UPSC 2012 · प्रश्न 81
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन
2. युद्ध में चलती-फिरती तोपों का उपयोग
3. तम्बाकू और लाल मिर्च की खेती
उपर्युक्त में से कौन-सा/से अंग्रेजों की भारत को देन थी/थीं?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 75
लॉर्ड वेलेज़ली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता ?
- (a) दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना
- (b) भारत को नेपोलियन के ख़तरे से सुरक्षित रखना
- (c) कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबन्ध करना
- (d) भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 33
सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहाँ इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना/के कारखाने स्थित था/थे?
1. भरूच
2. चिकाकोल
3. त्रिचिनोपोली
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 48
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
1. हैदराबाद राज्य से आरकोट की निज़ामत का उदय हुआ।
2. विजयनगर साम्राज्य से मैसूर राज्य का उदय हुआ।
3. रूहेलखंड राज्य का गठन, अहमद शाह दुर्रानी द्वारा अधिकृत राज्यक्षेत्र में से हुआ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 59
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. डच लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी फैक्टरियाँ/गोदाम स्थापित किए ।
2. अल्फोंसो दे अलबुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोआ को छीन लिया था ।
3. अंग्रेज़ी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2026 · प्रश्न 7अनंतिम उत्तर-कुंजी
1856 में अवध के समामेलन (annexation) के तत्काल बाद अवध में ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तालुकदारों की भूसंपत्ति ज़ब्त कर ली गई, किंतु उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र और किले अधिकार में रखने दिए गए।
2. तालुकदारों को बाहरी व्यक्ति मानते हुए 1856 में संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त किया गया था।
3. ब्रिटिश, तालुकदारों को हटाकर, कृषकों से सीधे राजस्व लेने में विश्वास करते थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
- (a) केवल 2 और 3
- (b) केवल 1 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 2
उत्तर: (a)