UPSC 2012 · प्रश्न 6
भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के अन्तर्गत निम्नलिखित प्रावधानों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय नागरिकों के लिए समान नागरिक (सिविल) संहिता सुरक्षित करना
2. ग्राम पंचायतों को संगठित करना
3. ग्रामीण क्षेत्रों मे कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना
4. सभी कर्मकारों के लिए यथोचित अवकाश तथा सांस्कृतिक अवसर सुरक्षित करना
उपर्युक्त में से कौन-से गाँधीवादी सिद्धान्त हैं, जो राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में प्रतिबिम्बित होते हैं?
- (a) केवल 1, 2 और 4
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 55
भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहाँ उल्लेख है?
- (a) संविधान की उद्देशिका में
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में
- (c) मूल कर्तव्यों में
- (d) नौवीं अनुसूची में
उत्तर: (b)
UPSC 2015 · प्रश्न 7
राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ये तत्त्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं।
2. इन तत्त्वों में अन्तर्विष्ट उपबन्ध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एन्फोर्सिएबल) नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (c)
UPSC 2015 · प्रश्न 89
भारत के संविधान में 'कल्याणकारी राज्य' का आदर्श किसमें प्रतिष्ठापित है?
- (a) उद्देशिका
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (c) मूल अधिकार
- (d) सातवीं अनुसूची
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 13
निम्नलिखित में से कौन, ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त के प्रारंभ किए जाने से संबद्ध था/थे ?
1. लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
2. अलेक्ज़ैंडर रीड
3. थॉमस मुनरो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2020 · प्रश्न 5
भारत में, न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण, किससे व्यादेशित है ?
- (a) संविधान की उद्देशिका द्वारा
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व द्वारा
- (c) सातवीं अनुसूची द्वारा
- (d) परम्परागत व्यवहार द्वारा
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 12
भारत के संविधान का कौन-सा भाग कल्याणकारी राज्य के आदर्श की घोषणा करता है ?
- (a) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (b) मूल अधिकार
- (c) उद्देशिका
- (d) सातवीं अनुसूची
उत्तर: (a)
UPSC 2020 · प्रश्न 18
भारत के संविधान के भाग IV में अंतर्विष्ट प्रावधानों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. वे न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय होंगे ।
2. वे किसी भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे ।
3. इस भाग में अधिकथित सिद्धान्त राज्य के द्वारा क़ानून बनाने को प्रभावित करेंगे ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) केवल 2 और 3
उत्तर: (d)
UPSC 2021 · प्रश्न 91
भारतीय संविधान के अंतर्गत धन का केन्द्रीकरण किसका उल्लंघन करता है?
- (a) समता का अधिकार
- (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
- (c) स्वातंत्र्य का अधिकार
- (d) कल्याण की अवधारणा
उत्तर: (b)