UPSC 2012 · प्रश्न 2
भारतीय संसद् में 'स्थगन' प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?
- (a) सार्वजनिक महत्त्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
- (b) विपक्षी सदस्यों के मंत्रियों से सूचना प्राप्त करने हेतु
- (c) किसी अनुदान की माँग में एक निश्चित मात्रा में कटौती करने हेतु
- (d) कुछ सदस्यों के हिंसक अथवा अनुचित व्यवहार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही स्थगित करने हेतु
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 7
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संघ राज्यक्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नहीं होता।
2. निर्वाचन झगड़ों का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार-क्षेत्र में है।
3. भारत के संविधान के अनुसार, संसद् में केवल लोक सभा और राज्य सभा होती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 2 और 3
- (c) 1 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (d)
UPSC 2012 · प्रश्न 9
लोक सभा अध्यक्ष के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है।
2. यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परन्तु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः माह के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पड़ेगा।
3. यदि वह त्यागपत्र देना चाहे, तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को सम्बोधित करना होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 30
निम्नलिखित विशेषाधिकारों में से कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किये जाते हैं?
- (a) राज्य का वर्तमान राज्यक्षेत्र परिवर्तित करना और राज्य का नाम परिवर्तित करना
- (b) संसद् को, राज्य सूची में नियम बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना
- (c) राष्ट्रपति की निर्वाचन-प्रक्रिया में संशोधन करना और राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् उसकी पेंशन निर्धारित करना
- (d) चुनाव आयोग के क्रियाकलापों का निर्धारण करना और चुनाव आयुक्तों की संख्या निर्धारित करना
उत्तर: (b)
UPSC 2012 · प्रश्न 35
निम्नलिखित में से कौन-सी विधियाँ भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?
1. संसद् के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना
2. विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाला जाना
3. अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान
4. संसदीय बजट कार्यालय द्वारा समष्टिगत आर्थिक पूर्वानुमानों तथा व्यय हेतु सरकार के कार्यक्रम का एक नियतकालिक अथवा कम-से-कम मध्यवर्षीय पुनर्वलोकन
5. संसद् में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2, 3 और 5
- (b) केवल 1, 2 और 4
- (c) केवल 3, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2012 · प्रश्न 57
लोक सभा और राज्य सभा के बीच गतिरोध की किस स्थिति/किन स्थितियों में संसद् की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है?
1. साधारण विधि-निर्माण को पारित करने की स्थिति में
2. धन-विधेयक को पारित करने की स्थिति में
3. संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की स्थिति में
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2014 · प्रश्न 18
निम्नलिखित में से कौन-सी एक सबसे बड़ी संसदीय समिति है?
- (a) लोक लेखा समिति
- (b) प्राक्कलन समिति
- (c) सरकारी उपक्रम समिति
- (d) याचिका समिति (कमिटी ऑन पिटिशन्स)
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 63
भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है।
2. अविश्वास प्रस्ताव केवल लोक सभा में ही पुरःस्थापित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।
2. राज्य सभा अनुदानों की माँगों पर मतदान नहीं कर सकती है।
3. राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 37
जब संसद् के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है?
- (a) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत
- (b) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का तीन-चौथाई बहुमत
- (c) सदनों का दो-तिहाई बहुमत
- (d) सदनों का पूर्ण बहुमत
उत्तर: (a)
UPSC 2015 · प्रश्न 82
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद् आकार में उस राज्य की विधान सभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है।
2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद् के सभापति को नामनिर्देशित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 1
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. लोक सभा में लम्बित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
2. राज्य सभा में लम्बित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 1
भारत की संसद् के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ग़ैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है जो संसद् के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जो निर्वाचित नहीं है किन्तु भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट है ।
2. हाल ही में, भारत की संसद् के इतिहास में पहली बार एक ग़ैर-सरकारी विधेयक पारित किया गया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 7
संविधान के 42वें संशोधन द्वारा, निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में जोड़ा गया था ?
- (a) पुरुष और स्त्री दोनों के लिए समान कार्य का समान वेतन
- (b) उद्योगों के प्रबन्धन में कामगारों की सहभागिता
- (c) काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता पाने का अधिकार
- (d) श्रमिकों के लिए निर्वाह-योग्य वेतन एवं काम की मानवीय दशाएँ सुरक्षित करना
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 46
संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि
- (a) कार्यपालिका और विधानमण्डल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं ।
- (b) यह नीति की निरन्तरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है ।
- (c) कार्यपालिका, विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है ।
- (d) सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 50
भारत की संसद् किसके / किनके द्वारा मंत्रिपरिषद् के कृत्यों के ऊपर नियंत्रण रखती है ?
