू =
निम्नलिखित शब्द से प्रत्यययुक्त कीजिए : ग्रामीण =
निम्नलिखित शब्द से प्रत्यययुक्त कीजिए : लेखक =
निम्नलिखित शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : धूम =
निम्नलिखित शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : पंख =
निम्नलिखित शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : दरु =
निम्नलिखित शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : कान =
निम्नलिखित शब्द का विलोम शब्द लिखिए : मधुर =
निम्नलिखित शब्द का विलोम शब्द लिखिए : व्यास =
निम्नलिखित शब्द का विलोम शब्द लिखिए : स्थूल =
निम्नलिखित शब्द का विलोम शब्द लिखिए : निवृत्ति =
निम्नलिखित शब्द-युग्म का अर्थगत अन्तर स्पष्ट कीजिए : नियत – निश्चय =
निम्नलिखित शब्द-युग्म का अर्थगत अन्तर स्पष्ट कीजिए : मित्र – मीत =
निम्नलिखित शब्द-युग्म का अर्थगत अन्तर स्पष्ट कीजिए : तड़ाक – तड़ाग =
निम्नलिखित शब्द-युग्म का अर्थगत अन्तर स्पष्ट कीजिए : घी – धी =
निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द लिखिए : जो तर्क के आधार पर ठीक बैठे =
निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द लिखिए : ऋतु का नाम करने वाला =
निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द लिखिए : पूर्व दिशा की प्रात:कालीन लाली =
निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द लिखिए : हाथ के अंगूठे के पास वाली अंगुली =
निम्नलिखित शब्द का शुद्ध रूप लिखिए : तत्परन्त =
निम्नलिखित शब्द का शुद्ध रूप लिखिए : विरहनी =
निम्नलिखित शब्द का शुद्ध रूप लिखिए : अभिशाषि =
निम्नलिखित शब्द का शुद्ध रूप लिखिए : अनुवीत =
निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध कीजिए : सब लोग अपनी राय दें ।
निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध कीजिए : वह मुझसे खुश है ।
निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध कीजिए : उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं है ।
निम्नलिखित वाक्य को शुद्ध कीजिए : कुत्ता भिखारी का काला और भयानक शरीर देखकर भौंकने लगा ।
निम्नलिखित मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : गाँठ में बाँधना =
निम्नलिखित मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : सातवें आसमान पर चढ़ना =
निम्नलिखित मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : खूँटे के बल कूदना =
निम्नलिखित मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : बन का बुरा होना =
निम्नलिखित मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : मेहँगी को नुकसान होना =
निम्नलिखित लोकोक्ति का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : सावन हरे न भादों सूखे =
निम्नलिखित लोकोक्ति का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : गुरु खाय गुलगुले से परहेज =
निम्नलिखित लोकोक्ति का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : छूटा बाज न आवे हाथ =
निम्नलिखित लोकोक्ति का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : बरात पीछे पालत भारी =
निम्नलिखित लोकोक्ति का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए : भैर न छोड़े केलकी तीखे कंकड़ जान =
निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द का समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखिए : MIGRANT =
निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द का समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखिए : PAYROLL =
निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द का समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखिए : DECODE =
निम्नलिखित पारिभाषिक शब्द का समानार्थक हिंदी पारिभाषिक शब्द लिखिए : TEMPTATION =
निम्नलिखित अवतरण का उचित शीर्षक देते हुए लगभग एक-तिहाई शब्दों में संक्षेपण कीजिए : मनोनिकार दो प्रकार के होते हैं – प्रेम और अप्रेय। प्रेम मनोनिकार है; है जो किसी के प्रति उत्पन्न होकर उसके हृदय में भी पहले के प्रति उत्पन्न हो सकते हैं, जैसे – क्रोध, गुण, प्रेम आदि। हम किसी पर क्रोध करें तो वह हम पर भी क्रोध कर सकता है। जिससे हम प्रेम करेंगे वह हमारे प्रेम को देखकर हमसे भी प्रेम कर सकता है जबकि अप्रेय मनोनिकार जिसके प्रति उत्पन्न होते हैं उसके हृदय में सदा दूसरे भावों की सृष्टि करेंगे, जैसे – भय, ईर्ष्या आदि। जिससे हम भय मानेंगे उसमें हमारे भय के प्रभाव से भय नहीं पैदा होगा। जिस पर हम दया करेंगे वह हमारी दया के कारण हम पर दया नहीं करेगा बल्कि श्रद्धा करेगा। जिससे हम ईर्ष्या करेंगे वह हमारी ईर्ष्या को देखकर हमारी ईर्ष्या नहीं करेगा बल्कि गुण करेगा। प्रेम मनोनिकार सजातीय मनोनिकार को पाकर बहुत जल्दी बढ़ते हैं। अतः इन मनोभावों में बहुत सावधान रहना चाहिए। अप्रेय मनोभावों का विलोम मनोभावों से संगम होता है जिससे उनकी वृद्धि नहीं हो सकती। मनोविकारों को उत्पन्न होने देने और न उत्पन्न होने की इच्छा को मनोविकारों से स्वतंत्र समझना चाहिए।
निम्नलिखित का भाव-विस्तार कीजिए : (शब्द सीमा : लगभग 100 शब्द) समय ही सबसे बड़ा धन है।
डॉ. प्रिया रस्तोगी, आचार्य, हिन्दी विभाग, राजकीय महाविद्यालय, जयपुर का स्थानान्तरण राजकीय महाविद्यालय, उदयपुर में किये जाने के सम्बन्ध में श्री पवन कुमार, आयुक्त, आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, जयपुर की ओर से कार्यालय आदेश जारी करें।
अमित कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की ओर से जारी की जाने वाली विज्ञप्ति का प्रारूप तैयार कीजिए जिसमें चुनाव-प्रक्रिया में सतत सुधार हेतु प्रदेश भर से प्राप्त प्रबन्धों के अन्तर्गत, प्रशासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई हो।
निम्नलिखित अनुच्छेद का हिन्दी में अनुवाद कीजिए :
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : (शब्द सीमा : लगभग 250 शब्द)