UPSC 2012 · प्रश्न 29
निम्नलिखित में से किन दलों की स्थापना डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर ने की थी?
1. पीज़ेंट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ़ इंडिया
2. ऑल इंडिया सिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन
3. इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 66
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
दादाभाई नौरोजी की भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि
1. उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन, भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है
2. उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्म-विश्वास जगाया
3. उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकरण की आवश्यकता पर सर्वोपरि जोर दिया
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 11
उन्होंने मैज़िनी, गैरिबॉल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी; वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे; तथा वे केन्द्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए । वे थे
- (a) अरविंद घोष
- (b) विपिन चन्द्र पाल
- (c) लाला लाजपत राय
- (d) मोतीलाल नेहरू
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 15
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
व्यक्ति धारित पद
1. सर तेज बहादुर सप्रू : अध्यक्ष, अखिल भारतीय उदार संघ
2. के० सी० नियोगी : सदस्य, संविधान सभा
3. पी० सी० जोशी : महासचिव, भारतीय साम्यवादी दल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 14
गाँधीवाद और मार्क्सवाद के बीच एक समान सहमति पाई जाती है । यह निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
- (a) एक अंतिम लक्ष्य के रूप में राज्यविहीन समाज
- (b) वर्ग संघर्ष
- (c) निजी संपत्ति की समाप्ति
- (d) आर्थिक नियतिवाद
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 36
आंध्र प्रदेश में मदनपल्ली के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- (a) पिंगलि वेंकैया ने यहाँ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन किया।
- (b) पट्टाभि सीतारमैया ने यहाँ से आंध्र क्षेत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया।
- (c) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने यहाँ राष्ट्रगान का बांग्ला से अंग्रेजी में अनुवाद किया।
- (d) मैडम ब्लावत्स्की तथा कर्नल ऑल्काट ने सबसे पहले यहाँ थियोसोफ़िकल सोसाइटि का मुख्यालय स्थापित किया।
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 44
इनमें से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य—'सॉन्ग्स फ्रॉम प्रिजन' से संबद्ध हैं?
- (a) बाल गंगाधर तिलक
- (b) जवाहरलाल नेहरू
- (c) मोहनदास करमचंद गाँधी
- (d) सरोजिनी नायडू
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 6अनंतिम उत्तर-कुंजी
1939 में, सुभाष चन्द्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक के गठन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारकों का योगदान रहा ?
1. बोस, महात्मा गाँधी का विश्वास जीतने में विफल रहे।
2. कांग्रेसी वामपंथियों में एकता नहीं थी और वे बोस को समर्थन देने में विफल रहे।
3. साम्यवादियों ने बोस के प्रयासों का समर्थन नहीं किया।
4. एम.एन. रॉय के समर्थक और जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं ने बोस को समर्थन देने की अपेक्षा कांग्रेस की एकता को वरीयता दी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) 1, 2 और 3
- (b) 1, 2 और 4
- (c) 1, 3 और 4
- (d) केवल 2 और 4
उत्तर: (b)