UPSC 2012 · प्रश्न 37
रैयतवारी बन्दोबस्त के, सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था।
2. सरकार रैयत को पट्टे देती थी।
3. कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य-निर्धारण किया जाता था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 20
निम्नलिखित में से कौन, भारत में उपनिवेशवाद का/के आर्थिक आलोचक था/थे?
1. दादाभाई नौरोजी
2. जी॰ सुब्रमण्य अय्यर
3. आर॰ सी॰ दत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 19
वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं ?
1. सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रांट्स-इन-एड) शुरू की गई ।
2. विश्वविद्यालयों की स्थापना की सिफारिश की गई ।
3. शिक्षा के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी की सिफारिश की गई ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 52
आर्थिक तौर पर, 19वीं शताब्दी में भारत पर अंग्रेज़ी शासन का एक परिणाम था
- (a) भारतीय हस्त-शिल्पों के निर्यात में वृद्धि
- (b) भारतीयों के स्वामित्व वाले कारखानों की संख्या में वृद्धि
- (c) भारतीय कृषि का वाणिज्यीकरण
- (d) नगरीय जनसंख्या में तीव्र वृद्धि
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 68
18वीं शताब्दी के मध्य इंग्लिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के द्वारा बंगाल से निर्यातित प्रमुख पण्यपदार्थ (स्टेपल कमोडिटीज़) क्या थे ?
- (a) अपरिष्कृत कपास, तिलहन और अफ़ीम
- (b) चीनी, नमक, जस्ता और सीसा
- (c) ताँबा, चाँदी, सोना, मसाले और चाय
- (d) कपास, रेशम, शोरा और अफ़ीम
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 76
निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेज़ी शिक्षा की नींव पड़ी ?
1. 1813 का चार्टर ऐक्ट
2. जनरल कमेटी ऑफ़ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 89
भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
संस्थान संस्थापक
1. बनारस का संस्कृत कॉलेज — विलियम जोन्स
2. कलकत्ता मदरसा — वॉरेन हेस्टिंग्स
3. फोर्ट विलियम कॉलेज — आर्थर वेलेज़्ली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 21
भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. औरंग — राजकोष का प्रभारी
2. बेनियान — ईस्ट इंडिया कंपनी का भारतीय एजेंट
3. मिरासिदार — राज्य का नामित राजस्व दाता
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 23
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन औद्योगिक क्रान्ति के द्वारा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में भारत पर पड़े प्रभाव की सही व्याख्या करता है ?
- (a) भारतीय दस्तकारी-उद्योग नष्ट हो गए थे ।
- (b) भारत के वस्त्र-उद्योग में मशीनों का बड़ी संख्या में प्रवेश हुआ था ।
- (c) देश के अनेक भागों में रेलवे लाइनें बिछाई गई थीं ।
- (d) ब्रिटिश उत्पादन के आयात पर भारी शुल्क लगाया गया था ।
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 33
निम्नलिखित में से किस कारण से भारत में बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में नील की खेती का ह्रास हुआ ?
- (a) नील के उत्पादकों के अत्याचारी आचरण के प्रति काश्तकारों का विरोध
- (b) नई खोजों के कारण विश्व बाज़ार में इसका अलाभकर होना
- (c) नील की खेती का राष्ट्रीय नेताओं द्वारा विरोध किया जाना
- (d) उत्पादकों के ऊपर सरकार का नियंत्रण
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 34
वेलेज़ली ने कलकत्ता में फ़ोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस लिए की थी ?
- (a) उसे लंदन में स्थित बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने ऐसा करने के लिए कहा था
- (b) वह भारत में प्राच्य ज्ञान के प्रति अभिरुचि पुन: जाग्रत करना चाहता था
- (c) वह विलियम कैरी तथा उसके सहयोगियों को रोज़गार प्रदान करना चाहता था
- (d) वह ब्रिटिश नागरिकों को भारत में प्रशासन हेतु प्रशिक्षित करना चाहता था
उत्तर: (d)
UPSC 2026 · प्रश्न 12अनंतिम उत्तर-कुंजी
हिल्टन-यंग कमीशन (1926) द्वारा कृत्रिम रूप से निर्धारित की गई रुपए-स्टर्लिंग विनिमय दर को ब्रिटिश सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस कारण से अंगीकार किया गया था ?
- (a) भारत से प्रेषित धन के प्रवाह में सहायता देने और भारत की ऋणपात्रता (creditworthiness) को बनाए रखने के लिए
- (b) भारतीय आयातकों को समर्थन देने के लिए
- (c) भारत से कपास उपज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए
- (d) स्वर्ण के सापेक्ष रुपए के मूल्यह्रास को रोकने के लिए
उत्तर: (a)