UPSC 2014 · प्रश्न 37
अग्नि–IV प्रक्षेपास्त्र के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह धरातल-से-धरातल तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है।
2. इसमें केवल द्रव नोदक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है।
3. यह एक-टन नाभिकीय वारहेड को 7500 किलोमीटर दूरी तक फेंक सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 46
'INS अस्त्रधारिणी' का, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?
- (a) उभयचर युद्धपोत
- (b) नाभिकीय शक्ति-चालित पनडुब्बी
- (c) टॉरपीडो प्रमोचन और पुनर्प्राप्ति (recovery) जलयान
- (d) नाभिकीय शक्ति-चालित विमान-वाहक
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 47
'ग्रीज्ड लाइट्निंग–10 (GL–10)', जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?
- (a) NASA द्वारा परीक्षित विद्युत् विमान
- (b) जापान द्वारा डिजाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान
- (c) चीन द्वारा लांच की गई अंतरिक्ष वेधशाला
- (d) ISRO द्वारा डिजाइन किया गया पुनरोपयोगी रॉकेट
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 43
कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी.एच.ए.ए.डी.)’ क्या है ?
- (a) इज़रायल की एक राडार प्रणाली
- (b) भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
- (c) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
- (d) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 42
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
1. खेत में फ़सल पर पीड़कनाशी छिड़कना
2. सक्रिय ज्वालामुखियों के मुखों का निरीक्षण करना
3. डी.एन.ए. विश्लेषण के लिए उत्क्षेपण करती हुई ह्वेलों के श्वास के नमूने एकत्र करना
तकनीकी के वर्तमान स्तर पर, उपर्युक्त गतिविधियों में से किसे, ड्रोन के प्रयोग से सफलतापूर्वक किया जा सकता है ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 34
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, जनसंचार-माध्यमों में बहुचर्चित “प्रभाजी कक्षीय बमबारी प्रणाली” के आधारभूत विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
- (a) अंतरिक्ष में अतिध्वनिक मिसाइल का प्रमोचन, पृथ्वी की तरफ बढ़ते हुए क्षुद्रग्रह का सामना कर उसका अंतरिक्ष में ही विस्फोटन कराने के लिए किया जाता है ।
- (b) कोई अंतरिक्षयान अनेक कक्षीय गतियों के बाद किसी अन्य ग्रह पर उतरता है ।
- (c) कोई मिसाइल पृथ्वी के परित: किसी स्थिर कक्षा में स्थापित किया जाता है और वह पृथ्वी पर किसी लक्ष्य के ऊपर कक्षा को त्यागता है ।
- (d) कोई अंतरिक्षयान किसी धूमकेतु के साथ-साथ उसी चाल से चलते हुए उसके पृष्ठ पर एक संपरीक्षित्र स्थापित करता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 77
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन 'ध्रुवीय कोड (Polar Code)' का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?
- (a) ध्रुवीय जलराशियों में परिचालन कर रहे जहाज़ों के लिए यह सुरक्षा का अंतर्राष्ट्रीय कोड है ।
- (b) यह उत्तरी ध्रुव के आसपास के देशों का ध्रुवीय क्षेत्र में अपने राज्यक्षेत्रों के सीमांकन का समझौता है ।
- (c) यह उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव में अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों के देशों द्वारा अपनाए जाने वाले मानकों का समुच्चय है ।
- (d) यह आर्कटिक कौंसिल के सदस्य देशों का व्यापारिक और सुरक्षा समझौता है ।
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 54
निम्नलिखित क्रियाओं पर विचार कीजिए :
1. कार क्रैश/टक्कर का, जिससे एयरबैग लगभग तुरंत फैल जाते हैं, पता लगाना
2. लैपटॉप अचानक धरातल पर गिर पड़ने का, जिससे हार्ड ड्राइव तुरंत बंद हो जाता है, पता लगाना
3. स्मार्टफोन के झुकाव का, जिससे पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड के बीच प्रदर्शन (डिस्प्ले) घूम जाता है, पता लगाना
उपर्युक्त में से कितनी क्रियाओं में, त्वरणमापी (ऐक्सेलरोमीटर) के प्रकार्य की आवश्यकता है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) किसी में भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2023 · प्रश्न 58
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बैलिस्टिक मिसाइल अपनी पूरी उड़ान में अवध्वनिक चाल पर प्रधार-नोदित होती हैं, जबकि क्रूज़ मिसाइल केवल उड़ान के आरंभिक चरण में रॉकेट-संचालित होती हैं।
2. अग्नि-V मध्यम दूरी की पराध्वनिक क्रूज़ मिसाइल है, जबकि ब्रह्मोस ठोस ईंधन-चालित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 34
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए :
1. विमानपत्तनों अथवा विमानों में यात्रियों के पास मौजूद स्वापक पदार्थों (नार्कोटिक्स) की पहचान
2. वर्षण का मॉनीटरन
3. पशुओं के प्रवास पर नज़र रखना (ट्रैकिंग)
उपर्युक्त में से कितनी गतिविधियों में रेडारों का उपयोग किया जा सकता है ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 35
निम्नलिखित विमानों पर विचार कीजिए :
1. राफेल
2. MiG-29
3. तेजस MK-1
उपर्युक्त में से कितने पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान माने जाते हैं ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2024 · प्रश्न 69
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, भारतीय सशस्त्र सेना की तीनों सेवाओं में समकक्ष रैंक के संदर्भ में सही सुमेलित है/हैं ?