1. स्थगन प्रस्ताव
2. प्रश्न काल
3. अनुपूरक प्रश्न
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 76
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा के निर्वाचन में, जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम-से-कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है ।
2. भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोक सभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 1
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतन्त्र पार्टी था ।
2. लोक सभा में “नेता-प्रतिपक्ष” को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी ।
3. लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 20
भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप-नियम, उप-विधि, आदि बनाने की शक्तियाँ संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्यायोजित हैं उनका कार्यपालिका द्वारा इन प्रत्यायोजनों (डेलिगेशन) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है ?
- (a) सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
- (b) अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
- (c) नियम समिति
- (d) कार्य सलाहकार (बिज़नेस ऐडवाइज़री) समिति
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 31
धन विधेयक के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
- (a) किसी बिल (विधेयक) को धन विधेयक तब माना जाएगा जब इसमें केवल किसी कर के अधिरोपण, उन्मूलन, माफी, परिवर्तन या विनियमन से संबंधित प्रावधान हों ।
- (b) धन विधेयक में भारत की संचित निधि एवं भारत की आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा से संबंधित उपबंध होते हैं ।
- (c) धन विधेयक भारत की आकस्मिकता निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है ।
- (d) धन विधेयक भारत सरकार द्वारा धन के उधार लेने या कोई प्रत्याभूति देने के विनियमन से संबंधित होता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 39
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. विधान सभा का/की अध्यक्ष, यदि विधान सभा का/की सदस्य नहीं रहता है/रहती है तो अपना पद रिक्त कर देगा/देगी ।
2. जब कभी विधान सभा का विघटन किया जाता है तो अध्यक्ष अपने पद को तुरंत रिक्त कर देगा/देगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2019 · प्रश्न 53
भारत के किसी राज्य की विधान सभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. वर्ष के प्रथम सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल सदन के सदस्यों के लिए रूढ़िगत संबोधन करता है।
2. जब किसी विशिष्ट विषय पर राज्य विधानमंडल के पास कोई नियम नहीं होता, तो उस विषय पर वह लोक सभा के नियम का पालन करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2019 · प्रश्न 69
भारत में दूरसंचार, बीमा, विद्युत् आदि जैसे क्षेत्रकों में स्वतंत्र नियामकों का पुनरीक्षण निम्नलिखित में से कौन करते/करती हैं?
1. संसद द्वारा गठित तदर्थ समितियाँ
2. संसदीय विभाग संबंधी स्थायी समितियाँ
3. वित्त आयोग
4. वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग
5. नीति (NITI) आयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) 1, 3 और 4
- (c) 3, 4 और 5
- (d) 2 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 2
राज्य सभा की लोक सभा के समान शक्तियाँ किस क्षेत्र में हैं ?
- (a) नई अखिल भारतीय सेवाएँ गठित करने के विषय में
- (b) संविधान में संशोधन करने के विषय में
- (c) सरकार को हटाने के विषय में
- (d) कटौती प्रस्ताव प्रस्तुत करने के विषय में
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 11
संसदीय व्यवस्था वाली सरकार वह होती है जिसमें
- (a) संसद के सभी राजनीतिक दलों का सरकार में प्रतिनिधित्व होता है
- (b) सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी होती है और उसके द्वारा हटाई जा सकती है
- (c) सरकार लोगों के द्वारा निर्वाचित होती है और उनके द्वारा हटाई जा सकती है
- (d) सरकार संसद के द्वारा चुनी जाती है किंतु निर्धारित समयावधि के पूर्ण होने के पूर्व हटाई नहीं जा सकती
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 20
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का राष्ट्रपति ऐसे स्थान पर जिसे वह ठीक समझे, संसद का सत्र आहूत (आह्वान) कर सकता है ।
2. भारत का संविधान एक वर्ष में संसद के तीन सत्रों का प्रावधान करता है, किंतु सभी तीन सत्रों का चलाया जाना अनिवार्य नहीं है ।
3. एक वर्ष में दिनों की कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं है जब संसद का चलना आवश्यक हो ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2021 · प्रश्न 77
हमने ब्रिटिश मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है, किन्तु हमारा मॉडल उस मॉडल से किस प्रकार भिन्न है?
