UPSC 2017 · प्रश्न 24
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. फैक्टरी ऐक्ट, 1881 औद्योगिक कामगारों की मज़दूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मज़दूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था ।
2. एन.एम. लोखंडे ब्रिटिश भारत में मज़दूर आन्दोलन संगठित करने में अग्रगामी थे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 51
संथाल विद्रोह के शांत हो जाने के बाद, औपनिवेशिक शासन द्वारा कौन-सा/से उपाय किया गया/किए गए ?
1. ‘संथाल परगना’ नामक राज्यक्षेत्रों का सृजन किया गया ।
2. किसी संथाल का ग़ैर-संथाल को भूमि अंतरण करना ग़ैरकानूनी हो गया ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 6
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
आंदोलन/संगठन नायक (लीडर)
1. अखिल भारतीय अस्पृश्यता विरोधी लीग : महात्मा गाँधी
2. अखिल भारतीय किसान सभा : स्वामी सहजानंद सरस्वती
3. आत्मसम्मान आंदोलन : ई० वी० रामास्वामी नायकर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 35
भारत के इतिहास के संदर्भ में, “ऊलगुलान” अथवा महान उपद्रव निम्नलिखित में से किस घटना का विवरण था ?
- (a) 1857 के विद्रोह का
- (b) 1921 के मापिला विद्रोह का
- (c) 1859 – 60 के नील विद्रोह का
- (d) 1899 – 1900 के बिरसा मुंडा विद्रोह का
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 19अनंतिम उत्तर-कुंजी
एका आंदोलन और बारदोली सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
- (a) एका आंदोलन आद्योपांत कांग्रेस द्वारा समर्थित एवं संगठित था, जबकि बारदोली सत्याग्रह आरंभ में कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त था और केवल अंतिम चरण में कांग्रेस द्वारा समर्थित था।
- (b) एका आंदोलन का नेतृत्व अवध के तालुकदारों द्वारा किया गया था, जबकि बारदोली सत्याग्रह भूमिहीन श्रमिकों का आंदोलन था।
- (c) बारदोली सत्याग्रह भू-राजस्व की वृद्धि के विरुद्ध एक अभियान था, जबकि एका आंदोलन लगान (rent) की अत्यधिक वसूली के विरोध में था।
- (d) एका आंदोलन वर्तमान उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मिर्ज़ापुर जिलों में केंद्रित था, जबकि बारदोली सत्याग्रह सौराष्ट्र में हुआ था।
उत्तर: (c)