UPSC 2024 · प्रश्न 57
कॉर्नवालिस द्वारा राजस्व संग्रहण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्व संग्रहण के रैयतवाड़ी बंदोबस्त के अधीन, किसानों को फ़सल खराब होने या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राजस्व भुगतान से छूट दी गई थी ।
2. बंगाल स्थायी बंदोबस्त के अधीन, यदि जमींदार नियत तिथि पर या उससे पहले राज्य को राजस्व का भुगतान करने में विफल रहता, तो उसे उसकी जमींदारी से हटा दिया जाता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2025 · प्रश्न 20
असहयोग आंदोलन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. काँग्रेस ने घोषणा की कि सभी वैध और शांतिपूर्ण तरीकों से ‘स्वराज’ प्राप्त करना उसका उद्देश्य है।
II. इसे चरणों में कार्यान्वित किया जाना था, जिसमें सविनय अवज्ञा और करों का भुगतान न करना अगले चरण के लिए थे, केवल तब, जब ‘स्वराज’ एक वर्ष में प्राप्त न होता और सरकार दमन पर उतर आती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 71
गाँधीजी ने विख्यात वक्तव्य ''राजद्रोह मेरा धर्म हो गया है'' कब दिया था?
- (a) चंपारण सत्याग्रह के समय
- (b) दांडी में नमक कानून का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन करने के समय
- (c) लंदन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (सेकंड राउंड टेबल कांफ्रेंस) में शामिल होने के समय
- (d) भारत छोड़ो आंदोलन के प्रारंभ के समय
उत्तर: (b)