निम्नलिखित रोगों पर विचार कीजिए : 1. डिफ्थीरिया 2. छोटी माता (चिकेनपॉक्स) 3. चेचक (स्मॉलपॉक्स) उपर्युक्त में से किस रोग/किन रोगों का भारत में उन्मूलन हो चुका है?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
Loading...
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी · 2012–2026 · 20 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
निम्नलिखित रोगों पर विचार कीजिए : 1. डिफ्थीरिया 2. छोटी माता (चिकेनपॉक्स) 3. चेचक (स्मॉलपॉक्स) उपर्युक्त में से किस रोग/किन रोगों का भारत में उन्मूलन हो चुका है?
उत्तर: (b)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : विटामिन इसकी हीनता से होने वाला रोग 1. विटामिन C : स्कर्वी 2. विटामिन D : रिकेट्स 3. विटामिन E : रात्रि अंधता उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
उत्तर: (a)
स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनोटेक्नोलॉजी के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 1. नैनोटेक्नोलॉजी के द्वारा लक्ष्ययुक्त औषधि प्रदान करना (टार्गेटेड ड्रग डिलिवरी) सम्भव कर दिया गया है। 2. नैनोटेक्नोलॉजी जीन उपचार (जीन थेरैपी) में एक बड़ा योगदान दे सकती है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (c)
H1N1 विषाणु का प्रायः समाचारों में निम्नलिखित में से किस एक बीमारी के सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है?
उत्तर: (d)
भारत में, पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेज्ड) वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है? 1. संघटकों की सूची, जिसमें संयोजी शामिल हैं 2. पोषण-विषयक सूचना 3. चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संदर्भ में संस्तुतियाँ, यदि कोई हैं 4. शाकाहारी/मांसाहारी नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (c)
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? विषाणु संक्रमित कर सकते हैं 1. जीवाणुओं को 2. कवकों को 3. पादपों को नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में, ज़ीका वाइरस रोग उसी मच्छर द्वारा संचरित होता है जिससे डेंगू संचरित होता है । 2. ज़ीका वाइरस रोग का लैंगिक संचरण होना संभव है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (c)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : सामान्यत: प्रयुक्त/ उनमें पाए जाने वाले उपभुक्त पदार्थ संभावित अवांछनीय अथवा विवादास्पद रसायन 1. लिपस्टिक – सीसा 2. शीतल पेय – ब्रोमिनित वनस्पति तेल 3. चाइनीज़ फास्ट फूड – मोनोसोडियम ग्लूटामेट ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित में से कौन-से, भारत में सूक्ष्मजैविक रोगजनकों में बहु-औषध प्रतिरोध के होने के कारण हैं? 1. कुछ व्यक्तियों में आनुवंशिक पूर्ववृत्ति (जेनेटिक प्रीडिस्पोजीशन) का होना 2. रोगों के उपचार के लिए प्रतिजैविकों (ऐंटिबॉयोटिक्स) की गलत खुराकें लेना 3. पशुधन फार्मिंग में प्रतिजैविकों का इस्तेमाल करना 4. कुछ व्यक्तियों में चिरकालिक रोगों की बहुलता होना नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर: (b)
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
उत्तर: (b)
भारत में न्यूमोकोकल संयुग्मी वैक्सीन (Pneumococcal Conjugate Vaccine) के उपयोग का क्या महत्त्व है ? 1. ये वैक्सीन न्यूमोनिया और साथ ही तानिकाशोथ और सेप्सिस के विरुद्ध प्रभावी हैं । 2. उन प्रतिजैविकियों पर निर्भरता कम की जा सकती है जो औषध-प्रतिरोधी जीवाणुओं के विरुद्ध प्रभावी नहीं हैं । 3. इन वैक्सीन के कोई गौण प्रभाव (side effects) नहीं हैं और न ही ये वैक्सीन कोई प्रत्यूर्जता सम्बन्धी अभिक्रियाएँ (allergic reactions) करती हैं । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
उत्तर: (b)
निम्नलिखित पर विचार कीजिए : 1. जीवाणु 2. कवक 3. विषाणु उपर्युक्त में से किन्हें कृत्रिम/संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. एडीनोवायरसों में एकल-तंतु डी॰ एन॰ ए॰ संजीन (जीनोम) होते हैं, जबकि रेट्रोवायरसों में द्वि-तंतु डी॰ एन॰ ए॰ संजीन (जीनोम) होते हैं। 2. कभी-कभी सामान्य जुकाम एडीनोवायरस के कारण होता है, जबकि एड्स (ए॰ आइ॰ डी॰ एस॰) रेट्रोवायरस के कारण होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
उत्तर: (b)
‘ACE2’ पद का उल्लेख किस संदर्भ में किया जाता है?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित में से किसमें ‘ट्राइक्लोसन’ के विद्यमान होने की सर्वाधिक संभावना है, जिसके लंबे समय तक उच्च स्तर के प्रभावन में रहने को हानिकारक माना जाता है?
उत्तर: (d)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. जैवपरत (बायोफिल्म) मानव ऊतकों के भीतर चिकित्सकीय अंतर्रोपों पर बन सकती हैं । 2. जैवपरत खाद्यपदार्थ और खाद्य प्रसंस्करण सतहों पर बन सकती हैं । 3. जैवपरत प्रतिजैविक प्रतिरोध दर्शा सकती हैं । उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
उत्तर: (d)
प्रजैविकों (प्रोबायोटिक्स) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. प्रजैविक, जीवाणु और यीस्ट दोनों के बने होते हैं । 2. प्रजैविकों में जीव, खाए जाने वाले खाद्य में होते हैं किन्तु वे नैसर्गिक रूप से हमारी आहार-नली में नहीं पाए जाते । 3. प्रजैविक दुग्ध शर्कराओं के पाचन में सहायक हैं । उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
उत्तर: (c)
कोविड-19 विश्वमहामारी को रोकने के लिए बनाई जा रही वैक्सीनों के प्रसंग में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. भारतीय सीरम संस्थान ने mRNA प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर कोविशील्ड नामक कोविड-19 वैक्सीन निर्मित की । 2. स्पुतनिक V वैक्सीन रोगवाहक (वेक्टर) आधारित प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर बनाई गई है । 3. कोवैक्सीन एक निष्कृत रोगजनक आधारित वैक्सीन है । उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
उत्तर: (b)
'वोलबैचिया पद्धति' का कभी-कभी निम्नलिखित में से किस एक के संदर्भ में उल्लेख होता है?
उत्तर: (a)
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. महासागरी जल में कोई विषाणु जीवित नहीं बच सकता। II. कोई विषाणु, जीवाणुओं में संक्रमण नहीं कर सकता। III. कोई विषाणु, परपोषी कोशिका में कोशिकीय अनुलेखनात्मक सक्रियता को परिवर्तित नहीं कर सकता। उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
उत्तर: (d)
अंग्रेज़ी संस्करण: Health & Diseases PYQ (English)