UPSC 2014 · प्रश्न 93
फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था?
- (a) राज परिवार के इस्तेमाल के लिए मस्जिद
- (b) अकबर का निजी प्रार्थना कक्ष
- (c) वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
- (d) वह कमरा जिसमें विभिन्न धर्म वाले कुलीन-जन धार्मिक बातों के विचारार्थ जमा होते थे
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 41
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप
1. उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई
2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरुआत हुई
3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद) राजबंश स्थापित हुआ
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2019 · प्रश्न 1
मुग़ल भारत के संदर्भ में, जागीरदार और जर्मींदार के बीच क्या अंतर है/हैं?
1. जागीरदारों के पास न्यायिक और पुलिस दायित्वों के एवज में भूमि आबंटनों का अधिकार होता था, जबकि जर्मींदारों के पास राजस्व अधिकार होते थे तथा उन पर राजस्व उगाही को छोड़कर अन्य कोई दायित्व पूरा करने की बाध्यता नहीं होती थी।
2. जागीरदारों को किए गए भूमि आबंटन वंशानुगत होते थे और जर्मींदारों के राजस्व अधिकार वंशानुगत नहीं होते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 45
मध्यकालीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा आकार की दृष्टि से आरोही क्रम में सही अनुक्रम है?
- (a) परगना—सरकार—सूबा
- (b) सरकार—परगना—सूबा
- (c) सूबा—सरकार—परगना
- (d) परगना—सूबा—सरकार
उत्तर: (a)