UPSC 2012 · प्रश्न 28
भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के समय, राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन (नेशनल सोशल कॉन्फरेन्स) का गठन किया गया था। इसके गठन के लिए उत्तरदायी कारण था
- (a) बंगाल क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सुधार ग्रुप/संगठन किसी एक मंच पर एकत्रित होकर व्यापक हित में माँगपत्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते थे
- (b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने कार्यक्रम में सामाजिक सुधारों को नहीं रखना चाहती थी। इसीलिए प्रस्तुत उद्देश्य के लिए उसने अलग से संगठन बनाने का सुझाव दिया
- (c) बहरामजी मालाबारी और एम॰ जी॰ रानाडे ने यह निश्चय किया कि देश के समस्त सामाजिक सुधार ग्रुपों को एक संगठन के अन्तर्गत लाया जाय
- (d) उपर्युक्त सन्दर्भ में विकल्प (a), (b) और (c) में दिए गए वक्तव्य में कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 74
ब्रह्म समाज के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसने मूर्तिपूजा का विरोध किया।
2. धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या के लिए इसने पुरोहित वर्ग को अस्वीकारा।
3. इसने इस सिद्धान्त का प्रचार किया कि वेद त्रुटिहीन हैं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2016 · प्रश्न 58
सत्य शोधक समाज ने संगठित किया
- (a) बिहार में आदिवासियों के उन्नयन का एक आंदोलन
- (b) गुजरात में मंदिर-प्रवेश का एक आंदोलन
- (c) महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलन
- (d) पंजाब में एक किसान आंदोलन
उत्तर: (c)
UPSC 2016 · प्रश्न 69
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमिटी (Calcutta Unitarian Committee)
2. टेबरनेकल ऑफ़ न्यू डिस्पेंसेशन (Tabernacle of New Dispensation)
3. इंडियन रिफ़ॉर्म असोसिएशन (Indian Reform Association)
केशब चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 80
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना सबसे पहले हुई ?
- (a) स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की ।
- (b) दीनबंधु मित्र ने नीलदर्पण का लेखन किया ।
- (c) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने आनंदमठ का लेखन किया ।
- (d) सत्येन्द्रनाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने वाले प्रथम भारतीय बने ।
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 28
अस्पृश्य समुदाय के लोगों को लक्षित कर, प्रथम मासिक पत्रिका विटाल-विध्वंसक किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी ?
- (a) गोपाल बाबा वलंगकर
- (b) ज्योतिबा फुले
- (c) मोहनदास करमचन्द गाँधी
- (d) भीमराव रामजी अम्बेडकर
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 32
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, 1884 का रखमाबाई मुक़दमा किस पर केन्द्रित था ?
1. महिलाओं का शिक्षा पाने का अधिकार
2. सहमति की आयु
3. दांपत्य अधिकारों का प्रत्यास्थापन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 46
इनमें से कौन सेक्रेटरी के रूप में हिन्दू फीमेल स्कूल से संबद्ध थे/थीं, जो बाद में बेथ्यून फीमेल स्कूल के नाम से जाना जाने लगा?
- (a) एनी बेसेंट
- (b) देवेन्द्रनाथ टैगोर
- (c) ईश्वरचंद्र विद्यासागर
- (d) सरोजिनी नायडू
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 11
राजा राममोहन राय के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. उनमें प्राच्य विश्व के पारम्परिक दार्शनिक सिद्धांतों के प्रति अत्यंत अनुराग और समादर था।
II. उनकी कामना थी कि उनके देशवासी तर्कसंगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सभी पुरुषों और महिलाओं की मानवीय गरिमा और सामाजिक समता के सिद्धांत को मानें।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 73
चौरी-चौरा घटना के परिणामस्वरूप बंदी बनाए गए लोगों को किसने विधिक प्रतिरक्षा (लीगल डिफेन्स) प्रदान की?
- (a) सी० आर० दास
- (b) मदन मोहन मालवीय और कृष्णकांत
- (c) डॉ० सैफुद्दीन किचलू और ख्वाज़ा हसन निज़ामी
- (d) एम० ए० जिन्ना
उत्तर: (b)
UPSC 2025 · प्रश्न 78
इनमें से कौन ‘आत्म-सम्मान आंदोलन (सेल्फ-रेस्पेक्ट मूवमेंट)’ का संस्थापक था?
- (a) ‘पेरियार’ ई० वी० रामास्वामी नायकर
- (b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
- (c) भास्करराव जाधव
- (d) दिनकरराव जवलकर
उत्तर: (a)