UPSC 2012 · प्रश्न 13
जल शुद्धीकरण प्रणालियों में पराबैंगनी (अल्ट्रा-वायलेट, UV) विकिरण की क्या भूमिका है?
1. यह जल में उपस्थित नुकसानदेह सूक्ष्मजीवों को निष्क्रिय/नष्ट कर देती है।
2. यह जल में उपस्थित सभी अवांछनीय गंधों को दूर कर देती है।
3. यह जल में उपस्थित ठोस कणों के अवसादन को तेज करती है, आविलता दूर करती है और जल की निर्मलता में सुधार लाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 61
कुछ लोगों का सोचना है कि तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए भारत को थोरियम को नाभिकीय ऊर्जा के भविष्य के ईंधन के रूप में विकसित करने के लिए शोध और विकास करना चाहिए। इस सन्दर्भ में थोरियम, यूरेनियम की तुलना में कैसे अधिक लाभकारी है?
1. प्रकृति में यूरेनियम की तुलना में थोरियम के कहीं अधिक भण्डार हैं।
2. उत्खनन-प्राप्त खनिज से मिलने वाली प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा की तुलना की जाए, तो थोरियम, प्राकृतिक यूरेनियम की तुलना में, कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है।
3. थोरियम, यूरेनियम की तुलना में, कम नुकसानदेह अपशिष्ट उत्पादित करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2014 · प्रश्न 7
सौर शक्ति उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो कि प्रकाश के विद्युत् में प्रत्यक्ष रूपान्तरण द्वारा विद्युत् जनन करती है, जबकि ‘सौर तापीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो सूर्य की किरणों का उपयोग ताप जनित करने के लिए करती है, जिसका आगे विद्युत् जनन प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है।
2. प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया प्रत्यावर्ती धारा (AC) का जनन करती है, जबकि सौर तापीय प्रक्रिया दिष्ट धारा (DC) का जनन करती है।
3. भारत के पास सौर तापीय प्रौद्योगिकी के लिए विनिर्माण आधार है, किन्तु प्रकाशवोल्टीय प्रौद्योगिकी के लिए नहीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 40
भारत में ग्वार (क्लस्टर बीन) का पारम्परिक रूप से सब्ज़ी या पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है, किन्तु हाल ही में इसकी खेती ने महत्त्व का स्थान प्राप्त किया है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
- (a) बीजों से निकाला गया तेल जैव-निम्नीकरणीय सुघट्यों के निर्माण में प्रयुक्त होता है
- (b) इसके बीजों से निर्मित गोंद शेल गैस के निष्कर्षण में प्रयुक्त होता है
- (c) इस पौधे की पत्तियों के सार में प्रतिहिस्टामिन गुणधर्म होता है
- (d) यह उच्च गुणता के जैव-डीज़ल का एक स्रोत है
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 95
'फ्यूअल सेल्स (fuel cells)', जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत् पैदा करने के लिए होता है, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
2. फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत् प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है, किन्तु लैपटॉप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज़) के लिए नहीं।
3. फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत् उत्पादन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 79
भारत 'अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)' का एक महत्त्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?
- (a) यह विद्युत् उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है
- (b) यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटेलाइट नैविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है
- (c) यह विद्युत् उत्पादन में अपने विखंडन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है
- (d) यह विद्युत् उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूज़न) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 22
शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन संभव है लेकिन इस उद्योग के संवर्धन में विकासशील देशों की क्या संभावित सीमा/सीमाएँ है/हैं ?
1. शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है, महाद्वीपों पर नहीं ।
2. शैवाल आधारित जैव-ईंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्च स्तरीय विशेषज्ञता/प्रौद्योगिकी की ज़रूरत होती है ।
3. आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 28
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परमाणु सुरक्षा शिखर-सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र के तत्त्वावधान में आवधिक रूप से किए जाते हैं ।
2. विखंडनीय सामग्रियों पर अंतर्राष्ट्रीय पैनल अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण का एक अंग है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 7
किसी देश के ‘नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह’ के सदस्य बनने का/के क्या परिणाम है/हैं ?
1. इसकी पहुँच नवीनतम और सबसे कुशल परमाणु प्रौद्योगिकियों तक हो जाएगी ।
2. यह स्वमेव “नाभिकीय आयुध अप्रसार संधि” (एन.पी.टी.) का सदस्य बन जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 33
भारत के संदर्भ में ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आई.ए.ई.ए.)’ के ‘अतिरिक्त नयाचार (एडीशनल प्रोटोकॉल)’ का अनुसमर्थन करने का निहितार्थ क्या है ?
- (a) असैनिक परमाणु रिऐक्टर आई.ए.ई.ए. के रक्षोपायों के अधीन आ जाते हैं ।
- (b) सैनिक परमाणु अधिष्ठान आई.ए.ई.ए. के निरीक्षण के अधीन आ जाते हैं ।
- (c) देश के पास नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह (एन.एस.जी.) से यूरेनियम के क्रय का विशेषाधिकार हो जाएगा ।
- (d) देश स्वत: एन.एस.जी. का सदस्य बन जाता है ।
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 67
भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के सन्दर्भ में, नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत प्रकाश-वोल्टीय इकाइयों में प्रयोग में आने वाले सिलिकॉन वेफर्स का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है ।
2. सौर ऊर्जा शुल्क का निर्धारण भारतीय सौर ऊर्जा निगम के द्वारा किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 43
सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिए ईंधन के रूप में हाइड्रोजन संवर्धित CNG (H-CNG) का इस्तेमाल करने के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. H-CNG के इस्तेमाल का मुख्य लाभ कार्बन मोनोक्साइड के उत्सर्जनों का विलोपन है।
2. ईंधन के रूप में H-CNG कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जनों को कम करती है।
3. बसों के लिए ईंधन के रूप में CNG के साथ हाइड्रोजन को आयतन के आधार पर पाँचवें हिस्से तक मिलाया जा सकता है।
4. CNG की अपेक्षा H-CNG ईंधन को कम खर्चीला बनाती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 55
भारत में, क्यों कुछ परमाणु रिऐक्टर “आई.ए.ई.ए. सुरक्षा उपायों” के अधीन रखे जाते हैं जबकि अन्य इस सुरक्षा के अधीन नहीं रखे जाते ?
