UPSC 2016 · प्रश्न 17
मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिह्न लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 13
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संत निम्बार्क, अकबर के समकालीन थे।
2. संत कबीर, शेख़ अहमद सर्हिंदी से अत्यधिक प्रभावित थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2022 · प्रश्न 95
हाल ही में हैदराबाद में भारत के प्रधान मंत्री द्वारा रामानुज की आसन मुद्रा में विश्व की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति का उद्घाटन किया गया था । निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, रामानुज की शिक्षाओं को सही निरूपित करता है ?
- (a) मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन भक्ति था ।
- (b) वेद शाश्वत, आत्म-प्रतिष्ठित तथा पूर्णतया प्रामाणिक हैं ।
- (c) तर्कसंगत युक्तियाँ सर्वोच्च आनंद के मौलिक माध्यम थे ।
- (d) ध्यान के माध्यम से मोक्ष पाया जा सकता था ।
उत्तर: (a)