UPSC 2014 · प्रश्न 66
किसी व्यक्ति के जीवमितीय पहचान हेतु, अंगुली-छाप क्रमवीक्षण के अलावा, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रयोग में लाया जा सकता है/लाए जा सकते हैं?
1. परितारिका क्रमवीक्षण
2. दृष्टिपटल क्रमवीक्षण
3. वाक् अभिज्ञान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2015 · प्रश्न 32
'निकट क्षेत्र संचार (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) (NFC) प्रौद्योगिकी' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक सम्पर्करहित संचार प्रौद्योगिकी है, जो विद्युत्-चुम्बकीय रेडियो क्षेत्रों का उपयोग करती है।
2. NFC उन युक्तियों (डिवाइसेज़) द्वारा उपयोग के लिए अभिकल्पित किया गया है, जो एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर भी स्थित हो सकते हैं।
3. संवेदनशील सूचना भेजते समय NFC कोडीकरण (एन्क्रिप्शन) का उपयोग कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 5
हाल ही में समाचारों में आने वाले 'LiFi' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
2. यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और 'WiFi' से कई गुना तीव्रतर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 35
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला 'प्रोजेक्ट लून (Project Loon)' संबंधित है
- (a) अपशिष्ट-प्रबंधन प्रौद्योगिकी से
- (b) बेतार-संचार प्रौद्योगिकी से
- (c) सौर ऊर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी से
- (d) जल-संरक्षण प्रौद्योगिकी से
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 63
भारत सरकार की एक पहल 'SWAYAM' का लक्ष्य क्या है?
- (a) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना
- (b) युवा नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
- (c) किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
- (d) नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 66
कभी-कभी समाचारों में आने वाले 'बिटकॉइन्स (Bitcoins)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. बिटकॉइन्स की खोज-खबर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी जाती है।
2. बिटकॉइन के पते वाला कोई भी व्यक्ति, बिटकॉइन के पते वाले किसी अन्य व्यक्ति को बिटकॉइन्स भेज सकता है या उससे प्राप्त कर सकता है।
3. ऑनलाइन अदायगी, दोनों तरफ में से किसी भी तरफ की पहचान जाने बिना, की जा सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 84
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'डिजिलॉकर (DigiLocker)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर सिस्टम है।
2. यह आपके ई-दस्तावेजों तक आपकी पहुँच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 74
कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है । द्रव क्रिस्टल प्रदर्शों की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी हैं ?
1. OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं ।
2. OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंत:स्थापित उपरिवेल्लनीय प्रदर्श (रोल्ड-अप डिस्प्ले) बनाए जा सकते हैं ।
3. OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) 1, 2 और 3
- (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 85
भारत में, साइबर सुरक्षा घटनाओं पर रिपोर्ट करना निम्नलिखित में से किसके/किनके लिए विधित: अधिदेशात्मक है/हैं ?
1. सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर)
2. डेटा सेंटर
3. कॉर्पोरेट निकाय (बॉडी कॉर्पोरेट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 17
पहचान प्लेटफॉर्म ‘आधार’ खुला (ओपेन) “एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस” (ए.पी.आई.) उपलब्ध कराता है । इसका क्या अभिप्राय है ?
1. इसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ एकीकृत किया जा सकता है ।
2. परितारिका (आईरिस) का प्रयोग कर ऑनलाइन प्रमाणीकरण संभव है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 28
डिजिटल भुगतान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भीम (BHIM) ऐप्प उपयोग करने वाले के लिए यह ऐप्प यू.पी.आई. (UPI) सक्षम बैंक खाते से किसी को धन का हस्तांतरण करना संभव बनाता है ।
2. जहाँ एक चिप-पिन डेबिट कार्ड में प्रमाणीकरण के चार घटक होते हैं, भीम ऐप्प में प्रमाणीकरण के सिर्फ़ दो घटक होते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 58
‘वान्नाक्राई, पेट्या और इटर्नलब्लू’ पद जो हाल ही में समाचारों में उल्लिखित थे, निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित हैं ?