- (a) कुछ यूरेनियम का प्रयोग करते हैं और अन्य थोरियम का
- (b) कुछ आयातित यूरेनियम का प्रयोग करते हैं और अन्य घरेलू आपूर्ति का
- (c) कुछ विदेशी उद्यमों द्वारा संचालित होते हैं और अन्य घरेलू उद्यमों द्वारा
- (d) कुछ सरकारी स्वामित्व वाले होते हैं और अन्य निजी स्वामित्व वाले
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 88
सौर जल पंपों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सौर ऊर्जा का प्रयोग पृष्ठीय पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और निमज्जनी (submersible) पंपों के लिए नहीं ।
2. सौर ऊर्जा का प्रयोग अपकेन्द्री पंपों को चलाने के लिए हो सकता है और पिस्टन वालों के लिए नहीं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 72
सड़क प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में, सोडियम बत्तियाँ, एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियों से किस तरह भिन्न हैं?
1. सोडियम बत्तियाँ प्रकाश को 360 डिग्री में उत्पन्न करती हैं, किन्तु एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियों में ऐसा नहीं होता है।
2. सड़क की बत्तियों के रूप में, एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियों की तुलना में सोडियम बत्तियों की उपयोगिता अवधि अधिक होती है।
3. सोडियम बत्ती के दृश्य प्रकाश का स्पेक्ट्रम लगभग एकवर्णी होता है, जबकि एल॰ ई॰ डी॰ बत्तियाँ सड़क प्रकाश व्यवस्था में सार्थक वर्ण सुविधाएँ (कलर अडवैंटेज) प्रदान करती हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 55
पुनर्संचरणशील ऐक्वाकल्चर प्रणाली में जैव निस्यंदकों (बायोफिल्टर) की भूमिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जैव निस्यंदक, बिना खाए हुए मत्स्य चारे को हटाकर, अपशिष्ट उपचार प्रदान करते हैं।
2. जैव निस्यंदक, मत्स्य अपशिष्ट में विद्यमान अमोनिया को नाइट्रेट में बदल देते हैं।
3. जैव निस्यंदक, जल में मत्स्य के लिए पोषक तत्त्व के रूप में फॉस्फोरस को बढ़ाते हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 60
हरित हाइड्रोजन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसे आंतरिक दहन के लिए ईंधन के रूप में सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. इसे प्राकृतिक गैस के साथ मिलाकर ताप या शक्ति जनन के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. इसे वाहन चालन के लिए हाइड्रोजन ईंधन प्रकोष्ठ में इस्तेमाल किया जा सकता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 27
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बैटरी भंडारण
2. बायोमास जेनरेटर
3. ईंधन सेल
4. रूफटॉप सौर प्रकाश-वोल्टीय यूनिट
उपर्युक्त में से कितने "वितरित ऊर्जा संसाधन" माने जाते हैं ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 31
विकिरण समस्थानिक ताप-वैद्युत जेनरेटरों (RTGs) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. RTGs लघु विखंडन रिएक्टर हैं ।
2. RTGs का प्रयोग अंतरिक्षयानों के ऑन-बोर्ड प्रणालियों को विद्युत आपूर्ति करने के लिए होता है ।
3. RTGs में प्लूटोनियम-238 का उपयोग किया जा सकता है, जो शस्त्र विकास का एक उपोत्पाद है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 46
निम्नलिखित सामग्रियों पर विचार कीजिए :
1. कृषि अवशिष्ट
2. मक्का के दाने
3. अपशिष्ट-जल शोधन अवपंक
4. काष्ठ मिल अपशिष्ट
उपर्युक्त में से किसका उपयोग संधारणीय विमानन ईंधन के उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में किया जा सकता है ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) 1, 2, 3 और 4
- (d) केवल 1, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 41
निम्नलिखित प्रकार के वाहनों पर विचार कीजिए :
I. पूर्ण बैटरी विद्युत् वाहन
II. हाइड्रोजन ईंधन सेल वाहन
III. ईंधन सेल-विद्युत् हाइब्रिड वाहन
उपर्युक्त में से कितने वैकल्पिक पॉवरट्रेन वाहन माने जाते हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 45
निम्नलिखित पदार्थों पर विचार कीजिए :
I. एथेनॉल
II. नाइट्रोग्लिसरीन
III. यूरिया
उपर्युक्त में से कितनों के उत्पादन में कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी प्रयुक्त की जा सकती है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 70अनंतिम उत्तर-कुंजी
हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह विकार्बनीकृत (decarbonized) हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक गैस के पुनरुत्पादन द्वारा प्राप्त होती है जिसमें कार्बन अभिग्रहण और संचयन (CCS) भी सम्मिलित है ।
2. नवीकरणीय ऊर्जा से जनित विद्युत का उपयोग करके जल के विद्युत-अपघटन द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है ।
3. भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य, वर्ष 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 MMT की कमी लाना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)