UPSC 2015 · प्रश्न 10
राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान–भारत (नैशनल इनोवेशन फाउंडेशन–इंडिया) (NIF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. NIF, केन्द्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है।
2. NIF, अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख (प्रीमियर) वैज्ञानिक संस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को मज़बूत करने की एक पहल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 73
कभी-कभी समाचारों में देखा जाने वाला शब्द 'इन्डआर्क (IndARC)' किसका नाम है?
- (a) देशज रूप से विकसित, भारतीय रक्षा (डिफेन्स) में अधिष्ठापित रेडार सिस्टम
- (b) हिन्द महासागर रिम के देशों को सेवा प्रदान करने हेतु भारत का उपग्रह
- (c) भारत द्वारा अन्टार्कटिक क्षेत्र में स्थापित एक वैज्ञानिक प्रतिष्ठान
- (d) आर्कटिक क्षेत्र के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु भारत की अन्तर्जलीय वेधशाला (अंडरवॉटर ऑब्ज़र्वेटरी)
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 57
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय पेटेंट अधिनियम के अनुसार, किसी बीज को बनाने की जैव प्रक्रिया को भारत में पेटेंट कराया जा सकता है।
2. भारत में कोई बौद्धिक संपदा अपील बोर्ड नहीं है।
3. पादप किस्में भारत में पेटेंट कराए जाने के पात्र नहीं हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 74अनंतिम उत्तर-कुंजी
राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसका उद्देश्य 50 – 1000 भौतिक क्यूबिट की क्षमता वाले मध्यवर्ती-स्तर के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना है ।
2. इसके कार्यान्वयन के अंतर्गत संपूर्ण भारत के शैक्षणिक और राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (R&D institutes) में चार विषयगत (थीमेटिक) केंद्रों (T-Hubs) की स्थापना करना सम्मिलित है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 75अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत के डीप ओशन मिशन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसे भारत सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था ।
2. गहरे समुद्री खोज हेतु 3 लोगों को ले जाने के लिए मत्स्य-6000 को डिज़ाइन किया गया है ।
3. इस मिशन के अंतर्गत समुद्रयान एक परियोजना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)