- (a) एक्सोप्लैनेट्स
- (b) प्रच्छन्न मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी)
- (c) साइबर आक्रमण
- (d) लघु उपग्रह
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 64
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी-कभी समाचारों संदर्भ/विषय
में आने वाले शब्द
1. बेल II प्रयोग — कृत्रिम बुद्धि
2. ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी — डिजिटल/क्रिप्टो मुद्रा
3. CRISPR – Cas9 — कण भौतिकी
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 66
जब सुबह आपके स्मार्ट फ़ोन का अलार्म बजता है, तो आप उठ जाते हैं और अलार्म को बंद करने के लिए उसे थपकी देते हैं जिससे आपका गीज़र स्वत: ही चल पड़ता है । आपके स्नानागार में लगा स्मार्ट दर्पण दिन के मौसम को दर्शाता है और आपकी ऊपरी टंकी में पानी के स्तर का भी संकेत देता है । जब आप नाश्ता बनाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटर से कुछ किराना-सामान निकाल लेते हैं, यह इसमें भंडारित सामान में आई कमी को जान लेता है और ताजे किराना-सामानों की पूर्ति के लिए क्रयादेश दे देता है । जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और दरवाजे पर ताला लगाते हैं, तब सभी बत्तियाँ, पंखे, गीज़र और ए.सी. मशीनें स्वत: बंद हो जाती हैं । आपके कार्यालय के रास्ते पर, आपकी कार आगे आने वाले यातायात की भीड़ के बारे में आपको चेतावनी देती है और वैकल्पिक रास्ते का सुझाव देती है, और यदि आपको किसी बैठक के लिए देर हो रही है, तो यह उसके अनुसार आपके कार्यालय में संदेश भेज देती है ।
इन आविर्भूत होती हुई संचार प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में, उपर्युक्त परिदृश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से लागू होता है ?
- (a) बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल
- (b) इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स
- (c) इन्टरनेट प्रोटोकॉल
- (d) वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 75
संचार प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, LTE (लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) और VoLTE (वॉइस ओवर लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) के बीच क्या अंतर है/हैं?
1. LTE को साधारणतः 3G के रूप में विपणित किया जाता है तथा VoLTE को साधारणतः उन्नत 3G के रूप में विपणित किया जाता है।
2. LTE डेटा-ओन्लि तकनीक है और VoLTE वॉइस-ओन्लि तकनीक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 88
निम्नलिखित में से किसने अपने नागरिकों के लिए दत्त संरक्षण (डेटा प्रोटेक्शन) और प्राइवेसी के लिए 'सामान्य दत्त संरक्षण विनियमन (जेनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन)' नामक एक कानून अप्रैल 2016 में अपनाया और उसका 25 मई, 2018 से कार्यान्वयन शुरू किया?
- (a) ऑस्ट्रेलिया
- (b) कनाडा
- (c) यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन)
- (d) संयुक्त राज्य अमरीका
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 91
मनोरंजन हेतु डिजिटल प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संवर्धित वास्तविकता [ऑगमेंटेड रिएलिटि (AR)] में एक छद्म वातावरण सृजित हो जाता है और भौतिक संसार पूरी तरह बहिष्कृत हो जाता है।
2. आभासी वास्तविकता [वर्चुअल रिएलिटि (VR)] में कम्प्यूटर द्वारा सृजित प्रतिमाएँ वास्तविक जीवन की वस्तुओं या परिवेशों पर प्रक्षेपित हो जाती हैं।
3. AR व्यक्तियों को संसार में विद्यमान रहने देता है और स्मार्ट-फोन या PC के कैमरे का उपयोग कर अनुभव को उन्नत करता है।
4. VR संसार को पृथक् कर देता है और व्यक्ति को एक अलग धरातल पर ले जाकर उसे पूर्ण निमग्नता का अनुभव प्रदान करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) 3 और 4
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 4
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 94
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
डिजिटल हस्ताक्षर
1. एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख है, जो इसे जारी करने वाले प्रमाणन प्राधिकारी की पहचान करता है
2. इंटरनेट पर सूचना या सर्वर तक पहुँच के लिए किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होता है
3. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने की एक इलेक्ट्रॉनिक पद्धति है और सुनिश्चित करता है कि मूल अंश अपरिवर्तित है
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 95
परिधेय प्रौद्योगिकी (विअरेबल टेक्नोलॉजि) के संदर्भ में, परिधेय उपकरणों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य निष्पन्न किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?
1. किसी व्यक्ति का अवस्थान (लोकेशन) निर्धारण
2. किसी व्यक्ति का निद्रा मॉनीटरन
3. श्रवण दोषयुक्त व्यक्ति की सहायता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 38
विकास की वर्तमान स्थिति में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), निम्नलिखित में से किस कार्य को प्रभावी रूप से कर सकती है ?
