UPSC 2014 · प्रश्न 86
गदर क्या था?
- (a) भारतीयों का एक क्रान्तिकारी संघ, जिसका प्रधान कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में था
- (b) एक राष्ट्रवादी संगठन, जो सिंगापुर से संचालित होता था
- (c) एक उग्रवादी संगठन, जिसका प्रधान कार्यालय बर्लिन में था
- (d) भारत की स्वतंत्रता के लिए एक कम्युनिस्ट आन्दोलन, जिसका प्रधान कार्यालय ताशकन्द में था
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 26
काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने ब्रिटिश माल के बहिष्कार और करों के अपवंचन (इवेज़न) की वकालत की।
2. यह सर्वहारा-वर्ग का अधिनायकत्व स्थापित करना चाहती थी।
3. इसने अल्पसंख्यकों तथा दलित वर्गों के लिए पृथक् निर्वाचन-क्षेत्र की वकालत की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 47
औपनिवेशिक भारत के संदर्भ में, शाह नवाज़ खान, प्रेम कुमार सहगल और गुरबख्श सिंह ढिल्लों याद किए जाते हैं
- (a) स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन के नेता के रूप में
- (b) 1946 की अंतरिम सरकार के सदस्यों के रूप में
- (c) संविधान सभा में प्रारूप समिति के सदस्यों के रूप में
- (d) आज़ाद हिंद फौज (इंडियन नैशनल आर्मी) के अधिकारियों के रूप में
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 53
निम्नलिखित स्वतन्त्रता सेनानियों पर विचार कीजिए :
1. बारीन्द्र कुमार घोष
2. जोगेश चन्द्र चटर्जी
3. रास बिहारी बोस
उपर्युक्त में से कौन ग़दर पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा था/जुड़े थे ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)