UPSC 2012 · प्रश्न 83
भारत के संविधान में केन्द्र और राज्यों के बीच किए गए शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है?
- (a) मोर्ले-मिन्टो सुधार, 1909
- (b) मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड अधिनियम, 1919
- (c) भारत सरकार अधिनियम, 1935
- (d) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 59
भारत के संविधान में पाँचवीं अनुसूची और छठी अनुसूची के उपबन्ध निम्नलिखित में से किसलिए किए गए हैं?
- (a) अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
- (b) राज्यों के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
- (c) पंचायतों की शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों के निर्धारण के लिए
- (d) सभी सीमावर्ती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए
उत्तर: (a)
UPSC 2016 · प्रश्न 95
राष्ट्र हित में भारत की संसद् राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प
- (a) लोक सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
- (b) लोक सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्य संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
- (c) राज्य सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
- (d) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 100
निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है ?
- (a) भारत में स्वतन्त्र न्यायपालिका है ।
- (b) केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है ।
- (c) संघबद्ध होने वाली इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है ।
- (d) यह संघबद्ध होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है ।
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 50
भारत के संविधान की किस अनुसूची के अधीन जनजातीय भूमि का, खनन के लिए निजी पक्षकारों को अंतरण अकृत और शून्य घोषित किया जा सकता है?
- (a) तीसरी अनुसूची
- (b) पाँचवीं अनुसूची
- (c) नौवीं अनुसूची
- (d) बारहवीं अनुसूची
उत्तर: (b)
UPSC 2021 · प्रश्न 86
भारतीय राज्य-व्यवस्था में, निम्नलिखित में से कौन-सी अनिवार्य विशेषता है, जो यह दर्शाती है कि उसका स्वरूप संघीय है?
- (a) न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुरक्षित है।
- (b) संघ की विधायिका में संघटक इकाइयों के निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं।
- (c) केन्द्रीय मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय पार्टियों के निर्वाचित प्रतिनिधि हो सकते हैं।
- (d) मूल अधिकार न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय हैं।
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 73
यदि किसी विशिष्ट क्षेत्र को भारत के संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अधीन लाया जाए, तो निम्नलिखित कथनों में कौन-सा एक, इसके परिणाम को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
- (a) इससे जनजातीय लोगों की जमीनें ग़ैर-जनजातीय लोगों को अंतरित करने पर रोक लगेगी ।
- (b) इससे उस क्षेत्र में एक स्थानीय स्वशासी निकाय का सृजन होगा ।
- (c) इससे वह क्षेत्र संघ राज्यक्षेत्र में बदल जाएगा ।
- (d) जिस राज्य के पास ऐसे क्षेत्र होंगे, उसे विशेष कोटि का राज्य घोषित किया जाएगा ।
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 32
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन–I :
भारत में, दैनंदिन जेल-प्रशासन के लिए, जेलों का अनुरक्षण राज्य सरकारें अपने नियमों और विनियमों से करती हैं।
कथन–II :
भारत में, जेल का नियंत्रण जेल अधिनियम, 1894 द्वारा किया जाता है, जिससे जेल का विषय स्पष्ट रूप से प्रांतीय सरकारों के नियंत्रण में रहा।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या है
- (b) कथन–I और कथन–II दोनों सही हैं तथा कथन–II, कथन–I की सही व्याख्या नहीं है
- (c) कथन–I सही है किन्तु कथन–II गलत है
- (d) कथन–I गलत है किन्तु कथन–II सही है
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 39
भारत में ‘अनुसूचित क्षेत्र’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी राज्य के भीतर, किसी क्षेत्र की अनुसूचित क्षेत्र के रूप में अधिसूचना राष्ट्रपति के एक आदेश के माध्यम से होती है।
2. अनुसूचित क्षेत्र के रूप में बनने वाली सबसे बड़ी प्रशासकीय इकाई जिला होता है और सबसे छोटी इकाई ब्लॉक में गाँवों का समूह होता है।
3. संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपेक्षित है कि वे राज्यों के अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के विषय में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को वार्षिक प्रतिवेदन दें।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 75
भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
- (a) अंतरराज्यीय व्यापार और वाणिज्य राज्य सूची के अधीन एक राज्य विषय है ।
- (b) अंतरराज्यीय प्रवासन राज्य सूची के अधीन एक राज्य विषय है ।
- (c) अंतरराज्यीय संगरोध संघ सूची के अधीन एक संघ विषय है ।
- (d) निगम कर राज्य सूची के अधीन एक राज्य विषय है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2025 · प्रश्न 56
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत के संविधान के संदर्भ में, यदि पाँचवीं अनुसूची के अधीन किसी राज्य में कोई क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है, तो
I. ऐसे क्षेत्रों में राज्य सरकार अपनी कार्यपालिका शक्ति खो देती है और एक स्थानीय निकाय पूर्ण प्रशासन ग्रहण कर लेता है
II. संघ की सरकार कतिपय परिस्थितियों में राज्यपाल की सिफारिश पर ऐसे क्षेत्रों के पूर्ण प्रशासन को अपने हाथ में ले सकती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (d)