1. औद्योगिक इकाइयों में विद्युत् की खपत कम करना
2. सार्थक लघु कहानियों और गीतों की रचना
3. रोगों का निदान
4. टेक्स्ट से स्पीच (Text-to-Speech) में परिवर्तन
5. विद्युत् ऊर्जा का बेतार संचरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2, 3 और 5
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 39
दृश्य प्रकाश संचार (VLC) तकनीकी के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. VLC, 375 से 780 nm वाली विद्युत्-चुम्बकीय स्पेक्ट्रमी तरंगदैर्घ्यों का उपयोग करती है ।
2. VLC को दीर्घ-परासी प्रकाशी बेतार संचार के रूप में जाना जाता है ।
3. VLC ब्ल्यूटूथ की तुलना में डेटा की विशाल मात्रा को अधिक तेज़ी से प्रेषित कर सकता है ।
4. VLC में विद्युत्-चुम्बकीय व्यतिकरण नहीं होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) केवल 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 40
“ब्लॉकचेन तकनीकी” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक सार्वजनिक खाता है जिसका हर कोई निरीक्षण कर सकता है, परन्तु जिसे कोई भी एक उपभोक्ता नियंत्रित नहीं करता ।
2. ब्लॉकचेन की संरचना और अभिकल्प ऐसा है कि इसका समूचा डेटा केवल क्रिप्टोकरेंसी के विषय में है ।
3. ब्लॉकचेन के आधारभूत वैशिष्ट्यों पर आधारित अनुप्रयोगों को बिना किसी व्यक्ति की अनुमति के विकसित किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 46
भारत में, “पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर” (Public Key Infrastructure) पदबंध किसके प्रसंग में प्रयुक्त किया जाता है ?
- (a) डिजिटल सुरक्षा आधारभूत संरचना
- (b) खाद्य सुरक्षा आधारभूत संरचना
- (c) स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा आधारभूत संरचना
- (d) दूरसंचार और परिवहन आधारभूत संरचना
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 60
भारत में, किसी व्यक्ति के साइबर बीमा कराने पर, निधि की हानि की भरपाई एवं अन्य लाभों के अतिरिक्त, सामान्यत: निम्नलिखित में से कौन-कौन से लाभ दिए जाते हैं ?
1. यदि कोई मैलवेयर कम्प्यूटर तक उसकी पहुँच बाधित कर देता है, तो कम्प्यूटर प्रणाली को पुन: प्रचालित करने में लगने वाली लागत
2. यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि किसी शरारती तत्त्व द्वारा जान-बूझकर कम्प्यूटर को नुकसान पहुँचाया गया है तो नए कम्प्यूटर की लागत
3. यदि साइबर बलात्-ग्रहण होता है तो इस हानि को न्यूनतम करने के लिए विशेषज्ञ परामर्शदाता की सेवाएँ लेने पर लगने वाली लागत
4. यदि कोई तीसरा पक्ष मुक़दमा दायर करता है तो न्यायालय में बचाव करने में लगने वाली लागत
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 4
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 31
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. आरोग्य सेतु
2. कोविन
3. डिजीलॉकर
4. दीक्षा
उपर्युक्त में से कौन-से, ओपेन-सोर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 32
वेब 3·0 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वेब 3·0 प्रौद्योगिकी से व्यक्ति अपने स्वयं के आंकड़ों पर नियंत्रण कर सकते हैं ।
2. वेब 3·0 संसार में, ब्लॉकचेन आधारित सामाजिक नेटवर्क हो सकते हैं ।
3. वेब 3·0 किसी निगम द्वारा परिचालित होने की बजाय प्रयोक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से परिचालित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 35
“क्यूबिट (qubit)” शब्द का उल्लेख निम्नलिखित में कौन-से एक प्रसंग में होता है ?
- (a) क्लाउड सेवाएँ
- (b) क्वांटम संगणन
- (c) दृश्य प्रकाश संचार प्रौद्योगिकियाँ
- (d) बेतार संचार प्रौद्योगिकियाँ
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 36
निम्नलिखित संचार प्रौद्योगिकियों पर विचार कीजिए :
1. निकट-परिपथ (क्लोज़-सर्किट) टेलीविज़न
2. रेडियो आवृत्ति अभिनिर्धारण
3. बेतार स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क
उपर्युक्त में कौन-सी लघु-परास युक्तियाँ/प्रौद्योगिकियाँ मानी जाती हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 69
नॉन-फंजिबल टोकेंस (Non-Fungible Tokens (NFTs)) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वे भौतिक परिसंपत्तियों के अंकीय निरूपण (डिजिटल रिप्रेज़ेंटेशन) को सुकर बनाते हैं ।
2. वे अनन्य क्रिप्टोग्राफिक टोकेंस हैं जो किसी ब्लॉकचैन में विद्यमान हैं ।
3. उनका, तुल्यता पर, व्यापार या विनिमय किया जा सकता है और इसलिए उनका वाणिज्यिक लेन-देन के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 48
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द/वाक्यांश का उपयोग “3D आभासी (वर्चुअल) दुनिया के एक इंटरऑपरेबल नेटवर्क, जिसे ऐसे लाखों प्रयोक्ताओं द्वारा एक साथ एक्सेस किया जा सकता है, जो आभासी (वर्चुअल) वस्तुओं पर संपत्ति के अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं” को द्योतित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रूप से किया जाता है ?
