UPSC Post-Independence India Questions in Hindi
आधुनिक भारत का इतिहास · 2012–2026 · 3 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
UPSC 2018 · प्रश्न 70
निम्नलिखित में से कौन 1948 में स्थापित “हिन्द मज़दूर सभा” के संस्थापक थे ?
- (a) बी. कृष्ण पिल्लई, ई.एम.एस. नम्बूदिरिपाद और के.सी. जॉर्ज
- (b) जयप्रकाश नारायण, दीन दयाल उपाध्याय और एम.एन. रॉय
- (c) सी.पी. रामास्वामी अय्यर, के. कामराज और वीरेशलिंगम पंतुलु
- (d) अशोक मेहता, टी.एस. रामानुजम और जी.जी. मेहता
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 91
निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1. भारत के किसी राज्य में सर्वप्रथम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार ।
2. भारत का उस समय का सबसे बड़ा बैंक 'इम्पीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया' जिसका नाम बदलकर 'भारतीय स्टेट बैंक' रखा गया ।
3. एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया ।
4. गोवा स्वतंत्र भारत का अंग बन गया ।
निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है ?
- (a) 4 – 1 – 2 – 3
- (b) 3 – 2 – 1 – 4
- (c) 4 – 2 – 1 – 3
- (d) 3 – 1 – 2 – 4
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 73
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
| | दल | उसके नेता |
| 1. | भारतीय जन संघ | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी |
| 2. | सोशलिस्ट पार्टी | सी. राजगोपालाचारी |
| 3. | कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी | जगजीवन राम |
| 4. | स्वतंत्र पार्टी | आचार्य नरेंद्र देव |
उपर्युक्त में से कितने सही सुमेलित हैं ?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (b)
अंग्रेज़ी संस्करण: Post-Independence India PYQ (English)