UPSC 2012 · प्रश्न 14
ग्राफीन आजकल प्रायः सुर्खियों में रहता है। उसका क्या महत्त्व है?
1. वह एक द्वि-आयामीय पदार्थ है और उसकी विद्युत् चालकता उत्तम है।
2. वह अब तक जाँचे गए सबसे तनु किन्तु सबसे शक्तिशाली पदार्थों में से है।
3. वह पूर्णतः सिलिकॉन से बना होता है और उसकी चाक्षुष पारदर्शिता उच्च होती है।
4. उसका टच स्क्रीन, LCD और कार्बनिक LED के लिए 'चालक इलेक्ट्रोड' के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 86
हाल में तत्त्वों के एक वर्ग, जिसे 'दुर्लभ मृदा धातु' कहते हैं, की कम आपूर्ति पर चिन्ता जताई गई। क्यों?
1. चीन, जो इन तत्त्वों का सबसे बड़ा उत्पादक है, द्वारा इनके निर्यात पर कुछ प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
2. चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चिली को छोड़कर अन्य किसी भी देश में ये तत्त्व नहीं पाये जाते हैं।
3. दुर्लभ मृदा धातु विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण में आवश्यक हैं और इन तत्त्वों की माँग बढ़ती जा रही है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 98
विभिन्न उत्पादों के विनिर्माण में उद्योग द्वारा प्रयुक्त होने वाले कुछ रासायनिक तत्त्वों के नैनो-कणों के बारे में कुछ चिन्ता है। क्यों?
1. वे पर्यावरण में संचित हो सकते हैं तथा जल और मृदा को संदूषित कर सकते हैं।
2. वे खाद्य शृंखलाओं में प्रविष्ट हो सकते हैं।
3. वे मुक्त मूलकों के उत्पादन को विमोचित कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 84
"3D मुद्रण" का निम्नलिखित में से किसमें प्रयोग होता है ?
1. मिष्टान्न की चीज़ें बनाने में
2. जैव-इलेक्ट्रॉनिकी कर्ण के निर्माण में
3. ऑटोमोटिव उद्योग में
4. पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में
5. दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 2, 3 और 5
- (c) केवल 1 और 4
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 41
कार्बन नैनोट्यूबों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इनको मानव शरीर में औषधियों और प्रतिजनों के वाहकों के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ।
2. इनको मानव शरीर के क्षतिग्रस्त भाग के लिए कृत्रिम रक्त केशिकाओं के रूप में बनाया जा सकता है ।
3. इनका जैव-रासायनिक संवेदकों में उपयोग किया जा सकता है ।
4. कार्बन नैनोट्यूब जैव-निम्नीकरणीय (biodegradable) होती हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 28
भारत के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मोनाज़ाइट दुर्लभ मृदाओं का स्रोत है ।
2. मोनाज़ाइट में थोरियम होता है ।
3. भारत की समस्त तटवर्ती बालुकाओं में मोनाज़ाइट प्राकृतिक रूप में होता है ।
4. भारत में, केवल सरकारी निकाय ही मोनाज़ाइट संसाधित या निर्यात कर सकते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 46
पॉलीएथिलीन टेरेफ़्थलेट के सन्दर्भ में, जिसका हमारे दैनिक जीवन में बहुत व्यापक उपयोग है, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसके तंतुओं को ऊन और कपास के तंतुओं के साथ, उनके गुणधर्मों को प्रबलित करने हेतु, सम्मिश्रित किया जा सकता है ।
2. इससे बने पात्रों को किसी भी मादक पेय को रखने के लिए उपयोग किया जा सकता है ।
3. इससे बनी बोतलों का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) कर उनसे अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं ।
4. इससे बनी वस्तुओं का भस्मीकरण द्वारा, बिना ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन किए, आसानी से निपटान किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) 1 और 3
- (b) 2 और 4
- (c) 1 और 4
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 98
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परासूक्ष्मकण (नैनोपार्टिकल्स), मानव-निर्मित होने के सिवाय, प्रकृति में अस्तित्व में नहीं हैं ।
2. कुछ धात्विक ऑक्साइडों के परासूक्ष्मकण, प्रसाधन-सामग्री (कॉस्मेटिक्स) के निर्माण में काम आते हैं ।
3. कुछ वाणिज्यिक उत्पादों के परासूक्ष्मकण, जो पर्यावरण में आ जाते हैं, मनुष्यों के लिए असुरक्षित हैं ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 3
- (c) 1 और 2
- (d) 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2023 · प्रश्न 53
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ऑटोमोबाइल और एयरक्राफ्ट में प्रयुक्त होने वाले अवयवों के विनिर्माण में कार्बन तंतुओं का इस्तेमाल होता है।
2. कार्बन तंतु एक बार प्रयुक्त होने पर पुनर्चक्रित नहीं किए जा सकते।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 69अनंतिम उत्तर-कुंजी
आधुनिक विमानों में प्रयुक्त होने वाले ब्लैक बॉक्सों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. उनमें लाल प्रकाश स्पंद उत्सर्जित करने वाला एक बीकन होता है ताकि उनकी अंतर्जलीय खोज को सुकर बनाया जा सके ।
2. वे कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डेटा, दोनों को रिकॉर्ड करते हैं ।
3. उनके मेमोरी यूनिटों के निर्माण में या तो जंगरोधी इस्पात (स्टेनलेस स्टील) या टाइटेनियम का उपयोग किया जाता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)