UPSC 2012 · प्रश्न 8
भारतीय विधान के प्रावधानों के अन्तर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. उपभोक्ताओं को खाद्य की जाँच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है।
2. उपभोक्ता यदि उपभोक्ता मंच में अपनी शिकायत दर्ज करता है, तो उसे इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती।
3. उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर, उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (c)
UPSC 2012 · प्रश्न 51
लोक निधि के फलोत्पादक और आशयित प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का महत्त्व क्या है?
1. CAG संसद् की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात/वित्तीय आपात घोषित करता है।
2. CAG की मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किये गए प्रतिवेदनों पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है।
3. CAG के प्रतिवेदनों से मिली जानकारियों के आधार पर जाँचकर्ता एजेंसियाँ उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने लोक निधि प्रबन्धन में कानून का उल्लंघन किया हो।
4. CAG को ऐसी निश्चित न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त हैं कि सरकारी कम्पनियों के लेखा-परीक्षा और लेखा जाँचते समय वह कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोग लगा सके।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1, 3 और 4
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 12
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. आधार कार्ड का प्रयोग नागरिकता या अधिवास के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है ।
2. एक बार जारी करने के पश्चात् इसे निर्गत करने वाला प्राधिकरण आधार संख्या को निष्क्रिय या लुप्त नहीं कर सकता ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2020 · प्रश्न 1
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘आधार’ मेटाडेटा को तीन महीने से अधिक संग्रहित नहीं रखा जा सकता है ।
2. राज्य निजी निगमों (Corporations) से ‘आधार’ डेटा को साझा करने के लिए कोई अनुबंध नहीं कर सकता ।
3. ‘आधार’ बीमा उत्पादों को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है ।
4. ‘आधार’ भारत की संचित निधि से हितलाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
- (a) केवल 1 और 4
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 3
- (d) केवल 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2020 · प्रश्न 9
भारत में, विधिक सेवा प्रदान करने वाले प्राधिकरण (Legal Services Authorities), निम्नलिखित में से किस प्रकार के नागरिकों को निःशुल्क विधिक सेवाएँ प्रदान करते हैं ?
1. ₹ 1,00,000 से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति को
2. ₹ 2,00,000 से कम वार्षिक आय वाले ट्रांसजेंडर को
3. ₹ 3,00,000 से कम वार्षिक आय वाले अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के सदस्य को
4. सभी वरिष्ठ नागरिकों को
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3 और 4
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 1 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 78
संघ सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. एन० गोपालास्वामी आयंगर समिति ने सुझाव दिया था कि किसी मंत्री और किसी सचिव को प्रशासनिक सुधार करने और उसे बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः नामित किया जाना चाहिए।
2. प्रशासनिक सुधार आयोग, 1966 की संस्तुति के आधार पर वर्ष 1970 में कार्मिक विभाग का गठन किया गया और इसे प्रधानमंत्री के प्रभार के अधीन रखा गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 35
भारत के निम्नलिखित संगठनों/निकायों पर विचार कीजिए :
1. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
2. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
3. राष्ट्रीय विधि आयोग
4. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग
उपर्युक्त में से कितने सांविधानिक निकाय हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर: (a)
UPSC 2023 · प्रश्न 91
होम गार्ड के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. होम गार्ड को होम गार्ड अधिनियम और केन्द्र सरकार के नियमों के अधीन समुत्थापित किया जाता है।
2. होम गार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस को सहायक बल के रूप में सेवा देने की है।
3. अंतर्राष्ट्रीय सीमा/तटीय क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए कुछ राज्यों में सीमा विंग होम गार्ड बटालियनें समुत्थापित की गई हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2023 · प्रश्न 92
भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कृत्य यह कृत्य जिस अधिनियम के अधीन आता है
1. अनधिकृत रूप से पुलिस या सेना की वर्दी को पहनना : शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923
2. किसी पुलिस अधिकारी या सैनिक अधिकारी के ड्यूटी में तैनात होने के दौरान जान-बूझ कर उन्हें गुमराह करना या अन्यथा उनके साथ हस्तक्षेप करना : भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
3. बंदूक/तोप से अनुष्ठानपरक गोली/गोला दागना जिससे अन्य लोगों की वैयक्तिक सुरक्षा के लिए जोखिम हो सकता हो : आयुध (संशोधन) अधिनियम, 2019
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
UPSC 2024 · प्रश्न 70
पूर्वोत्तर परिषद् (NEC) की स्थापना पूर्वोत्तर परिषद् अधिनियम, 1971 द्वारा की गई थी । वर्ष 2002 में NEC अधिनियम में संशोधन के बाद, परिषद् में निम्नलिखित में से किन-किन सदस्यों को शामिल किया गया है ?
1. संघटक राज्य का राज्यपाल
2. संघटक राज्य का मुख्य मंत्री
3. भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट तीन सदस्य
4. भारत का गृह मंत्री
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)
UPSC 2025 · प्रश्न 98
लोकपाल के विषय में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. लोकपाल की शक्ति भारत के लोक सेवकों पर प्रयुक्त होती है किन्तु भारत से बाहर पदस्थापित भारतीय लोक सेवकों पर प्रयुक्त नहीं होती।
II. संसद का कोई सदस्य या किसी राज्य या संघ राज्यक्षेत्र के विधान-मंडल का कोई सदस्य इसका अध्यक्ष या सदस्य नहीं होगा और केवल भारत का मुख्य न्यायंमूर्ति, चाहे वो पदधारी हो या सेवानिवृत्त, इसका अध्यक्ष होगा।
III. इसका अध्यक्ष या सदस्य, अध्यक्ष या सदस्य के रूप में पद धारण करने की तारीख को पैंतालिस वर्ष से कम वय का व्यक्ति नहीं होगा।
IV. लोकपाल भारत के पदासीन प्रधानमंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार के अभिकथनों की जाँच नहीं कर सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- (a) केवल III
- (b) II और III
- (c) I और IV
- (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर: (a)
UPSC 2026 · प्रश्न 88अनंतिम उत्तर-कुंजी
भारत सरकार के अधीन संगठनों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
क्रम सं. | संगठन | कार्य | नियंत्रक केंद्रीय मंत्रालय
1. | केंद्रीय आर्थिक आसूचना ब्यूरो (CEIB) | विविध विधि प्रवर्तन अभिकरणों के बीच समन्वय करना | गृह मंत्रालय
2. | गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (SFIO) | जटिल निगमित कपटों का अन्वेषण करना | वित्त मंत्रालय
3. | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) | सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को परिरक्षित करना और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दशा को सुनिश्चित करना | कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
उपर्युक्त कितनी पंक्तियों में, दिए गए विवरण सही सुमेलित हैं ?
- (a) 1
- (b) 2
- (c) 3
- (d) कोई नहीं
उत्तर: (a)