1. जहाँ तक विधि-निर्माण का संबंध है, ब्रिटिश संसद सर्वोपरि अथवा संप्रभु है, किन्तु भारत में संसद की विधि-निर्माण की शक्ति परिसीमित है।
2. भारत में, संसद के किसी अधिनियम के संशोधन की संवैधानिकता से संबंधित मामले उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान पीठ को भेजे जाते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 20
लोकसभा के उपाध्यक्ष के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोकसभा के कार्य-पद्धति और कार्य-संचालन नियमों के अनुसार, उपाध्यक्ष का निर्वाचन उस तारीख को होगा जो अध्यक्ष नियत करे ।
2. यह आज्ञापक उपबंध है कि लोकसभा के उपाध्यक्ष के रूप में किसी प्रतियोगी का निर्वाचन या तो मुख्य विपक्षी दल से, या शासक दल से, होगा ।
3. सदन की बैठक की अध्यक्षता करते समय उपाध्यक्ष की शक्ति वैसी ही होती है जैसी कि अध्यक्ष की, और उसके विनिर्णयों के विरुद्ध कोई अपील नहीं हो सकती ।
4. उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में सुस्थापित संसदीय पद्धति यह है कि प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा रखा जाता है और प्रधान मंत्री द्वारा विधिवत समर्थित होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) 1, 2 और 3
- (c) केवल 3 और 4
- (d) केवल 2 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 37
भारतीय संसद में वित्त विधेयक और धन विधेयक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. जब लोक सभा वित्त विधेयक को राज्य सभा में भेजती है, तो राज्य सभा उस विधेयक को संशोधित या अस्वीकृत कर सकती है।
2. जब लोक सभा धन विधेयक को राज्य सभा में भेजती है, तो राज्य सभा उस विधेयक को संशोधित या अस्वीकृत नहीं कर सकती, वह केवल अनुशंसाएँ कर सकती है।
3. लोक सभा और राज्य सभा के बीच असहमति होने पर, धन विधेयक के लिए कोई संयुक्त बैठक नहीं होती, किन्तु वित्त विधेयक के लिए संयुक्त बैठक आवश्यक होती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 80
लोक सभा में आचार समिति के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1. प्रारंभ में यह एक तदर्थ समिति थी ।
2. केवल कोई लोक सभा का सदस्य ही किसी लोक सभा सदस्य के अनैतिक आचरण से संबंधित शिकायत कर सकता है ।
3. यह समिति किसी ऐसे मामले पर विचार नहीं कर सकती जो न्यायाधीन है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2024 · प्रश्न 93
लोक सभा के अध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
जब लोक सभा के अध्यक्ष को हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन है, तब
1. वह पीठासीन नहीं होगा/होगी ।
2. उसे बोलने का अधिकार नहीं होगा ।
3. वह संकल्प पर प्रथमत: मत देने का/की हक़दार नहीं होगा/होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2024 · प्रश्न 94
भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
2. लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक लोक सभा के विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
3. कोई विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने के अपने आशय की सूचना दे दी है, लोक सभा का विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 95
भारत के संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी सदन के सत्रावसान के लिए मंत्रि-परिषद् के परामर्श की आवश्यकता नहीं है ।
2. सदन का सत्रावसान सामान्यत: सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के पश्चात् किया जाता है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा उस सदन का सत्रावसान करने पर कोई वर्जन नहीं है जो सत्र में है ।
3. लोक सभा का विघटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा, असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, मंत्रि-परिषद् के परामर्श से किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 87
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. लोक सभा का विघटन होने पर विघटन के पश्चात् होने वाले लोक सभा के पहले अधिवेशन के ठीक पहले तक अध्यक्ष अपने पद को रिक्त नहीं करेगा।
II. भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार, लोक सभा का कोई सदस्य अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर अपने राजनीतिक दल से तुरंत त्यागपत्र दे देगा।
III. लोक सभा के अध्यक्ष को लोक सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा, किन्तु कोई संकल्प तब तक प्रस्तावित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने के आशय की कम-से-कम चौदह दिन की सूचना न दे दी गई हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल I और II
- (b) केवल II और III
- (c) केवल I और III
- (d) I, II और III
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 83अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत की संसद में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अतारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर कोई सदस्य सदन में मौखिक उत्तर चाहता है ।
2. तारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न हैं, जिन पर कोई सदस्य लिखित उत्तर चाहता है ।
3. किसी अतारांकित प्रश्न पर कोई अनुपूरक प्रश्न नहीं पूछा जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?
- (a) सभी तीन कथन सही हैं ।
- (b) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 2 सम्मिलित है ।
- (c) केवल एक कथन सही है ।
- (d) कोई भी कथन सही नहीं है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2026 · प्रश्न 84अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत की संसद की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यद्यपि इस समिति के सदस्यों को संसद के दोनों सदनों से निर्वाचित किया जाता है, तथापि राज्य सभा के सभापति द्वारा इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है ।
2. राज्य सभा द्वारा बीस सदस्यों और लोक सभा द्वारा दस सदस्यों को निर्वाचित किया जाता है ।
3. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के अतिरिक्त, कोई अन्य मंत्री इस समिति का सदस्य होने का पात्र नहीं है ।
4. सदस्यों को उनके पद ग्रहण करने की तारीख से 2 वर्ष की नियत पदावधि के लिए निर्वाचित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?
- (a) चारों कथन सही हैं ।
- (b) केवल एक कथन सही है, जो कि कथन 2 है ।
- (c) दो कथन सही हैं, जिनमें कथन 1 सम्मिलित है ।
- (d) कोई भी कथन सही नहीं है ।
उत्तर: (d)