UPSC 2012 · प्रश्न 19
वैज्ञानिक निम्नलिखित में से किस/किन परिघटना/परिघटनाओं को ब्रह्माण्ड के निरन्तर विस्तरण के साक्ष्य के रूप में उद्धृत करते हैं?
1. अन्तरिक्ष में सूक्ष्मतरंगों की उपस्थिति का पता चलना
2. अन्तरिक्ष में रेडशिफ्ट परिघटना का अवलोकन
3. अन्तरिक्ष में क्षुद्रग्रहों की गति
4. अन्तरिक्ष में सुपरनोवा विस्फोटों का होना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1, 3 और 4
- (d) उपर्युक्त में से कोई भी साक्ष्य के रूप में उद्धृत नहीं किया जा सकता
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 20
अन्तरिक्ष में कई सौ कि॰ मी॰/से॰ की गति से यात्रा कर रहे विद्युत्-आवेशी कण यदि पृथ्वी के धरातल पर पहुँच जाएँ, तो जीव-जन्तुओं को गम्भीर नुकसान पहुँचा सकते हैं। ये कण किस कारण से पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुँच पाते?
- (a) पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति उन्हें ध्रुवों की ओर मोड़ देती है
- (b) पृथ्वी के इर्द-गिर्द की ओज़ोन परत उन्हें बाह्य अन्तरिक्ष में परावर्तित कर देती है
- (c) वायुमण्डल की ऊपरी परतों में उपस्थित आर्द्रता उन्हें पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुँचने देती
- (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 68
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
अन्तरिक्ष यान प्रयोजन
1. कैसिनी-हाइगेन्स : शुक्र की परिक्रमा करना और दत्त का पृथ्वी तक संचारण करना
2. मेसेंजर : बुध का मानचित्रण और अन्वेषण
3. वॉयेजर 1 और 2 : बाह्य सौर परिवार का अन्वेषण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 45
'गोल्डीलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone)' शब्द निम्नलिखित में से किसके सन्दर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है?
- (a) भूपृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मण्डल की सीमाएँ
- (b) पृथ्वी के अन्दर का वह क्षेत्र, जिसमें शेल गैस उपलब्ध है
- (c) बाह्य अन्तरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
- (d) मूल्यवान धातुओं से युक्त उल्कापिंडों (मीटिओराइट्स) की खोज
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 71
निम्नलिखित में से किन कार्यकलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है?
1. फ़सल की उपज का आकलन
2. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) संसाधनों का स्थान-निर्धारण
3. खनिज का अन्वेषण
4. दूरसंचार
5. यातायात अध्ययन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 4 और 5
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 87
भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, 'ऐस्ट्रोसैट (Astrosat)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
2. ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 91
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
1. को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है
2. ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है
3. ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 44
कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैण्डर्ड मॉडल’ जैसे शब्द, किस सन्दर्भ में आते हैं ?
- (a) ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध
- (b) सूर्य और चन्द्र ग्रहणों का अध्ययन
- (c) पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन
- (d) पृथ्वी पर जीवित जीवों की उत्पत्ति और क्रमविकास
उत्तर: (a)
UPSC 2017 · प्रश्न 87
‘विकसित लेज़र व्यतिकरणमापी अंतरिक्ष ऐन्टेना (इवॉल्वड लेज़र इन्टरफेरोमीटर स्पेस ऐन्टेना/eLISA)’ परियोजना का क्या प्रयोजन है ?
- (a) न्यूट्रिनों का संसूचन करना
- (b) गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना
- (c) प्रक्षेपणास्त्र रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना
- (d) हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फ्लेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 61
भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम / IRNSS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओं में तीन उपग्रह हैं और भूतुल्यकाली (जियोसिंक्रोनस) कक्षाओं में चार उपग्रह हैं ।
2. IRNSS की व्याप्ति सम्पूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं के लगभग 5500 वर्ग किमी बाहर तक है ।
3. 2019 के मध्य तक भारत की, पूर्ण वैश्विक व्याप्ति के साथ अपनी उपग्रह संचालन प्रणाली होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 95
भारत के उपग्रह प्रमोचित करने वाले वाहनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते हैं जो पृथ्वी के संसाधनों के मानीटरन में उपयोगी हैं, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को प्रमोचित करने के लिए अभिकल्पित किया गया है ।
2. PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थायी रूप में स्थिर रहते प्रतीत होते हैं जैसा कि पृथ्वी के एक विशिष्ट स्थान से देखा जाता है ।
3. GSLV Mk III, एक चार-स्टेज वाला प्रमोचन वाहन है, जिसमें प्रथम और तृतीय चरणों में ठोस रॉकेट मोटरों का तथा द्वितीय और चतुर्थ चरणों में द्रव रॉकेट इंजनों का प्रयोग होता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 2
- (d) केवल 3
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 32
निम्नलिखित में से किसका/किनका मापन/आकलन करने के लिए उपग्रह चित्रों/सुदूर संवेदी आँकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है?
1. किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश
2. किसी विशेष स्थान के धान के खेतों से ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन
3. किसी विशेष स्थान का भूपृष्ठ तापमान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 97
हाल ही में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से अरबों प्रकाश-वर्ष दूर विशालकाय 'ब्लैकहोलों' के विलय का प्रेक्षण किया। इस प्रेक्षण का क्या महत्त्व है?
- (a) 'हिग्स बोसॉन कणों' का अभिज्ञान हुआ।
- (b) 'गुरुत्वीय तरंगों' का अभिज्ञान हुआ।
- (c) 'वॉर्महोल' से होते हुए अंतरा-मंदाकिनीय अंतरिक्ष यात्रा की संभावना की पुष्टि हुई।
- (d) इसने वैज्ञानिकों को 'विलक्षणता (सिंगुलैरिटि)' को समझना सुकर बनाया।
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 43
“यह प्रयोग तीन ऐसे अंतरिक्षयानों को काम में लाएगा जो एक समबाहु त्रिभुज की आकृति में उड़ान भरेंगे जिसमें प्रत्येक भुजा एक मिलियन किलोमीटर लम्बी है और यानों के बीच लेज़र चमक रहीं होंगी ।” कथित प्रयोग किसे संदर्भित करता है ?
- (a) वॉयेजर-2
- (b) न्यू हॉरायज़न्स
- (c) LISA पाथफाइंडर
- (d) इवोल्वड LISA
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 76
खगोलीय दूरियाँ प्रकाश-वर्ष में मापे जाने का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
- (a) तारकीय पिंडों के बीच की दूरियाँ परिवर्तित नहीं होती हैं।
- (b) तारकीय पिंडों का गुरुत्व परिवर्तित नहीं होता है।
- (c) प्रकाश सदैव सीधी रेखा में यात्रा करता है।
- (d) प्रकाश की गति (स्पीड) सदैव एकसमान होती है।
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 40
यदि कोई मुख्य सौर तूफ़ान (सौर प्रज्वाल) पृथ्वी पर पहुँचता है, तो पृथ्वी पर निम्नलिखित में कौन-से संभव प्रभाव होंगे ?
1. GPS और दिक्संचालन (नैविगेशन) प्रणालियाँ विफल हो सकती हैं ।
2. विषुवतीय क्षेत्रों में सुनामियाँ आ सकती हैं ।
3. बिजली ग्रिड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं ।
4. पृथ्वी के अधिकांश हिस्से पर तीव्र ध्रुवीय ज्योतियाँ घटित हो सकती हैं ।
5. ग्रह के अधिकांश हिस्से पर दावाग्नियाँ घटित हो सकती हैं ।
6. उपग्रहों की कक्षाएँ विक्षुब्ध हो सकती हैं ।
7. ध्रुवीय क्षेत्रों के ऊपर से उड़ते हुए वायुयान का लघुतरंग रेडियो संचार बाधित हो सकता है ।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2, 4 और 5
- (b) केवल 2, 3, 5, 6 और 7
- (c) केवल 1, 3, 4, 6 और 7
- (d) 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 56
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
अंतरिक्ष में पिंड वर्णन
1. सेफीड : अंतरिक्ष में धूल और गैस के विशाल बादल
2. नीहारिकाएँ : तारे जो आवर्ती रूप से जलते-बुझते हैं
3. पल्सर : न्यूट्रॉन तारे जो तब बनते हैं जब विशाल तारों का ईंधन खत्म हो जाता है और उनका निपात हो जाता है
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 57
निम्नलिखित देशों में से किस एक के पास अपनी उपग्रह मार्गनिर्देशन (नैविगेशन) प्रणाली है?
- (a) ऑस्ट्रेलिया
- (b) कनाडा
- (c) इज़रायल
- (d) जापान
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I :
बृहत तारे वामन तारों की तुलना में अधिक समय तक अस्तित्व में बने रहते हैं ।
कथन-II :
वामन तारों की तुलना में, बृहत तारों में नाभिकीय अभिक्रियाओं की उच्चतर दर होती है ।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
- (a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
- (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
- (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 94
GPS-एडेड जिओ ऑगमेंटेड नेविगेशन (GAGAN) आवश्यक आवर्धन प्रदान करने हेतु भू-स्थित स्टेशनों की प्रणाली का उपयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन GAGAN के बारे में सही है/हैं?
I. इसे अतिरिक्त सटीकता और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
II. इससे और अधिक एकरूप और उच्च गुणवत्ता का वायु यातायात प्रबंधन प्राप्त होगा।
III. इसके लाभ केवल विमानन में ही मिलेंगे, किन्तु परिवहन के अन्य प्रकारों में नहीं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) I, II और III
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I
- (d) केवल I और II
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 71अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी संस्थाओं की भागीदारी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) एक स्वायत्त अभिकरण है जिसकी स्थापना निजी संस्थाओं की भागीदारी को सुकर बनाने के लिए की गई है ।
2. अग्निकुल कॉसमॉस ने विश्व में पहली बार 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन का उपयोग करके उड़ान (फ्लाइट) का प्रक्षेपण किया ।
3. स्काईरूट एयरोस्पेस ने GSLV के लिए तरल ईंधन (Liquid fuel) विकसित किया ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)