| | थलसेना | वायुसेना | नौसेना |
| 1. | ब्रिगेडियर | एयर कमोडोर | कमांडर |
| 2. | मेजर जनरल | एयर वाइस मार्शल | वाइस एडमिरल |
| 3. | मेजर | स्क्वाड्रन लीडर | लेफ्टिनेंट कमांडर |
| 4. | लेफ्टिनेंट कर्नल | ग्रुप कैप्टन | कैप्टन |
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 4
- (b) 1 और 3
- (c) 2, 3 और 4
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 42
मानव-रहित वायव वाहनों (UAV) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. सभी प्रकार के UAV ऊर्ध्वाधर अवतरण (लैंडिंग) कर सकते हैं।
II. सभी प्रकार के UAV स्वतः मंडरा सकते हैं।
III. सभी प्रकार के UAV शक्ति पूर्ति के स्रोत के रूप में केवल बैटरी का प्रयोग कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 46
कभी-कभी समाचार माध्यमों में चर्चित सामान्यतया CL-20, HMX और LLM-105 के रूप में ज्ञात रासायनिक पदार्थों में सर्वनिष्ठ अभिलक्षण क्या है?
- (a) ये हाइड्रोफ्लुओरोकार्बन प्रशीतकों के विकल्प हैं
- (b) ये सैन्य आयुधों के अंतर्गत विस्फोटक हैं
- (c) ये क्रूज़ मिसाइलों के लिए उच्च-ऊर्जा ईंधन हैं
- (d) ये रॉकेट नोदन हेतु ईंधन हैं
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 53
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. अंतर-राज्य परिषद्
II. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद्
III. क्षेत्रीय परिषदें
उपर्युक्त में से कितनी भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार स्थापित हुईं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 84
भारत की रक्षा के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
वायुयान प्रकार : विवरण
I. डोर्नियर-228 : समुद्री गश्ती वायुयान
II. IL-76 : पराध्वनिक युद्धक वायुयान
III. C-17 ग्लोबमास्टर III : सैन्य परिवहन वायुयान
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 45अनंतिम उत्तर-कुंजी
हाल ही में, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने बम निरोधक प्रणाली के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक राष्ट्रीय मानक प्रवर्तित किया है। इस प्रणाली के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. नए मानक को IS 19445 : 2025 के रूप में जाना जाता है।
2. इससे विभिन्न एजेंसियों के बीच उपकरण की अंतर-संचालनीयता (interoperability of equipment) में सुधार होगा।
3. DRDO के TBRL द्वारा 30वें सेंट्रल साइंटिफिक रिसर्च इंस्टिट्यूट, रूस के सहयोग से इसका विकास किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) केवल 1
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 68अनंतिम उत्तर-कुंजी
स्टेल्थ (stealth) प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) में अति-लघु रेडार अनुप्रस्थ-परिच्छेद (क्रॉस-सेक्शन) होता है और उन्हें रेडार अवशोषक पदार्थ से विलेपित किया जाता है ।
2. विशिष्ट आवृत्तियों का प्रयोग करके स्टेल्थ वस्तुओं (objects) का पता लगाया जा सकता है ।
3. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) को मेटा-पदार्थों (metamaterials) से विलेपित किया जाता है ताकि विद्युत्-चुम्बकीय विकिरण के प्रकीर्णन में वृद्धि की जा सके ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 72अनंतिम उत्तर-कुंजी
ड्रोन झुंडों (स्वार्म्स) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. वे कमांड केंद्र के साथ संचार के लिए टेराहर्ट्ज़ बैंड आवृत्ति का प्रयोग करते हैं ।
2. झुंड (स्वार्म) में सम्मिलित कोई ड्रोन, झुंड के अन्य ड्रोनों के साथ संचार कर सकता है ।
3. ड्रोन झुंड के हमले को रोकने के लिए जीपीएस स्पूफिंग (GPS Spoofing) सामान्यतः प्रयोग में लाई जाने वाली तकनीक है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 93अनंतिम उत्तर-कुंजी
रक्षा हार्डवेयर की निम्नलिखित मदों में से किसका/किनका विनिर्माण भारत में किया जाता है ?
1. एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान (Su-30 MKI Fighter Jets)
2. टी-90 एमके-III टैंक (T-90 MK-III Tanks)
3. आकुला श्रेणी पनडुब्बी (Akula Class Submarine)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 2
- (b) 1 और 3
- (c) केवल 1
- (d) केवल 2
उत्तर: (a)