- (a) बिग डेटा एनालिटिक्स
- (b) क्रिप्टोग्राफी
- (c) मेटावर्स
- (d) वर्चुअल मैट्रिक्स
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 47
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. ऐसी अपेक्षा है कि मेजोराना 1 चिप, क्वांटम कंप्यूटिंग को सुकर बनाएगा।
II. मेजोराना 1 चिप, ऐमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) द्वारा आरंभ किया गया है।
III. डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग का एक उप-समुच्चय है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 64
विश्व बैंक ने यह चेतावनी दी है कि भारत ऐसे प्रथम स्थानों में से एक बन सकता है, जहाँ आर्द्र-बल्ब तापमान (वेट-बल्ब टेम्परेचर) नेमी तौर पर 35 °C से अधिक होगा। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से उपर्युक्त रिपोर्ट के निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है/करते हैं?
I. सर्वाधिक संभावना है कि प्रायद्वीपीय भारत बाढ़, उष्णकटिबंधीय चक्रवात और सूखे से ग्रस्त होता रहेगा।
II. मानव समेत सभी प्राणियों की उत्तरजीविता प्रभावित होगी क्योंकि उनके लिए पसीने के माध्यम से अपने शरीर के ताप को निकालना मुश्किल होता जाएगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 44अनंतिम उत्तर-कुंजी
DHRUV64 के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह DIR-V कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित तृतीय चिप (chip) है, जिसका समग्र उद्देश्य भारत के लिए माइक्रोप्रोसेसरों के निर्माण को समर्थ बनाना है।
2. यह भारत का प्रथम घरेलू 1·0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 49अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत के स्वदेशी नवीन उच्च रिज़ोल्यूशन मौसम मॉडल ‘भारत पूर्वानुमान प्रणाली’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसका उद्देश्य पंचायत समूह के स्तर पर पूर्वानुमान सृजित करना है।
2. इसे आईआईटी (IIT) दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 51अनंतिम उत्तर-कुंजी
ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (blockchain technology) की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. डेटाबेस में भंडारित अभिलेख, परिवर्तन के जोखिम के बिना, संबंधित हितधारकों को दृष्टिगोचर करवाए जा सकते हैं।
2. संपूर्ण डेटाबेस की प्रतियों को बहुत सारे कंप्यूटरों के एक नेटवर्क पर भंडारित किया जाता है, जिनका तुल्यकालन (सिंक) सेकंडों के भीतर होता है।
3. कंसोर्टियम ब्लॉकचेन (consortium blockchain) सार्वजनिक और निजी ब्लॉकचेनों का मिश्रण है, जो चयनित डेटा पहुँच की अनुमति देता है।
4. गणितीय ऐल्गोरिथ्म एक बार अभिलिखित किए गए और स्वीकार किए जा चुके किसी भी डेटा के परिवर्तन या विलोपन को असंभव बना देते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1 और 3
- (b) केवल 2 और 4
- (c) 1, 2 और 4
- (d) केवल 1 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 67अनंतिम उत्तर-कुंजी
यंत्र अधिगम (मशीन लर्निंग) में प्रयुक्त लार्ज लैंग्वेज मॉडलों (LLMs) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. LLMs निकटस्थ संभावित शब्दों के लिए प्रायिकताएँ निर्दिष्ट करते हैं और तत्पश्चात सर्वोच्च प्रायिकता वाले शब्द को चुनते हैं ।
2. LLMs पूर्वानुमान संबंधी त्रुटियों को न्यूनतम करने के लिए गणितीय इष्टतमीकरण के माध्यम से डेटा का संसाधन (process) करते हैं ।
3. LLMs निष्पक्ष निर्गम (unbiased outputs) उत्पन्न करते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)