UPSC 2012 · प्रश्न 54
परिसीमन आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
2. परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2014 · प्रश्न 49
भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी एक अनुसूची में दल-बदल विरोध विषयक उपबन्ध हैं?
- (a) दूसरी अनुसूची
- (b) पाँचवीं अनुसूची
- (c) आठवीं अनुसूची
- (d) दसवीं अनुसूची
उत्तर: (d)
UPSC 2017 · प्रश्न 57
लोक सभा के निर्वाचन के लिए नामांकन-पत्र
- (a) भारत में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया जा सकता है ।
- (b) जिस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ा जाना है, वहाँ के किसी निवासी द्वारा दाखिल किया जा सकता है ।
- (c) भारत के किसी नागरिक द्वारा, जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता-सूची में है, दाखिल किया जा सकता है ।
- (d) भारत के किसी भी नागरिक द्वारा दाखिल किया जा सकता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 86
भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार
- (a) मूल अधिकार है
- (b) नैसर्गिक अधिकार है
- (c) संवैधानिक अधिकार है
- (d) विधिक अधिकार है
उत्तर: (c)
UPSC 2017 · प्रश्न 90
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत का निर्वाचन आयोग पाँच-सदस्यीय निकाय है ।
2. संघ का गृह मंत्रालय, आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है ।
3. निर्वाचन आयोग मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवाद निपटाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 80
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन निर्वाचन-क्षेत्रों से लड़ने से रोकता है।
2. 1991 के लोक सभा चुनाव में श्री देवी लाल ने तीन लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।
3. वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी किसी एक लोक सभा चुनाव में कई निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ता है, तो उसकी पार्टी को उन निर्वाचन-क्षेत्रों के उप-चुनावों का खर्च उठाना चाहिए, जिन्हें उसने खाली किया है बशर्ते वह सभी निर्वाचन-क्षेत्रों से विजयी हुआ हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) 2 और 3
UPSC ने यह प्रश्न निरस्त कर दिया — सभी अभ्यर्थियों को अंक दिए गए।
UPSC 2024 · प्रश्न 71
दिसम्बर 2023 तक भारत सरकार द्वारा कितने परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं ?
- (a) एक
- (b) दो
- (c) तीन
- (d) चार
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 88
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यदि कोई प्रश्न उठता है कि लोक सभा का कोई सदस्य 10वीं अनुसूची के अधीन निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तब संघ की मंत्रिपरिषद् की राय के अनुसार राष्ट्रपति का निर्णय अंतिम होगा।
II. भारत के संविधान में शब्द ‘राजनीतिक दल’ का कोई उल्लेख नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल I
- (b) केवल II
- (c) I और II दोनों
- (d) न तो I और न ही II
उत्तर: (d)