UPSC South Indian Dynasties Questions in Hindi
मध्यकालीन भारत का इतिहास · 2012–2026 · 3 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
UPSC 2016 · प्रश्न 80
भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शब्द विवरण
1. एरिपत्ति : भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था
2. तनियूर : एक अकेले ब्राह्मण अथवा एक ब्राह्मण-समूह को दान में दिए गए ग्राम
3. घटिका : प्रायः मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 2 और 3
- (d) 1 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 51
निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकतीय राज्य में अतिमहत्त्वपूर्ण समुद्र-पत्तन था ?
- (a) काकिनाडा
- (b) मोटुपल्ली
- (c) मछलीपटनम (मसुलीपटनम)
- (d) नेल्लुरु
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 45
निम्नलिखित साम्राज्यों पर विचार कीजिए :
1. होयसल
2. गहड़वाल
3. काकतीय
4. यादव
उपर्युक्त में से कितने साम्राज्यों ने अपने राज आद्य आठवीं शताब्दी ईस्वी में स्थापित किए?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) किसी ने नहीं
उत्तर: (d)
अंग्रेज़ी संस्करण: South Indian Dynasties PYQ (English)