UPSC 2015 · प्रश्न 81
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि-दर लगातार बढ़ती रही है।
2. पिछले दशक में बाज़ार क़ीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
UPSC 2018 · प्रश्न 47
यदि सरकार द्वारा कोई वस्तु जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, तो
- (a) विकल्प लागत शून्य होती है ।
- (b) विकल्प लागत की उपेक्षा की जाती है ।
- (c) विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से कर देने वाली जनता को अंतरित कर दिया जाता है ।
- (d) विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से शासन को अंतरित कर दिया जाता है ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 48
निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊँची दर का संकेत नहीं करतीं, यदि
- (a) औद्योगिक उत्पादन कृषि उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है ।
- (b) कृषि उत्पादन औद्योगिक उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है ।
- (c) निर्धनता और बेरोज़गारी में वृद्धि होती है ।
- (d) निर्यातों की अपेक्षा आयात तेज़ी से बढ़ते हैं ।
उत्तर: (c)
UPSC 2018 · प्रश्न 50
उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूँजी निर्माण महत्त्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है ?
- (a) कमजोर प्रशासन तंत्र
- (b) निरक्षरता
- (c) उच्च जनसंख्या घनत्व
- (d) उच्च पूँजी-उत्पाद अनुपात
उत्तर: (d)
UPSC 2019 · प्रश्न 82
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. क्रय शक्ति समता [परचेज़िंग पावर पैरिटि (PPP)] विनिमय दरों की गणना विभिन्न देशों में एकसमान वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की तुलना कर की जाती है।
2. PPP डॉलर के संदर्भ में, भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 4
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
अन्य बातें अपरिवर्तित रहने पर भी किसी वस्तु के लिए बाजार माँग बढ़ सकती है, यदि
1. इसकी स्थानापन्न वस्तु की कीमत में वृद्धि हो
2. इसकी पूरक वस्तु की कीमत में वृद्धि हो
3. वस्तु घटिया किस्म की है और उपभोक्ताओं की आय में वृद्धि होती है
4. इसकी कीमत घटती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 4
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1, 3 और 4
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर: (a)
UPSC 2021 · प्रश्न 12
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, माँग-प्रेरित मुद्रास्फीति या उसमें वृद्धि निम्नलिखित किन कारणों से होती है?
1. विस्तारकारी नीतियाँ
2. राजकोषीय प्रोत्साहन
3. मुद्रास्फीति सूचकांकन मजदूरी (इन्फ्लेशन-इंडेक्सिंग वेजेस)
4. उच्च क्रय शक्ति
5. बढ़ती ब्याज दर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 4
- (b) केवल 3, 4 और 5
- (c) केवल 1, 2, 3 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर: (a)
UPSC 2022 · प्रश्न 7
निम्नलिखित में कौन-कौन-से कार्यकलाप अर्थव्यवस्था में वास्तविक क्षेत्रक (रियल सेक्टर) का निर्माण करते हैं ?
1. किसानों का अपनी फ़सलें काटना
2. कपड़ा मिलों का कच्चे कपास को कपड़े में बदलना
3. किसी वाणिज्यिक बैंक का किसी व्यापारी कंपनी को धनराशि उधार देना
4. किसी कॉर्पोरेट निकाय का विदेश में रुपया-अंकित मूल्य के बॉन्ड जारी करना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 3 और 4
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (a)