UPSC 2019 · प्रश्न 12
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को 'आमिल' कहा जाता था।
2. दिल्ली के सुल्तानों की इक्ता प्रणाली एक प्राचीन देशी संस्था थी।
3. 'मीर बक्शी' का पद दिल्ली के ख़लजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 38
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इल्तुतमिश के शासनकाल में, चंगेज़ खान भगोड़े ख्वारिज़्म युवराज की खोज में सिंधु नदी तक पहुँचा था।
2. मुहम्मद बिन तुग़लक के शासनकाल में, तैमूर ने मुल्तान पर अधिकार किया था और सिंधु नदी पार की थी।
3. विजयनगर साम्राज्य के देव राय द्वितीय के शासनकाल में, वास्को द गामा केरल के तट पर पहुँचा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 57
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत पर पहला मंगोल आक्रमण जलालुद्दीन ख़िलज़ी के राज्यकाल में हुआ ।
2. अलाउद्दीन ख़िलज़ी के राज्य-काल में, एक मंगोल आक्रमण दिल्ली तक आ पहुँचा और उस शहर पर घेरा डाल दिया ।
3. मुहम्मद-बिन-तुगलक मंगोलों से अपने राज्य के कुछ उत्तरी-पश्चिमी भाग अस्थायी रूप से हार गया था ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2022 · प्रश्न 58
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन “कुलाह-दारन” कहलाते थे ?
- (a) अरब व्यापारी
- (b) कलंदर
- (c) फारसी खुशनवीस
- (d) सय्यद
उत्तर: (d)