UPSC Emergency Provisions Questions in Hindi
भारतीय राजव्यवस्था · 2012–2026 · 2 प्रश्न — UPSC की द्विभाषी प्रश्न-पुस्तिका के हिन्दी पृष्ठों से, अनुवाद नहीं।
UPSC 2017 · प्रश्न 96
किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है ?
1. राज्य विधान सभा का विघटन
2. राज्य के मंत्रिपरिषद् का हटाया जाना
3. स्थानीय निकायों का विघटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 53
यदि भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन यथा उपबंधित अपनी शक्तियों का किसी विशेष राज्य के संबंध में प्रयोग करता है, तो
- (a) उस राज्य की विधान सभा स्वतः भंग हो जाती है ।
- (b) उस राज्य के विधानमंडल की शक्तियाँ संसद द्वारा या उसके प्राधिकार के अधीन प्रयोज्य होंगी ।
- (c) उस राज्य में अनुच्छेद 19 निलंबित हो जाता है ।
- (d) राष्ट्रपति उस राज्य से संबंधित विधियाँ बना सकता है ।
उत्तर: (b)
अंग्रेज़ी संस्करण: Emergency Provisions PYQ (English)