UPSC 2012 · प्रश्न 25
1939 में कांग्रेस मंत्रिमण्डल ने सात प्रान्तों में त्यागपत्र दे दिया था, क्योंकि
- (a) कांग्रेस अन्य चार प्रान्तों में मंत्रिमण्डल नहीं बना पाई थी
- (b) कांग्रेस में 'वामपक्ष' के उदय से मंत्रिमण्डल का कार्य कर सकना असम्भव हो गया था
- (c) उनके प्रान्तों में बहुत अधिक साम्प्रदायिक अशान्ति थी
- (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 36
1932 में महात्मा गाँधी ने मरणपर्यन्त उपवास प्रधानतया इसलिए किया कि
- (a) गोल मेज़ सभा भारतीय राजनीतिक आकांक्षाओं को सन्तुष्ट करने में असफल हुई
- (b) कांग्रेस और मुस्लिम लीग में मत-भिन्नता थी
- (c) रैम्ज़े मैक्डोनल्ड ने साम्प्रदायिक अधिनिर्णय (कम्युनल एवार्ड) की घोषणा की
- (d) इस सन्दर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 70
रॉलेट ऐक्ट का लक्ष्य था
- (a) युद्धप्रयासों को अनिवार्य आर्थिक समर्थन
- (b) बिना मुकदमा चलाये बन्दी बनाना और मुकदमों की सुनवाई संक्षिप्त प्रक्रिया द्वारा
- (c) खिलाफ़त आन्दोलन का दमन
- (d) प्रेस स्वातंत्र्य पर प्रतिबन्ध लगाना
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 71
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन (1929) इतिहास में इसलिए बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि
1. कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य की माँग का एक संकल्प पारित किया
2. इस अधिवेशन में उग्रवादियों एवं उदारवादियों के बीच झगड़े को सुलझा लिया गया
3. इस अधिवेशन में दो राष्ट्रों की माँग के सिद्धान्त को अस्वीकार करते हुए एक संकल्प पारित किया गया
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 82
स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का 1929 का अधिवेशन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस अधिवेशन में
- (a) काँग्रेस के उद्देश्य के तौर पर स्व-शासन प्राप्ति की घोषणा की गई
- (b) काँग्रेस के लक्ष्य के तौर पर पूर्ण स्वराज प्राप्ति को स्वीकृत किया गया
- (c) असहयोग आन्दोलन का आरम्भ हुआ
- (d) लन्दन में गोल मेज़ सम्मेलन में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 16
रौलट सत्याग्रह के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. रौलट अधिनियम, 'सेडिशन कमेटी' की सिफ़ारिश पर आधारित था।
2. रौलट सत्याग्रह में, गाँधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
3. साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 46
इनमें से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
- (a) वी० ओ० चिदम्बरम पिल्लै
- (b) सी० राजगोपालाचारी
- (c) के० कामराज
- (d) ऐनी बेसेंट
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 93
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के संबंध में, निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए :
1. रॉयल इंडियन नेवी में ग़दर
2. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
3. द्वितीय गोल मेज़ सम्मेलन
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है ?
- (a) 1-2-3
- (b) 2-1-3
- (c) 3-2-1
- (d) 3-1-2
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 69
निम्नलिखित में से कौन-सा एक चम्पारन सत्याग्रह का अति महत्त्वपूर्ण पहलू है ?
- (a) राष्ट्रीय आंदोलन में अखिल भारतीय स्तर पर अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता
- (b) राष्ट्रीय आंदोलन में भारत के दलित और आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी
- (c) भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में किसान असंतोष का सम्मिलित होना
- (d) रोपण फ़सलों तथा वाणिज्यिक फ़सलों की खेती में भारी गिरावट
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 14
भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. महात्मा गाँधी 'गिरमिटिया (इंडेंचर्ड लेबर)' प्रणाली के उन्मूलन में सहायक थे।
2. लॉर्ड चेम्सफोर्ड की 'वॉर कॉन्फ्रेन्स' में महात्मा गाँधी ने विश्व युद्ध के लिए भारतीयों की भरती से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था।
3. भारत के लोगों द्वारा नमक कानून तोड़े जाने के परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक शासकों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस को अवैध घोषित कर दिया गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 27
गाँधी-इरविन समझौते में निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित था/थे ?
1. राउंड टेबल कॉन्फ़्रेंस में भाग लेने के लिए काँग्रेस को आमन्त्रित करना
2. असहयोग आंदोलन के संबंध में जारी किए गए अध्यादेशों को वापस लेना
3. पुलिस की ज़्यादतियों की जाँच करने हेतु गाँधीजी के सुझाव की स्वीकृति
4. केवल उन्हीं कैदियों की रिहाई जिन पर हिंसा का अभियोग नहीं था
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 3
- (d) केवल 2, 3 और 4
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2021 · प्रश्न 43
भारतीय इतिहास में 8 अगस्त, 1942 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
- (a) ए० आइ० सी० सी० द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
- (b) वायसराय की एक्जेक्यूटिव काउंसिल का विस्तार अधिक संख्या में भारतीयों को सम्मिलित करने के लिए किया गया।
- (c) सात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दिया।
- (d) क्रिप्स ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होते ही संपूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले भारतीय संघ की स्थापना की जाएगी।
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 12
असहयोग कार्यक्रम के बारे में, निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए :
I. न्यायालयों और विदेशी वस्त्र का बहिष्कार
II. अहिंसा का कठोर अनुपालन
III. उपाधियों और सम्मानों का, उनका सार्वजनिक उपयोग न करते हुए, प्रतिधारण
IV. विवादों के निपटारे के लिए पंचायतों की स्थापना
उपर्युक्त में से कितने असहयोग कार्यक्रम के अवयव हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 74
निम्नलिखित में से किस एक घटना के उपरांत, गाँधीजी ने, जो अस्पृश्यता का सतत विरोध करते रहे और सभी क्षेत्रों में से उसके उन्मूलन के लिए अपील करते रहे, अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में 'हरिजनों' के उत्थान को शामिल करने का निश्चय किया?
- (a) पूना समझौता
- (b) गाँधी-इरविन समझौता (दिल्ली समझौता)
- (c) भारत छोड़ो आंदोलन के समय काँग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी
- (d) भारत सरकार अधिनियम, 1935 की प्रख्यापना (प्रॉमल्गेशन)
उत्तर: (a)