UPSC 2012 · प्रश्न 76
निम्नलिखित में से किस/किन परिस्थिति/परिस्थितियों में 'पूँजीगत लाभ' हो सकता है?
1. जब किसी उत्पाद के विक्रय में वृद्धि हो
2. जब किसी सम्पत्ति के मूल्य में प्राकृतिक वृद्धि हो
3. जब आप कोई रंगचित्र खरीदें और उसकी लोकप्रियता बढ़ने के कारण उसके मूल्य में वृद्धि हो
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b)
UPSC 2014 · प्रश्न 27
विक्रय-कर, जिसका भुगतान आप कोई टूथपेस्ट खरीदते समय करते हैं, निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर है?
- (a) केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित कर
- (b) केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित किन्तु राज्य सरकार द्वारा संग्रहीत कर
- (c) राज्य सरकार द्वारा आरोपित किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संग्रहीत कर
- (d) राज्य सरकार द्वारा आरोपित एवं संग्रहीत कर
उत्तर: (d)
UPSC 2016 · प्रश्न 60
समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले 'आधार क्षय एवं लाभ स्थानान्तरण (Base Erosion and Profit Shifting)' पद का क्या संदर्भ है?
- (a) संसाधन-सम्पन्न किन्तु पिछड़े क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा खनन कार्य
- (b) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
- (c) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किसी राष्ट्र के आनुवंशिक संसाधनों का दोहन
- (d) विकास परियोजनाओं की योजना एवं कार्यान्वयन में पर्यावरणीय लागतों के विचारों का अभाव
उत्तर: (b)
UPSC 2017 · प्रश्न 81
‘वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स/GST)’ के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं ?
1. यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाज़ार स्थापित करेगा ।
2. यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा ।
3. यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को बृहद् रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2018 · प्रश्न 8
अप्रवासी सत्त्वों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर भारत द्वारा 6% समकरण कर लगाए जाने के निर्णय के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. यह आय कर अधिनियम के भाग के रूप में लागू किया गया है ।
2. भारत में विज्ञापन सेवाएँ देने वाले अप्रवासी सत्त्व अपने गृह देश में “दोहरे कराधान से बचाव समझौते” के अन्तर्गत टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकते हैं ।
निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (d)
UPSC 2018 · प्रश्न 97
निम्नलिखित मदों पर विचार कीजिए :
1. छिलका उतरे हुए अनाज
2. मुर्गी के अण्डे पकाए हुए
3. संसाधित और डिब्बाबंद मछली
4. विज्ञापन सामग्री युक्त समाचार-पत्र
उपर्युक्त मदों में से कौन-सा/से जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) के अंतर्गत छूट प्राप्त है/हैं ?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1, 2 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
UPSC 2022 · प्रश्न 8
भारत के सन्दर्भ में हाल ही में जनसंचार-माध्यमों में अक्सर चर्चित “अप्रत्यक्ष अंतरण” को निम्नलिखित में कौन-सी एक स्थिति सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करती है ?
- (a) कोई भारतीय कंपनी, जिसने किसी विदेशी उद्यम में निवेश किया हो और अपने निवेश पर मिलने वाले लाभ पर उस बाहरी देश को कर अदा करती हो
- (b) कोई विदेशी कंपनी, जिसने भारत में निवेश किया हो और अपने निवेश से मिलने वाले लाभ पर अपने आधारभूत देश को कर अदा करती हो
- (c) कोई भारतीय कंपनी, जो किसी बाहरी देश में मूर्त संपत्ति खरीदती है और उनका मूल्य बढ़ने पर उन्हें बेच देती है तथा प्राप्ति को भारत में अंतरित कर देती है
- (d) कोई विदेशी कंपनी शेयर अंतरित करती है और ऐसे शेयर भारत में स्थित परिसंपत्तियों से अपना वस्तुगत मूल्य व्युत्पन्न करते हैं
उत्तर: (d)
UPSC 2025 · प्रश्न 5
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I :
भारत में, ग्रामीण क्षेत्रों में कुक्कुट-पालन और ऊन उत्पादन जैसे संवर्गी कृषि कार्यकलाप से प्राप्त आय को किसी भी कर से छूट प्राप्त है।
कथन II :
भारत में, आयकर अधिनियम, 1961 के उपबंधों के अधीन, ग्रामीण कृषि भूमि को पूँजीगत परिसंपत्ति नहीं माना जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
- (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
- (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
- (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर: (d)