UPSC 2014 · प्रश्न 81
1905 में लॉर्ड कर्ज़न द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा?
- (a) प्रथम विश्वयुद्ध तक, जिसमें अंग्रेजों को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया
- (b) सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली में 1911 के शाही दरबार में कर्ज़न के अधिनियम को निराकृत किये जाने तक
- (c) महात्मा गाँधी द्वारा अपना सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ करने तक
- (d) भारत के 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल, पूर्वी पाकिस्तान बन गया
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 48
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं।
2. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तय्यब जी थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 68
निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप 'नरम दल' और 'गरम दल' का उद्भव हुआ?
- (a) स्वदेशी आन्दोलन
- (b) भारत छोड़ो आन्दोलन
- (c) असहयोग आन्दोलन
- (d) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 49
'स्वदेशी' और 'बहिष्कार' पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?
- (a) बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन
- (b) होम रूल आंदोलन
- (c) असहयोग आंदोलन
- (d) साइमन कमीशन की भारत यात्रा
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 92
वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था?
- (a) लॉर्ड मिन्टो द्वारा भारतीय राजनीति में साम्प्रदायिकता का प्रवेश कराना
- (b) अंग्रेजी सरकार के साथ नरमपंथियों की वार्ता करने की क्षमता के बारे में चरमपंथियों में विश्वास का अभाव
- (c) मुस्लिम लीग की स्थापना
- (d) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो सकने में अरविंद घोष की असमर्थता
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 19
भारत में एक ऐसा स्थान है, जहाँ यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोकन करें, तो आप पाएँगे कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है और फिर तट पर वापस आता है, और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं । यह अनूठी घटना कहाँ देखी जाती है ?
- (a) भावनगर में
- (b) भीमुनिपटनम में
- (c) चांदीपुर में
- (d) नागपट्टिनम में
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 37
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. राधाकांत देब —
ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष
2. गजुलु लक्ष्मीनरसु चेट्टी —
मद्रास महाजन सभा के संस्थापक
3. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी —
इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 5
स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में योगदान किया।
2. स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् की स्थापना हुई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 26
स्वतन्त्रता संग्राम के समय लिखी गई सखाराम गणेश देउस्कर की पुस्तक “देशेर कथा” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस पुस्तक ने औपनिवेशिक राज्य द्वारा मस्तिष्क की सम्मोहक विजय के विरोध में चेतावनी दी ।
2. इस पुस्तक ने स्वदेशी नुक्कड़ नाटकों तथा लोक गीतों को प्रेरित किया ।
3. देउस्कर द्वारा ‘देश’ शब्द का प्रयोग, बंगाल क्षेत्र के विशिष्ट संदर्भ में किया गया था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 83
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
कथन–II :
1905 में, इसी दिन स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (a)